भारत के अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व के चार पत्तनों का उल्लेख करें।

भारत के अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व के चार पत्तनों का उल्लेख करें।

उत्तर ⇒ भारत का अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का लगभग 95% माल का परिवहन समुद्री रास्ते से होता है। अर्थात् पत्तन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के मार्ग हैं। इनमें चार महत्त्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय पत्तन निम्नलिखित हैं-

कोलकाता पत्तन – कोलकाता पत्तन कृषि, खनिज तथा औद्योगिक उत्पादों के व्यापार के चलते भारत का सबसे बड़ा और व्यस्त पत्तन है।
मुंबई पत्तन – मुंबई पत्तन स्वेज नहर के समुद्री मार्ग के सामने पड़ने के कारण विकसित है। यह वृहत औद्योगिक केंद्र और महानगर के रूप में भी विकसित है। आज सबसे अधिक विदेशी व्यापार इसी पत्तन से हो रहा है।
विशाखापत्तनम – यह समीपवर्ती लौह-अयस्क के निर्यात के लिए विकसित हुआ है। यहाँ जलयान-निर्माण आदि कई उद्योग स्थापित हैं।
पाराद्वीप–इसका निर्माण उड़ीसा तट पर कोलकाता का व्यापार-भार कम करने के लिए किया गया है। इस क्षेत्र से लौह-अयस्क के व्यापार के लिए विकसित किया गया है।

Ajit kumar

Sub Editor-in-Chief at Jaankari Rakho Web Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *