झारखंड लोक सेवा आयोग – चतुर्थ झारखण्ड संयुक्त प्रतियोगिता प्रारम्भिक परीक्षा – 2010

झारखंड लोक सेवा आयोग – चतुर्थ झारखण्ड संयुक्त प्रतियोगिता प्रारम्भिक परीक्षा – 2010

1. निम्नलिखित स्थानों में से कहाँ महात्मा गाँधी ने भारत में सर्वप्रथम सत्याग्रह प्रारंभ किया ?

(1) अहमदाबाद
(2) बारदोली
(3) चम्पारण
(4) खेड़ा
2. सन्थाल विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था?
(1) जयपाल सिंह
(2) मास्टर तारा सिंह
(3) शिबू सोरेन
(4) सिद्धू एवं कान्हू
3. ब्रिटिश द्वारा निम्नलिखित में रैयतवाड़ी प्रथा लागू की गई थी
(1) बंगाल प्रेसीडेन्सी
(2) मद्रास प्रेसीडेन्सी
(3) बम्बई प्रेसीडेन्सी
(4) बम्बई एवं मद्रास प्रेसीडेन्सी
4. निम्नलिखित युग्मों में से गलत युग्म को पहचानिए–
(1) चिश्ती – दिल्ली और दोआब
(2) सुहरावर्दी-सिन्ध
(3) औलिया – मध्य प्रदेश
(4) फिरदौसी – बिहार
5. किस शासक को ग्राण्ड ट्रंक रोड के निर्माण का श्रेय दिया जाता है ?
(1) बाबर
(2) कृष्णदेव राय
(3) जहाँगीर
(4) शेरशाह सूरी
6. महमूद गजनवी के साथ भारत आने वाला मुस्लिम विद्वान था –
(1) इब्नबतूता
(2) अलबरूनी
(3) अमीर खुसरो
(4) फरिश्ता
7. ‘अष्टध्यायी’ किसके द्वारा लिखी गई है ?
(1) वेदव्यास
(2) पाणिनी
(3) शुकदेव
(4) वाल्मीकि
8. ‘अनेकान्तवाद’ निम्नलिखित में से किसके क्रोड सिद्धांत एवं दर्शन है ?
(1) बौद्ध मत
(2) जैन मत
(3) सिख मत
(4) वैष्णव मत
9. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही कालानुक्रम है ?
(1) शंकराचार्य – रामानुज – चैतन्य
(2) रामानुज – शंकराचार्य – चैतन्य
(3) रामानुज – चैतन्य – शंकराचार्य
(4) शंकराचार्य – चैतन्य – रामानुज
10. निम्नलिखित चार वेदों में से किस एक में जादुई माया और वशीकरण का वर्णन है ?
(1) ऋग्वेद
(2) यजुर्वेद
(3) अथर्ववेद
(4) सामवेद
11. मॉण्टेग्यू-चेम्सफोर्ड की रिपोर्ट –
(1) भारतीय परिषद् अधिनियम, 1909 का आधार बनी
(2) भारत शासन अधिनियम, 1919 का आधार बनी
(3) भारत शासन अधिनियम, 1935 का आधार बनी
(4) भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 का आधार बनी
12. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
(a) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन कलकत्ता में हुआ।
(b) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दूसरा अधिवेशन दादाभाई नौरोजी की अध्यक्षता में हुआ।
(c) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग, दोनों में लखनऊ में 1916 ई. में अधिवेशन किया तथा लखनऊ समझौता सम्पन्न किया।
निम्न में से सही विकल्प को चुनें।
(1) a और b
(2) केवल b
(3) b और c
(4) केवल c
13. इनमें से किस राज्य में सबसे अधिक अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या है ?
(1) अरुणाचल प्रदेश
(2) सिक्किम
(3) मध्य प्रदेश
(4) झारखण्ड
14. ग्रेट हिमालय की ऊँचाई क्या है ?
(1) 8850 मी ए.एस.एल
(2) 8815 मी ए. एस. एल
(3) 8890 मी ए. एस. एल
(4) 8800 मी ए.एस.एल
15. निम्नलिखित केन्द्र शासित प्रदेशों में से औंगे जनजाति के लोग किसमें रहते हैं ?
(1) अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह
(2) दादरा एवं नगर हवेली
(3) दमन और दीव
(4) लक्षद्वीप
16. महाराष्ट्र की काली मिट्टी के क्षेत्र में कपास को गन्ने की फसल से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ रही है। इसका कारण है –
(1) इस क्षेत्र में कपास की उत्पादकता का घटना
(2) क्षेत्र की जलवायु में सामान्य परिवर्तन
(3) सिंचाई सुविधाओं के प्रसार के कारण यह क्षेत्र गन्ने की कृषि के अनुकूल बन गया है तथा गन्ने की फसल अधिक लाभप्रद है।
(4) देश में चीन की बढ़ती माँग और ऊँची कीमत
17. इनमें से कौन खरीफ फसल नहीं है ?
(1) कपास
(2) मूँगफली
(3) मकई
(4) सरसों
18. भारत के किस राज्य में विश्व का सबसे बड़ा ‘थोरियम’ का भण्डार है ?
(1) केरल
(2) कर्नाटक
(3) आंध्र प्रदेश
(4) असम
19. इनमें से किस शहर को ‘दक्षिणी भारत का मैनचेस्टर’ कहा जाता है ?
(1) कोयम्बटूर
(2) चेन्नई
(3) बंगलुरू
(4) मदुरै
21. समताप – मण्डल को जेट विमानों की उड़ान के लिए आदर्श माना जाता है, क्योंकि
(1) इस परत में उपस्थित ओजोन के कारण ईंधन की खपत कम होती है।
(2) इस परत में तापमान सम रहता है जो इंजन की दक्षता के लिए अनुकूल परिस्थिति है
(3) यह परत विमानभेदी शस्त्रों की मारक सीमा से बाहर है
(4) यह परत में बादल तथा अन्य मौसमी घटनाएँ नहीं होती
22. निम्नलिखित में से किनके बीच की औसत दूरी खगोलीय एकक कहा जाता है ?
(1) पृथ्वी तथा सूर्य
(2) पृथ्वी तथा चन्द्रमा
(3) बृहस्पति तथा सूर्य
(4) प्लूटो तथा सूर्य
23. इण्डियन स्टैण्डर्ड टाइम (आई.एस.टी.) और ग्रीनविच मीन टाइम (जी. एम. टी.) में कितने समय का अंतर होता है ?
(1) 5 घंटे 10 मिनट
(2) 5 घंटे 20 मिनट
(3) 5 घंटे 30 मिनट
(4) 5 घंटे 40 मिनट
24. पृथ्वी के गर्भ में दूसरी सबसे ज्यादा पाई जाने वाली धातु कौन-सी है ?
(1) लोहा
(2) एल्युमिनियम
(3) ताँबा
(4) जस्ता
25. रूपान्तरित चट्टानों की उत्पत्ति ……. चट्टानों से होती है
(1) आग्नेय
(2) तलछटी
(3) आग्नेय तथा तलछटी दोनों
(4) इनमें से कोई नहीं
26. एशिया की विशाल नदी मेकांग निम्नलिखित देशों में किसमें नहीं बहती ?
(1) चीन
(2) मलेशिया
(3) कम्बोडिया
(4) लाओस
27. ‘कार्बन क्रेडिट’ का दृष्टिकोण इनमें से किससे शुरू हुआ ?
(1) क्योटो प्रोटोकॉल
(2) अर्थ शिखर सम्मेलन
(3) मॉण्ट्रियल प्रोटोकॉल
(4) G-8 शिखर सम्मेलन
28. विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध-उत्पादक है
(1) ब्राजील
(2) अमेरिका
(3) भारत
(4) जापान
29. किस प्रजाति के सदस्यों की संख्या सर्वाधिक है?
(1) नीग्रोयड
(2) मंगोलॉयड
(3) ऑस्ट्रेलॉयड
(4) काकेशियाई
30. संविधान को 26 जनवरी के दिन लागू करने का निर्णय इसलिए किया गया, क्योंकि –
(1) यह एक शुभ दिन था
(2) इस तिथि को 1942 ई. में भारत छोड़ो आंदोलन प्रारंभ किया गया था
(3) कांग्रेस ने इस तिथि को 1930 ई. में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया गया था।
(4) उपरोक्त से कोई नहीं
31. राज्य के नीति-निदेशक सिद्धांत किस देश के संविधान से लिए गए हैं ?
(1) आयरलैंड
(2) कनाडा
(3) ब्रिटेन
(4) संयुक्त राज्य अमेरिका
32. भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त निम्न में से कौन-सा अधिकार गैर-नागरिकों को भी उपलब्ध है?
(1) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
(2) देश के किसी भाग में घूमने एवं बसने का अधिकार है
(3) सम्पत्ति अर्जित करने का अधिकार
(4) संवैधानिक निराकरण का अधिकार
33. प्रधानमंत्री को –
(1) लोक सभा के द्वारा चुना जाता है।
(2) संसद के द्वारा चुना जाता है
(3) राष्ट्रपति के द्वारा नियुक्ति किया जाता है
(4) लोक सभा में बहुमत प्राप्त पार्टी के द्वारा नामित किया जाता है
34. भारत के संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेदों में से किसके अनुसार प्रत्येक राज्य की कार्यपालिका शक्ति का इस प्रकार प्रयोग किया जाएगा जिससे संघ की कार्यपालिक शक्ति के प्रयोग में कोई अड़चन न हो या उस पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े ?
(1) अनुच्छेद 257
(2) अनुच्छेद 258
(3) अनुच्छेद 355
(4) अनुच्छेद 356
35. लोक लेखा समिति अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करती है
(1) लोक सभा के स्पीकर को
(2) नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक को
(3) भारत के राष्ट्रपति को
(4) संसदीय मामलों के मंत्री को
36. किसी दल को राष्ट्रीय दल के रूप में स्वीकृति तब मिलती है, जब वह –
(1) कुल मतदान का 5% मत प्राप्त करता है
(2) सभी चुनाव क्षेत्रों में चुनाव लड़ता है
(3) चार से अधिक राज्यों में सत्ता प्राप्त करता है
(4) चार राज्यों में हुए मतदान का 6% मत प्राप्त करता है
37. पंचायत समिति के सदस्य –
(1) जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं
(2) पंचायत के सदस्यों द्वारा चुने जाते हैं
(3) जिलाधिकारी द्वारा मनोनीत किए जाते
(4) खुली प्रतियोगिता के आधार पर भर्ती किए जाते हैं
38. भारत में किस तरह की अर्थव्यवस्था है ?
(1) समाजवादी
(2) मिश्रित
(3) गाँधीवादी
(4) स्वतंत्र
39. भारत में मुद्रास्फीति दर की माप किस आधार पर होती है?
(1) उपभोक्ता मूल्य सूचकांक
(2) थोक मूल्य सूचकांक
(3) श्रमिकों का जीवन निर्वाह लागत सूचकांक
(4) उपरोक्त सभी
40. भारत में सबसे पहले किस राज्य में मूल्यवर्द्धित कर लागू हुआ ?
(1) झारखण्ड
(2) दिल्ली
(3) हरियाणा
(4) गोवा
41. किस पिण्ड का अधिकतम भार –
(1) वायु में होगा
(2) जल में होगा
(3) हाइड्रोजन में होगा
(4) निर्वात में होगा
42. डॉक्टरों द्वारा रोगी व्यक्ति के पेट की आन्तरिक परीक्षा हेतु प्रथम प्रयुक्त अन्तर्दशी (एण्डोस्कोप) प्रकाश के –
(1) परावर्तन पर निर्भर है
(2) प्रकीर्णन पर निर्भर है
(3) अपवर्तन पर निर्भर है
(4) पूर्ण आन्तरिक परावर्तन पर निर्भर है।
43. ‘परम शून्य ताप’ क्या है ?
(1) किसी भी तापमान पैमाने का आरम्भिक बिन्दु
(2) सैद्धान्तिक रूप में न्यूनतम सम्भव तापमान
(3) वह तापमान जिस पर पदार्थों के वाष्प जम जाते हैं
(4) वह तापमान जिस पर सभी पदार्थ वाष्पीय प्रावस्था में होते हैं
44. बर्फ से जमी झील के अन्दर मछलियाँ जीवित रहती हैं क्योंकि –
(1) मछलियाँ नियततापी जीव हैं
(2) मछलियाँ बर्फ में शीत- निष्क्रिय हो जाती है
(3) झील की तली पर जल नहीं जम पाता
(4) बर्फ ऊष्मा का उत्तम चालक है
45. निम्नलिखित में से कौन धातु – खनिज नहीं है?
(1) हेमेटाइट
(2) बॉक्साइट
(3) जिप्सम
(4) लिमोनाइट
46. एक शुष्क सेल में निम्नलिखित में से किनका इलेक्ट्रोलाइट्स की तरह इस्तेमाल होता है ?
(1) अमोनियम क्लोराइड एवं जिंक क्लोराइड
(2) अमोनियम क्लोराइड एवं कैल्सियम क्लोराइड
(3) मैग्नीशियम क्लोराइड एवं जिंक क्लोराइड
(4) सोडियम क्लोराइड एवं जिंक क्लोराइड
47. सूखी बर्फ क्या है ?
(1) बिना पानी की ठोस बर्फ
(2) ठोस सल्फर डाइऑक्साइड
(3) ठोस कार्बन मोनोक्साइड
(4) ठोस कार्बन डाइऑक्साइड
48. बुलेटप्रूफ जैकेट के निर्माण में किस बहुलक पदार्थ का प्रयोग होता है ?
(1) नाइलॉन 6.6
(2) रेयॉन
(3) केवलर
(4) डेक्रॉन
49. फलों को कृत्रिम तरीके से पकाने वाली गैस है
(1) ईथर
(2) अमोनिया
(3) एसीटिलीन
(4) एथिलीन
50. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
(a) अग्निशामकों में खाने का सोडा (बेकिंग सोडा) प्रयोग में लाया जाता है।
(b) शीशे में उत्पादन में बिना बुझा चूना प्रयोग में लाया जाता है
(c) पेरिस – प्लास्ट के उत्पादन में जिप्सम प्रयोग में लाया जाता है
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही
(1) a और b
(2) b और c
(3) केवल a
(4) a, b और c
51. रसोई गैस किनका मिश्रण है ?
(1) कार्बन मोनोक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड
(2) ब्यूटेन और प्रोपेन
(3) मिथेन और एथिलीन
(4) कार्बन डाइऑक्साइड और ऑक्सीजन
52. टेफ्लॉन क्या है ?
(1) फ्लोरोकार्बन
(2) हाइड्रोकार्बन
(3) रोगाणुनाशक
(4) कीटनाशक
53. कृत्रिम रेशम का निम्नलिखित नाम भी है –
(1) रेयॉन
(2) डेक्रॉन
(3) रेशा काँच
(4) नायलॉन
54. किस सूक्ष्मजीव के द्वारा हेपेटाइटिस-B की बीमारी होती है ?
(1) वायरस
(2) प्रोटोजोआ
(3) बैक्टीरिया
(4) इनमें से कोई नहीं
55. प्लाज्मा में जल का प्रतिशत होता है
(1) 60%
(2) 70%
(3) 80%
(4) 90%
56. एक कार्यशील महिला को प्रतिदिन कितना प्रोटीन लेना चाहिए ?
(1) 30 ग्राम
(2) 37 ग्राम
(3) 40 ग्राम
(4) 45 ग्राम
57. निम्न में से कौन-सा जीव अपनी त्वचा से साँस लेता है ?
(1) मछली
(2) कबूतर
(3) मेढ़क
(4) तिलचट्टा
58. रक्त होता है –
(1) एक संयोजी ऊतक
(2) एक उपकलित ऊतक
(3) (1) व (2) दोनों
(4) इनमें से कोई नहीं
60. मानव शरीर के किस अंग में लसिकाकोशिकाएँ बनती हैं ?
(1) यकृत
(2) दीर्घ अस्थि
(3) अग्नाशय
(4) तिल्ली
61. मधुसूदनी ( इन्सुलिन) अन्त:स्राव (हार्मोन) एक
(1) ग्लाइकोलिपिड
(2) वसीय अम्ल है
(3) पेप्टाइड है
(4) स्टेरॉल है
62. AIDS विषाणु के लिए सबसे ज्यादा आजमाई गई दवा है –
(1) जीडोवुडिन (एजीडोथइमिडीन)
(2) माइकोनाजोल
(3) नोनॉक्सिनाल-9
(4) विराजोल
63. कम्प्यूटर हेतु आवश्यक IC चिप सामान्यत:
(1) सीसा निर्मित होते हैं
(2) सिलिकन निर्मित होते हैं
(3) क्रोमियम निर्मित होते हैं
(4) स्वर्ण निर्मित होते है
64. कोबाल्ट-60 आमतौर पर विकिरण चिकित्सा में प्रयुक्त होता है, क्योंकि यह उत्सर्जित करता है
(1) अल्फा किरणें
(2) बीटा किरणें
(3) गामा किरणें
(4) एक्स किरणें
65. झारखण्ड में वर्षा किस मानसून से होती है ?
(1) उत्तर-पूर्वी मानसून
(2) दक्षिण-पश्चिमी मानसून
(3) नॉर्वेस्टर
(4) इनमें से कोई नहीं
66. झारखण्ड में कितने जिले हैं ?
(1) 18
(2) 20
(3) 22
(4) 24
67. ‘झारखण्ड का शिमला’ किसे कहा जाता है ?
(1) हजारीबाग
(2) नेतरहाट
(3) बोकारो
(4) राँची
68. झारखण्ड राज्य के लोगो (logo) में कितने ‘J’ का प्रयोग किया गया है ?
(1) 3
(2) 4
(3) 5
(4) 6
69. झारखण्ड क्षेत्र स्वायत्त परिषद् का गठन कब हुआ?
(1) 8 अगस्त, 1993
(2) 8 अगस्त, 1994
(3) 8 अगस्त, 1995
(4) 8 अगस्त, 1996
70. झारखण्ड किस गोलार्द्ध में स्थित है ?
(1) जयपाल सिंह
(2) शिबू सोरेन
(3) करिया मुंडा
(4) बाबूलाल मरांडी
71. ‘झारखण्ड पार्टी के संस्थापक थे
(1) पूर्व
(2) पश्चिम
(3) उत्तर
(4) दक्षिण
72. देश में कुल कोयला उत्पादन में झारखण्ड की भागीदारी है
(1) 40%
(2) 45%
(3) 47%
(4) 49%
73. आनन्द, प्रेमा का पुत्र है। राजीव, प्रेमा का भाई है। नेहा की एक बेटी है, रश्मि। नेहा, राजीव की बहन है। आनन्द का रश्मि के साथ क्या रिश्ता है ?
(1) चाचा
(2) जीजा
(3) मौसेरा भाई
(4) कोई सम्बन्ध नहीं
74. यदि नीला को हरा, हरा को नारंगी, नारंगी को पीला, पीला को काला, काला को लाल और लाल को सफेद कहा जाए, तो ‘हल्दी’ का रंग क्या होगा ?
(1) नारंगी
(2) हरा
(3) सफेद
(4) काला
75. यदि किसी कूट भाषा में POCKET का GYPXLK लिखा जाता है, तो उसी भाषा में CHAIR को कैसे लिखा जाएगा ?
(1) KTCBH
(2) IRZSX
(3) VADIO
(4) RIAHC
76. 15 जुलाई 1964 का दिन बुधवार था। 15 जुलाई 1965 का दिन ज्ञान कीजिए –
(1) बृहस्पतिवार
(2) मंगलवार
(3) शुक्रवार
(4) इनमें से कोई नहीं
77. एक घड़ी 12 : 20 का समय दर्शाती है। इस समय पर घण्टे वाली सूई, मिनट वाली सूई के साथ मिलकर कितने अंश का कोण बनाएगी ?
(1) 100°
(2) 110°
(3) 120°
(4) 130°
78. एक रुपये के एक सिक्के को कागज पर रखा जाता है। इसके चारों तरफ इसी आकार के कितने सिक्कों को रखा जा सकता है जो कि आपस में एक-दूसरे को स्पर्श करने के साथ-साथ मध्य में रखे सिक्कों को भी स्पर्श करें ?
(1) 4
(2) 3
(3) 7
(4) 6
79. (*) की जगह क्या होगा ?
5176-3285= 6375 – (*)
(1) 4841
(2) 4481
(3) 4581
(4) 5481
80. यदि एक दीवाल घड़ी को पाँच बार घण्टी बजाने में पाँच मिनट का समल लगता है, तो उसी गति से नौ बजे नौ बार घण्टी में उसे कितना समय लगेगा ?
(1) 5 मिनट
(2) 9 मिनट
(3) 10 मिनट
(4) 8 मिनट
81. 2011 की जनगणना में जाति को सम्मिलित करने की सहमति देने वाले मंत्रियों के समूह (GOM) के प्रमुख कौन थे?
(1) शरद पवार
(2) पी. सी. चिदम्बरम
(3) एस. एम. कृष्णा
(4) प्रणव मुखर्जी
82. राष्ट्रपति श्रीमती पाटिल ने अपने दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के दौरे के दौरान लाओस को कितना कर्ज दिया ?
(1) 52 मिलियन डॉलर
(2) 62 मिलियन डॉलर
(3) 72 मिलियन डॉलर
(4) 82 मिलियन डॉलर
83. फॉकलैण्ड द्वीप के नजदीक तेल- निष्कासन को लेकर किन दो देशों के बीच कूटनीतिक युद्ध प्रारंभ हुआ था ?
(1) वेनेजुएला एवं कोलम्बिया
(2) पेरू एवं ब्राजील
(3) अर्जेन्टीना एवं पराग्वे
(4) इंग्लैंड एवं अर्जेन्टीना
84. कौन-सा वार्षिक मेला ऊँट के व्यापार के लिए प्रसिद्ध है ?
(1) पुष्कर मेला
(2) कुंभ मेला
(3) सोनपुर मेला
(4) सूरज कुण्ड मेला
85. निम्नलिखित राष्ट्रमार्गों में से किसकी सबसे अधिक लम्बाई है ?
(1) आगरा-मुम्बई
(2) चेन्नई- थाणे
(3) कोलकाता- हजीरा
(4) पुणे-मछलीपत्तनम
86. भारत का एक राज्य, जिससे होकर कर्क रेखा गुजरती है, है
(1) जम्मू तथा कश्मीर
(2) हिमाचल प्रदेश
(3) बिहार
(4) झारखण्ड
87. इनमें से किस दक्षिण एशियाई देश में सबसे अधिक जनसंख्या का घनत्व है ?
(1) नेपाल
(2) पाकिस्तान
(3) भारत
(4) श्रीलंका
88. इनमें से कौन जैव विविधता के लिए बड़ा खतरा है?
(1) भंगुर पारितंत्र जैसे मैन्ग्रोव और नम भूमि
(2) हिमालय में आगमय आवास (हैवीटैट)
(3) प्राकृतिक आवासों और वनस्पति का विनाश तथा झूम खेती
(4) आरक्षित जीव – मण्डल बनाना
89. निम्नलिखित में से कौन-सा कर, भारत सरकार द्वारा नहीं लिया जाता है ?
(1) सेवा कर
(2) शिक्षा कर
(3) सीमा कर
(4) मार्ग कर
90. 2016 के ओलम्पिक खेल कहाँ होंगे ?
(1) लंदन
(2) अमेरिका
(3) हॉलैण्ड
(4) ब्राजील
91. ‘फिलाटेलिस्ट’ क्या करता है ?
(1) सिक्के जमा करता है
(2) डाक टिकट जमा करता है
(3) पक्षियों की तस्वीरें जमा करता है
(4) पंख जमा करता है
92. किस वर्ष में प्रथम ओलम्पिक खेलों का आयोजन हुआ था?
(1) 766 ई.पू.
(2) 676 ई.पू.
(3) 776 ई.पू.
(4) 667 ई.पू.
93. ‘कैथारसिस’ (Catharsis) किसे कहते हैं ?
(1) न्यूजीलैंड की एक चिड़िया
(2) एक जंगली जानवर
(3) भावनात्मक अभिव्यक्ति
(4) ग्रीक नाटक का एक पात्र
95. ‘क्राई, द पीकॉक’ नामक पुस्तक किसने लिखी है?
(1) खुशवंत सिंह
(2) मोरारजी देसाई
(3) अनिता देसाई
(4) अरुण गाँधी
96. ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली महिला कौन थी ?
(1) महादेवी वर्मा
(2) अमृता प्रीतम
(3) महाश्वेता देवी
(4) आशापूर्णा देवी
97. एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी ?
(1) पी.टी. ऊषा
(2) सुनीता रानी
(3) साइनी अब्राहम
(4) कमलजीत सन्धू
98. सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है
(1) चीनी
(2) अंग्रेजी
(3) बंगाली
(4) स्पेनिश
99. सम्पूर्ण राष्ट्रगान का वादन (गायन) काल है –
(1) 50 सेकण्ड
(2) 45 सेकण्ड
(3) 52 सेकण्ड
(4) 55 सेकण्ड
100. भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण निम्नलिखित विभागों/मंत्रालयों में से किसका संलग्न कार्यालय है ?
(1) संस्कृति
(2) पर्यटक
(3) विज्ञान और प्रौद्योगिकी
(4) मानव संसाधन विकास

संक्षिप्त उत्तर व्याख्यासहित 

1. (3) गाँधीजी ने दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद प्रथम सत्याग्रह 1917 में चम्पारण (बिहार) जिले में नील की खेती करने वाले किसानों पर यूरोपीय बगान मालिकों द्वारा किए जा रहे अत्याचारों के खिलाफ चलाया जिसमें उन्हें पूर्ण सफलता मिली। चम्पारण सत्याग्रह के लिए गाँधीजी को चम्पारण आने के लिए आग्रह करने वाले राजकुमार शुक्ल एक नीलहे कृषक थे। चम्पारण में किसानों को अपनी जमीन के कम से कम 3 /20 भाग पर नील की खेती करना आवश्यक था तथा नील मालिकों द्वारा तय दामों पर उन्हें बेचना था। इसे तिनकठिया पद्धति भी कहा जाता है। चम्पारण सत्याग्रह के समय ही रविन्द्रनाथ टैगोर ने सर्वप्रथम गाँधी जी को ‘महात्मा’ की उपाधी दी।
अहमदाबाद (1918) के मिल मजदूर आंदोलन में गाँधीजी ने पहली बार भूख हड़ताल की। यहाँ विवाद ‘प्लेग बोनस’ को लेकर था। 1918 में ही गाँधीजी ने गुजरात के किसानों के लिए खेड़ा सत्याग्रह (वास्तविक किसान सत्याग्रह) चलाया। 1928 में गुजरात के बारदोली नामक स्थान पर सरदार बल्लभभाई पटेल ने बारदौली सत्याग्रह चलाया।
2. (4) संथाल विद्रोह का नेतृत्व संथालों के नेता सिद्धू, कान्हू, चाँद तथा भैरव ने किया। इसका क्षेत्र दामन – ए – कोह (भागलपुर के निकट राजमहल पहाड़ियाँ) था। यह विद्रोह भू-राजस्व अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले दुर्व्यवहार तथा जमींदार, साहूकार आदि द्वारा किए जाने वाले अत्याचार के खिलाफ था। सरकार ने एक बड़ी सैन्य कार्यवाही के बाद 1856 ई. में इस विद्रोह को दबाने में सफलता पाई । यह विद्रोह 30 जून, 1855 में शुरू हुआ। अंग्रेजों तथा ऊँची जाति के लोगों द्वारा शोषण के विरुद्ध संथाल जनजातियों के लोगों में आक्रोश उत्पन्न हो गया जिसके कारण 40 रेजीमेंट नेटिव इन्फेक्ट्री के साथ युद्ध में लगभग 15000 संथाली मारे गए।
3. (4) ब्रिटिश शासन के दौरान भी भू-राजस्व को राजकीय आय का प्रमुख स्रोत माना गया। इसी उद्देश्य से भारत की क्षेत्रीय विभिन्नताओं और परिवेश को देखते हुए मुख्यतः तीन प्रकार के बंदोबस्त किए स्थायी, रैयतवाड़ी तथा महालवाड़ी। रैयतवाड़ी बंदोबस्त में ब्रिटिशर्स ने किसानों से सीधा राजस्व समझौता किया (स्थायी-जमींदारो से तथा महालवाड़ीमहाल/गाँव से)। इस (रैयतवाड़ी) व्यवस्था को लागू करने का श्रेय कर्नल रीड व मुनरो को दिया जाता है सर्वप्रथम कर्नल रीड ने 1792 में ‘वारामहल’ जिले (तमिलनाडु) में इस व्यवस्था का आरंभ किया। आगे चलकर 1820 ई. में मुनरो (मद्रास का गवर्नर) ने इसे पूरे मद्रास प्रसीडेंसी इसके अलावा पूर्वी बंगाल, असम, कुर्ग (कर्नाटक) के कुछ हिस्सों में भी इसे लागू किया गया। एलफिस्टन ने 1825 ई. में बंबई प्रेसीडेंसी में इसे लागू किया। भारत के लगभग 51% हिस्से में रैयतवाड़ी व्यवस्था लागू हुई ( स्थाई – 19% क्षेत्र में, महालवाड़ी – 30% क्षेत्र में)
सैद्धांतिक रूप से भू-राजस्व की दर 1 / 2 भाग रखी गई हालांकि व्यवहारिक रूप से इससे अधिक होता था। शर्त थी कि नियत समय तक अदायगी न होने पर उसे (किसान) भूमि से बेदखल कर दिया जाएगा।
4. (3) सही सुमेलन निम्नलिखित है।
सम्प्रदाय     –     क्षेत्र
(1) चिश्ती – दिल्ली और दोआब
(2) सुहरावर्दी – सिन्ध
(3) औलिया – दिल्ली
(4) फिरदौस – बिहार
12वीं सदी में सूफीमत का भारत में आगमन हुआ सबसे प्रमुख सूफी संत शेख मुइनुद्दीन चिश्ती थे। जिन्होंने पृथ्वीराज चौहान के शासन काल में अजमेर शरीफ को अपना निवास स्थान बनाया। ये चिश्ती सम्प्रदाय के संस्थापक थे। निजामुद्दीन औलिया (1238-1325 ई.) भी चिश्ती सम्प्रदाय से थे।
सुहरावर्दी संप्रदाय के संस्थापक शिहाबुद्दीन सुहरावर्दी (12वीं शताब्दी) थे तथा फिरदौसी संप्रदाय के संस्थापक शाह अब्दुल्ला सत्तारी ( 15वीं शताब्दी) थे।
5. (4) ग्राण्ड ट्रंक रोड के निर्माण का श्रेय शेरशाह सूरी को है। शेरशाह सूरी ने एक महान निर्माता के रूप में लगभग 1700 सराएँ एवं चार बड़ी सड़कों का निर्माण करवाया है। ये सड़के थी- 1 बंगाल के सोनार गांव से लेकर आगरा, दिल्ली एवं लाहौर होते हुए सिंध तक। इसी को ‘ग्राण्ड ट्रंक रोड’ कहा जाता है। (2) आगरा से मांडू तक (3) आगरा से जोधपुर होते हुए चित्तौड़ तक (4) लाहौर से मुल्तान तक।
6. (2) महमूद गजनी गजनवी वंश/ यमीनी वंश का शासक था। इसने भारत को 1001 ई. से 1025 ई. तक 17 बार लूटा तथा यहाँ के राजाओं को हराकर व मंदिरों को लूटकर (प्रसिद्ध लूट-1025 ई. में सोमनाथ मंदिर को लूटा उस समय सोमनाथ का शासक भीम प्रथम था) अपने राज्य वापस (गजनी) चला जाता था। इसके समय ही महान मुस्लिम विद्वान अलबरूनी भी भारत आया था।
अलबरूनी ने लगभग सम्पूर्ण एशिया तथा यूरोप का भ्रमण किया। यह एक यात्री तथा महान कला प्रेमी, इतिहास लेखक, धर्म दार्शनिक गणित एवं ज्योतिष का विद्वान था। इसका पूरा नाम मुहम्मद इब्न अहमद/अबूरैथान था। यह 1024-30 ई. के बीच भारत आने वाला प्रमुख अरब यात्री था। इसने यहाँ के साहित्यों, ग्रंथो तथा शास्त्रों का विस्तृत अध्ययन किया। अलबरूनी की पुस्तक तहकीक-ए-हिंद ( हिन्दुस्तान का यथार्थ अथवा हिंदुस्तान का परिचय ) ग्यारवीं शताब्दी के भारत का चित्र प्रस्तुत करती है। अलबरूनी ने भारत को जैसा देखा बिल्कुल वैसा ही वर्णन प्रस्तुत किया यह पुस्तक, वस्तुत टंकार करती हुई तलवारों, जलते हुए नगरों तथा लूटे हुए मंदिरों के बीच निष्पक्ष शोध का जादुई द्वीप है।
7. (2) पाणिनी- इनके द्वारा लिखी गई ‘अष्टाध्यायी’ एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक ‘व्याकरण ग्रंथ’ है। जो वैदिक संस्कृत के आकारिकी, वाक्य-विन्यास ( syntax) तथा शब्दार्थ (Sementics) को समझाने के लिए उपयोगी है। अष्टाध्यायी का अर्थ ‘आठ अध्याय’ (जिसके प्रत्येक अध्याय में चार उप- अध्याय है।) यह व्याकरण ग्रंथ 4वीं से 5वीं ई. पू. में लिखा गया है इसके पश्चात् शास्त्रीय संस्कृत का उद्गम हुआ (पहले वैदिक संस्कृत था ) । यह व्याकरण ग्रंथ 6 वेदांगों में से एक है। पाणिनि नंदों ( नंद वंश) के समकालीन थे। इससे मौर्य वंश के पहले का इतिहास तथा मौर्ययुगीन राजनीतिक अवस्थाओं की जानकारी प्राप्त होती है।
8. (2) जैन मत दर्शन के क्षेत्र में जैन धर्म में तीन सिद्धांत दिए गए है पहला अनेकांतवाद जो जैनधर्म का केन्द्रीय सिद्धांत तथा दर्शन है इसमें तर्क और विचार को सापेक्षता से देखना चाहिए तथा एक सत्य के अनेक पक्षों को मानना चाहिए। यह वास्तव में जैनधर्म का ‘सर्वधर्म समभाव’ दर्शन है। इसके अलावा जैन धर्म में दो सिद्धांत और है। दूसरा सिद्धांत स्यावाद जिसमें सशर्त विधान या कथन की बात कही है। तथा तीसरा सिद्धांत नयवाद जिसमें अपने आंशिक दृष्टिकोण को समझाया गया है।
9. (1) शंकराचार्य – रामानुज – चैतन्य
> शंकराचार्य (788-820 ई.) दक्षिण भारतीय दार्शनिक, विद्वान तथा भक्ति आन्दोलन के प्रणेता थे। इनके बाद से भक्ति आंदोलन बहुत • तेजी से फैला जिससे हिंदू धर्म में बहुत सुधार हुए। इन्होंने 4 मठों का निर्माण कराया।
> शृंगेरी शारदा पीठम मठ (दक्षिण मठ / मुख्य मठ-कर्नाटक)
> उत्तर भारत में ज्योतिर्मठ / जोशीमठ (उत्तराखण्ड)
> पूर्व भारत में गोवर्धन मठ (पुरी, ओडिशा)
> पश्चिम भारत में द्वारका पीठ (गुजरात) । इन मठों के कारण भारत का सांस्कृतिक व धार्मिक एकीकरण हुआ। शंकराचार्य जी ने अद्वैतवाद दर्शन का प्रचार किया तथा ज्ञान के साथ-साथ निर्गुण ब्रह्म की उपासना का भी प्रचार किया।
> रामानुज ( 12वीं शताब्दी ) भी दक्षिण भारतीय भक्ति आंदोलन के संत थे। (इनके समकालीन निंबार्क थे) इन्होंने भक्ति को दृढ़ दार्शनिक आधार प्रदान किया। इनका जन्म श्री पेरम्बुदूर (तमिलनाडु) में तथा मृत्यु बनारस में हुई। ये सगुण भक्ति में विश्वास करते थे (ये वैष्णव थे)। रामानुज ने विशिष्टाद्वैत दर्शन का सृजन किया।
> चैतन्य – भक्ति आंदोलन के महान संत चैतन्य श्री कृष्ण के भक्त थे । इनका जन्म नदिया (पश्चिम बंगाल) 1486 में हुआ। चैतन्य को बंगाल में आधुनिक वैष्णववाद / गौड़ीय वैष्णव धर्म का संस्थापक कहा जाता है। भक्ति कवियों में एकमात्र ऐसे कवि जिन्होंने मूर्तिपूजा का विरोध नहीं किया। इन्होंने पूरे भारत का भ्रमण किया तथा वृन्दावन भी गए तथा इन्होंने मध्य गौड़ीय सम्प्रदाय व अचिन्त्य भेदाभेद सम्प्रदाय की स्थापना की।
10. (3) अथर्ववेद यह चौथा वेद है। जिसकी रचना अथर्वा ऋषि द्वारा की गयी है। इस वेद में जादुई माया, वशीकरण, तंत्र-मंत्र, जादू-टोना, बृह्मज्ञान, रोग निवारण, तथा औषधि प्रयोग आदि जैसे विषय है। इस वेद की दो शाखाएँ पिप्पलाद तथा शौनक है।
ऋग्वेद (पहला वेद) जिसमें आर्यों की राजनीतिक प्रणाली एवं इतिहास के विषय में जानकारी प्राप्त होती है। इसमें 10 मण्डल है 9वें मंडल में वर्ण-व्यवस्था का वर्णन है। ऋग्वेद अर्थात् ऐसा ज्ञान जो ऋचाओं से बद्ध हो। सामवेद में संगीत अथवा गायन संकलित मंत्रों को देवताओं की स्तुति के समय गाया जाता है। यजुर्वेद में पूजनविधि, मंत्र उच्चारण तथा यज्ञों को सम्पन्न करने की विधियाँ हैं।
पहले तीन वेदों यथा ऋग्वेद, सामवेद तथा यजुर्वेद को वेदत्रयी कहा जाता है तथा वेदों को संहिता भी कहा जाता है। चारों वेदों में से प्रत्येक का एक-एक उपवेद भी है। महाभारत को पाँचवा वेद माना जाता है।
11. (2) भारत सचिव मॉण्टेग्यू तथा भारतीय गर्वनर वायसराय चेम्सफोर्ड ने 8 जुलाई, 1918 में मॉण्टेग्यू-चेम्सफोर्ड रिपोर्ट प्रकाशित की। जिसे कांग्रेस के उदारवादियों ने भारत का मैग्नाकार्टा कहा जिसके कारण कांग्रेस का पुन: बँटवारा हो गया। यही रिपोर्ट 1919 के भारत शासन अधिनियम का आधार बनी। जिसमें पहली बार प्रांतो में द्वैध शासन तथा केन्द्र में द्विसदनीय व्यवस्था की बात कही। भारतीय परिषद् अधिनियम 1909 को मार्ले (भारतीय सचिव) -मिण्टों (वायसराय) सुधार भी कहते हैं जिसमें पहली बार मुसलमानों के लिए पृथक निर्वाचन पद्धति प्रदान कर साम्प्रदायिकता की नींव रखी गई। भारत सरकार अधिनियम, 1935 में प्रांतों में द्वैध शासन खत्म कर दिया गया तथा केन्द्र में द्वैध शासन लागू कर दिया गया एक केन्द्रीय न्यायपालिका की स्थापना की तथा 18 जुलाई, 1947 को ब्रिटिश संसद ने भारतीय स्वतंत्रता विधेयक को पारित किया।
12. (3) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 1885 में ब्रिटिश भारतीय सिविल सेवा के सदस्य ए.ओ. ह्यूम ने की। इसका प्रारंभ में नाम भारतीय राष्ट्रीय संघ तथा दादाभाई नौरोजी के सुझाव पर नाम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस रखा गया।
कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन व्योमेश चन्द्र बनर्जी की अध्यक्षता में बंबई (गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज भवन) में हुआ। इस अधिवेशन में 72 प्रतिनिधियों (अधिकतर नेता वकील व पत्रकार) ने भाग लिया। कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य देशहित की दिशा में प्रयत्नशील भारतीयों के बीच परस्पर समन्वय स्थापित कर मित्रता को प्रोत्साहित करना था।
दूसरा अधिवेशन कलकत्ता में दादाभाई नौरोजी की अध्यक्षता में तथा 31वां अधिवेशन लखनऊ में अम्बिकाचरण मजूमदार की अध्यक्षता में 1916 में हुआ। इस अधिवेशन में कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग एक हो गये तथा गरमदल व नरमदल फिर दुबारा से एक हो गये जिसमें प्रमुख लखनऊ समझौते के अंतर्गत एक 19 सूत्रीय ज्ञापन पत्र तैयार किया गया।
13. (3) संविधान में मूलरूप से 212 जनजातियों को अनुसूचित जनजाति घोषित किया गया किन्तु वर्तमान में अनुसूचित जनजातियों की सूची में 550 जनजातियाँ है।
15वीं जनगणना 2011 के अनुसार भारत में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 10,42,81, 034 है, जो देश की कुल जनसंख्या का 8.6% है। भारत में सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या मध्य प्रदेश में पायी जाती है। (जनसंख्या1,22, 33,474) जो राज्य की समस्त जनसंख्या का 21.3% है, दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र तीसरा उड़ीसा तथा चौथा गुजरात (जनसंख्या में) में पाई जाती है। राज्य की जनसंख्या में प्रतिशत के मामले में लक्षद्वीप (94.8%), मिजोरम (94.4%), नागालैंड ( 86.5% ) तथा मेघालय ( 86.1%) है। पुदुचेरी दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा तथा पंजाब में अनुसूचित जनजाति नही पाई जाती हैं।
अनुसूचित जनजतियों का औसत (राज्य की जनसंख्या में) में सिक्किम (20.6%), झारखण्ड ( 30%) तथा अरुणाचल प्रदश ( 64.2%) में अनुसूचित जनजातियाँ है।
14. (1) हिमालय पर्वत एक वलित पर्वत है जो दो महाद्वीपीय प्लेटों के मध्य (यूरेशिया और भारतीय प्लेट) अभिसारी गति के कारण संपीडनात्मक बल के कारण मायोसीन काल से निरंतर पर्वत निर्माण जारी है। इस वलित पर्वत की तीन श्रेणियाँ ग्रेट हिमालय, मध्य हिमालय तथा लघु हिमालय / शिवलिक है, जिनकी ऊँचाई तथा वलन की प्रकृति भी अलग अलग है।
ग्रेट हिमालय में विश्व की 10 सर्वाधिक ऊँची चोटियों में से 8 अवस्थित है (किसी भी पर्वत की ऊँचाई हमेशा समुद्रतल से मापी जाती है) सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट (8850 मी.) (नेपाल) है जिसकी ऊँचाई 2 मिमी. हर साल बढ़ रही है। इसके अलावा कंचनजंगा, नंदा देवी, नंगा पर्वत, अन्नपूर्णा, मानसाहू, कामेत, धौलागिरी आदि ऊँची पर्वत चोटियाँ है। यह भारत की प्राकृतिक उत्तरी सीमा रेखा बनाती है तथा हिमालय की चौड़ाई लगभग 2500 (W-E) किमी. है।
15. (1) औंज या औंगें जनजाति अण्डमान और निकोबार की (लिटिल अण्डमान की) जनजाति है जो यहाँ की प्राचीन जनजाति है। अण्डमान द्वीप समूह में अण्डमानी, जारवा, सेंटीनली, बी, बलावा, बो, कोल, जुवाई, कोरा व टाबो नामक निग्रेटो जातियाँ है तथा निकोबार द्वीप समूह में निकोबारी तथा शैम्पेन दो मंगलोयड़ जातियाँ है।
> दादर नगर हवेली में धोड़िआ, कथोड़ी, कोकना तथा वार्ली जनजातियाँ पाई जाती है।
> दमन व दीव में दुब्ला/हलपति सिद्दी/ नायक, नैक्डा / तलविया जनजातियाँ पाई जाती है।
> लक्षद्वीप में कोयास, मालमिस तथा मेलाचेरिस एवं अमिनिदीवी जनजातियाँ पाई जाती है।
16. (3) महाराष्ट्र के काली मिट्टी के क्षेत्र में कपास को गन्ने की फसल से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा इस क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के प्रसार के कारण हुआ है। काली मिट्टी में जल संचयन की क्षमता ज्यादा होती है तथा यूमस की मात्रा भी ज्यादा होती है जो गन्ने की फसल की उत्पादकता तो बढ़ाता ही है बल्कि गन्ने में पास स्थित समुद्री जलवायु के कारण सुक्रोज (मिठास) की मात्रा भी बढ़ाती है। इस कारण भारत का गन्ना उत्पादन उत्तरी भारत से दक्षिणी भारत की तरफ शिफ्ट कर गया है। जो भारत के निर्यात व उत्पादन वृद्धि को बढ़ावा देता है। भारत में उत्तर प्रदेश चीनी उत्पादन में पहले स्थान पर है उसके बाद महाराष्ट्र का स्थान आता है। विश्व में ब्राजील (739,300 TMT) चीनी उत्पादन में पहले स्थान पर है उसके बाद भारत ( 341,200 TMT) दूसरे स्थान पर आता
(TMT- Thousands Metric Tonnes )
17. (4) खरीफ फसल जून से सितम्बर ( बरसात के मौसम में) के महीनों में उगाई जाती है ऐसी फसलों को बोते समय उच्च तापमान तथा आर्द्रता की जरूरत होती है तथा पकने के समय शुष्क वातावरण की आवश्यकता होती है। प्रमुख फसले- धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, कपास, गन्ना, मूंगफली, मूंग व मकई आदि।
> रबी फसले अक्टूबर / नवम्बर से फरवरी/मार्च महीनों में उगाई जाती है। इन फसलों के लिए शीत व आर्द्र मौसम की जरूरत होती है। प्रमुख फसले – गेहूँ, सरसों, तिलहन, दलहन, चना, जौ तथा जई की फसलें।
> जायद फसले गर्मियों में अप्रैल से जून तक उगाई जाती है। प्रमुख फसले साक-सब्जी, खीरा, तरबूज, कलींदा, लहसुन, करेला तथा खरबूज आदि ।
18. (1) भारत में थोरियम का भण्डार विश्व का लगभग 1/3 है। भारत का लगभग 80% थोरियम केरल के मालाबार तट पर मोनाजाइट बालू में मिलता है जो लगभग 6 ppm तक होता है। इसके अलावा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल व बिहार में भी थोरियम पाया जाता है जो कि चट्टानों में, मिट्टी में तथा बालू में पाया जाता है।
भारत में थोरियम का भण्डार लगभग 12 मिलियन टन है। इसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका तथा ऑस्ट्रेलिया में मिलता है। थोरियम अभी तक संसाधन नही माना जाता। थोरियम के अयस्क मोनाजाइट, थोराइट तथा थोरियनाइट है। यह पृथ्वी की पर्पटी में टिन से तीन गुना ज्यादा प्रचुर मात्रा में मिलता है। थोरियम भण्डार का आंकलन करने के लिए रिमोट सेंसिंग सेटेलाइट से गामा तरंग भेजकर किया जाता है। थोरियम एक रेडियो एक्टिव पदार्थ है।
19. (1) दक्षिण भारत का मैनचेस्टर ‘कोयम्बटूर’ (तमिलनाडु) को कहते हैं क्योंकि यहाँ सूती कपड़ा उद्योग का विकास हुआ मैनचेस्टर (लंकासायर, ब्रिटेन) ऐसा शहर है जिसे विश्व का कोटनोपोलिस शहर कहा जाता है क्योंकि यहाँ कोटन उद्योग सबसे ज्यादा विकसित हुआ है।
भारत में आजादी से पूर्व पहला कपड़ा उद्योग 1818 में कोलकाता (फोर्ट ग्लोस्टर में) तथा दूसरा 1854 में बॉम्बे (बॉम्बे कताई एवं बुनाई कंपनी KGN डाबर द्वारा) से शुरू हुआ। आज भारत कपड़ा उत्पादन में अग्रणी देशों में आता है। कानपुर (1862) को ‘उत्तर भारत का मैन-चैस्टर’ कहा जाता है। जबकि ‘अहमदाबाद (1861) को भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है।
अन्य नामों में कोयम्बटूर को भारत की अभियांत्रिकी (इंजीनियरिंग) सिटी व भारत की पंप सिटी भी कहा जाता है। चेन्नई को ‘एशिया का डेट्राइट या भारत की ऑटोमोबाइल राजधानी या भारत की हेल्थ केयर राजधानी तथा ‘दक्षिणी भारत का द्वार’ कहा जाता है। बेंगलुरु को भारत की इलेक्ट्रोनिक सिटी, गार्डन सिटी, सिलिकन वैली, स्पेस सिटी एवं विज्ञान सिटी’ कहा जाता है। मदुरै को त्यौहारो का शहर और ‘मंदिर सिटी’ कहा जाता है।
21. (4) समतापमण्डल में बादलों का अभाव पाया जाता है तथा धूल कण एवं जलवाष्प भी नाममात्र के पाये जाते हैं। इस प्रकार समताप मण्डल में बादलों का अभाव एवं अन्य मौसमी घटनाओं के न होने के कारण जेट विमानों के उड़ानों हेतु आदर्श माना जाता है।
सारी मौसमी क्रियाएँ व घटनायें पृथ्वी से 16 किमी. की ऊँचाई तक क्षोभमण्डल की सीमा तक होती है जिनमें आर्द्रता, संवहन क्रियाएँ, संघनन, वर्षण, पवन एवं वायुधारा में अव्यवस्था तथा बादलों के निर्माण के कारण क्षोभमण्डल में जेट विमानों को उड़ाने में दिक्कतें आती है। समतापमण्डल की प्रत्येक परत में समान ताप मौसमी हलचल तथा स्वच्छ व स्थिर आकाश आदि के कारण समतापमण्डल जेट विमानों की उड़ान के लिए आदर्श स्थिति बन जाता है।
22. (1) पृथ्वी तथा सूर्य दूरी के बीच की औसत दूरी को खगोलीय एकक कहा जाता है। एक खगोलीय एकक = 1.5×1011 मी. = 1 AU
(Astronomical unit )
> पृथ्वी तथा चन्द्रमा के बीच औसत दूरी 3.8×108 मी. इसे लूनर दूरी भी कहा जाता है।
> बृहस्पति तथा सूर्य के बीच की औसत दूरी = 5.2AU
> प्लूटो तथा सूर्य के बीच की औसत दूरी = 39.5 AU
23. (3) ग्रीनविच मीन टाइम (G.M.T)0° देशांतर रेखा को मानते हैं। (यह काल्पनिक रेखा होती है।) जो लन्दन (इग्लैंड) के पास से होकर जाती है इस रेखा को प्रधान मध्याहन रेखा भी कहते हैं इस रेखा पर अवस्थित देशों के टाइम जोन को 0 घण्टा: 0 मिनट मानते हैं तथा प्रत्येक देशांतरो के मध्य अन्तर 4 मिनट (नियत) होता है। मध्याहन रेखा से पूर्व में समय धनात्मक तथा पश्चिम में समय ऋणात्मक होता है।
भारत, इग्लैण्ड के पूर्व में अवस्थित है तथा भारत को 82°30′ देशांतर रेखा लगभग दो भागों में बाँटती है जो जौनपुर से होकर जाती है इसलिए भारत का स्टैण्डर्ड टाईम (IST) 82°.30′ देशांतर के अनुसार गणित किया जाता है तथा पूर्व में अवस्थित होने के कारण धनात्मक समय (आगे) +82.5° x4 + 330 मिनट (+) 5 घण्टा 30 मिनट
24. ( 1 ) पृथ्वी की भू-पर्पटी पर पाये जाने वाले तत्त्वों का क्रम (घटते क्रम में) ऑक्सीजन (47% ) > सिलिकन ( 27%) > एल्युमिनियम ( 8% ) > लोहा (5%) > कैल्शियम ( 4% ) ।
>  पृथ्वी में कुल मात्रा के संदर्भ में (घटते क्रम में ) –
लोहा (32%) > ऑक्सीजन > ( 30% ) > सिलिकन ( 15% ) > मैग्नीशियम (14%) > निकल (09% ) ।
> पृथ्वी के गर्भ में सबसे ज्यादा पाई जाने वाली धातु एल्युमिनियम तथा दूसरी धातु लौह है।
> पृथ्वी की संरचना भू-पर्पटी, भू-प्रवर तथा क्रोड से मिलकर बनी है।
25. (3) कायान्तरित/रूपान्तरित चट्टानें अन्य चट्टानों (आग्नेय और अवसादी) के रूपान्तरण के फलस्वरूप निर्मित होती है। जिसका अर्थ है ‘रूप में परिवर्तन’। रूपान्तरण की क्रिया चट्टानों में अधिक ताप, अधिक भार तथा दाब के कारण आग्नेय एवं अवसादी / तलहटी चट्टानें रूपांतरित हो जाती है। चट्टानों का रूपान्तरण दो रूपों में यथा भौतिक रूपान्तरण तथा रासायनिक रूपान्तरण होता है। रूपान्तरित चट्टानों में जीवाश्म लगभग न के बराबर पाये जाते हैं।
रूपान्तरण चट्टानों का वर्गीकरण नीस, स्लेट, सिस्ट, क्वार्टजाइट, संगमरमर आदि के रूप में होता है।
26. (2) मेकांग नदी तिब्बत (दक्षिणी चीन) के ऑर्डोस मरुस्थल से निकलकर दक्षिण-पूर्व बहती हुई चीन के युन्नान पठार तथा दक्षिण-पूर्वी एशिया के कोराट पठार से होते हुए तथा कई देशों के बीच सीमा रेखा बनाते हुए (म्यांमार- लाओस, लाओस-थाइलैण्ड) एवं दो राजधानी नगर वियन्तियन (लाओस) तथा नोमपेन्ह (कम्बोड़िया) से होती हुई अन्त में दक्षिण चीन सागर में डेल्टा बनाते हुए समा जाती है।
27. (1) 1997 में जापान के शहर क्योटो में जलवायु परिवर्तन पर सम्मेलन (UNFCCC-5वां) में कार्बन क्रेडिट की अवधारणा उद्धृत हुई जिसमें सबसे ज्यादा कार्बन उत्सर्जन करने वाले देशों को 2012 तक कार्बन उत्सर्जन में 1990 के स्तर तक का 5.2% कम उत्सर्जन करने की बाध्यता डाली गई। एक टन कार्बन, एक कार्बन क्रेडिट के समतुल्य होगा।
> 1992 में रियो-डि-जेनेरियो (ब्राजील) में अर्थ शिखर सम्मेलन जलवायु परिवर्तन तथा ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन से पृथ्वी को बचाने के लिए हुआ।
> 1987 में मॉन्ट्रियल (कनाडा) में क्लोरो-फ्लोरो कार्बन उत्सर्जन पर प्रतिबंध लगाकर ओजोन क्षय रोकने से संबंधित सम्मेलन हुआ।
> जी-8: सर्वाधिक विकसित देशों का संगठन है (USA, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, कनाडा तथा रूस) परन्तु सीरिया एवं क्रीमिया मुद्दों पर अंतद्वंद के कारण रूस को 2014 में इस संगठन से बाहर कर दिया। अब सिर्फ जी-7 देशों का संगठन बचा है। 45वां G-7 सम्मेलन (2019 में) फ्रांस में हुआ।
28. (3) विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश भारत है। भारत दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र 2000 ई. से ही विश्व में अग्रणी बना हुआ है। भारत में दुग्ध उत्पादन मुख्यत: गुजरात, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश तथा आंध्र प्रदेश में होता है। भारत विश्व का 18.5% ( 146. 3 मिलियन टन) दुग्ध उत्पादन करता है। अमेरिका दुग्ध उत्पादन में दूसरे स्थान चीन तीसरे स्थान पर, ब्राजील पाँचवें स्थान पर तथा जापान तो टॉप 10 से भी बाहर है। पर,
29. ( 2 ) मानव प्रजाति मुख्यतः 4 प्रकार की है।
> काकेशियाई – आर्यस, हेमाइट्स, सेमाइट्स ये लोग यूरेशिया एवं अमेरिका महाद्वीप में मिलते है।
> नीग्रोयड़- द ब्लेक्स, सूडानिक रेस, द्रविड़यन रेस ये लोग अफ्रीका तथा दक्षिण एशिया में निवास करते हैं।
> मंगलोयड – इन्हें एशियन भी कहते हैं। ये लोग मुख्यतः एशिया या पूर्वी या उत्तरी-पूर्वी एशिया में ही निवास करती
> ऑस्ट्रेलायड- ये लोग दक्षिणपूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप तथा प्रशांत महासागरीय द्वीपों में निवास करती है।
> प्रजातियों के सदस्यों की संख्या घटते क्रम में
मंगलोयड़ > काकेशियाई > नीग्रोयड़ > ऑस्ट्रेलायड़
30. (3) कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन (रावी नदी के तट पर) ‘1929’ में ‘पूर्ण स्वराज’ की माँग की गई (इस अधिवेशन के अध्यक्ष जवाहर लाल नेहरू) तथा 30 जनवरी, 1930 को पूर्ण स्वाधीनता दिवस सम्पूर्ण भारत में मनाने का निश्चय किया गया। इस दिन लोगों को महात्मा गाँधी द्वारा तैयार किया गया ‘पूर्ण स्वराज्य शपथ’ का वचन लेना था।
जब भारत पूर्ण स्वतंत्र हो गया तथा भारत का नया संविधान तैयार हो गया तो उसे भी 26 जनवरी को ही लागू किया गया। अब 26 जनवरी को उसी कारण से प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि इस दिन शपथ पूरी हुई (जो 1929 में ली थी) ।
31. (1) राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत संविधान के भाग-4 एवं अनुच्छेद 36 से 51 तक संविधान में परिभाषित है, जो राज्य पर न तो बाध्यकारी है और ना ही प्रवर्तनीय ।
> आयरलैण्ड के संविधान से राज्य के नीति निर्देशक तत्त्व (DPSP), राष्ट्रपति की निर्वाचन प्रक्रिया, राष्ट्रपति द्वारा राज्य सभा के सदस्यों का मनोनयन लिया गया है।
> अमेरिका संविधान से मौलिक अधिकार, स्वतंत्र न्यायपालिका तथा राष्ट्रपति पर महाभियोग आदि लिया गया है।
> ब्रिटेन के संविधान से संसदीय प्रणाली, विधि का शासन, एकल नागरिकता, संसदीय विशेषाधिकार व द्विसदनात्मक व्यवस्था आदि लिया गया है।
> कनाडा के संविधान से- शक्तिशाली केन्द्र से युक्त संघ, संघ व राज्यों के मध्य शक्तियों का वितरण तथा अवशिष्ट शक्तियों का केन्द्र में विधान आदि लिया गया है।
32. ( 4 ) भारत में कुछ मूल अधिकार नागरिकों सहित गैर – नागरिकों (विदेशियों) को प्राप्त है जो इस प्रकार है
> विधि के समक्ष समता (अनु. 14)
> संवैधानिक निराकरण का अधिकार (अनु. 20)
> प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण (अनु. 21)
> शोषण के विरुद्ध अधिकार (अनु. 23 एवं अनु. 24)
> धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार (अनु. 25, 26, 27, 28)
→ भारत के नागरिकों को प्राप्त मूल अधिकार
> धर्म, नस्ल, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव का निषेध (अनु. 15)
> लोक नियोजन के विषय में अवसर की समानता (अनु. 16)
> स्वतंत्रता का अधिकार ( अनु 19a से लेकर fतक)
> अल्पसंख्यक वर्ग के हितों का संरक्षण (अनु. 29)
→ जो अधिकार गैर भारतीयों को प्राप्त नहीं है वह है
अनुच्छेद 15, 16, 19, 29, 30 –
33. ( 3 ) भारतीय (1) के तहत प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति करेगा किन्तु राष्ट्रपति की यह शक्ति वैवेकीय नहीं है। राष्ट्रपति उसी व्यक्ति को प्रधानमंत्री नियुक्त है जो व्यक्ति लोक सभा में बहुमत प्राप्त दल का नेता होता है वह राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने तथा प्रधानमंत्री चुनने का दावा करता है। सामान्यतः प्रधानमंत्री लोक सभा से चुना जाता परन्तु राज्य सभा से भी प्रधानमंत्री चुना जा सकता है।
>  प्रधानमंत्री के लिए आर्हता – भारत का नागरिक, लोक सभा के लिए कम से कम 25 वर्ष उम्र जबकि राज्य सभा के लिए कम से कम 30 वर्ष उम्र एवं निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य घोषित करना ।
34. (1) अनुच्छेद 257 के अनुसार प्रत्येक राज्य की कार्यपालिका शक्ति का इस प्रकार प्रयोग किया जाएगा जिससे संघ की कार्यपालिका शक्ति के प्रयोग में कोई अड़चन न हो या उस पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। मूल अनुच्छेद यह है कि कुछ दशाओं में राज्यों पर संघ का नियंत्रण अनुच्छेद 258- कुछ दशाओं में राज्यों को शक्ति प्रदान करने आदि की संघ की शक्ति एवं अनुच्छेद 355- बाह्य आक्रमण और आंतरिक अशांति से राज्य की सुरक्षा करने का संघ का कर्तव्य तथा अनुच्छेद 356- आपातकाल (राज्यों में संवैधानिक तंत्र के विफल हो जाने की दशा में उपबंध) दिए गए है।
35. (1) लोक लेखा समिति अपनी रिपोर्ट लोक सभा स्पीकर को प्रस्तुत करती है। लोक लेखा समिति को प्राक्कलन समिति की जुड़वा बहन कहते हैं इस समिति में कुल 22 सदस्य होते हैं। जिनमें से 15 सदस्य लोक सभा से तथा 7 सदस्य राज्य सभा से चुने जाते हैं ।
> लोकलेखा समिति का महत्त्वपूर्ण कार्य भारत सरकार के व्ययों को पूरा करने के लिए संसद द्वारा प्रदत्त विनियोग प्रदर्शित करने वाले खातों की जाँच करना, भारत सरकार के वार्षिक वित्तीय खातों तथा सदन के समक्ष प्रस्तुत अन्य खातों की जाँच करना। इस समिति में केन्द्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्य निर्वाचित नही होते हैं तथा इसका अध्यक्ष लोक सभा अध्यक्ष द्वारा लोक सभा सदस्यों में से ही चुना जाता है।
36. (4) वर्तमान में किसी राजनीतिक दल को • राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता तभी प्राप्त होती है जब उसे कम से कम चार राज्यों में राज्यीय दल के रूप में मान्यता प्राप्त हो। उसके प्रत्याशियों को किन्हीं चार या अधिक राज्यों में लोकसभा या संबंधित राज्य की विधान सभा के लिए पिछले आम निर्वाचन में डाले गए कुल वैध मतों का कम से कम 6% मत प्राप्त हुआ हो। इसके अतिरिक्त किन्हीं राज्यों/राज्य में लोकसभा हेतु पिछले आम निर्वाचन में इसके कम से कम 4 सदस्य जीतकर वापस आए हो अथवा लोकसभा के लिए पिछले आम निर्वाचन में भारत के कुल संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के कम से कम 2% स्थानों से जो कम से कम तीन राज्यों में हो, इसके प्रत्याशी जीतकर आए हो। • वर्तमान में 7 राजनीतिक दल राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा रखते हैं। कांग्रेस, बीजेपी, CPI,CPI (M), बहुजन समाज पार्टी, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) तथा ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC / TMC)।
37. (1) पंचायत समिति के सदस्य जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से चुने जाते है। 73वें संविधान संशोधन के (1992) अनुसार पंचायत समिति का उस राज्य में गठन नही किया जाएगा जिसकी जनसंख्या 20 लाख से कम है। पंचायती राज राज्य-सूची का विषय है। पंचायती राज व्यवस्था में 29 विषयों की एक अलग सूची संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची में जोड़ी गई। (अनुच्छेद-243 छ) ।
> 73वें संविधान संशोधन के द्वारा राज्यों के लिए त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रणाली का प्रावधान है।
> ग्राम पंचायत ग्रामीण स्तर पर
> पंचायत समिति प्रखण्ड स्तर पर
> जिला परिषद्- जिला स्तर पर
> पंचायत के तीनों स्तरों पर सभी सदस्यों का चयन जनता द्वारा प्रत्यक्ष निर्वाचन पद्धति से किया जाता है।
38. (2) भारतीय अर्थव्यवस्था मिश्रित प्रकार की अर्थव्यवस्था की श्रेणी में आती है। जिसके अन्तर्गत सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र का सह अस्तित्व हो उसे मिश्रित अर्थव्यवस्था कहा जाता है।
39. (2) भारत में मुद्रास्फीति की दर की माप थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर की जाती है।
> थोक मूल्य सूचकांक (WPI) का प्रकाशन सर्वप्रथम भारत सरकार के आर्थिक सलाहकार के कार्यालय, उद्योग मंत्रालय द्वारा 1942 में 23 वस्तुओं के लिए किया गया था।
> मुद्रास्फीति हेडलाइन तथा कोर मुद्रास्फीति दो भागों में बाँटी जाती है। अर्थव्यवस्था में कुल मुद्रास्फीति दर हेडलाइन मुद्रास्फीति है जबकि कोर मुद्रास्फीति में खाद्य एवं ऊर्जा की कीमतें शामिल नहीं हैं।
> भारत में अलग-अलग उद्देश्यों के लिए हम अलग-अलग उपभोक्ता मूल्य सूचकांकों (CPI) को अपनाते हैं। औद्योगिक श्रमिकों (Wage Revision) के लिए CPI-IW का प्रयोग किया जाता है। कृषि श्रमिकों (न्यूनतम श्रम मूल्यों के रिवीजन) हेतु CPI-AL का प्रयोग किया जाता है। CPI-UNMP सूचकांक का सरकार द्वारा महँगाई भत्ता के रिवीजन जैसी सेवा क्षेत्रों द्वारा प्रयोग किया जाता है।
40. (3) VAT लगाने वाले राज्य पहला हरियाणा (2003) तथा अंतिम उत्तर प्रदेश (2008) है।
> मूल्यवर्धित कर (VAT) सबसे पहले 1981 में विनिर्माण VAT लागू किया गया परन्तु व्यवहारिक रूप से संशोधित VAT 1986 में लागू किया गया जबकि केन्द्रीय VAT 2000 में व्यापक रूप से लगाया गया।
> राज्यों में VAT लगाने के लिए राज्य वित्तमंत्रियों की अधिकार प्राप्त कमेटी असीम दास गुप्ता ( पश्चिम बंगाल के वित्तमंत्री) की अध्यक्षता में VAT के लिए ड्राफ्ट तैयार किया गया। इस ड्राफ्ट में 550 वस्तुओं पर सहमती बनी।
> VAT की दो दरें- 4°1 तथा 12.5 1% निर्धारित की गई, जबकि बहुमूल्य धातुओं या आभूषणों पर विशेष दर ( अपवाद) = 1% निर्धारित की गई।
> VAT एक सामान्य परोक्ष कर है, जो वस्तुओं तथा सेवाओं के आदान-प्रदान के प्रत्येक बिंदु पर प्राथमिक उत्पादन से लेकर अंतिम उपभोग तक पर लगाया जाता है।
41. (4) किसी पिण्ड का भार अधिकतम निर्वात में होता है।
– अधिकतम भार का घटता क्रम
निर्वात > हाइड्रोजन > वायु > जल
> निर्वात में कोई घर्षण बल नही लगने के कारण पिण्ड का भार अधिकतम होता है, जबकि हाइड्रोजन में घर्षण वायु से कम लगता है, जबकि जल में तो घर्षण के अलावा उत्प्लावन बल भी लगता है।
42. (4) पेट तथा शरीर के अन्य आंतरिक भागों की जानकारी हेतु प्रयुक्त किया जाने वाला एण्डोस्कॉपी यंत्र पूर्ण आंतरिक परावर्तन परिघटना के आधार पर कार्य करता है। अपने कम वजन तथा छोटे आकार के कारण प्रकाश तंतु का उपयोग एण्डोस्कॉपी में होता हैं।
> एण्डोस्कॉपी एक गैर-सर्जिकल प्रकिया है। जो किसी आदमी/ जीव की पाचन प्रणाली की जाँच करती है। एक लचीली नलिका जिसमें प्रकाश तथा कैमरा लगा होता है, की सहायता से डॉक्टर पाचन प्रणाली को कलर टीवी के मोनीटर पर चित्रों के द्वारा देखता है।
43. (2) सैद्धांतिक रूप से न्यूनतम संभव तापमान को परम शून्य ताप कहते है।
> परमशून्य तापमान – 273°C (0°K) को कहा जाता है परन्तु व्यवहारिकता में इसे प्राप्त नहीं किया जा सकता है।
> परमशून्य तापमान केल्विन और रेंकिन स्केल पर मापा जाता है।
> परमशून्य ताप पर कोई तंत्र अपनी सबसे कम ऊर्जा की स्थिति में होता है।
44. (3) अत्यधिक जाड़े के मौसम में झीलों का जल ऊपरी भाग में तो जम जाता है लेकिन निचले तल में जल का तापमान 4°C से नीचे नहीं गिरता है जिससे मछली, जैसे जलीय जंतु आसानी से जिंदा रह पाते हैं।
> 4°C पर जल का घनत्व अत्यधिक होता है क्योंकि इस तापमान पर दो विपरीत बल / प्रभाव घुलन एवं जमाव समान होते हैं ।
45. (3) हेमेटाइट तथा लिमोनाइट दोनों लौह अयस्क के प्रकार है जबकि बॉक्साइट, एल्युमिनियम का अयस्क है। ये दोनों धातु खनिज के अंतर्गत आते है। जिप्सम (Caso4.2H2O) सल्फेट का खनिज (अधातु खनिज) है। इसका उपयोग प्लास्टर, ब्लैकबोर्ड चॉक तथा बॉलबोर्ड में होता है यह चूना पत्थर (अवसादी) चट्टानों में पाया जाता है।
46. (1) शुष्क सेल (Dry Cell) एक प्रकार के विद्युत रासायनिक सेल है जो कम बिजली से चलने वाले पोर्टेबल विद्युत युक्तियों (जैसे- ट्रांजिस्टर रेडियो, टार्च, कैलकुलेटर आदि में प्रयुक्त होते हैं। शुष्क सेल में जिंक का एक छोटा जार होता है जो पात्र का और सेल के ऋण इलेक्ट्रोड दोनों का काम करता है। सेल के बीच स्थित कार्बन छड़ धन इलेक्ट्रोड का कार्य करती है। अमोनियम क्लोराइड (NH4C1) और जिंक क्लोराइड (ZNC1, ) का पेस्ट विद्युत अपघट्य (इलेक्ट्रोलाइट्स) की भांति कार्य करता है। चूर्णित कोक, ग्रेफाइट तथा MnO2 के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स का मिश्रण, कार्बन छड़ के चारों ओर जार में भर दिया जाता है।
47. (4) ठोस कार्बन डाइऑक्साइड को आमतौर पर शुष्क बर्फ (Drice) नाम से जाना जाता है। इसका उपयोग बिना विद्युत के रेफ्रिजरेशन में होता है। इसका नाम शुष्क ठोस बर्फ इसलिए है, क्योंकि ऊष्मा देने पर यह द्रव में नहीं बदलकर सीधे गैस में बदल जाती है। यह प्रक्रिया उत्सादन (Sublimation) कहलाती है।
> ठोस बर्फ / शुष्क बर्फ का उपयोग हॉस्पीटल व क्लीनिकों में, थ्येटर्स में विशेष प्रभाव के लिए, औद्योगिक क्लीनिंग एवं तकनीकि प्रक्रियाओं में तथा फूड प्रसंस्करण उद्योगों आदि में होता है। क्योंकि इसका तापमान अत्यन्त कम 78°C होता है।
48. (3) बुलेटप्रूफ जैकेट के निर्माण में केवलर नामक बहुलक तथा पॉलीकार्बोनेट्स नामक पदार्थों का उपयोग होता है।
> थर्मोप्लास्टिक तथा लेमिनेटेड ग्लास आदि का उपयोग भी बुलेटप्रूफ पदार्थ बनाने में होता है।
> बुलेटप्रूफ जैकेट बनाने में कई पदार्थों तथा कई स्तरों पर पॉलीमर्स की पर्त चढ़ाकर बनाया जाता है इसमें केवलर, डिनीमा तथा अन्य महत्त्वपूर्ण पॉलीएस्टर्स का उपयोग होता है।
नायलॉन 66 दो मोनोमर्स से बनाया जाता है जिसके प्रत्येक मोनोमर में 6 कार्बन अणु होते हैं। (हेक्सामिथाइलीनडाइअमीन एवं एडिपिक एसिड) इसका उपयोग तापीय स्थिरता, लचीलापन, अच्छी दिखावट तथा रसायन प्रतिरोधी आदि गुणों वाले प्लास्टिक पदार्थ बनाने में होता है।
रेयॉन का उपयोग फेब्रिक्स, घरेलू फर्निसिंग तथा औद्योगिक एप्लीकेशन्स (मेडिकल सर्जिकल उत्पाद) आदि में होता है। तथा डेक्रॉन का उपयोग पर्दों, ड्रेस फेब्रिक्स तथा उच्च दाब पर जलने से बचाने वाले कपड़ों में तथा ऊन के साथ मिलाकर अच्छे और टिकाऊ कपड़े बनाने में होता है।
49. (3) फलों को कृत्रिम तरीके से पकाने वाली गैस एसिटिलीन है।
> फलों को कृत्रिम तरीके से पकाने में कैल्शियम कार्बाइड का उपयोग होता है। कैल्शियम कार्बाइड नमी के संपर्क में आकर एसिटिलीन गैस उत्पन्न करता है जो प्राकृतिक रूप से पकाने वाले एजेंट एथिलीन के समान होता है यहाँ एसिटिलीन, एथिलीन की तरह काम करके पकने की प्रक्रिया को तीव्र कर देता है।
> ईथर का उपयोग ठण्डे दिनों में डीजल तथा पेट्रोल इंजन को चालू करने में एवं रेफ्रिजरेशन में होता है। अमोनिया का उपयोग क्लीनिंग एजेंट के रूप में होता है। एथिलीन गैसीय रूप में पौधों में पाया जाता है, जो प्राकृतिक रूप से फलों को पकाने में उपयोगी है।
50. (4) बेकिंग सोडा या खाने का सोडा का प्रयोग अग्निशामकों एवं बेकरी उद्योग में किया जाता है। शीशे के उत्पादन में बिना बुझा हुआ चूना प्रयोग में लाया जाता है। जिप्सम का उपयोग प्लास्टर ऑफ पेरिस बनाने में सीमेंट उद्योग में तथा अमोनियम सल्फेट उर्वरक बनाने में किया जाता है।
> जिप्सम के अन्य उपयोग-बॉलबोर्ड के विनिर्माण में, Soil Conditioning में, सीमेंट को कठोर या नरम बनाने में जिसके कारण उसकी तन्यता बढ़ जाती है।
51. (2) रसोई गैस में मुख्यतः ब्यूटेन एवं प्रोपेन का मिश्रण होता है। इसे द्रवीभूत पेट्रोलियम गैस (LPG) के नाम से जाना जाता है। LPG के रिसाव के पहचान हेतु उसमें कुछ पदार्थ जैसे मर्केप्टेन आदि मिला दिए जाते हैं। इस गैस को ऑटागैस कहते हैं। इस गैस में प्रोपेन, प्रोपाइलीन, ब्यूटेन तथा ब्यूटालीन का मिश्रण होता है। यह प्राकृतिक गैस तथा पेट्रोलियम रिफाइनिंग का सह-उत्पाद होता है। यह सामान्य ताप व दाब पर गैस रूप में होती है।
52. (1) टेफ्लॉन एक फ्लोरो कार्बन है। एथिलीन के चारों हाइड्रोजन परमाणुओं को फ्लोरीन द्वारा प्रतिस्थापित करने पर टेट्राफ्लोरो एथिलीन बनता है। जिसके बहुत से अणु बहुलीकृत होकर टेफ्लॉन नामक प्लास्टिक का निर्माण करते है। यह एक अदहनशील पदार्थ है।
53. (2) कृत्रिम रेशम का वैज्ञानिक नाम डेक्रॉन है। इसका पूरा नाम पोलीइथाइलीन टेराप्थेलेट (PET/PETE) है। इसमें संश्लेषित फाइबर का उपयोग होता है। इसके अन्य नाम टेरीलिन (ब्रिटेन) तथा लेवसॉन (रूस) भी है। इसका उपयोग जोड़ो को सही करना तथा कृत्रिम बांहे बनाना आदि इसकी तन्यता काफी उच्च होती है।
> रेयॉन सेल्यूलोज फाइबर होता हैं ये फेब्रिक हल्के, नरम, ठण्डे तथा कम्फर्टेबल होते है परन्तु शरीर के ताप को इंसुलेट नही कर पाते हैं ।
> फाइबर ग्लास का उपयोग घरों के कचरे के डिब्बों तथा टिसू जैसे क्लीनेक्सों में होता है।
> नायलॉन यह सिंथेटिक पॉलीमर है इसका उपयोग भी फाइबर बनाने में होता है।
54. (1) मनुष्यों में हेपेटाइटिस B की बीमारी विषाणु (वायरस) से होती है यह एक यकृत रोग है जिसमें रक्त में पित्त वर्णक अधिक मात्रा में चला जाता है।
> हेपेटाइटस B (पीलिया) फैलने के कारण – यौन संबंध बनाने से, नीडल्स शेयर करने से, टैटू बनवाने से, टूथब्रश, रेजर आदि शेयर करने से क्योंकि हेपेटाइटस-B से प्रभावित व्यक्ति के खून तथा अन्य तरल पदार्थ के संपर्क में आने से यह रोग फैलता है।
> वायरस से फैलने वाले अन्य रोग AIDS चिकिनगुनिया, इंन्फ्लूएंजा, हेर्पेस, HPV तथा शिन्गल्स आदि।
> बैक्टीरिया से फैलने वाले रोग-सिफलिस, TB, टिटेनस, टायफायड आदि ।
> प्रोटोजोआ से फैलने वाले रोग-मलेरिया, ट्रिकोमोनिएसिस, अफ्रिकन स्लीपिंग बीमारी आदि।
55. (4) रक्त प्लाज्मा में जल लगभग 90% तक होता है। शेष भाग में कई प्रकार के कार्बनिक तथा अकार्बनिक पदार्थ पाये जाते हैं। प्लाज्मा में प्रतिरक्षी पदार्थ पाये जाते हैं।
56. (4) एक कार्यशील महिला को प्रतिदिन 45 46 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। कार्यशील महिला के आहार में विभिन्न पोषक तत्त्वों की आवश्यक मात्रा निम्न प्रकार होनी चाहिए।
विटामिन A –  750 माइक्रोग्राम
विटामिन B1 – 1.1 मि. ग्राम
नियासिन – 15 मि. ग्राम
फॉलिक अम्ल – 100 मि. ग्राम
विटामिन C – 40 मि. ग्राम
विटामिन D –  0,5 माइक्रोग्राम
 लोहा – 32 मि. ग्राम
कैल्शियम – 450 मि. ग्राम
प्रोटीन – 46 मि. ग्राम
57. (3) मेंढक में त्वचीय श्वसन का गुण होता है क्योंकि मेंढक की त्वचा कोमल एवं नम होती है। मेंढक एक उभयचर जीव है तथा उसके लिए त्वचीय श्वसन आवश्यक है।
> कबूतर तथा तिलचट्टा अपनी नसिका से श्वसन प्रक्रिया पूर्ण करते हैं।
> मछलिया श्वसन की क्रिया ‘गिल्स’ से करती है।
58. (1) रक्त एक तरल संयोजी ऊतक होता है इसकी उत्पत्ति भ्रूण के मिसोडर्म से होती है। यह लाल रंग का चिपचिपा तरल होता है। एक स्वस्थ मनुष्य में यह 5-6
लीटर तक होता है तथा रक्त की मात्रा शरीर के भार का 7% होता है।
60. (2) अस्थिमज्जा या पितृक कोष में स्तंभ कोशिकाओं की उत्पत्ति होती है। स्तंभ कोशिकाओं का लसिका अंगों से गुणन, विभेदन और परिपक्वन होता है। जिससे ये प्रतिरक्षा सक्षम ‘T’ या ‘B’ लसिकाणु बन जाते हैं।
61. (3) मधुसुदनी ( इन्सुलिन) एक प्रकार का हार्मोन है जो रक्त में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करता है। यह अग्नाशय के एक विशेष भाग लैगर हैस की द्वीपिकाओं द्वारा स्रावित होता है इसके अल्पश्रवण से मधुमेह नामक रोग से ग्रस्त होता है। तथा इसके अतिश्रवण से हाइपोग्लाइसीमिया नामक रोग होता है। इसलिए इसकी संतुलित मात्रा रोजाना 30 मिनट के व्यायाम से व्यवस्थित की जा सकती है।
62. (1) AIDS वायरस के लिए सबसे ज्यादा आजमाई गई दवा जीडोबुडिन (एजीडोथाइमिडीन यका A2T) है। A2T दवा HIV वायरस की रिवर्स ट्रांसकिप्टेज क्रिया को रोककर विषाणुओं को बहुगुणित होने से रोकती । अत: A2T एड्स रोग के उपचार के लिए अत्यधिक प्रभावी दवा मानी जाती है।
> अन्य AIDS दवाएँ अवेकेविर, डिडानोसिन तथा टेनोफोविर आदि
> माइकोनाइजोल- एन्टी फंगल एजेंट या स्किन इंफेक्शन की दवा है।
> नीनॉक्सिनॉल – 9: गर्भ निरोधक दवा है।
> विरोजोल- एंटी वायरल दवाई या बच्चों में फेफड़ों के इन्फेक्शन को रोकने की दवाई है।
63. (2) कम्प्यूटर हेतु आवश्यक IC चिप सामान्यतः सिलिकन द्वारा निर्मित होती है। इंटीग्रेटेड सर्किट (IC) चिप निर्माण का श्रेय जे. एस. सिलवी को जाता है। इसको मोनोलिथिक IC ‘चिप या माइक्रोचिप भी कहते हैं। इसका निर्माण एक छोटी प्लेट पर इलेक्ट्रोनिक सर्किट बनाकर किया जाता है।
64. (3) कोबाल्ट 60 गामा किरणों का उत्सर्जन करता है यही कारण है कि इसका उपयोग आमतौर पर विकिरण चिकित्सा में किया जाता है। कोबाल्ट 60 सामान्यतः रक्त कैंसर के उपचार के लिए प्रयोग होता है।
> कोबाल्ट 60 (Co60) के अन्य उपयोग- चिकित्सा उपकरणों को पूर्णत: स्वच्छ बनाना, कीटाणुओं और खतरनाक कीड़ों के नाश के लिए एवं फूड व रक्त विकिरण के रूप में भी उपयोगी होता है।
> हीलियम के नाभिक को अल्फा पार्टिकल कहते हैं जिसमें इलेक्ट्रॉन नही होते हैं (He+2)
> किसी परमाणु नाभिक से उच्च ऊर्जा के इलेक्ट्रॉन या पॉजीट्रोन उत्सर्जन को बीटा (B) किरणें कहते हैं यह रेडियोएक्टिव क्षय के दौरान होता है।
> एक्स किरणें सूर्य द्वारा उत्सर्जित विद्युत चुम्बकीय स्पेक्ट्रम में छोटी तरंगदैर्ध्य की किरणें होती है।
65. (2) झारखण्ड राज्य में वर्षा मुख्यतः दक्षिण-पश्चिमी मानसून से होती है। उष्णकटिबंधीय अवस्थिति एवं मानसूनी हवाओं के कारण झारखण्ड की जलवायु उष्णकटिबंधीय मानसूनी प्रकार की है। कर्क रेखा झारखण्ड राज्य के बीच से होकर गुजरती है। राज्य में वर्षा का आगमन
मध्य जून तक हो जाता है। झारखण्ड में वर्षा की वार्षिक औसत मात्रा 140 सेमी. है। कहीं-कहीं 180 सेमी. से अधिक भी वर्षा होती है। नेतरहाट का पठार राज्य में सर्वाधिक वर्षा का क्षेत्र है। जहाँ 180 सेमी. से अधिक वर्षा होती है। जबकि चाईबासा का मैदानी क्षेत्र न्यूनतम वर्षा का क्षेत्र है। जबकि झारखण्ड में कुछ वर्षा (10 सेमी.) लौटते हुए मानसून या उत्तरी-पूर्वी मानसून से होती है। उत्तरी-पूर्वी मानसून से सबसे अधिक वर्षा लगभग 100 सेमी. तमिलनाडु राज्य में होती है जो कि नवम्बर महीने में होती है।
> नॉर्बेस्टर- उत्तर-पूर्वी भारतीय राज्यों में चलने वाली पवन तंत्र है। जिसे काल बैसाखी (पश्चिम बंगाल) भी कहते हैं। जो मार्च में शुरू होकर मानसून तंत्र को सशक्त करता है। जिसे असम में बारड़ोइचिला भी कहते हैं।
66. (4) झारखण्ड राज्य का सृजन 15 नवम्बर, 2000 में बिहार राज्य के विलगन से हुआ। राज्य गठन के समय झारखण्ड में जिलों की संख्या 18 थी। वर्तमान समय में जिलों की कुल संख्या 24 हो गई है। झारखण्ड राज्य की स्थापना के बाद बने नये जिले निम्नलिखित है।
लातेहार, सिमडेगा, जामाताड़ा , सरायकेला, रामगढ़ एवं खूँटी।
67. (4) झारखण्ड का शिमला ‘राँची’ को कहा जाता है। नेतरहाट को छोटानागपुर की रानी एवं पहाड़ियों की मल्लिका कहा जाता है। बोकारों को स्टील सिटी या इस्पात नगरी के नाम से जाना जाता है। हजारीबाग को हजार बागों का शहर कहा जाता है।
> राँची को झरने तथा झीलों की सिटी भी कहा जाता है। 1899 से पहले राँची को लोहरदगा सिटी भी कहा जाता था।
68. (2) झारखण्ड राज्य के लोगो (Logo) में अंग्रेजी के चार ‘J’ अक्षरों का प्रयोग किया गया है। प्रतीक चिन्ह ( logo) की एक प्रमुख विशेषता यह है कि इसे चाहे जिस कोंण से देखा जाए हर कोंण से अंग्रेजी का ‘J’ अक्षर स्पष्ट तौर पर दिखता है तथा इसे लोगो के बीच में अशोक चक्र भी है।
69. (3) झारखण्ड क्षेत्र स्वायत्त परिषद् (JAAC) का गठन 8 अगस्त, 1995 को हुआ। शिबू सोरेन को इसका अध्यक्ष तथा सूरज मण्डल को इसका उपाध्यक्ष मनोनित किया गया। इसके गठन का उद्देश्य झारखण्ड राज्य के निर्माण को संभव बनाना है। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा पार्टी का इसमें बहुत बड़ा योगदान था। जिसके कारण 15 नवम्बर, 2000 झारखण्ड भारत का 28वां राज्य बना।
70. (3) झारखण्ड राज्य उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। इसकी भौगोलिक स्थिति 21°58’10” उत्तरी अक्षांश से 23°19′ 15″ उत्तरी अक्षांश तथा 83°2050″ पूर्वी देशांतर से 88°4’40” पूर्वी देशांतर के मध्य है। जबकि अगर चतुर्थांश देखा जाए तो यह उत्तर-पूर्वी चतुर्थांश में स्थित है।
71. (1) ‘झारखण्ड पार्टी के संस्थापक जयपाल सिंह ने 1950 ई. में पृथक झारखण्ड राज्य की मांग को लेकर झारखण्ड पार्टी का गठन किया।
> शिबू सोरेन ने 1972 में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (JMM) पार्टी गठित की। करिया मुण्ड़ा भारतीय जनता पार्टी के झारखण्ड से सासंद है। बाबूलाल मरांडी झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री थे जिनकी पार्टी का नाम झारखण्ड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) है।
72. (1) झारखण्ड राज्य कोयला उत्पादन में समृद्ध राज्य है यह देश के कुल कोयला का 40% उत्पादन करता है। डार्ला सबसे अधिकतम उत्पादन वाली कोयल माइन है जो भारत को 100% कोकिंग कोल उत्पादन करने में योगदान देती है।
झारखण्ड के अन्य कोल उत्पादक क्षेत्र बोकारो, उत्तरी करनपुरा, दक्षिणी करनपुरा, गिरिडीह, रामगढ़, डाल्टेनगंज तथा राजमहल आदि है ।
> झारखण्ड के अलावा भारत में कोल उत्पादक राज्य (घटते क्रम में) ओड़िसा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, तेलंगाना तथा महाराष्ट्र है।
73. (3)
74. (4)
75. (2)
76. (1)
77. (2)
78. (4)
79. (2)
80. (2) 5 बार बजाने में समय लगता है  = 5 मिनट
1 बार बजाने में समय = 5/5 = 1 मिनट 5
9 बार बजाने में समय लगेगा = 1 x 9  = 9 मिनट
81. (4) 2011 की जनगणना में जाति को सम्मिलित करने की सहमति देने वाले मंत्रियों के समूह के प्रमुख वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी थे। देश में जातीय गणना इसके पूर्व 1931 ई. में कराई गयी थी।
82. (3) राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी पाटिल ने अपने दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के दौरे के दौरान लाओस के दो विद्युत परियोजनाओं के लिए 72.55 मिलियन डॉलर (तत्कालीन) का अतिरिक्त ऋण उपलब्ध कराने की घोषणा की।
83. (4) फॉकलैण्ड द्वीप के निकट तेल निष्कासन को लेकर इंग्लैण्ड एवं अर्जेन्टीना के बीच कूटनीतिक युद्ध 1833 से ही चालू है। फॉकलैण्ड अर्जेंटीना के निकट स्थित द्वीप समूह है। जिस पर कई वर्षों से इंग्लैण्ड का अधिकार है। इंग्लैण्ड ने 1833 में फॉकलैण्ड द्वीप पर अधिकार जमाया था।
84. (1) ऊँट के व्यापार के लिए प्रसिद्ध मेला ‘पुष्कर’ (अजमेर, राजस्थान) में लगता है जो पुष्कर झील के किनारे अक्टूबर-नवम्बर माह में लगता है। यह मेला न केवल ऊँट व पशुओं के बेचने व खरीदने का मेला है जबकि यह पर्यटक नगर भी है। यहाँ ‘मटका फोड’, ‘लम्बी मूछों’ और ‘शादी प्रतिस्पर्धा’ जैसी प्रतिस्पधाएँ भी होती है। यहाँ विदेशों से भी पर्यटक आते हैं।
कुम्भ मेला विश्व का सबसे बड़ा मेला है जो हिंदू धर्म के अनुयायीयों द्वारा गंगा नदी में नहाने तथा पवित्र होने का मेला है। सोनपुर मेला एक पशु मेला है जो कार्तिक पूर्णिमा को नवम्बर महीने में सोनपुर (बिहार) में लगता है। यह मेला गंगा और गंड़क के संगम पर लगता है तथा इसे हरिहर क्षेत्र मेला भी कहते हैं। सूरजकुण्ड मेला फरीदाबाद (हरियाणा) में लगता है जो विश्व का सबसे बड़ा शिल्प और कला का मेला है। यह फरवरी में लगता है।
85. (3) भारत में राष्ट्रीय राज मार्ग कुल सड़क मार्गों का 1.7% है, जबकि ट्रैफिक का 40% वहन करते है। कुल राष्ट्रीय सड़क मार्गों की लम्बाई (जून 2016 ) लगभग 1 लाख किमी. है। जिसमें सिंगल लेन – 26%, डबल लेन-51% तथा फोर/सिक्स/एट लेन-23% है।
> राज्य सड़क मार्ग कुल (1.54 लाख किमी),
> बड़ी तथा अन्य सड़क (25.77 लाख किमी.)
> ग्रामीण तथा अन्य जिला सड़क (14.33 लाख किमी.)
> एक्सप्रेस वे (1000 किमी.)
> भारत में कुल 4,245, 429 किमी. सड़क मार्ग है।
> आगरा- मुम्बई (NH-3)-1200.4 किमी.
> चेन्नई-ठाणे (NH-4) – 1235 किमी.
> कोलकाता- हजीरा (NH-6)-1949 किमी.
> पूणे-मछलीपट्टनम (NH-9)-841 किमी.
86. (4) कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती है पश्चिम से पूर्व राज्यों का क्रम गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिजोरम | कर्क रेखा इन 8 राज्यों में से 6 राज्यों की राजधानियों से लगभग सट कर निकलती है परन्तु अगरतला (23.51N°) के सबसे पास से निकलकर जाती है।
87. (3) जनसंख्या घनत्व वहाँ रहने वाली संपूर्ण स्वदेशी आबादी को वहाँ की सम्पूर्ण भूमि या उस देश के सम्पूर्ण क्षेत्रफल से भाग देकर निकाला जाता है। भारत का जनसंख्या घनत्व (2011 की जनगणना के अनुसार) 382 व्यक्ति/वर्ग किमी. है, जबकि नेपाल (172 P/ किमी. 2) पाकिस्तान (213 P / किमी. 2) तथा श्रीलंका (300 P / किमी.2) है। विश्व में सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व वाले तीन देश क्रमश: मकाऊ (चीन), मोनाको तथा सिंगापुर है।
88. (3) प्राकृतिक आवासों तथा वनस्पतियों का मानव द्वारा तेजी से विनाश तथा झूम खेती जैसी प्रक्रियाएँ जैव विविधता के ह्रास के लिए मुख्यतः जिम्मेदार है।
89. (4) मार्गकर (Toll Tax) सिर्फ राज्यों द्वारा लगाया जाता है तथा उपयोग भी राज्यों द्वारा किया जाता है।
> आयकर, निगमकर, सेवाकर, सीमा शुल्क तथा केन्द्रीय उत्पाद शुल्क केन्द्र द्वारा लगाया जाता है तथा केन्द्र द्वारा ही संग्रहित किया जाता है तथा उपयोग केन्द्र तथा राज्य करते हैं।
> शिक्षा कर केन्द्र तथा राज्य दोनों द्वारा लगाया जाता है तथा दोनों द्वारा उपयोग किया जाता है।
90. (4) वर्ष 2016 में 31वां ओलम्पिक खेल का आयोजन ब्राजील के शहर रियो-डि-जेनेरियों में होना तय हुआ। इस ओलम्पिक में भारत ने केवल 1 सिल्वर मेडल पी.वी. सिंधु ने बैडमिंटन में तथा दूसरा 1 कांस्य पदक साक्षी मलिक ने कुश्ती में अर्जित किया जबकि 117 भारतीय खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया। 2020 का ओलम्पिक टोक्यो (जापान) में आयोजित होना है।
91. (2) डाक टिकटों का संग्रह फिलाटेली कहलाता है। फिलाटेलिस्ट मुख्यतः डाक टिकटों का संग्रह करता है।
> नुमिसमेटिक्स- ‘सिक्के जमा करने वाला’ कहलाता है।
> प्लूमोंलोजी – पंख जमा करने या अध्ययन करने वाला।
92. (3) प्रथम ओलम्पिक खेलों का आयोजन 776 ई. पू. में यूनान (ग्रीस) के ओलम्पिया नामक नगर में हुआ था। इसी स्थान के नाम पर इन खेलों का नामकरण लम्पिक पड़ा। प्राचीन ओलम्पिक खेल धार्मिक और एथेलेटिक त्योहारों के रूप में हर 4 साल में होते थे।
93. (3) केथारसिस से तात्पर्य भावनात्मक अभिव्यक्ति से है। यह सिद्धांत सिगमंड फ्रायड द्वारा दिया गया। यह सिद्धांत मनोवैज्ञानिक थेरेपी पर आधारित है। जिसमें केथारसिस थेरेपी से तथा समय की दरकार से मनोविश्लेषण किया जाता है, जिसमें गुस्से (अग्रेसन) को तथा आक्रमकता को चरणबद्ध तरीके से कम या खत्म किया जाता है।
> न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय चिड़ियाँ का नाम कीवी है।
95. (3) ‘क्राई, द पीकॉक’ नामक पुस्तक अनीता देसाई द्वारा लिखी गई। जो मनोवैज्ञानिक अध्ययन पर आधारित है। समाज सेवा इतिहास लेखन
96. (4) ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ प्राप्त करने वाली पहली महिला साहित्यकार आशापूर्ण देवी थी। 1976 ई. में उन्हें उनकी कृति प्रथम प्रतिश्रुति (The First Promise) बांग्ला के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया गया था।
> अमृता प्रीतम (पंजाब) को 1982 में ज्ञानपीठ पुरस्कार कागज के केनवास (कागज तथा केनवास) के लिए दिए गया। महाश्वेता देवी को 1996 में उनकी कृति ‘हजार चौरासी की माँ (बांग्ला)’ के लिए पुरस्कार दिया गया। महादेवी वर्मा (आधुनिक मीरा) को यह पुरस्कार उनकी कृति ‘यामा कविता संग्रह’ के लिए 1982 में मिला। 54वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार (2018) अमिताव घोष को दिया गया।
97. (4) एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली पहली महिला (भारतीय) कमलजीत संधू थी। 1970 में बैंकॉक एशियाई – 400 मी. दौड़ में यह पदक मिला।
> पी.टी. ऊषा (पायोली एक्सप्रेस) ने 10वें एशियन गेम्स (सिओल, दक्षिण कोरिया) 1986 में दौड़ में 4 स्वर्ण व एक सिल्वर मेडल जीता था।
> सुनीता रानी ने 14वें एशियन गेम्स में 1500 मी. दौड़ में गोल्ड मेडल जीता था। तथा साइनी अब्राहम ने 3 एशियन गेम्स में एक गोल्ड 2 सिल्वर तथा एक ब्रोंज मेडल जीता था।
98. (1) विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा चीनी (मंदारिन) है। इसके बाद क्रमश: अंग्रेजी, स्पेनिश, अरेबिक, हिंदी, रसियन तथा बंगाली भाषाओं का क्रम आता है।
99. (3) संपूर्ण राष्ट्रगान का गायन काल 52 सेकण्ड है, जबकि इसके संक्षिप्त गायन का समय (प्रथम तथा अंतिम पंक्तियाँ) 20 सेकण्ड है। राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ के रचियता रविन्द्रनाथ टैगोर है। पहली बार राष्ट्रगान कांग्रेस के कलकत्ता (1911) अधिवेशन में गाया गया।
100. (1) भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की स्थापना 1861 ई. में की गई थी। जो मानव संसाधन मंत्रालय के सांस्कृतिक विभाग के अंतर्गत कार्य करता है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। ASI द्वारा 3598 स्मारकों ( 16 विश्व धरोहरों सहित ) को राष्ट्रीय महत्त्व का स्मारक घोषित किया गया है।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Ajit kumar

Sub Editor-in-Chief at Jaankari Rakho Web Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *