बाढ़ के कारण एवं सुरक्षा संबंधी उपाय का वर्णन करें।

बाढ़ के कारण एवं सुरक्षा संबंधी उपाय का वर्णन करें।

उत्तर – बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है जिसके कारण अधिक संख्या में जान-माल का नुकसान होता है।

बाढ़ के निम्न कारण हैं –

(i) नदियों में अधिक मात्रा में वर्षा जल के पहुंचने से बाढ़ आती है।
(ii) वर्षा जल के साथ नदी की घाटी में मिट्टी के जमा होने से बाढ़ आती है।
(iii) वनस्पतियों की कटाई के कारण बाढ़ आती है।
(iv) कमजोर तटबंध के टूटने से बाढ़ आती है।

बाढ़ से सुरक्षा संबंधी निम्न उपायों को किया जा सकता है –

(a) बाढ की सूचना प्राप्त होते ही उस क्षेत्र के लोगों को हटा देना चाहिए।
(b) बाढ पूर्व ही दवा, खाद्य एवं पेयजल की सुविधा उपलब्ध कर लेनी चाहिए।
(c) नदियों के तटबंधों का नियमित मरम्मत कार्य होते रहना चाहिए।
(d) सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों द्वारा राहत कार्य किया जाना चाहिए।
(e) मानव समाज को इस दिशा में जागरूक करने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *