जल किस प्रकार एक दुर्लभ संसाधन है ?

जल किस प्रकार एक दुर्लभ संसाधन है ?

उत्तर ⇒ पृथ्वी को जल ग्रह कहा जाता है। परंतु 96.5% जल सात महासागरों में पाया जाता है, जो यातायात को छोड़कर उपयोगी नहीं है। यह हमारी बुनियादी जरूरतों को पूरा नहीं कर सकता क्योंकि यह खारा जल है। धरती पर पाये जाने वाले जल में मात्र 2.5% भाग ही उपयोगी है। इसमें भी 70% भाग बर्फ के रूप में । ग्रीनलैंड, अंटार्कटिका महादेश तथा हिमालय के शिखरों एवं हिसदों में पाये जाते हैं शेष 30% जल ही नदी, तालाबों, भूमिगत जल के रूप में पाया जाता है। वर्षा का जल मीठा जल है। विश्व की कुल वर्षा का 4% जल ही भारत में उपलब्ध होता है। भारत में अधिक जनसंख्या के कारण प्रतिव्यक्ति प्रतिवर्ष जल उपलब्धता की दृष्टि । से भारत का विश्व में 133 वाँ स्थान है। एक अंदाजे के मुताबिक 2025 ई० तक विश्व के अनेक देशों में जल का अभाव होने लगेगा। भारत को भी इस संकट का सामना करना पड़ेगा। इस प्रकार यह कह सकते हैं कि जल एक दुर्लभ संसाधन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *