बढ़ती जनसंख्या, औद्योगिकीकरण तथा शहरीकरण के कारण जल-दुर्लभता कैसे होती है ? व्याख्या करें।

बढ़ती जनसंख्या, औद्योगिकीकरण तथा शहरीकरण के कारण जल-दुर्लभता कैसे होती है ? व्याख्या करें।

उत्तर ⇒ (i) बढ़ती जनसंख्या- बढ़ती जनसंख्या जल दुर्लभता के उत्तरदायी एक प्रमुख कारक है। बढ़ती जनसंख्या के कारण ही अधिकतर शहरों का का सामना करना पड़ रहा है। अधिक जनसंख्या के लिए जल घरेलू उपयोग में नहीं बल्कि अधिक अनाज उगाने के लिए भी चाहिए।

(ii) कृषि का व्यवसायीकरण- हरित क्रांति की सफलता के बाद हमारे किसान वाणिज्यिक फसलों का उत्पादन कर रहे हैं। वाणिज्यिक फसलों के लिए अधिक जल तथा निवेश की आवश्यकता होती है। नलकूल तथा कुओं जैसे मनिश्चित सिंचाई के साधन भौम जलस्तर के नीचे गिरने के लिए उत्तरदायी हैं।

(iii) औद्योगिकीकरण- स्वतंत्रता के बाद भारत में तेजी से औद्योगिकीकरण और शहरीकरण हुआ। आजकल हर जगह बहुराष्ट्रीय कंपनियों बड़े औद्योगिक घरानों के रूप में फैली हुई हैं। उद्योगों की बढ़ती हुई संख्या के कारण अलवणीय जल संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है। उद्योगों को अत्यधिक जल के अलावा उनकी जलाने के लिए ऊर्जा की भी आवश्यकता होती है और इसकी पूर्ति जल विद्युत से होती है।

(iv) शहरीकरण- शहरीकरण ने भी जल दुर्लभता की समस्या में बढ़ोतरी की है। हमारे अधिकांश शहरों में जनसंख्या की अधिकता है। अधिक जनसंख्या जल संसाधनों का अति उपयोग कर रही है तथा उपलब्ध संसाधनों को प्रदूषित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *