बिहार की किन्हीं पाँच प्रमख फसलों का नाम लिखें। उनमें से किसी एक के उत्पादन की भौगोलिक दशाओं एवं उत्पादन क्षेत्रों का वर्णन करें।

बिहार की किन्हीं पाँच प्रमख फसलों का नाम लिखें। उनमें से किसी एक के उत्पादन की भौगोलिक दशाओं एवं उत्पादन क्षेत्रों का वर्णन करें।

उत्तर-बिहार राज्य में जिन खाद्यान्न का उत्पादन कृषि द्वारा होता है उनमें प्रमख हैं चावल, गेहूँ, जौ, मकई, दलहन, तेलहन, सब्जी और विभिन्न प्रकार के फल। इनमें धान के उत्पादन के लिए निम्न भौगोलिक दशाएँ उपयुक्त होता है-

(i) मानसूनी जलवायु
(ii) उच्च तापमान (20°C से 30°C तक)
(iii) ग्रीष्मकालीन अधिक वर्षा (वार्षिक वर्षा 200 cm से अधिक) (कम वर्षा वाले क्षेत्रों में सिंचाई की उत्तम व्यवस्था)
(iv) समतल भूमि (ताकि खेतों में जल जमा रहे)
(v) जलोढ़ मिट्टी
(vi) पर्याप्त संख्या में सस्ते श्रमिक
बिहार में धान की खेती मुख्यतः उत्तर के मैदानी भाग में होती है जहाँ वर्षा से भरपूर जल की प्राप्ति होती हैं। बिहार में उत्तरी चम्पारण, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर और भोजपुर प्रमुख धान उत्पादक जिले हैं जहाँ सिंचाई और जलोढ़ मिट्टी की सुविधा प्राप्त है और मानसूनी जलवायु क्षेत्र में पड़ता है। फसलों की उपज बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक पद्धति अपनाई जा रही है। जिससे उत्पादन भी बढा है। वर्ष 2006-07 में बिहार में 50 लाख टन धान का उत्पादन हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *