बिहार के अब तक के पद्म श्री पुरस्कार विजेता

बिहार के अब तक के पद्म श्री पुरस्कार विजेता

पद्म पुरस्कार (Padma Awards) सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है, जो प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित किए जाते हैं। पद्म श्री देश का चौथा सबसे बड़ा सम्मान है। यह पुरस्कार किसी अन्य क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाता है। यहाँ पर बिहार (Bihar) के अब तक पद्म श्री पुरस्कार (Padma Shri Award) से सम्मानित लोगों की सूची इस प्रकार हैं –

बिहार से पद्म श्री पुरस्कार विजेता
(Padma Shri Award Winner from Bihar)

क्र. सं.नामक्षेत्रवर्ष
1अमाल शाहसमाज – कार्य1961
2विष्णुकान्त झासाहित्य एवं शिक्षा1961
3रेव जोइल के॰ लाकड़ासमाज – कार्य1963
4डॉ॰ रोबर्ट ब्रोकसबी डेविसऔषधि1966
5उपेन्द्र महारथीव्यापार और उद्योग1969
6देवेंद्र नाथ सामन्तसमाज – कार्य1970
7फणीश्वर नाथ ‘ रेणु ‘साहित्य एवं शिक्षा1970
8राम चतुर मलिककला1970
9सैयद मोहम्मद मौनुल हक़खेल1970
10पंडित सियाराम तिवारीकला1971
11सत्चिन्दानंद केशव नर्गुन्द्करप्रशासन सेवा1971
12सुधांशु कुमार चक्रवर्तीप्रशासन सेवा1971
13डॉ. श्याम नन्दन प्रसाद किशोरसाहित्य एवं शिक्षा1972
14कमल कृष्ण सिन्हाप्रशासन सेवा1973
15डॉ॰ लाला सुरज नन्दन प्रसादऔषधि1974
16राम प्रसाद चौधरी जयसवालविज्ञान एवं अभियांत्रिकी1974
17बिध्यबासिनी देवीप्रशासन सेवा1974
18जगदम्बा देवीकला1975
19कलाबती देवीसमाज – कार्य1976
20चन्द्रेश्वर प्रसाद ठाकुरचिकित्सा1982
21कलिम अजिज़साहित्य एवं शिक्षा1982
22शिशुपाल रामचिकित्सा1983
23गंगा देवीकला1984
24चार्ल्स बोरोमियोखेल1984
25सैयद हसन अस्कारीसाहित्य एवं शिक्षा1985
26भागवत मुर्मुसमाज – कार्य1985
27भरत मिश्रासाहित्य एवं शिक्षा1985
28कृष्ण देव देवनसमाज – कार्य1986
29मोहम्मद इज़हार आलामप्रशासन सेवा1987
30कलिम अहमद अजिज़साहित्य एवं शिक्षा1989
31डॉ॰ सैयद हसनसाहित्य एवं शिक्षा1991
32शारदा सिन्हाकला1991
33आर एस नारायण सिंहदेवकला1991
34रामेश्वर सिंह कश्यपसाहित्य एवं शिक्षा1991
35चित्तू टुडूकला1992
36आचार्य रामामूर्तीसमाज – कार्य1999
37डॉ॰ विजय प्रकाश सिंहऔषधि2003
38शैलेन्द्र नाथ श्रीवास्तवसाहित्य और शिक्षा2003
39डॉ॰ गोपाल प्रसाद सिन्हाऔषधि2004
40बिलात पासवान विहंगमसाहित्य और शिक्षा2005
41सिस्टर सुधा वर्गीससमाज – कार्य2006
42गजेन्द्र नारायण सिंहकला2007
43डॉ॰ श्याम नारायण अरयरऔषधि2008
44डॉ॰ इंदु भूषण सिन्हाऔषधि2008
45डॉ॰ रवींद नाथ श्रीवास्तवसाहित्य और शिक्षा2009
46जानकी बल्लाभ शास्त्रीसाहित्य और शिक्षा2010
47रवीन्द्र नारायण सिंहचिकित्सा2010
48हरि उपपालकला2010
49महासुंदर देवीकला2011
50प्रणब के. सेनसार्वजनिक मामलों2011
51डॉ. जितेन्‍द्र कुमार सिंहचिकित्‍सा-ऑनकॉलॉजी2012
52जितेंद्र कुमार सिंहचिकित्सा2013
53डॉ. मोहन मि‍श्राचि‍कि‍त्‍सा2014
54उषा किरण खानसाहित्य और शिक्षा2015
55नरेन्द्र प्रसादचिकित्सा2015
56रवींद्र कुमार सिंन्हाअन्य-वन्यजीव संरक्षण2016
57बाओ देवीकला2017
58श्री मानस बिहारी वर्माविज्ञानं एवं इंजीनियरिंग2018
59ज्योति कुमार सिन्हासामाजिक कार्य-किफायती शिक्षा2019
60राजकुमारी देवीकृषि2019
61भागीरथी देवीसार्वजनिक मामले2019
62गोदावरी दत्ताचित्रकारी2019
63सुजॉय के. गुहाविज्ञान एवं इंजी2020
64विमल कुमार जैनसमाज सेवा2020
65शांति जैनकला2020
66डॉ. शांति रायचिकित्सा2020
67श्याम सुंदर शर्माकला2020
68रामजी सिंहसमाज सेवा2020
69वशिष्ठ नारायण सिंहविज्ञान एवं इंजी.2020

प्रमुख बिंदु

  • वर्ष 2021 के लिये श्री रामविलास पासवान को मरणोपरांत सार्वजनिक मामलों में उनके कार्यों के लिये वर्ष 2021 का पद्म भूषण अवार्ड प्रदान किया गया।
  • वहीं निम्नलिखित 4 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया-
    • श्रीमती दुलारी देवी (कला के क्षेत्र में)
    • श्री रामचंद्र मांझी (कला के क्षेत्र में)
    • डॉ. दिलीप कुमार सिंह (चिकित्सा के क्षेत्र में)
    • श्रीमती मृदुला सिन्हा (मरणोपरांत)- साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में।
  • विदित हो कि 8 नवंबर को वर्ष 2020 के लिये बिहार के कुल 8 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • वहीं वर्ष 2021 के लिये देश की कुल 119 हस्तियों को पद्म पुरस्कार [पद्मविभूषण (07), पद्मभूषण (10) एवं पद्मश्री (102)] प्रदान किया गया जिसमें बिहार के कुल 5 हस्तियाँ शामिल हैं।
  • ध्यातव्य है कि इन पुरस्कारों की घोषणा 25 जनवरी 2021 को ही किया गया था किंतु कोविड संक्रमण के कारण इसे अब तक प्रदान नहीं किया जा सका था।

25 जनवरी, 2022 को 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने वर्ष 2022 के लिये 128 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। बिहार के शैबल गुप्ता और आचार्य चंदनाजी पद्मश्री के लिये चुने गए हैं।

प्रमुख बिंदु 

  • बिहार के आचार्य चंदनाजी को सामाजिक कार्यों के लिये, जबकि शैबल गुप्ता को मरणोपरांत साहित्य और शिक्षा में विशिष्ट योगदान के लिये पद्मश्री पुरस्कार हेतु चुना गया है।
  • पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं, जिन्हें तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। इन तीन श्रेणियों में पद्म विभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री शामिल हैं। असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिये ‘पद्मविभूषण’, उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिये ‘पद्मभूषण’और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिये ‘पद्मश्री’पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
  • ये पुरस्कार विभिन्न विषयों/क्षेत्रों, अर्थात् कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान व इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य व शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, इत्यादि में प्रदान किये जाते हैं।
  • इन पुरस्कारों की घोषणा राष्ट्रपति द्वारा हर वर्ष ‘गणतंत्र दिवस’के अवसर पर की जाती है तथा आमतौर पर मार्च/अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित किये जाने वाले औपचारिक समारोहों में प्रदान किये जाते हैं।
  • इस वर्ष राष्ट्रपति ने 128 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंज़ूरी दी है, जिनमें 2 जोड़ी पुरस्कार (किसी जोड़ी को दिये पुरस्कार की गणना एक पुरस्कार के रूप में की जाती है) भी शामिल हैं। इस सूची में 4 पद्मविभूषण, 17 पद्मभूषण और 107 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं।
  • पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वालों में 34 महिलाएँ हैं और इस सूची में 10 व्यक्ति विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई श्रेणी के अंतर्गत हैं तथा 13 व्यक्तियों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया गया है।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Whats’App ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Comment