झारखंड लोक सेवा आयोग – द्वितीय झारखण्ड संयुक्त प्रतियोगिता प्रारम्भिक परीक्षा – 2006

झारखंड लोक सेवा आयोग – द्वितीय झारखण्ड संयुक्त प्रतियोगिता प्रारम्भिक परीक्षा – 2006

1. भारत में चाँदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य मिलते हैं
(1) हड़प्पा संस्कृति में
(2) पश्चिमी भारत की ताम्रपाषाण संस्कृति में
(3) वैदिक संहिताओं में
(4) चाँदी के आहत सिक्कों में
2. बौद्ध धर्म के महायान और हीनयान सम्प्रदायों में सर्वाधिक मौलिक अन्तर निम्नलिखित में कौन-सा है ?
(1) अहिंसा का बल
(2) जातिरहित समाज
(3) देवी-देवताओं की पूजा
(4) स्तूप पूजा
3. एलोरा में गुफाएँ और शैल- कृत मंदिर हैं –
(1) बौद्धों के
(2) बौद्धों ओर जैनों के
(3) हिन्दुओं और जैनों के
(4) हिन्दुओं, बौद्धों और जैनों के
4. गांधार – शैली की मूर्तिकला में बुद्ध का सारनाथ में हुए प्रथम धर्मोपदेश से सम्बद्ध प्रवचन- मुद्रा का नाम है
(1) अभय
(2) ध्यान
(3) धर्मचक्र
(4) भूमिस्पर्श
5. तोरमाण किस जातीय दल का था ?
(1) शिथियन
(2) हूण
(3) यूची
(4) शक
6. कवि कालिदास के नाम का उल्लेख किसमें हुआ है?
(1) इलाहाबाद स्तम्भ लेख में
(2) ऐहोल के उत्कीर्ण लेख में
(3) अलपाटु दानलेख में
(4) हनुमकोंडा उत्कीर्ण लेख में
7. निम्नलिखित में से किसने दिल्ली के आठ सुल्तानों का शासन देखा था ?
(1) जियाउद्दीन बरनी
(2) शम्स – ई-सिराज अफीक
(3) मिन्हाज-उस-1 स-सिराज
(4) अमीर खुसरो
8. राज्य के खर्च पर हज की व्यवस्था करने वाला पहला भारतीय शासक था –
(1) अलाउद्दीन खिलजी
(2) फिरोजशाह तुगलक
(3) अकबर
(4) औरंगजेब
9. अकबर ने जिस मनसबदारी प्रणाली को लागू किया वह किस देश में प्रचलित प्रणाली से उधार ली गई थी?
(1) अफगानिस्तान
(2) तुर्की
(3) मंगोलिया
(4) फारस
10. मुगलकाल में निम्नलिखित में से किस महिला ने ऐतिहासिक विवरण लिखे ?
(1) गुलबदन बेगम
(2) नूरजहाँ बेगम
(3) जहांआरा बेगम
(4) जेबुन्निसा बेगम
11. महाराणा रणजीत सिंह के राज्य की राजधानी थी
(1) अमृतसर
(2) पटियाला
(3) लाहौर
(4) कपूरथला
12. भारत के साथ व्यापार के लिए सर्वप्रथम संयुक्त पूंजी कम्पनी किन लोगों ने आरंभ की ?
(1) पुर्तगाली
(2) डच
(3) फ्रेंच
(4) डंनिश
13. 1793 के बंगाल रेगुलेशन का विशिष्ट लक्षण क्या था?
(1) उसमें सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना का उपबंध था।
(2) उससे अंग्रेजी विधि का प्रयोग केवल अंग्रेजों के लिए सीमित हो गया था।
(3) उसमें हिन्दुओं और मुसलमानों की स्वीकृत विधियों को भी स्थान दिया गया था।
(4) उसमें भारतीय विधि आयोग की नियुक्ति का उपबंध था।
14. सहायक संधि को स्वीकार करने वाला पहला भारतीय शासक था –
(1) अवध का नवाब
(2) हैदराबाद का निजाम
(3) पेशवा बाजीराव द्वितीय
(4) ट्रावनकोर का राजा
15. चम्पारण संघर्ष में निम्नलिखित में से किसने महात्मा गाँधी का साथ दिया था ?
(1) वल्लभ भाई पटेल और विनोबा भावे
(2) जवाहरलाल नेहरू और राजेन्द्र प्रसाद
(3) राजेन्द्र प्रसाद और अनुग्रह नारायण सिन्हा
(4) महादेव देसाई और मणिबेन पटेल
16. चम्बल घाटी के खोह खड्डों के निर्माण का कारण निम्नलिखित में से किस प्रारूप का अपरदन है ?
(1) आस्फालन
(2) चादरी
(3) क्षुद्र सरिता
(4) अवनालिका
17. प्रचीन भारतीय ऐतिहासिक भूगोल में ‘रत्नाकर’ नामक सूचक था –
(1) अरब सागर का
(2) बंगाल की खाडी का
(3) हिन्द महासागर का
(4) प्रयाग में गंगा, यमुना और पौराणिक नदी सरस्वती के संगम का
18. तिब्बत के पठार की समुद्र तल से औसत ऊँचाई है
(1) 2 किमी.
(2) 3 किमी.
(3) 4 किमी.
(4) 5 किमी.
19. हिमाचल की रचना समांतर वलय श्रेणियों से हुई है, जिसमें ये प्राचीनतम श्रेणी है
(1) शिवालिक श्रेणी
(2) निम्न हिमालय श्रेणी
(3) वृहत् हिमालय श्रेणी
(4) धौलाधार श्रेणी
20. यदि खाद्यान्नों का सुरक्षित संग्रह सुनिश्चित करना हो, तो कटाई के समय उनका आर्द्रता अंश कितने प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए ?
(1) 14%
(2) 16%
(3) 18%
(4) 20%
21. भारत में सर्वाधिक दूध देने वाली बकरी की नस्ल है
(1) बरबरी
(2) जमुनापारी
(3) काली बंगाली
(4) बीतल
22. कृषि भूमि में किस पौधे को उगाने से भूमि का अपरदन अधिकतम तीव्रता से होता है ?
(1) सोर्घम
(2) आलू
(3) गेहूँ
(4) क्लोवर
23. चावल की खेती के लिए आदर्श जलवायु परिस्थितियाँ हैं –
(1) 100 सेमी. से ऊपर वर्षा और 25°C ताप
(2) फसल की पूरी अवधि के लिए ठंडी और नम जलवायु
(3) 100 सेमी. से कम वर्षा और 25°C से कम ताप
(4) पूरी फसल अवधि में कुछ गरम और शुष्क जलवायु
24. भारत में निम्नलिखित में से कौन सा मृदा प्रारूप लोहे का अतिरेक होने के कारण अनुर्वर होता जा रहा है?
(1) मरुस्थलीय बालू
(2) जलोढ़
(3) पोडजोलिक
(4) लैटेराइटिक
25. तारे का रंग सूचक है
(1) सूर्य से दूरी का से
(2) उसकी ज्योति का
(3) उसकी पृथ्वी से दूरी का
(4) उसके ताप का
26. हमारी आकाश गंगा के केन्द्र की परिक्रमा करने में सूर्य को समय लगता है
(1) 2.5 करोड़ वर्ष
(2) 10 करोड़ वर्ष
(3) 25 करोड़ वर्ष
(4) 50 करोड़ वर्ष
27. ‘एक ग्रह के दिन का मान और उसके अक्ष का झुकाव लगभग पृथ्वी के दिन मान और झुकाव के समतुल्य है । ‘
(1) यूरेनस के विषय में
(2) नेपच्यून के विषय में
(3) शनि के विषय में
(4) मंगल के विषय में
28. विली – विली है
(1) एक प्रकार का वृक्ष जो शीतोष्ण कटिबंध में उगता है।
(2) एक प्रकार की हवा जो मरुस्थल में चलती है।
(3) उत्तर पश्चिम ऑस्ट्रेलिया का उष्णकटिबंध चक्रवात ।
(4) लक्षद्वीप समूह के निकट सामान्यतः पाई जाने वाली मछली का एक प्रकार
29. एक विमान 30° उत्तरी अक्षांश, 50° पूर्वी देशान्तर से उड़ान भरता है और पृथ्वी पर विपरीत सिरे पर नीचे उतरता है। यह कहाँ उतरेगा ?
(1) 30° उत्तरी अक्षांश, 50° पश्चिमी देशान्तर
(2) 30° दक्षिणी अक्षांश, 50° पश्चिमी देशान्तर
(3) 50° उत्तरी अक्षांश, 30° पश्चिमी देशान्तर
(4) 30° दक्षिणी अक्षांश, 130° पश्चिमी देशान्तर
30. प्राणियों और पादपों की जातियों में अधिकतम विविधता मिलती है
(1) शीतोष्ण पर्णपाती वनों में
(2) उष्णकटिबंधीय के आर्द्र वनों में
(3) अत्यधिक प्रदूषित नदियों में
(4) मरुस्थलों और सवाना मैदानों में
31. विनाशकारी भूकम्प के गुरुत्व के कारण त्वरण होगा –
(1) > 550 सेमी./से.
(2) > 750 सेमी./से. 2
(3) > 950 सेमी./से.2
(4) > 980 सेमी./से.
32. जब 82° 30′ पू. देशान्तर पर मध्याह्न हो तब प्रातः के 6.30 किस देशान्तर अंश पर बजेंगे ?
(1) 165° पू. पर
(2) 67°30′ प. पर
(3) 0° पू. या प. पर
(4) 82°30′ पू. पर
33. बादल किसके कारण तैरते रहता है ?
(1) संवेग
(2) आयतन
(3) दाब
(4) घनत्व
35. एशिया के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि दर अधिकतम है?
(1) दक्षिण एशिया
(2) दक्षिण-पूर्व एशिया
(3) मध्य एशिया
(4) पश्चिमी एशिया
36. निम्नलिखित में से किनसे विनिर्धारित होता है, कि भारत का संविधान परिसंघीय है ?
(1) संविधान लिखित और अनम्य है।
(2) न्यायपालिका स्वतंत्र है।
(3) अवशिष्ट शक्तियों का केन्द्र में निहित होना ।
(4) केन्द्र और राज्यों के बीच शक्तियों का वितरण।
37. भारतीय संविधान की आधारभूत संरचना के सिद्धान्त का तात्पर्य है कि –
(1) संविधान के कुछ लक्षण ऐसे अनिवार्य है, कि उनका निराकरण नहीं किया जा सकता।
(2) मूल अधिकारों को न कम किया जा सकता है, न उनको छीना जा सकता है।
(3) संविधान का संशोधन केवल अनुच्छेद 368 में विहित प्रक्रिया से किया जा सकता है।
(4) संविधान की उद्देशिका का संशोधन नहीं किया जा सकता, क्योंकि वह संविधान का भाग नहीं है और साथ ही वह संविधान की आत्मा को प्रतिबिंबित करती है।
38. भारत में समाचार पत्रों का स्वातंत्र्य –
(1) संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (a) में विशेष रूप से उपबंधित है।
(2) संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (a) में प्रत्याभूत अभिव्यक्ति के व्यापक स्वातंत्र्य में निहित है।
(3) संविधान के अनुच्छेद 361क के उपबंधों द्वारा प्रत्याभूत है।
(4) देश में विधि के शासन के प्रवर्तन से ही उद्भूत होता है।
39. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
(1) राज्य सभा के सभी सदस्यों का निर्वाचन राज्यों की विधान सभाएँ करती है।
(2) उपराष्ट्रपति राज्य सभा का पदेन सभापति होता है, अतः राज्य सभा का कोई सदस्य ही उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रहता है।
(3) लोक सभा और राज्य सभा में एक बात में अंतर है कि लोक सभा का निर्वाचन का कोई प्रत्याशी भारत के किसी राज्य से लड़ सकता है, पर राज्य सभा का प्रत्याशी सामान्यतः वहीं का होना चाहिए, जहाँ से वह प्रत्याशी बन रहा है।
(4) भारत के संविधान में राज्य सभा के नामित सदस्य की मंत्रिपद पर नियुक्ति का स्पष्ट शब्दों में निषेध हैं।
40. निम्नलिखित में से किनकी नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
(a) वित्त आयोग का अध्यक्ष
(b) योजना आयोग का उपाध्यक्ष
(c) संघ राज्य क्षेत्र का मुख्य मंत्री नीचे दिए हुए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए
(1) कंवल a
(2) केवल a और b
(3) कंवल a और c
(4) कंवल b और c
41. केन्द्र राज्य सम्बन्धों को विशेष रूप से किस प्रसंग में ‘म्यूनिसिपल संबंध’ कहा गया है?
(1) विधायन के क्षेत्र में राज्य पर केन्द्र के नियंत्रण के प्रसंग में।
(2) वित्तीय मामलों में राज्य पर केन्द्र के नियंत्रण के प्रसंग में।
(3) प्रशासनिक क्षेत्र में राज्य पर केन्द्र के नियंत्रण के प्रसंग में।
(4) योजना प्रक्रम में राज्य पर केन्द्र के नियंत्रण के प्रसंग में ।
42. उच्चतम न्यायालय की परामर्शी अधिकारिता के विषय में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) उच्चतम न्यायालय के लिए यह बाध्यकारी है, कि वह राष्ट्रपति द्वारा निर्देशित किसी भी मामले में अपना मत व्यक्त करे।
(b) परामर्शी अधिकारिता की शक्ति के अधीन प्राप्त किसी निर्देश पर उच्चतम न्यायालय की पूर्ण पीठ सुनवाई करती है।
(c) परामर्शी अधिकारिता के अधीन प्राप्त निर्देश पर व्यक्त किया हुआ उच्चतम न्यायालय का मत सरकार पर बाध्यकारी नहीं होता।
(d) उच्चतम न्यायालय को उसकी परामर्शी अधिकारिता की शक्ति के अधीन एक बार में केवल एक ही निर्देश भेजा जा सकता है।
नीचे दिए हुए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(1) a और b
(2) a और c
(3) b और c
(4) b और d
43. धनी अधिक धनी होते जा रहे हैं और निर्धन अधिक निर्धन, यह जानने के लिए किस बात की तुलना करना आवश्यक है ?
(1) विविध क्षेत्रों में विविध अवधियों के थोक मूल्य सूचकों की।
(2) विविध अवधियों में समरूप वर्ग में आयकरदाताओं की आय के वितरण की ।
(3) समय विशेष पर विविध वर्गों के आयकरदाताओं की आय के विवरणकी।
(4) विविध अवधियों में धनी और निर्धन, दोनों वर्गों के व्यक्तियों की खाद्यान्नों की उपलब्धता की।
44. रुपए की परिवर्तनीयता का तात्पर्य है –
(1) रुपए के नोटों के बदले सोना प्राप्त कर सकना।
(2) रुपए के मूल्य को बाजार की शक्तियों द्वारा निर्धारित होने देना।
(3) रुपए को अन्न प्रमुख मुद्राओं और अन्य प्रमुख मुद्राओं को रुपए में मुक्त रूप में परिवर्तित करके देने की अनुमति ।
(4) मुद्राओं के लिए भारत में अंतर्राष्ट्रीय बाजार का विकास करना।
45. मुद्रा के अवमूल्यन का अर्थ है
(1) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में प्रयुक्त प्रमुख में मुद्रा विशेष का मुद्राओं की तुलना मूल्य घट जाना।
(2) मुद्रा विशेष को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अपना उचित मूल्य अंकवाने देना।
(3) कुछ पूर्व निर्धारित मुद्राओं के समूह में आने वाले परिवर्तनों के साथ मुद्रा विशेष का मूल्य निर्धारित करना ।
(4) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व बैंक और प्रमुख व्यापार सहभागियों के साथ बहुपक्षीय परामर्श करके मुद्रा विशेष का मूल्य निर्धारित करना।
46. निम्नलिखित में से किस कर का आरोपण केन्द्र करता है, किन्तु संग्रह और विनियोजन राज्य करते हैं?
(1) स्टाम्प शुल्क
(2) यात्री और माल कर
(3) सम्पदा शुल्क
(4) समाचार पत्रों पर कर
47. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का प्रमुख कार्य है
(1) बैंकों से अंतर्राष्ट्रीय जमा राशियों की व्यवस्था करना।
(2) सदस्य देशों की भुगतान संतुलन संबंधी समस्याओं के समाधान में सहायता करना।
(3) विश्व बैंक की निजी क्षेत्रक उधारदाता शाखा के रूप में काम करना ।
(4) विकासशील देशों के लिए निवेश ऋणों की वित्त व्यवस्था करना ।
48. उचित रीति से कटे हीरे की असाधारण चमक का आधारभूत कारण यह है कि –
(1) उसमें अति उच्च पारदर्शित होती है।
(2) उसका अति उच्च अपवर्तन सूचकांक होता है।
(3) वह बहुत कठोर होता है।
(4) उसके सुनिश्चित विदलन-तल होते
49. प्रकाश की गति किसके बीच से जाते हुए न्यूनतम होगी?
(1) काँच
(2) निर्वात
(3) जल
(4) वायु
50. किसी अपारदर्शी वस्तु का रंग उस रंग के कारण होता है, जिसे वह –
(1) अवशोषित करता है।
(2) अपवर्तित करता है।
(3) परावर्तित करता है।
(4) प्रकीर्ण करता है।
51. सामान्यतः स्त्रियों की आवाज का तारत्व –
(1) पुरुषों की तुलना में अधिक होता है।
(2) पुरुषों की तुलना में मामूली कम होता है।
(3) पुरुषों की तुलना में बहुत कम होता है।
(4) उतना ही होता है जितना पुरुषों की आवाज का।
52. पानी से भरी डाट लगी बोतल जमने पर टूट जाएगी क्योंकि –
(1) जमने पर बोतल सिकुड़ती
(2) जमने पर जल का आयतन घट जाता है।
(3) जमने पर जल का आयतन बढ़ जाता
(4) काँच ऊष्मा का कुचालक है।
53. हाइड्रोजन गैस का एक मोल (अणु ग्राम) ऑक्सीजन आधिक्य में जल पर 290 किग्रा. ऊष्मा देता है। उन्हीं परिस्थितियों में 4g (ग्राम) हाइड्रोजन गैस के जलने पर कितनी ऊष्मा उत्पन्न होगी ?
(1) 145 किग्रा.
(2) 290 किग्रा.
(3) 580 किग्रा.
(4) 1160 किग्रा
54. मोनाजाइट किसका अयस्क हैv?
(1) जर्कोनियम
(2) थोरियम
(3) ट्राइटेनियम
(4) लौह
55. जस्तेदार लोहे की चादरें जंग से बची रहती हैं क्योंकि उनमें निम्नलिखित की परत विद्यमान होती है
(1) सीसा
(2) क्रोमियम
(3) यशद
(4) वंग
56. पानी आयनिक लवण का सुविलायक है क्योंकि
(1) उसका क्वथनांक उच्च है।
(2) उसका द्विध्रुव आघूर्ण अधिक है।
(3) उसकी विशिष्ट ऊष्मा अधिक है।
(4) उसका कोई रंग नहीं होता।
57. मच्छर – काइल में प्रयोग होने वाला पाइरेथ्रिन प्राप्त होता है
(1) एकबीजीय पौधे से
(2) एक कीट से
(3) एक जीवाणु से
(4) एक कवक से
58. मानव भ्रूण का हृदय कब स्पन्दन करने लगता है ?
(1) अपने परिवर्धन के प्रथम सप्ताह में।
(2) अपने परिवर्धन के तृतीय सप्ताह में ।
(3) अपने परिवर्धन के चतुर्थ सप्ताह में।
(4) अपने परिवर्धन के छठे सप्ताह में।
59. ‘परखनली शिशु’ के मामले में –
(1) निषेचन परखनली के अंदर होता है।
(2) शिशु का परिवर्धन परखनली के अंदर होता है।
(3) निषेचन माता के शरीर से बाहर होता
(4) अनिषेचित अंड का परखनली के अंदर परिवर्धन होता है।
60. किसी व्यस्क कामगार के लिए एक दिन के संतुलित आहार में कार्बोहाइड्रेट खाद्य और कुल प्रोटीन खाद्य (उत्कृष्ट और निम्न दोनों ही) का क्रमशः तौल होना चाहिए
(1) 600 ग्राम और 420 ग्राम
(2) 600 ग्राम और 600 ग्राम
(3) 420 ग्राम और 600 ग्राम
(4) 420 ग्राम और 420 ग्राम
61. निम्नलिखित में से किस विटामिन को हॉर्मोन माना जाता है ?
(1) विटामिन A
(2) विटामिन B
(3) विटामिन C
(4) विटामिन D
62. दूध को पचाने के लिए आवश्यक एन्जाइम रेनिन और लैक्टेस, मानव शरीर में कितने वर्ष की आयु में लुप्त हो जाते हैं ?
(1) दो वर्ष
(2) तीन वर्ष
(3) पाँच वर्ष
(4) आठ वर्ष
63. किस प्राणी के जीवद्रव्य में हीमोग्लोबिन का विलय हो जाता है ?
(1) मेंढ़क
(2) मत्स्य
(3) मानव
(4) केंचुआ
64. विकास के उत्परिवर्तन सिद्धान्त का प्रतिपादन किया था –
(1) हक्सले ने
(2) डार्विन ने
(3) लैमार्क ने
(4) ह्यूगो डी ब्रीज ने
65. यदि एक पिता का रक्त वर्ग A और माता का रक्त वर्ग o है तो बताइए कि उनके पुत्र का निम्नलिखित में से कौन-सा रक्त वर्ग हो सकता है ?
(1) B
(2) AB
(3) O
(4) B, AB अथवा 0
66. कोलेस्ट्रॉल है एक –
(1) कीटनाशी
(2) विटामिन
(3) स्टीरॉयड
(4) एन्जाइम
67. निम्नलिखित में से कौन-सी फसल मृदा को नाइट्रोजन से भरपूर कर देती है ?
(1) आलू
(2) सोर्घम
(3) सूरजमुखी
(4) मटर
68. एस. एल. वी. -3 क्या है ?
(1) सैटेलाइट लाँच वेटिकल
(2) मिसाइल
(3) क्रूज मिसाइल
(4) उपग्रह
69. निम्नलिखित में से किस किन का उपयोग जैव उर्वरता के रूप में किया जाता है ?
(a) एजोला
(b) नील हरित शैवाल
(c) अल्फा-अल्फा
नीचे दिए हुए गए कूट का उपयोग करते चुनिएहुए सही उत्तर –
(1) केवल b
(2) a और b
(3) a और c
(4) a, b और c
70. यदि जल का प्रदूषण वर्तमान गति से होता रहा तो अंतत: –
(1) जल चक्र बंद हो जाएगा।
(2) वर्षण रूक जाएगा।
(3) जलपादपों के लिए ऑक्सीजन के अणु अप्राप्य हो जाएँगे।
(4) जल पादपों के लिए नाइट्रेट अप्राप्त हो जाएगी।
71. मानव जनित पर्यावरणीय प्रदूषक कहलाते हैं –
(1) परजैविक
(2) प्रतिजैविक
(3) ह्यूमेलिन
(4) एनल्जेसिक
72. झारखण्ड राज्य के गठन के बाद कितने नये जिलों का गठन किया गया है ?
(1) चार
(2) छः
(3) आठ
(4) पाँच
73. झारखण्ड की जनसंख्या भारत की कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत है ?
(1) 2.61 प्रतिशत
(2) 4 प्रतिशत
(3) 3.21 प्रतिशत
(4) 3.1 प्रतिशत
74. झारखण्ड की साक्षरता दर है
(1) 54.16 प्रतिशत
(2) 52.11 प्रतिशत
(3) 55.6 प्रतिशत
(4) 57.6 प्रतिशत
75. झारखण्ड में प्रखण्डों की कुल संख्या कितनी है?
(1) 212
(2) 163
(3) 270
(4) 510
76. यदि ABSENT का कूट है ZYHVMG, तो PRESENT का कूट होगा
(1) KIHVHGM
(2) KIVHVMG
(3) KITMHMG
(4) GKITYLE
77. एक मनुष्य स्थिर नाव से पाँच मीटर प्रति सेकण्ड की चाल से कूदा और नाव 0.5 मीटर प्रति सेकण्ड की चाल से खिसकी। बताएँ कि नाव का द्रव्यमान मनुष्य के द्रव्यमान का कितना गुणा है?
(1) 5.5 गुणा
(2) 4.5 गुणा
(3) 2.5 गुणा
(4) 10 गुणा
78. यदि एक आयत की लम्बाई 20% बढ़ाई जाती है तथा उसकी चौड़ाई 20% घटाई जाती है, तो क्षेत्रफल
(1) 4% बढ़ेगा।
(2) 4% घटेगा।
(3) 20% बढ़ेगा।
(4) 20% घटेगा।
79. एक पिता की उम्र उसके बेटे की उम्र से तिगुनी है। पाँच वर्ष पूर्व पिता की उम्र बेटे की उम्र से चौगुनी थी। बेटे की उम्र है –
(1) 12 वर्ष
(2) 15 वर्ष
(3) 18 वर्ष
(4) 20 वर्ष
80. यदि एक संख्या और उसकी 50% तथा उसकी 25% का औसत 210 है, तो वह संख्या है
(1) 280
(2) 320
(3) 360
(4) 400
82. यदि किसी वृत्त की त्रिज्या 100% बढ़ा दी जाए, तो उसका क्षेत्रफल बढ़ जाएगा –
(1) 100%
(2) 200%
(3) 300%
(4) 400%
83. एक आदमी ने दो स्कूटर एक ही दाम पर बेच दिए । एक में से 25% का लाभ हुआ तथा दूसरे में 25% की हानि हुई। इस विक्रय से उसे –
(1) घाटा हुआ
(2) मुनाफा हुआ
(3) न घाटा हुआ न मुनाफा हुआ
(4) उपरोक्त में से कोई नहीं
84. 1,000 रुपए A, B तथा C में इस प्रकार में बाँटे गये कि A को B तथा C की कुल प्राप्ति का एक चौथाई भाग प्राप्त होता है। B वही पाता है जो C पाता है, तो C पाता है
(1) 100 रुपए
(2) 200 रुपए
(3) 300 रुपए
(4) 400 रुपए
85. भारत में कर जीडीपी अनुपात कितना है ?
(1) 8 प्रतिशत
(2) 9 प्रतिशत
(3) 10 प्रतिशत
(4) 12 प्रतिशत
86. इनमें से कौन-सा शिक्षा अभियान पूरे विश्व में सबसे अधिक उपज सफल कहा जा सकता है?
(1) जनशाला
(2) ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड
(3) सर्व शिक्षा अभियान
(4) शिक्षा जनशाला
87. गुवाहाटी में आयोजित 33वें राष्ट्रीय खेल का लोगो क्या था ?
(1) रोंगमन
(2) शेर
(3) कंगारू
(4) हाथी
88. राष्ट्रीय बाल फिल्म विकास सोसायटी की अध्यक्ष कौन हैं ?
(1) नफीसा अली
(2) रवीना टंडन
(3) जया भादुड़ी
(4) जया बच्चन
89. सचिन तेंदुलकर अब तक कितने विश्व कप क्रिकेट खेल चुके हैं ?
(1) चार
(2) पाँच
(3) छ:
(4) आठ
90. राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का शुभारंभ हुआ था
(1) 15 अगस्त, 2002
(2) 31 मार्च, 2003
(3) 18 जून, 2004
(4) 12 अप्रैल, 2005
91. रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2007 इनमें से किस भारतीय को प्रदान किया गया है?
(1) पी. साईनाथ
(2) शान्ता सिन्हा
(3) अरविन्द केजरीवाल
(4) राजेन्द्र सिंह
92. किस खेल का मुख्य थीम मैत्री से संबंध है?
(1) कॉमनवेल्थ खेल
(2) विश्व कप फुटबॉल – 2002
(3) बुसान एशियाड
(4) विश्व कप क्रिकेट
93. ऑस्कर पुरस्कार 2006 किस फिल्म को दिया गया है?
(1) डिपाटेड
(2) लॉर्ड ऑफ द रिंग्स रिटर्न ऑफ द किंग
(3) क्रैश
(4) होल
94. हैरी पोटर की फिल्म में हैरी पोटर के अभिन्न मित्र का अभिनय किसने किया है ?
(1) सैम्युल्स ग्रेनड
(2) रॉन वैजले
(3) हर्षेल
(4) टीटो
95. 2007 में कबड्डी विश्वकप किसने जीता है ?
(1) भारत
(2) ईरान
(3) पाकिस्तान
(4) जर्मनी
96. डाक मतदान किसे कहा जाता है ?
(1) प्रतीक्षा मतदान
(2) प्रॉक्सी मतदान
(3) खुला मतदान
(4) गुप्त मतदान
97. जिम कार्बेट नेशनल पार्क कहाँ है ?
(1) उत्तराखण्ड
(2) मध्य प्रदेश
(3) उड़ीसा
(4) तमिलनाडु
98. 1 दिसम्बर को कौन-सा दिवस मनाया जाता है ?
(1) विश्व स्वास्थ्य दिवस
(2) विश्व एड्स दिवस
(3) विश्व जनसंख्या दिवस
(4) विश्व पर्यावरण दिवस
99. प्रथम महिला जो उत्तरी ध्रुव पर पहुँची थी
(1) ऐन ब्रोनक्राफ्त
(2) एलिजाबेथ
(3) लूसी जेनीफर
(4) ची हा लुंग
100 पर्थ से लंदन तक का लघुतम वायुमार्ग है
(1) पर्थ, बम्बई, रोम, लंदन
(2) पर्थ, अंकारा, पेरिस, लंदन
(3) पर्थ, अदन, पेरिस, लंदन
(4) पर्थ, मोम्बासा, रोम, लंदन

संक्षिप्त उत्तर व्याख्यासहित 

1. (1) भारत में चाँदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य हड़प्पा सभ्यता में मिले हैं। हड़प्पाई लोगों को धातुओं में सोना, चाँदी, ताँबा, काँसा तथा सीसा का ज्ञान था। दयाराम साहनी ने उत्खनन के दौरान चाँदी का कलश प्राप्त किया था। चाँदी से इस समय न केवल आभूषण अपितु बर्तन भी बनाए जाते थे। चाँदी का आयात अफगानिस्तान, ईरान तथा आर्मेनिया से किया जाता था।
2. (3)
3. (4) एलोरा (औरंगाबाद, महाराष्ट्र) अपने गुहा मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ पहाड़ी को काटकर अनेक गुफाएँ बनाई गई हैं जो बौद्ध, हिन्दू तथा जैन संप्रदायों से संबद्ध है। बौद्ध गुफाएँ 12 हैं जिनमें ‘विश्वकर्मा का गुहा मंदिर’ सबसे सुन्दर है। एलोरा में कुल 17 – गुहा मंदिर प्राप्त हुए हैं जिनमें से अधिकतर राष्ट्रकूट शासकों ने बनवाया है। इनमें ‘कैलाश मंदिर’ (निर्माण-कृष्ण-I.) सबसे सुन्दर है। यहाँ 5 – जैन मंदिर मिलते हैं जिनका निर्माण 9वीं सदी में हुआ। इसमें ‘इन्द्रसभा मंदिर’ प्रमुख है।
4. (3) गांधार शैली की मूर्तिकला में बुद्ध का सारनाथ में हुए प्रथम धर्मोपदेश से संबद्ध प्रवचन मुद्रा ‘धर्मचक्र’ है।
गांधार कला शैली यूनानी कला शैली से प्रभावित पश्चिमोत्तर भारत में विकसित नवीन शैली थी। इस कला के अंतर्गत बुद्ध एवं बोधिसत्वों की बहुसंख्यक मूर्तियों का निर्माण हुआ । इन मूर्तियों में आध्यात्मिकता तथा भावुकता न होकर बौद्धिकता एवं शारीरिक सौन्दर्य की प्रधानता है।
5. (2) तोरमाण, द्वितीय हूण आक्रमण का नेता था। भारत पर विजय प्राप्त करने वाला वह पहला ऐसा विदेशी शासक था जिसने मध्य एशिया से मध्य भारत तक अपना प्रभाव जमाया। उसके पुत्र मिहिर कुल के ग्वालियर लेख से पता चलता है कि उसने सत्य और न्यायपूर्वक शासन किया। संभवत: 515 ई. में उसकी मृत्यु हो गई तथा उसका उत्तराधिकारी मिहिर कुल हुआ।
6. (2) कवि कालिदास के नाम का उल्लेख चालुक्य । नरेश पुलकेशिन द्वितीय के ऐहोल अभिलेख में हुआ है जिसके रचनाकार रविकीर्ति थे। भारत के नेपोलियन उपनाम से प्रसिद्ध गुप्त शासक समुद्रगुप्त के विजय अभियानों का वर्णन उसके दरबारी कवि हरिषेण द्वारा इलाहाबाद स्तम्भ लेख में किया गया है।
रविकीर्ति रचित ऐहोल अभिलेख के अनुसार पुलकेशिन द्वितीय ने हर्ष को पराजित किया था यह अभिलेख ‘पुलकेशिन द्वितीय के साथ संघर्ष’ नाम से जाना जाता है। इलाहाबाद स्तंभ लेख अशोक द्वारा बनवाया गया था जिस पर बाद में समुद्रगुप्त तथा जहाँगीर ने उत्कीर्ण करवाया। हनुमकोंडा उत्कीर्ण लेख तेलंगाना राज्य के वारांगल जिले में स्थित है। इसका निर्माण काकतीय वंश द्वारा करवाया गया था।
7. (4) अमीर खुसरो (1253-1325) दिल्ली सल्तनत के आठ सुल्तानों का शासन देखा था। इसका जन्म उत्तर प्रदेश के एटा जिले के पटियाली गाँव में हुआ था। यह सुल्तान नसिरुद्दीन महमूद के समय दिल्ली आया तथा मुहम्मद बिन तुगलक के समय तक रहा। अमीर खुसरो को तूती – ए – हिंद’ के नाम से जाना जाता है। अमीर खुसरो ने कई रागों तथा वाद्य यंत्रों का आविष्कार किया जैसे- सितार और तबला तथा कव्वाली गायन का संगीत के क्षेत्र में प्रचलन खुसरो ने ही शुरू किया। खुसरो को तिलक, साजगिरि, सरपदा, औमन, घोर, सनम आदि रागों को प्रचलित किये जाने के कारण ‘नायक’ की उपाधि दी गई थी। खुसरो के गुरु, निजामुद्दीन औलिया जी थे। इनकी मजारें अगल-बगल में स्थित है।
8. (2) फिरोजशाह तुगलक (1351-1388 ) सल्तनत काल का कल्याणकारी निरकुंश शासक था। अपने कल्याणकारी कार्यों के अंतर्गत फिरोजशाह तुगलक ने मुस्लिम विधवा स्त्रियों एवं लड़कियों की सहायता हेतु ‘दीवान-ए-खैरात’ नामक एक नए विभाग की स्थापना की। इसके अतिरिक्त कट्टर सुन्नी मुस्लिम शासक फिरोजशाह तुगलक ने सरकारी खर्च पर मुस्लिमों के लिए मक्का-मदीना की हज यात्रा की व्यवस्था करने वाला प्रथम भारतीय शासक था तथा अन्य धार्मिक नीतियाँ अपनाई जैसे- मुस्लिम महिलाओं को संत के मजारों पर जाने की मनाही, ब्राह्मणों पर अलग से जजिया कर लगा दिया तथा राजमहल की दीवारों के सुन्दर भित्ती चित्रों को इस्लाम विरोधी बताकर उसे मिटा देने का आदेश दिया।
अकबर तथा औरंगजेब ने बाद में राज्य के खर्च पर हज जाने की व्यवस्था की थी।
9. (3) अकबर (1556-1605) द्वारा लागू की गई सैन्य व्यवस्था को ‘मनसबदारी’ के नाम से जाना जाता है। अकबर द्वारा प्रारंभ की गयी इस मनसबदारी व्यवस्था में उन व्यक्तियों को सम्राट द्वारा एक पद प्रदान किया जाता था, जो शाही सेना में होते थे। दिए जाने वाले पद को मनसब एवं उन्हें ग्रहण करने वाले को मनसबदार कहा जाता था।
मनसबदारी व्यवस्था मंगोलिया में प्रचलित थी तथा भारत में अकबर के समय इसको पहली बार लागू कर मुगल प्रशासन को मजबूत बनाया गया। इसी तरह की प्रणाली ‘दशमलव प्रणाली’ चंगेज खान (मंगोलिया) उपयोग कर चुका था।
मनसब – पद
→ जात → व्यक्तिगत पदवी / पद
सवार → कितने सवार रखने की स्वतंत्रता है।
सवार       –      मनसब नाम
500 से कम सवार –   मनसबदार
560-2500 सवार – अमीर
2500 से अधिक सवार – अमीर-ए- उमदा
सैनिक : घोड़ा – 10:20
मुगल सेना विभिन्न प्रजातियों की एक मिश्रित सेना थी इसमें सभी जाति और धर्म के लोग थे। मानसिंह, अकबर के बड़े मनसबदारों में से एक था जिसे 10000 सवार रखने की अनुमति थी इसलिए अकबर एक धर्मनिरपेक्ष राजा था।
10. (1) मुगलकाल की उपरोक्त चारों ही महिलाओं ने उच्च शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में प्रतिष्ठा स्थापित की थी। किन्तु गुलबदन बेगम जो कि बाबर की पुत्री थी, ने ‘हुमायूँनामा’ लिखा था। जिसके एक खण्ड में बाबर का इतिहास तथा दूसरे खण्ड में हुमायूँ का इतिहास मिलता है। नूरजहाँ, जहाँगीर की पत्नी थी तथा एक विदुषी बेगम थी। जहाँआरा बेगम औरंगजेब की बड़ी बहन थी जो विदुषी कवयित्री तथा सूफीवाद को मानती थी। जेबुन्निसा बेगम, औरंगजेब की बड़ी पुत्री थी जो दार्शनिक, सूफी, गणितज्ञ, साहित्य लेखिका, खगोलशास्त्री आदि थी।
11. (3) सिक्खों के सुकर चाकिया मिसल (कुल 12-मिसल) से संबंधित महाराजा रणजीत सिंह (1792-1839) का राज्य पंजाब से लाहौर तक विस्तृत था। महाराजा रणजीत सिंह की राजनीतिक राजधानी ‘लाहौर’ एवं धार्मिक राजधानी ‘अमृतसर’ थी। पंजाब में सिक्ख राज्य की वास्तविक एवं व्यवस्थित स्थापना रणजीत सिंह के द्वारा ही की गई थी।
सिक्खों का संपूर्ण साम्राज्य चार प्रांतों लाहौर (1799), मुल्तान (1818), कश्मीर (1891) तथा पेशावर (1834) में बँटा था। रणजीत सिंह ने खालसा के नाम पर शासन किया। इस कारण इनकी सरकार खालसा सरकार कही गई।
एक फ्रांसीसी पर्यटक विक्टर जाकमा ने रणजीत सिंह की तुलना नेपोलियन बोनापार्ट से की थी। रणजीत की सेना उस समय भारत की दूसरी सबसे दक्ष सेना थी, पहली अंग्रेजों की थी।
12. (2) सन् 1602 में डच (हॉलैण्ड) संसद द्वारा पारित किये गए प्रस्ताव से एक संयुक्त ‘डच ईस्ट इंडिया कंपनी’ की स्थापना हुई। हालांकि डच कंपनी अंग्रेजों की कंपनी (1600) के बाद खुली परन्तु डच लोग, अंग्रेजों से पहले आए थे। इस कंपनी को डच संसद द्वारा 21 वर्षों के लिए भारत और पूरब के देशों के साथ व्यापार करने, आक्रमण करने और विजय प्राप्त करने के संबंध में अधिकार पत्र प्राप्त हुआ। डच ईस्ट इंडिया कंपनी का मूल नाम ‘वेरी निगदे ओस्ट इंडिशे’ था। इसे ‘यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी ऑफ नीदरलैण्ड’ भी कहा गया। 1595-96 में पहला डच व्यापारिक अभियान ‘हॉटमैन’ के नेतृत्व में भारत आया। डचों ने पहली फैक्टरी 1605 में मसूलीपट्टम में स्थापित की तथा इनका भारत से मुख्य व्यापार मसालों और वस्त्रों का था।
13. (3) 1793 के चार्टर एक्ट द्वारा हिन्दू एवं मुसलमानों की स्वीकृत सामाजिक गतिविधियों को भी मान्यता एवं स्थान प्रदान किया गया। ज्ञातव्य है कि भारत में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना सन् 1773 के चार्टर एक्ट के तहत 1774 में कलकत्ता में हुई तथा विधि आयोग और सदस्य की नियुक्ति 1833 चार्टर द्वारा की गई थी। 1793 चार्टर एक्ट के तहत कंपनी व्यापारिक एकाधिकार अगले 20 वर्षों लिए बढ़ा दिया गया। गवर्नर जनरल परिषद् के निर्णयों को रद्द करने अधिकार मिला जिससे गवर्नर जनरल अधिकारों में वृद्धि हुई। बंगाल के जनरल को बंबई एवं मद्रास प्रेसिडेंसियों पर पर्यवेक्षण का अधिकार मिला तरह केन्द्रीयकरण की प्रवृत्ति बढ़ने लगी |
14. (2) बक्सर के युद्ध (1784) के बाद क्लाइव तथा बंगाल के नवाब, मुगल बादशाह शाहआलम द्वितीय तथा अवध के नवाब के साथ पहली संधि 12 अगस्त, 1765 में इलाहाबाद की संधि हुई। मुगल सम्राट ने बंगाल, बिहार तथा उड़ीसा की दीवानी कंपनी को दे दी। सम्राट को अवध के नवाब से कड़ा और इलाहाबाद तथा तय पेंशन दिया गया। इस संधि के द्वारा अंग्रेजों को उत्तरी सरकार की जागीर मिली तथा अव में कर मुक्त व्यापार करने की सुविधा कम्पनी को प्राप्त हुई। लॉर्ड बेलेजली (1798-1805) ने भारत में अंग्रेजी राज्य के विस्तार के लिए सहायक संधि प्रणाली का भरपूर प्रयोग किया। हालांकि अंग्रेजों से पूर्व सहायक संधि का प्रयोग पुर्तगाली गवर्नर डुप्ले ने किया था। बनारस की संधि (1773) में अवध के नवाब तथा वॉरेन हेस्टिंग के बीच हुई।
सहायक संधि प्रणाली का मुख्य उद्देश्य भारत में अंग्रेजी सत्ता की श्रेष्ठता स्थापित करने तथा फ्रांसीसियों के भय को समाप्त करने के उद्देश्य से वेलेजली ने इस प्रणाली को प्रचलित किया। इस संधि को स्वीकार करने वाले राज्यों के वैदेशिक संबंध अंग्रेजी राज्य के अधीन हो जाते थे परन्तु उनके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं किया जाता था। लॉर्ड वेलेजली की सहायक संधि को स्वीकार करने वाला प्रथम भारतीय शासक हैदराबाद का निजाम था।
15. (3) अप्रैल 1917 में महात्मा गाँधी ने राजकुमार शुक्ल के निमंत्रण पर बिहार के चम्पारण जिले के नील कृषकों (तिनकाठिया पद्धति पर विवाद ) पर किये जाने वाले अत्याचार के विरुद्ध अपने प्रथम सत्याग्रह आंदोलन का सफल नेतृत्व किया। चम्पारण सत्याग्रह में महात्मा गाँधी के साथ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, अनुग्रह नारायण सिंह (शिक्षक), महादेव देसाई, जे.बी. कृपलानी, मजहरुल हक, नरहरि पारिख तथा बृज किशोर थे। बाद में यूरोपीय, निलहे किसानों को 25% राशि वापस करने के लिए राजी हो गए। गाँधी जी ने इसे स्वीकार कर लिया। एन.जी. रंगा ने गाँधी जी के चम्पारण सत्याग्रह का विरोध किया था जबकि रविन्द्रनाथ टैगोर ने चम्पारण सत्याग्रह के दौरान ही गाँधी जी को ‘महात्मा’ की उपाधि दी।
16. (4) चम्बल नदी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान की सीमा रेखा के आस-पास बहती है। यह क्षेत्र उपार्द्र क्षेत्र में पड़ता है। जहाँ वर्षा 60-70 सेमी. होती है। वर्षा के कारण जब छोटी-छोटी नालियाँ बड़ा रूप ले लेती हैं तो अवनालिका अपरदन होता है। जिससे संपूर्ण क्षेत्र में बड़े-छोटे खोह और खड्डे बन जाते हैं तथा दूसरा कारण अत्यधिक चारण के कारण यहाँ की चट्टानों को ऐसा बनाने में मदद की है। तीसरा कारण ये माना जाता है कि दक्कन पठार तथा उत्तरी मैदान का यहाँ मिलन बिंदु है जिससे चम्बल नदी दक्कन पठार से उतरते समय इस तरह की आकृतियाँ बनाती हैं। यहाँ क्षुद्र सरिताओं का विकसित रूप अवनालिका कहलाता है। अवनालिका अपरदन के परिणामस्वरूप ही चम्बल घाटी में गहरे खोह एवं खड्डों का निर्माण हो गया है। जिसकी वजह से यह भूमि फसल विहीन है क्योंकि उर्वरा नहीं है तथा ऊबड़-खाबड़ है।
17. (3) भारत के प्राचीन ऐतिहासिक भौगोलिक विवरण को भारत के प्राचीन वैदिक साहित्यों में यत्र-तत्र बताया गया है। प्राचीन भारतीय ऐतिहासिक भूगोल में हिंद महासागर को ‘रत्नाकर’ के नाम संबोधित किया गया है। ‘रत्नाकर’ का मतलब ‘रत्नों की खान’। इसका नाम रत्नाकार इसलिए पड़ा क्योंकि प्राचीन समय में सिल्क रोड तथा मसाला रोड/मार्ग के द्वारा भारत का संपूर्ण व्यापार हिंद महासागर से ही होता था जिससे पश्चिमी तथा पूर्वी देशों से रत्न भारत आते थे तथा भारत से मसालों तथा वस्त्रों का निर्यात होता था। अकबर काल तक भारत की GDP विश्व GDP की 25% मानी जाती है। प्राचीन समय में तो लगभग 50% थी।
18. (4) तिब्बत का पठार हिमालय पर्वत के उत्तर में तथा क्युनलूनसान पर्वत के दक्षिण में स्थित दुनिया का सबसे ऊँचा पठार है। इसे ‘संसार की छत’ या ‘तीसरा ध्रुव’ भी कहा जाता है। इसकी ऊँचाई 5000 मी. से 9000 मी. तक आंकी गई है। इसके पूर्व में युनान पठार तथा पश्चिम में पामीर गांठ है। इस पठार की औसत ऊँचाई 5000 मी. से 6000 मी. तक है। ये पठार अधिकतर समय बर्फ से ढका रहता है। इसका निर्माण यूरेशियाई प्लेट से भारतीय प्लेट के टकराने से प्लेट द्विकरण (Doubling) हुआ जिससे इसकी ऊँचाई बढ़ गई। ये पठार अंतरापर्वतीय पठार के अन्तर्गत आते हैं।
19. (3) जब भारतीय प्लेट, यूरेशियाई प्लेट से लगभग 40 मिलियन साल पहले टकराई तो सबसे पहले वृहत् हिमालय का निर्माण वलन प्रक्रिया के कारण हुआ। हिमालय एक नवीन वलित पर्वत है। ये अभी प्रौढ़ावस्था में तथा इसकी ऊँचाई बढ़ रही है तथा इसकी सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट हर 10 साल पर 2 सेमी. बढ़ जाती है क्योंकि दोनों महाद्वीपीय प्लेटों में टक्कर जारी है। सबसे पहले वृहत् हिमालय बना उसके बाद मध्य हिमालय या निम्न हिमालय बना। धौलाधर श्रेणी, मध्य हिमालय की एक श्रेणी है, जबकि हिमालय की नवीनतम श्रेणी शिवालिक है।
20. (1) खाद्य पदार्थों के संरक्षण के लिए उपयुक्त आर्द्रता अंश 12 – 15% माना गया है। इससे अधिक आर्द्रता अंश होने पर उसमें विभिन्न प्रकार के कीटाणु लगने की संभावना रहती है क्योंकि 14% आर्द्रता पर श्वसन क्रिया संतुलित व स्थिर होती है। इसलिए कोल्ड स्टोरेज में 12-15% तक आर्द्रता बनाए रखने की कोशिश की जाती है। जिससे अनाज लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सके।
21. (2) संख्या की दृष्टि से वर्तमान में भारत में विश्व की सर्वाधिक बकरियाँ या पशु पाए जाते हैं। ‘निर्धनों की कामधेनू’ बकरी के दूध में आयरन एवं पोटैशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। जिससे इसका दूध तपेदिक, अल्सर एवं अतिसार के मरीजों के लिए बहुत लाभदायक होता है। भारत में बकरी की सबसे बड़ी संख्या हिजाज़ी नस्ल ‘जमुनापारी’ है न केवल सर्वाधिक दूध 1.5 लीटर से 2 लीटर दूध देती है बल्कि मांस के लिए भी उत्तम नस्ल मानी जाती है। ये बकरियाँ ज्यादातर सफेद रंग की होती हैं। ये नस्ल उत्तर प्रदेश के इटावा एवं चंबल बिहड़ के क्षेत्र में पाई जाती हैं।
बीटल बकरी पंजाब व हरियाणा में ज्यादा पाई जाती है। इसलिए इसे अमृतसरी बकरी भी कहते हैं। बकरियाँ लाल व भूरे रंग की होती है। इसे ज्यादा दुग्ध उत्पादन वाली बकरी माना जाता है। बरबरी बकरी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पाई जाती है। ये ज्यादातर मांस उत्पादन के लिए पाली जाती है। इनका रंग चितकबरा, सुनहरा और सफेद होता है। काली बंगाली बकरी बंगाल तथा उड़ीसा में पाई जाती है।
22. (1) कृषि भूमि में सोर्घम अर्थात् ज्वार के पौधों की जड़ों द्वारा मृदा के आंतरिक संगठन को ढीला कर दिया जाता है। फलस्वरूप भूमि का अपरदन अधिक तीव्रता के साथ होने लगता मृदा अपरदन को रोकने के लिए फसलों को बदल-बदल के बोना चाहिए तथा शस्य चयन पर ध्यान देना चाहिए।
आलू की फसल भी मृदा को ढीला कर देती है जिससे अपरदन होता है परन्तु ज्यादा नहीं। जबकि गेहूँ की फसल तथा क्लोवर आदि द्वारा न केवल अपरदन रूकता है बल्कि क्लोवर तो प्राकृतिक सुंदरता बढ़ाकर इको पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक है। क्लोवर फूलों तथा घास की खेती होती है।
23. (1) चावल उष्ण आर्द्र कटिबंधीय पौधा है इसी कारण इसे गर्म और आर्द्र प्रदेश में विशेषकर उगाया जाता है। इसके लिए तापमान कम से कम 20° 27°C तथा वर्षा की मात्रा 100 सेमी. से ज्यादा होनी चाहिए। भारत मानसून काल में खरीफ की फसल के रूप में चावल का उत्पादन ज्यादा होता है क्योंकि चावल उत्पादन के लिए ज्यादा सिंचाई की आवश्यकता पड़ती है। भारत का बासमती चावल विश्व प्रसिद्ध है।
24. (4) लैटेराइट स्थानबद्ध मिट्टी है जो भारत में लगभग 1.26 लाख वर्ग किमी. क्षेत्र में विस्तृत है। इस मिट्टी का निर्माण आर्द्र एवं शुष्क मौसम के क्रमिक परिवर्तन के कारण निक्षालन की प्रक्रिया के कारण होता है। यह मृदा पर्वतों पर पाई जाती है। जहाँ ज्यादा अपवहन के कारण चट्टानों में लोहे एवं एल्युमिनियम की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे इस मृदा का रंग लाल हो जाता है। (फेरिक ऑक्साइड की मात्रा ज्यादा होती है।) यह मृदा भारत में पूर्वी घाट, पश्चिमी घाट तथा छोटा नागपुर के पठार व उत्तर पूर्वी पर्वतों पर पाई जाती है। यह मृदा ज्यादा उर्वरा नहीं होती है। इसलिए लैटेराइट मिट्टी में चाय, कहवा, रबर, काजू तथा सिनकोना आदि की बागवानी कृषि की जाती है ।
25. (4) किसी भी तारे का रंग उसके तापमान का सूचक होता है वस्तुतः तारे स्वतः चमकते गैसों के पिण्ड होते हैं। जो – गुरुत्वाकर्षण बल के कारण एक दूसरे से बंधे रहते हैं। जो तारा जितना अधिक चमकीला होता है उसका जीवन काल उतना ही कम होता है। सबसे ज्यादा तापमान लगभग 6000-7500K नीले और सफेद तारों का होता है। उसके बाद सफेद एवं पीले तारों का तापमान 50006000K होता है। लाल तारों का तापमान 13500K से कम होता है। सूर्य की सतह का तापमान 5500-6000K होता है। * सूर्य का रंग पीला होता है। तारों में नाभिकीय संलयन की क्रिया से ऊष्मा उत्पन्न होती है।
26. (3) आकाश गंगा असंख्य तारों का विशाल पुंज है। जिसमें अधिकांश तारे आँखों द्वारा दिखाई नहीं पड़ते। रात्रि को स्वच्छ आकाश में एक चमकदार मेहराब लगते से दिखाई पड़ते हैं। आकाश गंगा के केन्द्र की परिक्रमा करने में सूर्य को लगभग 25 करोड़ वर्ष का समय लगता है।
27. (4) मंगल ग्रह में पृथ्वी के समान ही दो ध्रुव हैं। यह सौरमण्डल का दूसरा सबसे छोटा ग्रह है। इसे लाल ग्रह कहा जाता है। यह अपने अक्ष पर 25° के कोण पर झुका है। जिसकी वजह से यहाँ भी पृथ्वी की तरह ही ऋतु परिवर्तन होता है। परन्तु यहाँ जीवन नहीं है क्योंकि यहाँ वायुमंडल नहीं है जिसके कारण सूर्य का विद्युत चुम्बकत्त्व प्रभाव डालता है।
28. (3) विली – विली एक ऑस्ट्रेलियाई शब्द है। जिसका मतलब होता है ‘ भीषण तूफान ‘ । ऑस्ट्रेलिया में चलने वाला यह उष्णकटिबंधीय तूफान या चक्रवात ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट पर आता है। (या उत्तर पश्चिम क्षेत्र में) चक्रवातों के विभिन्न स्थानों पर भिन्न-भिन्न नाम होते हैं।
हरिकेन – कैरेबियन द्वीप समूह
टाइफून – चीन सागर
विली – विली – ऑस्ट्रेलिया
तारवेडो –  तटीय अमेरिका /मैक्सिको की खाड़ी
ट्वीस्टर – स्थलीय अमेरिका
चक्रवात –  भारत
शीतोष्ण कटिबंधीय पेड़- मेपल, एस, ऑक, बर्च, बीच, पोप्लर तथा पाइन आदि। मरुस्थल में बहने वाल हवा को ‘लू’ कहते हैं। जो शुष्क व गर्म होती है। लक्षद्वीप समूह के निकट पाई जाने वाली मछली का नाम टूना है।
29. (4) यदि कोई विमान 30° उत्तरी अक्षांश तथा 50° पूर्वी देशांतर से उड़ान भरता है । तो वह पृथ्वी के विपरीत ध्रुव (दक्षिणी ध्रुव) से 30° दक्षिणी अक्षांश तथा 130° पश्चिमी देशांतर या 50° पश्चिमी देशांतर पर उतरेगा।
30. (2) विषुवत रेखा के दोनों तरफ 10° उत्तरी अक्षांश तथा 10° दक्षिणी अक्षांशों के बीच उष्णकटिबंधीय आर्द्र वन पाए जाते हैं। ये वन प्रदेश दक्षिणी अमेरिका के अमेजन बेसिन, अफ्रीका के कांगो बेसिन तथा एशिया में मलेशिया व इंडोनेशिया में पाए जाते हैं। इन वन प्रदेशों में अत्यधिक वर्षा के कारण अत्यधिक जैव विविधता होती है। इस वन प्रदेश में प्राणियों एवं पादपों की सर्वाधिक विविधता पाई जाती है। शीतोष्ण वन प्रदेशों में प्राणियों एवं पादपों की विविधता अपेक्षाकृत कम पाई जाती है। मरुस्थलों और सवाना प्रदेशों में अत्यधिक शुष्कता एवं कम वर्षा के कारण जैव विविधता बहुत कम होती है। जबकि प्रदूषित नदियों में तो जीव-जन्तु मुश्किल से जीवित रह पाते हैं। परन्तु पादपों की संख्या अपेक्षाकृत सुपोषण के कारण ज्यादा हो जाती है।
31. (3) भूगर्भ में चट्टानों के लचीलेपन या समस्थिति के कारण होने वाले समायोजन से भू-पृष्ठ पर होने वाला आकस्मिक कंपन भूकंप कहलाता है। वृहत् भूकंप जो अत्यधिक विनाशकारी होते हैं, के गुरुत्वीय त्वरण के मान 900-980 सेमी/से. या इससे अधिक होते हैं। इसका मापन रिऐक्टर पर संभव नहीं हो पाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता या विनाशकता मापी जाती है। जबकि मर्केली स्केल पर भूकंप का परिमाण मापा जाता है। भूकंप के कारण तीन तरह की तरंगे उत्पन्न होती है। प्राथमिक, द्वितीयक तथा लव तरंगें। इन्हीं के आधार पर भूकंप की तीव्रता तथा परिमाण का मापन किया जाता है।
32. (3) जब 82°.30′ पूर्वी देशांतर जिसे भारत का मानक (IST) समय माना जाता है। जहाँ अभी 12:00 PM (मध्याह्न) बजे है। चूँकि भारत ‘ग्रीनविच देशांतर रेखा’ से +5 घंटा: 30 मिनट आगे है। जो लंदन (इंग्लैण्ड) के पास से गुजरती है इसे 0° देशांतर पूर्व या पश्चिम दोनों ही कहते हैं। इसे विश्व का ‘ग्रीनविच टाइम’ कहा जाता है अर्थात् विश्व के सभी देशों के समय की गणना इसी ग्रीनविच टाइम को देखकर गणित की जाती है।
∴ 12:00PM-5:30 मिनट = +6:30AM
∴ यह रेखा 0° देशांतर पूर्व या पश्चिम मध्याह्न रेखा पर स्थित होगा।
33. (3) जब तापमान ओसांक के नीचे पहुँचता है तो संघनित होकर जलवाष्प अत्यंत सूक्ष्म जलकणों में परिवर्तित हो जाती है। यह जलकणों की संघनित संरचना ही जब विशाल मात्रा में दिखती है, जो बादल के रूप में नजर आती है। बादलों के निर्माण में दाब व ताप का महत्त्वपूर्ण स्थान है। अगर दाब ज्यादा हो तो बादल निर्माण के लिए तापमान ज्यादा होता है। इसलिए कम दाब पर बादल निर्माण आसानी से होता है। चूँकि वायुमंडल एक खुला तंत्र है तो आयतन का इतना प्रभाव नहीं पड़ता है। घनत्व तो सिर्फ बादलों की सघनता निर्धारित करता न कि बादल निर्माण प्रक्रिया । इसी तरह संवेग का बादल निर्माण में कोई खास योगदान नहीं है।
35. (1) एशिया के भू-प्रदेश जिनमें जनसंख्या की सर्वाधिक वार्षिक वृद्धि दर दक्षिण एशिया में एवं न्यूनतम वार्षिक वृद्धि दर पूर्वी एशिया में पायी जाती है। उल्लेखनीय है दक्षिण एशिया 8 देश (SAARC समूह) गिने जाते हैं। जहाँ भूमि भाग विश्व का 3% है परन्तु जनसंख्या विश्व की 21% । दक्षिण एशिया के देश बांग्लादेश विश्व के सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाले देशों में ( 1000 व्यक्ति/वर्ग किमी. से ऊपर) गिना जाता है। दूसरा कारण दक्षिण एशिया में विकास, रोजगार तथा बीमारियों से लड़ने की समस्या तथा शिक्षा एवं नीतियों का प्रभावी न होना जिससे जनसंख्या पर नियंत्रण नहीं है। जबकि पूर्वी एशियाई देशों में नीतियों का सफल क्रियान्वयन जैसे चीन की ‘एक बच्चा नीति’, दक्षिण कोरिया में विकासवाद तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास तथा अन्य आधुनिक कारण विद्यमान है।
मध्य एशिया में संसाधनों का अभाव तथा जलवायु की समस्याएँ प्रजनन क्षमता को घटा देती हैं। पश्चिम एशिया में भी यही समस्याएँ हैं। जबकि दक्षिण-पूर्व एशिया में जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि दर दक्षिण एशिया से कम है परन्तु अपेक्षाकृत ।
36. (4) भारत में मूलतः परिसंघीय व्यवस्था है क्योंकि केन्द्र व राज्यों के मध्य शक्तियों का विभाजन है। स्वतंत्र न्यायपालिका वैसे तो संघीय व्यवस्था में पाई जाती है लेकिन भारत में दोहरी न्यायिक व्यवस्था न होकर एकीकृत न्यायिक व्यवस्था है। अवशिष्ट शक्तियाँ केन्द्र के पास होना एकात्मक व्यवस्था का लक्षण है न कि परिसंघीय व्यवस्था का।
37. (1) भारतीय संविधान की आधारभूत संरचना का प्रतिपादन सर्वप्रथम ‘केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य वाद’ में 1973 ई. में किया गया। इसका प्रतिपादन 24वें, 25वें व 29वें संविधान संशोधन के परिप्रेक्ष्य में किया गया। उपरोक्त निर्णय में सर्वोच्च न्यायालय की पीठ ने यह प्रख्यापित किया कि संविधान के कुछ लक्षण अन्य लक्षणों की तुलना में अधिक महत्त्वपूर्ण हैं। इन्हीं विशेष उपबंधों से भारतीय राजनीतिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती है। संविधान के कुछ लक्षण ऐसे अनिवार्य हैं, कि उनका निराकरण नहीं किया जा सकता।
सर्वोच्च न्यायालय ने उपरोक्त निर्णय में तथ्यात्मक रूप से यह नहीं बताया कि कौन-2 से पहलू आधारभूत संरचना के अंतर्गत आते हैं बल्कि विभिन्न वादों के परिप्रेक्ष्य में विद्वानों ने विधि का शासन, न्यायपालिका की स्वतंत्रता, संविधान की सर्वोच्चता, संघवाद, पंथनिरपेक्षता, संसदीय प्रणाली आदि को आधारभूत ढाँचा के तहत स्वीकार किया है।
38. (2) संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (a) में प्रत्याभूत अभिव्यक्ति के व्यापक स्वतंत्रता में ही प्रेस की स्वतंत्रता निहित है। यह प्रावधान अमेरिका से लिया गया है। “साकल पेपर्स लिमिटेड बनाम भारत संघ वाद (1962) ” के तहत सर्वोच्च न्यायालय ने 19 (1) (क) में ही प्रेस की स्वतंत्रता को निहित माना।
39. (3) लोक सभा का निर्वाचन कोई प्रत्याशी भारत के किसी भी राज्य से लड़ सकता परन्तु राज्य सभा का प्रत्याशी सामान्यतः वहीं का होता है जहाँ से वह प्रत्याशी बन रहा है। इसलिए कथन (C) सही है। राज्य सभा के 12 सदस्यों का नाम निर्देशन राष्ट्रपति द्वारा संविधान के अनुच्छेद 80 (1) (क) के तहत किया जाता है अतः कथन (1) गलत है। उपराष्ट्रपति बनने के लिए राज्य सभा सदस्य होने / बनने की योग्यता रखना आवश्यक है परंतु राज्य सभा का कोई सदस्य ही उपराष्ट्रपति का चुनाव लड़े यह अनिवार्य नहीं है । इस प्रकार कथन (2) भी गलत है। भारतीय संविधान में यह कहीं उल्लेख नहीं है कि राष्ट्रपति द्वारा राज्य सभा हेतु नामित सदस्य मंत्री नहीं बन सकता। इस प्रकार कथन (4) भी गलत है।
40. (3) वित्त आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा संविधान के अनुच्छेद 280 (1) के तहत की जाती है।
विधान सभा वाले संघ राज्य क्षेत्रों में (दिल्ली व पुडुचेरी में) मुख्य मंत्रियों को राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है व अन्य मंत्रियों की नियुक्ति राष्ट्रपति मुख्यमंत्री की सलाह पर करता है। मुख्यमंत्रियों को शपथ भी राष्ट्रपति ही दिलाता है, हालांकि व्यवहार में राष्ट्रपति के एजेंट या प्रतिनिधि के रूप उपराज्यपाल शपथ दिलाता है। इस प्रकार कथन 1 एवं 3 सत्य है। योजना आयोग जिसे वर्तमान में कार्यरत केन्द्र सरकार द्वारा समाप्त कर दिया गया है तथा उसके स्थान पर नीति आयोग की स्थापना की गई है, में उपाध्यक्ष की नियुक्ति केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा निश्चित कार्यकाल के लिए की जाती है। इस प्रकार कथन (2) गलत है।
41. (2) भारत में संघात्मक व्यवस्था है अर्थात् केन्द्र व राज्यों के मध्य संविधानतः शक्तियों का विभाजन किया गया है। सम्बंधों का संवैधानिक प्रावधान विधायी, प्रशासनिक व वित्तीय संदर्भों में है। चूँकि भारतीय संविधान में अखंडता एवं एकता को सुनिश्चित करने के लिए कुछ ऐसे प्रावधानों को भी शामिल किया गया है जो एकात्मक व्यवस्था के लक्षण हैं अतः हमारे देश में मजबूत केन्द्र की परिकल्पना है। राज्यों की स्थिति अधीनस्थ है विशेषकर वित्तीय परिप्रेक्ष्य में। केन्द्र राज्य वित्तीय सम्बंधों का वर्णन भाग-12 के अनुच्छेद-268 से अनुच्छेद-293 तक है जो कि स्पष्टतः वित्तीय मामलों में केन्द्र पर राज्यों की निर्भरता का सूचक है।
इस प्रकार केन्द्र पर राज्यों की वित्तीय निर्भरता के कारण केन्द्र राज्य सम्बंधों को विशेष रूप से ‘म्यूनिसिपल सम्बंध’ कहा गया है। म्यूनिसिपल कार्पोरेशन भी कुछ इसी प्रकार अपनी वित्तीय आवश्यकताओं के लिए राज्य पर निर्भर होते हैं।
42. (3) परामर्शी क्षेत्राधिकार सर्वोच्च न्यायालय को भारतीय संविधान के अनुच्छेद- 143 के तहत प्राप्त है। इसके तहत राष्ट्रपति द्वारा सर्वोच्च न्यायालय को किसी विधिक मामले में अपना मत व्यक्त करने हेतु निर्देशित किया जा सकता है। परामर्शी क्षेत्राधिकार की शक्ति के अधीन प्राप्त किसी निर्देश पर सर्वोच्च न्यायालय की पूर्ण पीठ सुनवाई करती है। किसी भी निर्देशित मामले में सर्वोच्च न्यायालय अपनी राय रख सकती है, नहीं भी रख सकती है, स्वतंत्र है। इसी प्रकार राष्ट्रपति भी सर्वोच्च न्यायालय से प्राप्त राय को मानने या नहीं मानने के लिए स्वतंत्र है। इस प्रकार कथन (1) गलत है जबकि (2) एवं (3) सही है। सर्वोच्च न्यायालय को उसकी परामर्शी शक्ति के अधीन एक बार में कितने निर्देश दिए जा सकते हैं इस प्रकार संविधान मौन है। अतः कथन (4) गलत है।
43. (2) विविध अवधियों में अगर समरूप वर्ग के आयकर दाताओं की आय के वितरण को दर्शाया जाए तो इससे यह तुलना करना संभव हो सकता है कि पूर्व में धनी लोगों द्वारा अर्जित आय और अब उनके द्वारा अर्जित आय में वृद्धि है या कमी और अगर वृद्धि है तो क्या इसी प्रकार निर्धन द्वारा अर्जित आय बढ़ी/घटी है। अतः उपरोक्त आय वितरण को देखकर प्रश्न में पूछे गए स्थिति की तुलना की जा सकती है।
प्रश्न में दिए गए अन्य विकल्पों से युक्तियुक्त तरीके से यह तुलना संभव नहीं है।
44. (3) रुपए की परिवर्तनीयता से आशय है मुक्त रूप से विदेशी मुद्रा को रुपए और रुपए को विदेशी मुद्रा में बदलने की छूट। आर्थिक उदारीकरण की पृष्ठभूमि में 1992-93 में उदारीकृत विनिमय दर प्रबंधन के जरिए रुपए को व्यापार-खाते में आंशिक रूप से परिवर्तनीय बनाया को चालू रुपए गया। 1994-95 खाते में पूर्ण परिवर्तनीय बनाया गया। अभी तक रुपए को पूँजी खाते में पूर्ण रूप से परिवर्तनीय नहीं बनाया गया है।
45. (1) यदि किसी मुद्रा का विनिमय मूल्य अन्य मुद्राओं की तुलना में जानबूझकर कम कर दिया जाता है, तो इसे उस मुद्रा को अवमूल्यन कहते हैं। यह अवमूल्यन परिस्थितियों के अनुसार स्वयं सरकार करती है।
46. (1) भारत संविधान के अनुच्छेद-268 के तहत ऐसे कर समाहित है जो केन्द्र द्वारा उद्गृहित किन्तु राज्यों द्वारा संग्रहित एवं विनियोजित होते हैं। स्टाम्प शुल्क इसी श्रेणी में आता है।
47. (2) आई. एम. एफ. का प्रमुख उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक सहयोग को प्रोत्साहित करते हुए विनिमय दरों की स्थिरता को सुनिश्चित करना है, ताकि अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का संतुलित विकास संभव हो सके। यह प्रतिस्पर्धात्मक अवमूल्यन पर अंकुश लगाते हुए बहुपक्षीय भुगतानों की व्यवस्था को स्थापित करता है और विद्यमान विनिमय प्रतिबंधों को कम करता है। साथ ही प्रतिकूल भुगतान संतुलन की चुनौतियों से निबटने के लिए यह सदस्य देशों को अस्थायी तौर पर आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराता है।
48. (2) हीरे का अपवर्तनांक ( 4 = 2.42) बहुत अधिक होता है। जिस कारण इसका आपतन कोण क्रांतिक कोण से बड़ा होता है। इससे इसके अंदर प्रकाश का पूर्ण आंतरिक परावर्तन होता है। जो हीरे की चमक का आधारभूत कारक है। हीरे का मुख्य उपयोग ज्वैलरी तथा कटिंग इंडस्ट्री में होता है।
हीरा कठोर भी होता है तथा पारदर्शिता भी होती है एवं विदलनतल भी होते हैं परन्तु ये सब आधारभूत कारण नहीं है । हीरा कार्बन का अपररूपीय क्रिस्टल होता है।
49. (1) काँच का अपर्वतनांक (3/2) होता है इसलिए काँच में प्रकाश की गति 2 x 108 m/s होती है। जबकि निर्वात में प्रकाश की गति सर्वाधिक C =3×108 m/s होती है जबकि वायु में भी प्रकाश की गति निर्वात में गति के लगभग बराबर होती है। जल का अपर्वतनांक (μ = 4 / 3 ) होता है इसलिए जल में प्रकाश की गति 2.25×108 m/s होती है।
प्रकाश की गति का घटता क्रम ( 4 ) के आधार पर)
निर्वात > वायु > जल > काँच > हीरा
50. (3) किसी अपारदर्शी वस्तु का रंग वास्तव में उस वस्तु के द्वारा परावर्तित प्रकाश तरंगों पर निर्भर करता है। अर्थात् कोई वस्तु सूर्य के सात रंगों के प्रकाश में से जिस रंग का सबसे अधिक परावर्तन करती है, वही उस वस्तु का रंग होता है । प्रकाश के अपवर्तन के कारण वस्तु छोटी-बड़ी या आगे-पीछे दिखाई देती है। प्रकाश का सबसे अधिक अवशोषण जिस के द्वारा किया है उस वस्तु का कोई रंग नहीं होता अर्थात् वह काला होता है । जो सभी तरंगों को परावर्तित कर देता है वह वस्तु सफेद होता है।
51. (1) सामान्य स्त्रियों की आवाज का तारत्व या पिच पुरुषों की तुलना में अधिक या तीखा होता है, जिसके कारण स्त्रियों की आवाज पतली और मधुर होती है। उसी प्रकार मच्छर की आवाज का तारत्व, शेर की आवाज से अधिक होता है इस कारण सोते समय मच्छर के भिनभिनाने से नींद नहीं आती है। तारत्व जितना ज्यादा होगा वह कानों को एक समय के बाद बेकार लगता है और मनुष्य चिड़चिड़े हो जाते है|
52. (3) पानी का आयतन बर्फ बनने पर या जमने पर बढ़ता है फलस्वरूप पानी से भरी डाट लगी बोतल जमने पर टूट जाती है, इसलिए आये दिन बियर की बोतलें और कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें टूटती, फटती रहती हैं ।
53. (3)
54. (2) मोनाजाइट और थायोराइट परमाणु ईंधन के रूप में प्रयुक्त किये जाने वाले खनिज तत्त्व थोरियम के अयस्क है मोनाजाइट, जिसमें सबसे अधिक थोरियम (18%) पाया जाता है। भारत में मालाबार तट (केरल) पर विश्व के थोरियम भंडार का एक तिहाई भंडार पाया जाता है। अभी तक ऐसी कोई तकनीकी नहीं बनी है जो थोरियम को सीधे परमाणु ईंधन के रूप में उपयोग कर सके। अभी भी थोरियम परमाणु कार्यक्रम के तीसरे चरण में ‘ईंधन के रूप में उपयोगी हो सकता है।
ट्राइटेनियम सामान्यतः प्रत्येक जीवित चीज में पाया जाता है जैसे चट्टान, जलीय क्षेत्र तथा मिट्टी आदि। जर्कोनियम-भूपर्पटी, समुद्र तथा जिरकोन (Zrsion) आदि से प्राप्त किया जाता है। लोहे के अयस्क मेग्नेटाइट, हेमेटाइट आदि है।
55. (3) लोहे की किसी वस्तु को वायुमंडल में • खुला छोड़ने पर या पानी में डालने पर लोहे की वायुमंडल में उपस्थित ऑक्सीजन एवं नमी से अभिक्रिया होती है। इस अभिक्रिया के परिणामस्वरूप फेरिक हाइड्राऑक्साइड तथा फेरिक ऑक्साइड के मिश्रण के निर्माण होने से लोहे के ऊपर जंग लगना शुरू हो जाता है। जिससे लोहे का क्षय होने लगता है। लोहे को जंग लगने से बचाने के लिए उस पर यशद या जस्ते का लेपन किया जाता है। जिसे जस्तीकरण कहते हैं। आजकल लोहे को जंग से बचाने के लिए अन्य पदार्थों जैसे सिलिकन आदि का उपयोग किया जा रहा है।
56. (2) पानी (H,O) हाइड्रोजन के दो परमाणुओं तथा ऑक्सीजन के एक परमाणु से मिलकर बना एक ध्रुवीय यौगिक है। पानी का द्विध्रुवीय आघूर्ण अधिक होने के कारण यह आयनिक लवणों का श्रेष्ठ सुविलायक होता है।
क्वथनांक या विशिष्ट ऊष्मा उच्च होना और विलायकता में खास संबंध नहीं होता है।
57. (1) पाइरेथ्रिन नामक पदार्थ, जो मच्छर मारने की दवा या भगाने की दवा या कॉइल में उपयोग होता है। यह गुलदाऊदी या गेंदा के पुष्प से प्राप्त किया जाता है। यह पौधे एक बीजीय होते हैं तथा क्रिसेंथेमम परिवार के पौधे होते हैं। जिनके बीच में सिर्फ एक बीज – पत्र पौधा होता है। मच्छर – कॉइल में अन्य रासायनिक पदार्थ जैसे ऐलेथ्रिन, एस्बियोथ्रिन, BHT तथा PBO एवं MGK24 भी पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकते
58. (3) पुरुष शुक्राणु द्वारा स्त्री अण्डाणु को निषेचित किये जाने के बाद निर्मित भ्रूण में हृदय अपने विकास के चतुर्थ सप्ताह में स्पन्दित होने लगता है। भ्रूण के चौथे सप्ताह अर्थात् 1 माह में हृदय, आरंभिक आँखों का विकास तथा पैरों के चिन्ह बनने लगते हैं।
पहले सप्ताह में निषेचन की प्रक्रिया द्वारा भ्रूण 8 से 32 सेल्स का बनता है। तीसरे सप्ताह में कई सौ सेल्स बनते हैं जिससे एक गेंद जैसी ब्लास्टोसिस्ट बनती है। इस समय प्रेगनेंसी टेस्ट सकारात्मक दिखाते है (hcg strip पर) इसका मतलब अण्डाणु से अण्डा निकलना बंद हो जाता है। 6वें सप्ताह में नाक, मुँह तथा कान लगभग पूर्णत: बन जाते हैं तथा आँत व दिमाग बनना शुरू हो जाता है।
59. (1) परखनली शिशु को जन्म देने के लिए इच्छित स्त्री का अण्डाणु बाहर निकालकर उसे एक परखनली में पुरुष के शुक्राणु से (गर्भवती महिला के पेट जैसा वातावरण बनाते हैं।) निषेचित कराकर पुनः स्त्री के गर्भाशय में पहुँचा दिया जाता है और 9 महीने बाद बच्चा पैदा हो जाता है। पहला टेस्ट ट्यूब बेबी लूसी ब्राउन (25 जुलाई, 1978) है। जिसके दो बच्चे हैं। जिसे पेट्रिक स्टेप्टो तथा रोबर्ट एडवर्ड ने बनाया था।
60. (1) एक वयस्क कामगार को प्रतिदिन 450-500 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 82-100 ग्राम प्रोटीन तथा औसतन 100 ग्राम वसा तथा अन्य खनिजों एवं विटामिन की जरूरत पड़ती है। इसलिए कुल मिलाकर एक कामगार वयस्क को दिन में सारा कार्य करने के लिए न्यूनतम 2000 K Cal ऊर्जा की जरूरत पड़ती है।
61. (4) सूर्य के प्रकाश में एर्गोस्टीरोल की सहायता से कोलेस्ट्रॉल के सिंथेसिस द्वारा विटामिन D बनता है। सिंथेसिस द्वारा की गई यह क्रिया हार्मोन जैसी होती है। विटामिन तथा हार्मोन में सबसे बड़ा अंतर होता है कि विटामिन बाहर से लिए गये खनिजों से प्राप्त होते हैं। जिन्हें हम खाने की सहायता से लेते हैं लेकिन हार्मोन शरीर के अंदर से संश्लेषित होते हैं बस जरूरत उन्हें उत्प्रेरित करने की होती है। इसलिए विटामिन D लगभग एक हार्मोन है क्योंकि 90% विटामिन D शरीर द्वारा बनाया जाता है। केवल 10% विटामिन D हम खाने में खनिजों की मदद से लेते हैं। जब सूर्य की रोशनी हमारी त्वचा पर पड़ती है तो कोलेकेल्सिफिरोल उत्पन्न होता है जो बाद में यकृत द्वारा केल्सिडियोल में बदल दिया जाता है ।
विटामिन D किडनी द्वारा उत्पादित हार्मोन होता है। जिसकी सहायता से रक्त में कैल्शियम की सांद्रता तथा हड्डियों के विकास की आवश्यकता पूर्ण होती है।
62. (4) छोटे बच्चों को दूध को पचाने के लिए आवश्यकता रेनिन एवं लैक्टोस नामक हार्मोनों के मिश्रण की होती है जो बच्चे में जन्म से ही मां द्वारा प्राप्त होते हैं, परन्तु रेनिन एवं लैक्टोस दोनों एंजाइम मानव शरीर में 8 वर्ष की आयु तक लुप्त हो जाते हैं।
63. (4) केंचुआ के प्लाज्मा में हीमोग्लोबिन नामक वर्णक विलायित होता है। केंचुआ के विभिन्न अंगों एवं ऊतकों में पोषक पदार्थों का आदान-प्रदान रूधिर के माध्यम से होता है। केचुएँ में हीमोग्लोबिन युक्त जीव द्रव्य के द्वारा गैसों, पोषक पदार्थों एवं ऊर्जा पदार्थों का परिवहन होता है। आमतौर पर हीमोग्लोबिन एक प्रकार से लाल रक्त कोशिकाओं में ऑक्सीजन वाहक प्रोटीन होता है। रक्त प्लाज्मा से लाल रक्त कोशिकाओं और क्लोटिंग तत्व अलग होने पर केवल सीरम जैसा द्रव्य बचता है। लगभग सारा हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाता है।
64. (4) उपार्जित लक्षणों की वंशागति का सिद्धांत लैमार्क ने, प्राकृतिक वरण का सिद्धांत या योग्यतम की उत्तरजीविता का सिद्धांत डार्विन ने तथा उत्परिवर्तन का सिद्धांत डच वैज्ञानिक ह्यूगो डी ब्रिज ने 20वीं शताब्दी में दिया था। थोमस हेनरी हक्सले ने डार्विन के विकास सिद्धांत का समर्थन किया तथा कहा कि जीव द्रव्य भौतिक जीवन का आधार होता है।
65. (3) कुल चार रक्त समूह – A, B, AB, O होते हैं। यदि किसी पिता का रक्त वर्ग (A) एवं माता का रक्त वर्ग (O) है तो उनसे होने वाली संतान (पुत्र/पुत्री) का रक्त समूह A- 75% तथा O – 25% हो सकता है। A समूह के ज्यादा प्रतिशत होने के पीछे कारण A समूह का डोमिनेंट होना है तथा (O) समूह का रिसेसिव होना है।
66. (3) एन्जाइम- यह किसी क्रिया में उत्प्रेरण का कार्य करता है। कोलेस्ट्रॉल की अतिरिक्त मात्रा से हृदयवाहिका रोग, धमनियों या पक्षघातों के हृदय जैसी समस्या हो सकती है। कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार का स्टेरॉयड है। स्टेरॉयड एक जैविक यौगिक होता है जो हार्मोन, एलकेलॉइड्स या विटामिन हो सकते हैं। इसका उपयोग ज्वलनशील जैसी स्थिति में मुख्य इलाज में सहायक होता है।
कीटनाशी जो कीटाणुओं का नाश करते है। जैसे DDT तथा विटामिन शरीर के अतिरिक्त खनिज या पोषक पदार्थ होते हैं इसकी खोज सन् 1911 में कजिमिर्ज फंक ने की थी।
67. (4) मटर, अरहर, सोयाबीन, चना, सनई, बरसीम व अन्य दलहनी फसलें वायु से नाइट्रोजन का यौगिकीकरण कर ( राइजोबियम जैसे एंजाइमों द्वारा अवशोषित कर) भूमि में संचित कर दी जाती है जिससे भूमि की उर्वरता बढ़ती है तथा अन्य फसलें उपयोग करती हैं। इसलिए प्राकृतिक खेती में एक फसल के बाद एक दलहन या तिलहनी फसल का शस्यावर्तन आवश्यक होता है।
68. (1) SLV-3 भारत में निर्मित पहला उपग्रह प्रक्षेपण यान है इस यान द्वारा 18 जुलाई, 1980 को श्री हरिकोटा रेंज से रोहिणी श्रेणी का दूसरा उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा गया था। SLV-3 का पहला परीक्षण 1979 में आंशिक सफल रहा था।
69. (2) विभिन्न प्रकार की मृदा स्थिति तथा फसलों की प्रकृति के आधार पर जैव उर्वरकों को निम्नलिखित श्रेणियों में बाँटा गया है।
(1) नील हरित शैवाल एवं एजोला
(2) एजोटोबैक्टर, एजोस्पाइकिलस, राइजोबियम आदि
अल्फा-अल्फा एक पोषक घास होती है जिसका उपयोग वाणिज्य पशुपालन हेतु कई देशों में होता है। जैसे- अर्जेन्टीना आदि।
70. (3) विभिन्न मानवीय क्रियाओं द्वारा यदि जल प्रदूषण वर्तमान गति से जारी रहा तो न केवल मानव जीवन के अस्तित्व के लिए खतरनाक स्थिति उत्पन्न होगी वरन् जलीय पौधों के लिए भी जल में घुली हुई ऑक्सीजन के अणु अप्राप्य हो जाएँगे जिससे जलीय जीवन तंत्र का विनाश हो जाएगा। इस कारण सारी पृथ्वी का विनाश निश्चित है।
71. (2) हयूमेलिन- जो प्रदूषक मानव द्वारा उत्पन्न किये जाते हैं जैसे- फैक्ट्रियों से निकला प्रदूषित कचरा आदि।
परजैविक- वह जीव जो हमेशा दूसरे जीव पर आश्रित रहता है जैसे अमरवेल किसी पादप समूह पर आश्रित रहती है ।
प्रतिजैविक- यह जीवाणु प्रतिरोधी होता है जो संक्रामक बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं जैसे- टीके (BCG, IPV) आदि।
एनलजेसिक- जो बीमारियों की रोकथाम में मदद करते हैं। जो दर्द निवारक भी होते हैं। जैसे- मॉर्फीन आदि।
72. (2) झारखण्ड की स्थापना से अब तक 6 नए जिले जोड़े गए हैं। 15 नवम्बर, 2000 ई. को जब झारखण्ड राज्य की स्थापना हुई थी उस समय झारखंड में 18 जिले थे, लेकिन अभी 24 जिले हैं। 6 नए जिले इस प्रकार हैं –
रामगढ़, लातेहार, सिमडेगा, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावाँ, खूँटी।
73. (1) 2001 की जनगणना के अनुसार झारखण्ड की जनसंख्या भारत की कुल जनसंख्या का 2.61% थी। हालांकि 2011 की जनगणना के अनुसार अब यह 2. 72% हो गई है। देश में इस दृष्टि से झारखण्ड का 14वाँ स्थान है।
74. (1) सन् 2001 की जनगणना के अनुसार झारखंड की साक्षरता दर 54.16% थी। सन् 2011 की जनगणना के अनुसार यह 66.40% हो गई है। साक्षरता दर की दृष्टि से देश में 33वाँ स्थान है।
75. (1) परीक्षा जिस समय ली गई थी उस समय झारखंड में कुल 212 प्रखण्ड थे हालांकि अब कुल 260 प्रखण्ड हैं।
76. (2)
77. (4)
78. (2)
79. (2)
80. (3)
82. (3)
83. (1)
84. (4)
85. (2) कर-जीडीपी अनुपात वह अनुपात होता है जिसमें कुल संग्रहित कर का सकल घरेलू उत्पाद से अनुपात होता है। हर देश अपने राजकोषीय सुदृढ़ीकरण हेतु कर-जीडीपी अनुपात को बढ़ाना चाहता है। वर्तमान में भारत का कर-जीडपी अनुपात 16.6% है। हालांकि जब यह प्रश्न पूछा गया था तब भारत का कर जीडीपी अनुपात 9% था।
86. (3) सर्व शिक्षा अभियान जो कि विश्व बैंक की सहायता से वर्ष 2000 से चलाया जा रहा है। यह अभियान 6 14 के सभी बच्चों को प्राइमरी शिक्षा दिलाने के लिए शुरू हुआ था जो कि सफल रहा तथा जिसके कारण नामांकन लगभग 97% पहुँच गया है।
ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड 1987 में केन्द्र द्वारा शिक्षा के लिए चलाया गया अभियान था। जनशाला योजना भारत सरकार और संयुक्त राष्ट्र की संस्थाओं (UNDP, UNICEF UNFPA, UNESCO ILO) द्वारा 1998 में उड़ीसा में चलाया गया था। इसका उद्देश्य सार्वभौमिक प्राथमिक शिक्षा था। शिक्षा जनशाला अभियान कई राज्यों द्वारा अपने राज्यों में चलाया जा रहा है।
87. (1) 9-18 फरवरी, 2007 के बीच 33वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन गुवाहाटी (असम) में किया गया। इन खेलों का शुभारंभ 9 फरवरी को इंदिरा गाँधी एथलेटिक्स स्टेडियम, गुवाहाटी में हुआ। कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने इन खेलों का शुभारंभ किया था। इन खेलों का शुभंकर एक गेंडा था जिसे रोंगमोन नाम दिया गया। जिसमें लगभग 11000 प्रतियोगियों ने भाग लिया था।
88. (1) सामाजिक कार्यकर्ता नफीसा अली को केन्द्र सरकार ने भारतीय बाल फिल्म सोसाइटी का पुनः अध्यक्ष (तत्कालीन) नियुक्त किया। इस पद पर कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। वर्तमान में मुकेश खन्ना इसके अध्यक्ष हैं।
89. (2) विश्व के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 9वां विश्व कप 2007 में भाग लेने का 5वां अवसर था। उन्होंने प्रथम बार 5वें विश्व कप 1992 में भाग लिया था। वर्तमान में 2011 का 10वां विश्व कप भी सचिन ने खेला था इसलिए अब कुल मिलाकर 6 विश्व कप खेल चुके हैं।
90. (4) उत्तम ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने हेतु प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 12 अप्रैल, 2005 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की शुरुआत की।
91. (1) मैग्सेसे पुरस्कार को एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहते हैं। भारत के के.पी. साईंनाथ का पत्रकारिता, साहित्य और कलात्मक संवाद संबंधी कलाओं के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए 2007 के मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार फिलीपींस द्वारा राष्ट्रपति ‘रेमन मैग्सेसे’ की याद में दिया जाता है। 2016 में दो भारतीय विजेता मानवाधिकार कार्यकर्ता बेजवादा विलसन (कर्नाटक) तथा शास्त्रीय संगीतज्ञ थोडोर मदाबुसी कृष्णा (चेन्नई) को प्राप्त हुआ है। 2019 के रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त करने वाले 5 लोगों में भारतीय पत्रकार रवीश कुमार का नाम भी शामिल है। रवीश कुमार को यह पुरस्कार जर्नलिज्म, लिट्रेचर और क्रिएटिव कम्युनिकेशन आर्ट की श्रेणि में दिया गया है। 4 अन्य लोगों में को. सी. विन (म्यांमार), अंगहाना नीलपाइजित (थाइलैंड), रेमन्डो पुजांते (फिलीपीन्स) तथा किम जोंग की (दक्षिण कोरिया) हैं।
92. (1) कॉमनवेल्थ गेम-2010 भारत (दिल्ली) में आयोजित हुए थे। जिसका थीम ‘मैत्री संबंध’ था। 2014 में कॉमनवेल्थ खेल ग्लासगों, (स्कॉटलैण्ड) में आयोजित हुए थे। जबकि 2018 में ये खेल क्वींसलैंड (ऑस्ट्रेलिया) में आयोजित होगें।
93. (1) 79वें ऑस्कर पुरस्कार का वितरण 2007 को कैलिफोर्निया में हॉलीवुड के कोडक थियेटर में आयोजित हुए। फिल्म डिपोटेंड को 2006 का बेस्ट फिल्म का ऑस्कर पुरस्कार दिया गया। 88वें ऑस्कर पुरस्कार (2016) में बेस्ट फिल्म का ऑस्कर ‘स्पोटलाइट’ को दिया गया तथा बेस्ट एक्टर ‘लियोनार्डो द केप्रियो’ (द रेनमेंट) तथा बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर पुरस्कार ब्रि-लारसन (रूम) को दिया गया।
91वाँ ऑस्कर पुरस्कार 2019 ग्रीन बुक को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया।
94. (2) हैरीपॉटर की फिल्मों में हैरीपॉटर के अभिन्न मित्र रॉन बैजले का किरदार रुपर्ट ग्रिंट द्वारा निभाया गया था तथा हैरीपॉटर का किरदार ‘डेनियल रेडक्लिफ’ द्वारा निभाया गया था तथा इस फिल्म का अंतिम हिस्सा 7 (2) वां हैरीपॉटर- द डैथली हैलोज 2011 में जारी किया गया था।
95. (1) 2007 के कबड्डी विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता था भारत ने इस स्पर्धा में लगातार 5वीं वार स्वर्ण पदक जीता था।
2016 का कबड्डी विश्व कप अहमदाबाद (गुजरात) में आयोजित हुआ था जिसमें भारत ने ईरान को हराकर यह विश्वकप भी जीत लिया। यह भारत का लगातार (स्टैंडर्ड स्टाइल) 3वां विश्व विजेता बना। (पहला – 2004, दूसरा- 2007 ) ।
96. (2) डाक मतदान से आशय प्रॉक्सी मतदान से है। डाक मतदान की यह सुविधा सेना, अर्धसैनिक बलों तथा चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को दी जाती है। खुला मतदान किसी प्रत्याशी को नही बल्कि पार्टी को दिया जाता है। जबकि गुप्त मतदान भारत में आम चुनावों में होता है।
97. (1) जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान है। यह उद्यान उत्तराखण्ड राज्य में स्थित है। ज्ञातव्य है कि वर्तमान में भारत में 103 राष्ट्रीय उद्यान, 18 बायोस्फीयर्स रिजर्व तथा 1000 से ऊपर वन्यजीव अभ्यारण्य है। जिम कार्बेट उद्यान 1936 में घोषित हुआ था।
98. (2) 1 दिसम्बर – विश्व एड्स दिवस
5 जून – विश्व पर्यावरण दिवस
11 जुलाई –  विश्व जनसंख्या दिवस
7 अप्रैल – विश्व स्वास्थ्य दिवस
99. (1) एन. बोनक्राफ्ट (USA) प्रथम ऐसी महिला है जो उत्तरी ध्रुव पर पहुँची थी। जबकि मिस फ्रॉन उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाली विश्व की प्रथम महिला है। उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाला प्रथम पुरुष 1904 रॉबर्ट पियरे (USA) है। एलिजाबेथ ब्रिटेन की महारानी है। जबकि लूसी जेनिफर अमेरिकन गायिका है।
100. (1) सबसे लघुत्तम मार्ग अगर कोई होगा तो वह सीधी रेखा में होगा। इसलिए ऑस्ट्रेलिया के पर्थ नगर से इंग्लैंड की राजधानी लंदन तक जाने वाला सबसे लघुत्तम अंतर्राष्ट्रीय वायुमार्ग मुम्बई (भारत) तथा रोम (इटली) होते हुए लंदन तक है ।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Ajit kumar

Sub Editor-in-Chief at Jaankari Rakho Web Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *