कृषि वानिकी से आपका क्या तात्पर्य है ? इसके लाभ बताइए।

कृषि वानिकी से आपका क्या तात्पर्य है ? इसके लाभ बताइए।

उत्तर⇒ कृषि वानिकी सामाजिक वानिकी का ही परिवर्तित रूप है। कृषि वानिकी एक तंत्र है जिसमें भूमि का उपयोग वर्षानुवर्षीय उद्देश्य युक्त उसी भूमि का किया जाता है जिस पर वार्षिक कृषि एवं जन्तुओं को पाला जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य अधिकतम लाभ प्राप्त करना है जिससे जीवन के आधार को बने रहने में लाभ मिल सके। यह एक सत्य है कि प्राचीन भूमि का उपयोग कृषि वानिकी तथा पशुपालन में किया जाता है।

कृषि वानिकी के निम्नलिखित लाभ हैं –
1. यह जनसंख्या की आवश्यकता की पूर्ति करती है।
2. यह पर्यावरण को संरक्षित करती है। .
3. इससे पशुओं के लिए चारा प्राप्त होता है, ईंधन, फसलें तथा इमारती लकड़ी प्राप्त होती है।
4. यह कार्यक्रम रोजगार के अवसर प्रदान करता है।
5. कृषि वानिकी फार्म में अधिक उत्पादन पर बल देती है तथा खेतों में नाइट्रोजन डालकर उसकी उर्वरा शक्ति को बढ़ावा देती है।
6. कॉफी तथा कोको उत्पादन के लिए कृषि वानिकी बहुत उपयोगी है। कृषि वानिकी में बहुफसली कृषि की जाती है । इससे उत्पन्न होने वाले वृक्ष छाया देते हैं तथा वृक्षों के नीचे के स्थानों पर नकदी फसल उगाते हैं। कृषि वानिकी, सामाजिक वानिकी तथा सामुदायिक वानिकी बहुत ही सामान्य है।

Ajit kumar

Sub Editor-in-Chief at Jaankari Rakho Web Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *