भूमि किस प्रकार महत्त्वपूर्ण संसाधन है ?

भूमि किस प्रकार महत्त्वपूर्ण संसाधन है ?

उत्तर ⇒ हमारी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भूमि एक महत्त्वपूर्ण संसाधन है। आवास बनाने के लिए यातायात के साधन के लिए, कृषि के लिए, पशुपालन के लिए चारागाह, खनिज क्षेत्र, उद्योग क्षेत्र, व्यापार केंद्र, शिक्षा के लिए विद्यालय, महाविद्यालय, स्वास्थ्य के लिए हॉस्पिटल आदि कार्यों के लिए भूमि की आवश्यकता होती है।
भूमि की प्रकृति हमारे क्रियाकलापों को प्रभावित करती है। पठारी भूमि खनिजों से भरी होती है तो यहाँ खनन कार्य किया जाता है। खनिजों पर आधारित उद्योग स्थापित किए जाते हैं। समतल मैदानी भाग में वर्षा जल या सिंचाई की सुविधा होने पर अच्छी फसल उत्पादन किया जाता है। पहाड़ी भागों से वन उत्पाद प्राप्त किए जाते हैं और सीढ़ीनुमा खेत बनाकर उत्पादन लिया जाता है। इस प्रकार भूमि महत्त्वपूर्ण संसाधन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *