भारत के प्रमुख तीन धात्विक खनिजों का विवरण बताएँ।

भारत के प्रमुख तीन धात्विक खनिजों का विवरण बताएँ।

उत्तर ⇒ धात्विक खनिज ऐसे खनिज होते हैं जिन्हें शुद्ध करने के बाद इच्छित रूप में ढाला जाता है। धात्विक खनिज को लौह तथा अलौह खनिजों में बाँटा जाता है। प्रमुख धात्विक खनिजों में लोहा, मैंगनीज, बॉक्साइट और ताँबा है। इनका विवरण इस प्रकार हैं –

(i) लौह अयस्क- भारत में लौह अयस्क का संचितं भंडार बहुत अधिक है। यहाँ उच्च कोटि के हेमाटाइट और मैग्नेटाइट लौह अयस्क पाये जाते हैं। . भारत का सर्वप्रमुख लौह क्षेत्र झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, गोवा इत्यादि राज्यों में है।

(ii) मैंगनीज अयस्क- भारत में मैंगनीज का भंडार विश्व के भंडार का 20% पाया जाता है। इस खनिज के प्रमुख भंडार उड़ीसा, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा राज्य में हैं। भारत का मैंगनीज उच्च कोटि का है, यह धात्विक खनिज जो इस्पात बनाने में काम आता है।

(iii) बॉक्साइट अयस्क- एक अनुमान के अनुसार भारत में बॉक्साइट का विशाल भंडार है। इस खनिज से एलुमिनियम निकाला जाता है। भारत में इसके भंडार झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक राज्य में पाये जाते हैं।

Ajit kumar

Sub Editor-in-Chief at Jaankari Rakho Web Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *