बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना क्या है? इसके लाभ/ हानि को बताएँ।
बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना क्या है? इसके लाभ/ हानि को बताएँ।
उत्तर ⇒ नदी संबंधी ऐसी योजना बनाया जाना जो एक साथ कई उद्देश्यों की पूर्ति करता हो नदी घाटी बहुउद्देशीय परियोजना कहा जाता है। इस परियोजना से निम्न प्रकार के लाभ होते हैं
लाभ-
(i) नदियों पर बाँध (बराज) बनाकर नहरें निकाली जाती है जिससे वर्षाभाव के क्षेत्र में सिंचाई की जाती है।
(ii) जल विद्युत उत्पन्न किया जाता है।
(iii) बाढ़ की रोकथाम करना, मिट्टी के कटाव को रोकना।
(iv) मछलीपालन, यातायात की सुविधा प्राप्त करना।
(v) पर्यटकों के लिए आकर्षण केंद्र बनाना आदि।
इस प्रकार के परियोजना के कुछ दुष्परिणाम भी देखे गये हैं जो निम्न है।
हानि-
(i) नदियों पर बाँध बनाने से स्वाभाविक प्रवाह अवरुद्ध हो जाता है। नदी की तली में कचड़े जमा हो जाता है और प्रत्येक वर्ष बाद का इस बनता रहता है।
(ii) जल प्रदूषण की संभावना बढ़ जाती है इसका दष्प्रभाव जलीय जावा पड़ता है।
(iii) इस प्रकार की परियोजना से बड़े पैमाने पर विस्थापन की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
(iv) नहरों से अधिक सिंचाई करने पर भमि की उर्वरता घटने लगती है।