मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग – प्राचीन भारत

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग – प्राचीन भारत

1. शुंगों के पूर्वज मूलतः किस स्थान से थे ? 
(a) मगध
(b) प्रयाग
(c) उज्जैन
(d) सौराष्ट्र
उत्तर – (c) शुंग वंश भारत का एक शासकीय वंश था, जिसने मौर्य राजवंश के बाद उत्तर भारत में 184 ई.पू. से 75 ई.पू. तक (112 वर्षों तक ) शासन किया। मौर्य साम्राज्य के पतन के उपरान्त सत्ता शुंग वंश के हाथ में आ गई। इस वंश की उत्पत्ति के बारे में कोई निश्चित जानकारी नहीं है । शुंग उज्जैन प्रदेश के थे, जहां इनके पूर्वज मौर्यों की सेवा में थे। शुंगवंशीय पुष्यमित्र अंतिम मौर्य सम्राट बृहद्रथ का सेनापति था। उसने अपने स्वामी की हत्या करके सत्ता प्राप्त की थी। इस नवोदित राज्य में मध्य गंगा की घाटी एवं चम्बल नदी तक का प्रदेश सम्मिलित था। पाटलिपुत्र, अयोध्या, विदिशा आदि इसके महत्वपूर्ण नगर थे। कालिदास के मालविकाग्निमित्रम के अनुसार पुष्यमित्र के काल में लगभग 184 ई.पू. में विदर्भ युद्ध में पुष्यमित्र की विजय हुई और राज्य दो भागों में बांट दिया गया। दोनों भागों के नरेशों ने पुष्यमित्र को अपना सम्राट मान लिया तथा इस राज्य का एक भाग माधवसेन को प्राप्त हुआ। पुष्यमित्र का प्रभाव क्षेत्र नर्मदा नदी के दक्षिण तक विस्तृत हो गया।
2. प्राचीनकाल में किस वर्ण को ‘सार्थवाह’ भी कहा जाता था ?  
(a) ब्राह्मण
(b) क्षत्रिय
(c) वैश्य
(d) शूद्र
उत्तर – (c) सार्थवाह का अर्थ है गाड़ियों पर अपना माल लाद कर पूरे काफिले या सार्थ के साथ उस माल को दूर-दूर तक बेचने जाने वाला व्यापारी या व्यवसायी । अर्थात प्राचीन काल में वैश्य वर्ण को सार्थवाह कहा जाता था। हिंदुओं की जाति व्यवस्था के अंतर्गत वैश्य वर्णाश्रम का तीसरा महत्वपूर्ण स्तंभ है। इस वर्ग में मुख्य रूप से भारतीय समाज के किसान, पशुपालक और व्यापारी समुदाय शामिल हैं। अर्थ की दृष्टि से इस शब्द की उत्पत्ति संस्कृत से हुई है, जिसका मूल अर्थ ‘बसना’ होता है। मनु द्वारा रचित मनुस्मृति के अनुसार वैश्यों की उत्पत्ति ब्रह्मा के उदर यानि पेट से हुई है।
3. कालिका पुराण किस धर्म से सम्बन्धित है ?
(a) वैष्णव
(b) शाक्त
(c) बौद्ध
(d) जैन
उत्तर – (b) कालिका पुराण का सम्बन्ध शाक्त धर्म से है। कालिका पुराण के अनुसार, काली के दो स्वरूप हैं, प्रथम आदि शक्ति काली तथा द्वितीय केवल पौराणिक काली। आदि शक्ति काली या दक्षिणी काली, अजन्मा तथा सर्वप्रथम शक्ति है, जिनसे इस सम्पूर्ण चराचर जगत की उत्पत्ति हुई है तथा यह समस्त जगत की स्वामिनी है। द्वितीय देवी दुर्गा या शिव पत्नी सती से सम्बंधित है। हिंदुओं के दो प्राचीन सम्प्रदाय हैं- शैव और वैष्णव । शाक्त और नाथ सम्प्रदाय की उत्पत्ति उक्त दोनों संप्रदाय में समन्वय हेतु हुई थी। इसीलिए नाथ और शाक्तों में कुछ शैव तो कुछ वैष्णव धर्म का हैं। शाक्त सम्प्रदाय में दुर्गा के संबंध में ‘श्रीदुर्गा भागवत पुराण’ एक प्रमुख ग्रंथ है, जिसमें 108 देवीपीठों का वर्णन किया गया है। शाक्तों का मानना है कि दुनिया की सर्वोच्च शक्ति स्त्रेण है इसीलिए वे देवी दुर्गा को ही ईश्वर रूप में पूजते हैं।
4. निम्नलिखित में से कौन-सा ब्राह्मण ग्रंथ ऋग्वेद से संबंधित है ? 
(a) ऐतरेय ब्राह्मण
(b) गोपथ ब्राह्मण
(c) शतपथ ब्राह्मण
(d) तैत्तिरीय ब्राह्मण
उत्तर – (a) ऋषियों द्वारा गद्य में वेदों की दी गई सरल व्याख्या को ब्राह्मण ग्रंथ कहा जाता है। प्रत्येक वेद के अपने ब्राह्मण ग्रंथ हैं
क्र. वेद का नाम ब्राह्मण ग्रंथ
1. ऋग्वेद – ऐतरेय तथा कौशीतकी
2. यजुर्वेद – तैतरीय कृष्ण, शतपथ, शुक्ल
3. सामवेद – ताण्डव, पंचविश, जैमनीय
4. अथर्ववेद – गोपथ
5. ‘इण्डिका’ का लेखक कौन था?
(a) प्लूटार्क
(b) जस्टिन
(c) हेरोडोट्स
(d) मेगस्थनीज
उत्तर – (d) चन्द्रगुप्त मौर्य सिकन्दर का समकालीन शासक था। सिक के समकालीन विदेशी लेखक नियार्कस, ओनेसिक्रिटस, एरिस्टोबुलस तथा मेगस्थनीज थे। जिनके विवरण चन्द्रगुप्त मौर्य के विषय में सूचनाएं देते हैं। इन विदेशी लेखकों में मेगस्थनीज का नाम सर्वाधिक महत्वपूर्ण है, जिसकी पुस्तक ‘इंडिका’ मौर्य इतिहास का प्रमुख स्रोत है।
6. अभिलेखों में किस शासक का उल्लेख ‘पियदस्सी’ एवं ‘देवानामप्रिय’ के रूप में किया गया है ? 
(a) चन्द्रगुप्त मौर्य
(b) अशोक
(c) समुद्रगुप्त
(d) हर्षवर्धन
उत्तर – (b) अशोक प्राचीन भारत में मौर्य वंश का राजा था। अशोक का ‘देवानामप्रिय’ एवं ‘पियदस्सी’ आदि नामों से भी उल्लेख किया जाता है। अशोक प्राचीन भारत के मौर्य सम्राट बिंदुसार का पुत्र था। जबकि चन्द्रगुप्त मौर्य भारत के सम्राट थे। इन्होंने मौर्य साम्राज्य की स्थापना की थी। चन्द्रगुप्त पूरे भारत को एक साम्राज्य के अधीन लाने में सफल रहा।
7. संस्कारों की कुल संख्या कितनी है ?
(a) 10
(b) 12
(c) 15
(d) 16
उत्तर – (d) महर्षि वेदव्यास के अनुसार मनुष्य के जन्म से लेकर मृत्यु तक पवित्र 16 संस्कार सम्पन्न किए जाते हैं। सोलह संस्कारों का वर्णन स्मृति ग्रंथों में मिलता है। 16 संस्कार इस प्रकार हैं- गर्भाधान, पुसंवन, सीमांतोनयन, जातकर्म, नामकरण, निष्क्रमण, अन्नप्राशन, चूड़ाकरण, कर्णछेदन, विद्यारम्भ, उपनयन, वेदारम्भ, केशांत, समावर्तन, विवाह और अंत्येष्टि ।
8. निम्नलिखित में से किस राज्य में सबरीमाला स्थित है ?
(a) आन्ध्र प्रदेश
(b) तमिलनाडु
(c) केरल
(d) कर्नाटक
उत्तर – (c) सबरीमाला केरल का एक प्रसिद्ध मंदिर है। भगवान अयप्पा का यह मंदिर केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम से 175 किमी. की दूरी पर पंपा के निकट पश्चिमी घाट की सहपर्वत शृंखलाओं के घने वनों के बीच समुद्रतल से लगभग 1000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मक्का मदीना के बाद यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तीर्थ माना जाता है। मलयालम में सबरीमाला का अर्थ होता है पहाड़। 8 पहाड़ियों के बीच स्थित सबरीमाला मंदिर अपनी स्थापत्य कला के लिए भी जाना जाता है।
9. निम्नलिखित में से कौन-सा सिन्धु घाटी की सभ्यता से संबंधित स्थल नहीं है ? 
(a) कालीबंगन
(b) रोपड़
(c) पाटलिपुत्र
(d) लोथल
उत्तर – (c) विश्व की प्राचीन सभ्यता में शामिल भारत की सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थलों में कालीबंगन, रोपड़, लोथल, हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, आलमगीर पुर, बनावली, रंगपुर, चन्हूदड़ो आदि शामिल हैं, लेकिन पाटलिपुत्र का संबंध सिन्धु घाटी सभ्यता से नहीं है। पाटलिपुत्र वर्तमान में पटना (बिहार की राजधानी) के रूप में जाना जाता है। यह भारत का प्राचीन नगर है, जो मौर्य, शुंग तथा गुप्त राजाओं की राजधानी रहा है।
10. संस्कृत साहित्य का प्रादुर्भाव किस वेद द्वारा हुआ? 
(a) यजुर्वेद
(b) अथर्ववेद
(c) सामवेद
(d) ऋग्वेद
उत्तर – (d) संस्कृत साहित्य का प्रादुर्भाव ऋग्वेद से हुआ। भारतीय संस्कृति का आधार माने जाने वाले चार वेद यथा-ऋग्वेद, यजुर्वेद, अथर्ववेद तथा सामवेद हैं। इनमें सर्वाधिक प्राचीन ऋग्वेद है । विश्वभर की समस्त प्राचीन भाषाओं में संस्कृत का सर्वप्रथम और उच्च स्थान है। विश्व साहित्य की पहली पुस्तक ऋग्वेद इसी भाषा में लिखी गई है। भारतीय संस्कृति का रहस्य इसी भाषा में निहित है। ऋग्वेद संहिता के कतिपय मंडल मंडलों की भाषा संस्कृत का सर्वप्राचीन उपलब्ध स्वरूप है। ऋग्वेद संहिता इस भाषा का पुरातनतम ग्रंथ है।
11. मोहनजोदड़ो निम्नलिखित में से कहां पर स्थित है? 
(a) भारत के गुजरात राज्य में
(b) भारत के पंजाब राज्य में
(c) पाकिस्तान के सिन्ध प्रान्त में
(d) अफगानिस्तान में
उत्तर – (c) ‘मोहनजोदड़ो’ हड़प्पाकालीन महत्वपूर्ण स्थल है, जो पाकिस्तान के सिन्ध प्रान्त के लरकाना जिले में सिन्धु नदी के तट पर स्थित है। इस स्थल की सर्वप्रथम खोज सन् 1922 में राखलदास बनर्जी ने की थी। यहां की खुदाई से सर्वाधिक विशाल सार्वजनिक स्नानागार प्राप्त हुआ है।
12. कल्हण द्वारा रचित ‘राजतरंगिनी’ निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है ?
(a) चन्द्रगुप्त के शासन से
(b) गीतों के संकलन से
(c) कश्मीर के इतिहास से
(d) कृष्णदेव राय के शासन से
उत्तर – (c) ‘राजतरंगिनी’ संस्कृत कवि कल्हण द्वारा रचित महान् संस्कृत ग्रंथ है, जो कश्मीर के इतिहास से सम्बन्धित है।
13. अजन्ता की गुफाएँ निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित हैं ? 
(a) रामायण
(b) महाभारत
(c) जातक कथाएं
(d) पंचतंत्र की कहानियां
उत्तर – (*) नोट- इस प्रश्न के दो उत्तर हैं। विकल्प ‘ब’ तथा ‘स’ हालांकि मुख्य रूप से अजन्ता की गुफाओं का सम्बन्ध जातक कथाओं से है। ये गुफाएं बौद्ध धर्म की जातक कथाओं पर आधारित हैं। इन गुफाओं का सम्बन्ध महाभारत से भी बताया जाता है। अतः कोई एक विकल्प नहीं चुना जा सकता है।
14. सिंधु घाटी सभ्यता के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(1) उस काल में भारत में वस्त्र बनाने में कपास का प्रयोग होता था।
(2) यह सभ्यता मुख्यतः लौकिक सभ्यता थी तथा उसमें धार्मिक तत्व, यद्यपि उपस्थित था, वर्चस्वशाली नहीं था।
उपर्युक्त में से कौन-सा / कौन-से कथन सही हैं/है?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) और (2) दोनों
(d) न तो (1) और न ही (2)
उत्तर – (c) सिंधु घाटी सभ्यता विश्व की प्राचीन सभ्यताओं में से एक है। इस सभ्यता से कपास के प्रमाण मिले हैं अर्थात् उस काल भारत में वस्त्र बनाने में कपास का प्रयोग होता था, साथ ही यह सभ्यता मुख्यतः लौकिक सभ्यता थी तथा उसमें धार्मिक तत्व, यद्यपि उपस्थित था, लेकिन वर्चस्वशाली नहीं था।
15. ‘त्रिपिटक’ सम्बन्धित है ? 
(a) जैनियों से
(b) बौद्धों से
(c) सिक्खों से
(d) हिन्दुओं से
उत्तर – (b) ‘त्रिपिटक’ का सम्बन्ध बौद्ध धर्म से है। इन त्रिपिटकों यथा विनय पिटक, सुत पिटक एवं अभिधम्म पिटक में बौद्ध धर्म की शिक्षाओं का उल्लेख किया गया है। वास्तव में इन पिटकों में भगवान बुद्ध द्वारा दिए गए उपदेशों एवं वचनों का संकलन उनके शिष्यों द्वारा किया गया है।
16. निम्नलिखित में से कौन-सा शासक वर्णव्यवस्था का रक्षक कहा जाता है-
(a) पुष्यमित्र शुंग
(b) खारवेल
(c) गौतमीपुत्र सातकर्णि
(d) वासुदेव
उत्तर – (a) पुष्यमित्र शुंग कट्टर ब्राह्मणवादी था। मौर्य सम्राट अशोक द्वारा बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के फलस्वरूप हिन्दू धर्म का ह्रास हुआ। हिन्दू धर्म को उसने पुनरूजीवित किया।
17. राजगृह का राजकीय चिकित्सक जीवक को जिस गणिका के पुत्र के रूप में जाना जाता है, उसका नाम है-
(a) सालवती
(b) रमनिया
(c) वसंत सेना
(d) आम्रपाली
उत्तर – (b) राजगृह का राजकीय चिकित्सक जीवक सालवती नामक गणिका का पुत्र था। जीवक बिन्दुसार का राजकीय चिकित्सक था।
18. हड़प्पावासियों को निम्नलिखित में से किसका ज्ञान नहीं था- 
(a) कुँओं का निर्माण
(b) खंभों का निर्माण
(c) नालियों का निर्माण
(d) मेहराब का निर्माण
उत्तर – (d) नालियों के अवशेष बनावली से. कुंओं तथा खंभों के अवशेष कालीबंगा से मिले हैं, लेकिन मेहराब के अवशेष हड़प्पा कालीन सभ्यता से नहीं मिले।
19. हड़प्पा के काल में तांबे के रथ की खोज हुई थी  –
(a) कुनाल में
(b) राखीगढ़ी में
(c) दायमाबाद में
(d) बनावली में
उत्तर – (c) हरियाणा के हिसार में सरस्वती नदी के तट पर स्थित प्राक् हड़प्पाकालीन पुरास्थल कुनाल से चांदी के मुकुट प्राप्त हुए हैं। बनावली से जलनिकास प्रणाली, दायमाबाद (महाराष्ट्र) हड़प्पाकालीन सबसे दक्षिणतम बस्ती है, यहां से तांबे के रथ के अवशेष मिले हैं।
20. महावीर की मृत्यु के बाद जैन संघ का मुखिया किसे कहा जाता है
(a) जम्बु
(b) भद्रबाहु
(c) स्थूलभद्र
(d) सुधर्म
उत्तर – (d) महावीर की मृत्यु के बाद आर्य सुधर्म अकेला ऐसा गन्धर्व था, जो महावीर की मृत्यु के बाद भी जीवित रहा और जो जैन धर्म का प्रथम मुख्य उपदेशक के रूप में प्रसिद्ध हुआ। पहली जैन संगीति में जैनधर्म दो भागों में बंट गया। दिगम्बर सम्प्रदाय का नेतृत्व भद्रबाहु ने तथा श्वेताम्बर सम्प्रदाय का नेतृत्व स्थूलभद्र ने किया।
21. सेल्यूकस, जिसको अलेक्जैंडर द्वारा सिंध एवं अफगानिस्तान का प्रशासक नियुक्त किया गया था, जिसे एक भारतीय राजा ने हराया था – 
(a) समुद्रगुप्त
(b) अशोक
(c) बिंदुसार
(d) चंद्रगुप्त
उत्तर – (d) चन्द्रगुप्त मौर्य जिसने 322 ई.पू. से 298 ई. पू. तक शासन किया। इसने सेल्यूकस जिसको अलेक्जैंडर द्वारा सिंध एवं अफगानिस्तान का प्रशासक नियुक्त किया गया था, को 305 ई.पू. में परास्त किया था। चन्द्रगुप्त ने सेल्यूकस को हराने के बाद उसकी पुत्री हेलेना से विवाह भी किया था।
22. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिये – 
(1) मोहनजोदड़ो, हड़प्पा, रोपड़ एवं कालीबंगन सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थल हैं।
(2) हड़प्पा के लोगों ने सड़कों तथा नालियों के जाल के साथ नियोजित शहरों का विकास किया।
(3) हड़प्पा के लोगों को धातुओं के उपयोग का पता नहीं था।
कूट –
(a) 1 एवं 2 सही हैं
(b) 1 एवं 3 सही हैं
(c) 2 एवं 3 सही हैं
(d) 1, 2 एवं 3 सही हैं
उत्तर – (a) सिंधु घाटी सभ्यता की विस्तार अवधि 2,350 से 1750 ईसा पूर्व मानी जाती है। इस सभ्यता के प्रमुख स्थलों में हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, रोपड़, कालीबंगन, लोथल, बनावली आदि शामिल हैं। इस सभ्यता की महत्वपूर्ण विशेषता नगर-नियोजन थी, जिसमें सड़कों तथा नालियों की उचित व्यवस्था थी। हड़प्पा के लोग धातु निर्माण उद्योग, आभूषण निर्माण उद्योग, बर्तन उद्योग, हथियार तथा औजार निर्माण आदि से परिचित थे।
23. दक्षिण भारत के किस वंश के राजा ने रोम राज्य में एक दूत 26 ई.पू. में भेजा था-
(a) चोल
(b) चेर
(c) पाण्ड्य
(d) चालुक्य
उत्तर – (c) 26 ई.पू. में पाण्ड्य राजा ने रोमन सम्राट ऑगस्टस के दरबार में राजदूत भेजे थे। पाण्ड्य राजाओं का रोम के साथ व्यापार चलता था।
24. बौद्ध शिक्षा का केन्द्र है- 
(a)  विक्रम शिला
(b) वाराणसी
(c) गिरनार
(d) उज्जैन
उत्तर – (a) विक्रम शिला
25. नालंदा कहा पर स्थित है-  
(a) मध्य प्रदेश
(b) आंध्र प्रदेश
(c) उत्तर प्रदेश
(d) बिहार
उत्तर – (d) बिहार
26. गौतम बुद्ध का जन्म कब हुआ था?
(a) 563 ई. पूर्व
(b) 558 ई. पूर्व
(c) 561 पूर्व
(d) 544 ई. पूर्व
उत्तर – (a) विश्व के प्राचीनतम धर्मों में से एक बौद्ध धर्म के प्रवर्तक गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईस्वी पूर्व में शाक्य गणराज्य की तत्कालीन राजधानी कपिलवस्तु के निकट लुंबिनी (नेपाल) में हुआ था। उनके पिता शाक्यों के राजा शुद्धोधन थे तथा माता मायादेवी थी। गौतम बुद्ध का बचपन का नाम सिद्धार्थ था।
27. भारत में सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप कहाँ स्थित है ?
(a) सारनाथ
(b) सांची
(c) गया
(d) अजन्ता
उत्तर – (b) मध्य प्रदेश राज्य के रायसेन जिले में स्थित सांची का स्तूप भारत में सबसे बड़ा स्तूप है। यहां तीन बौद्ध स्तूप हैं, जिनमें सबसे बड़ा स्तूप 36.5 मी. व्यास का है तथा इसकी ऊंचाई 16.4 मीटर है। इन बौद्ध स्तूपों का निर्माण मौर्य सम्राट अशोक ने करवाया था। ज्ञातव्य है कि गुप्त युग तक सांची का नाम ‘काकनादबोट’ था।
28. ‘अभिज्ञानशाकुन्तलम् ‘ किसने लिखा है ?
(a) बाणभट्ट
(b) वेदव्यास
(c) कालिदास
(d) भवभूति
उत्तर – (c) गुप्त सम्राट चन्द्रगुप्त द्वितीय (380-412 ई.) के दरबारी कवि कालिदास ने ‘अभिज्ञानशाकुन्तलम्’ नाट्य कृति लिखी है। कालिदास की अन्य कृतियां हैं- ‘रघुवंश’ तथा ‘कुमारसम्भव’ (महाकाव्य), ‘विक्रमोर्वशीयम्’ तथा ‘मालविकाग्निमित्रम्’ (नाटक) है।
29. चन्देल राजाओं ने निर्माण किया-
(a) सांची
(b) उज्जैन
(c) ग्वालियर
(d) खजुराहो
उत्तर – (d) खजुराहो, मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले में स्थित है। खजुराहो के ऐतिहासिक मंदिरों का निर्माण चंदेल राजाओं ने (900-1100 ई.) कराया था। इन मंदिरों के 1999 ई. में एक हजार साल पूरा होने पर राज्य सरकार द्वारा 6 मार्च, 1999 से वर्ष भर सहस्राब्दि समारोह मनाया जा रहा है। म.प्र. के रायसेन जिले में स्थित सांची के स्तूप का निर्माण मौर्य शासक अशोक ने कराया था। उज्जैन क्षिप्रा नदी के किनारे स्थित है, जहां पर प्रसिद्ध कुम्भ मेला प्रति 12 वर्ष बाद लगता है। यहां पर महाकालेश्वर मंदिर है।
30. गौतम बुद्ध का प्रथम प्रवचन कहाँ हुआ था ? 
(a) सारनाथ
(b) लुम्बिनी
(c) बोधगया
(d) वैशाली
उत्तर – (a) गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश ऋषिपत्तनम् (सारनाथ) में दिया था। ज्ञातव्य है कि बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा बुद्ध का जन्म लुम्बिनी में पिता शुद्धोधन (शाक्यगण के प्रधान) तथा माता महामाया (कोलिय गणराज्य की राजकुमारी) के यहां 563 ई. पू. में हुआ। इनके बचपन का नाम सिद्धार्थ था। इनका पालन-पोषण मौसी प्रजापति गौतमी ने किया तथा इनका विवाह यशोधरा से हुआ, जिसने राहुल नाम पुत्र को जन्म दिया। सिद्धार्थ के जन्म पर कालदेवल एवं कौण्डिन्य ने भविष्यवाणी की थी कि यह बालक आगे चलकर सम्राट अथवा संन्यासी बनेगा। 29 वर्ष की अवस्था में सिद्धार्थ ने गृह त्याग (महाभिनिष्क्रमण) किया तथा पहले आलार कलाम के शिष्य बने। इसके बाद रूद्रक रामपुत्त का शिष्यत्व ग्रहण किया। सात वर्ष इधर-उधर भटकने के बाद गया में निरंजना नदी के तट पर वट वृक्ष के नीचे वैशाख पूर्णिमा के दिन उन्हें ज्ञान (निर्वाण) प्राप्त हुआ। 483 ई.पू. में कुशीनगर में चुंद के घर इनकी मृत्यु (महापरिनिर्वाण) हो गई।
31. सुमेलित कीजिए – 
A. अथर्ववेद 1. ईश्वर महिमा
B. ऋग्वेद 2. बलिदान विधि
C. यजुर्वेद 3. औषधियों से सम्बन्धित
D. सामवेद 4. संगीत
उत्तर – (a) वेदों की संख्या चार है- ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद और अथर्ववेद । जिनमें ऋग्वेद विश्व का प्रथम प्रमाणिक ग्रंथ है। ऋग्वेद देवताओं की स्तुति से संबंधित रचनाओं का संग्रह है। यजुर्वेद में यज्ञ विधियों का वर्णन किया गया है। इसमें मंत्रों का संकलन आनुष्ठानिक यज्ञ के समय सस्वर पाठ करने तथा नियमों के पालन करने के उद्देश्य से किया गया है। सामवेद की रचना ऋग्वेद में दिए गए मंत्रों को गाने योग्य बनाने के उद्देश्य से की गई थी। सामवेद को भारत की प्रथम संगीतात्मक पुस्तक होने का गौरव प्राप्त है। अथर्ववेद की रचना अथर्वा ऋषि ने की थी। इसमें प्राक् – ऐतिहासिक युग की मूलभूत मान्यताओं, परंपराओं तथा अंधविश्वास का चित्रण है। अथर्ववेद 20 अध्यायों में संकलित है। इसमें 731 सूक्त एवं 6000 के लगभग मंत्र हैं। इसमें रोग तथा उसके निवारण के साधन के रूप में जादू टोनों आदि की जानकारी दी गई है। इसमें अनेक प्रकार की औषधियों का वर्णन है। इसे अनार्यों की कृति माना जाता है।
32. गौतम बुद्ध का महापरिनिर्वाण किस स्थान पर हुआ था ? 
(a) लुम्बिनी
(b) पाटलिपुत्र
(c) कुशीनगर
(d) बोध गया
उत्तर – (c) कुशीनगर के पावा में 483 ई. पूर्व में चुन्द नामक सुनार के घर सुअर मांस के भक्षण से गौतम बुद्ध को अतिसार हो गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। इसे महापरिनिर्वाण कहा जाता है। ज्ञातव्य है कि गौतम ने अपना प्रथम उपदेश ऋषिपत्तन (सारनाथ) में दिया था। बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा बुद्ध का जन्म लुम्बिनी में पिता शुद्धोधन (शाक्यगण के प्रधान) तथा माता (कोलियगण की राजकुमारी) महामाया के यहां 563 ई.पू. में हुआ। इनके बचपन का नाम सिद्धार्थ था। इनका पालन-पोषण मौसी महाप्रजापति गौतमी ने किया तथा इनका विवाह यशोधरा से हुआ, जिसने राहुल नामक पुत्र को जन्म दिया। सिद्धार्थ के जन्म पर कालदेव एवं कौण्डिन्य ने भविष्यवाणी की थी कि यह बालक आगे चलकर सम्राट अथवा सन्यासी बनेगा। 29 वर्ष की अवस्था में सिद्धार्थ ने गृह त्याग (महाभिनिष्क्रमण) किया तथा पहले आलार कलाम के शिष्य बने। इसके बाद रूद्रक रामपुत्त का शिष्यत्व ग्रहण किये। छ: वर्ष इधर-उधर भटकने के बाद गया में निरंजना नदी के तट पर वट वृक्ष के नीचे वैशाख पूर्णिमा के दिन उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ।
33. प्राचीन सांख्य दर्शन में किसका महत्वपूर्ण योगदान है ? 
(a) कपिल
(b) गौतम
(c) नागार्जुन
(d) चार्वाक
उत्तर – (a) सांख्य दर्शन सबसे पुराना दर्शन है। सांख्य दर्शन के अनुसार जगत की उत्पत्ति ईश्वर से नहीं, अपितु प्रकृति से हुई है। चौथी शताब्दी के बाद इस दर्शन में सृष्टि का कारण द्रव्य (प्रकृति) और आत्मा (पुरुष) दोनों को माना जाने लगा। यह दर्शन पहले भौतिकवादी था, बाद में आध्यात्म की तरफ मुड़ गया। इस दर्शन का मानना है कि मोक्ष की प्राप्ति यथार्थ ज्ञान से ही हो सकती है। सांख्य दर्शन के प्रतिपादक ‘कपिल’ थे। इनकी पुस्तक का नाम ‘सांख्यसूत्र’ है। ज्ञातव्य है कि दर्शन के छः सम्प्रदाय विकसित हो चुके थे। सांख्य, योग, न्याय, वैशेषिक, मीमांसा और वेदांत । योग दर्शन के प्रतिपादक महर्षि पतंजलि थे। न्याय दर्शन के प्रतिपादक गौतम थे। ‘कणाद’ को ‘वैशेषिक दर्शन’ का प्रतिपादक माना जाता है। मीमांसा दर्शन के प्रतिपादक जैमिनि थे । वेदांत दर्शन के प्रतिपादक बादरायण थे।
34. एलोरा का विख्यात शिव मंदिर किस राजवंश के समय में बना था ?
(a) राष्ट्रकूट
(b) चालुक्य
(c) चोल
(d) परमार
उत्तर – (a) एलोरा की पहाड़ियों में कैलाश मंदिर का निर्माण राष्ट्रकूट नरेश कृष्ण I ने तथा दशावतार मंदिर का निर्माण दंतिदुर्ग ने करवाया था। ज्ञातव्य है कि राष्ट्रकूट साम्राज्य का संस्थापक दंतिदुर्ग (736 ई.) था, जिसने चालुक्य राजा कीर्तिवर्मन को पराजित कर दक्कन का अधिकांश भाग उससे छीन लिया। दंतिदुर्ग ने ‘नासिक’ को राजधानी बनाया, बाद में राजधानी ‘मान्यखेत’ स्थानांतरित हुई। तत्पश्चात उसका चाचा कृष्ण I उत्तराधिकारी बना जिसने बादामी के चालुक्यों की शक्ति पर अंतिम प्रहार किया।
35. एकलव्य किस गुरु का स्वघोषित शिष्य था ? 
(a) भीष्म
(b) परशुराम
(c) बलराम
(d) द्रोणाचार्य
उत्तर – (d) एकलव्य द्रोणाचार्य के स्वघोषित शिष्य थे। द्रोणाचार्य द्वारा एकलव्य को शिष्य बनाने से मना कर देने पर भी एकलव्य ने द्रोणाचार्य को ही अपना गुरु माना और उनकी मिट्टी की प्रतिमा बनाकर उसे साक्षी मानते हुए धनुर्विद्या में सिद्धहस्तता प्राप्त की।
36. जगन्नाथ मन्दिर किस राज्य में है?
(a) बंगाल
(b) उड़ीसा
(c) केरल
(d) उत्तर प्रदेश
उत्तर – (b) उड़ीसा राज्य के पुरी जिले में जगन्नाथ मन्दिर स्थित है। इस मन्दिर का निर्माण अनन्तवर्मन ने करवाया था। उड़ीसा के ही भुवनेश्वर जिले में लिंगराज मन्दिर तथा कोणार्क में सूर्य मंदिर स्थित है।
37. सांची का स्तूप किसने बनवाया ?
(a) अशोक
(b) गौतम बुद्ध
(c) चन्द्रगुप्त
(d) कौटिल्य
उत्तर – (a) मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित सांची में प्रमुख स्तूपों की संख्या तीन है। सबसे बड़ा स्तूप महास्तूप के नाम से प्रसिद्ध है। इस स्तूप का ढांचा तीसरी शताब्दी ई.पू. में अशोक द्वारा बनवाया गया, तत्पश्चात् शुंग शासकों द्वारा इसको विस्तृत किया गया। स्तूप का व्यास लगभग 40 मीटर और ऊंचाई 1650 मीटर है। पक्की ईंटों की मूल संरचना पर शुंग काल में पत्थर का आवरण चढ़ाया गया। इसके एक ओर के जंगले एवं तोरण द्वार आन्ध्र सातवाहन युग में बनवाए गए। यह अब तक ज्ञात स्तूपों में सबसे बड़ा है।
38. भारत के राज्य चिन्ह पर अंकित शब्द सत्यमेव जयते किस पुस्तक से लिया गया है ? 
(a) ऋग्वेद
(b) मुण्डकोपनिषद्
(c) गीता
(d) रामायण
उत्तर – (b) भारत का राष्ट्रीय आदर्श वाक्य ‘सत्यमेव जयते’ मुण्डकोपनिषद् से लिया गया है। ज्ञातव्य है कि उपनिषद प्राचीनतम दार्शनिक विचारों का संग्रह है। इसमें मुख्य रूप से शाश्वत आत्मा, ब्रह्म, आत्मा-परमात्मा के बीच संबंध तथा विश्व की उत्पत्ति से संबंधित रहस्यवादी सिद्धान्तों का विवरण दिया गया है। कुल उपनिषदों की संख्या 108 है। मैत्रायणी उपनिषद् में ‘त्रिमूर्ति और चातुर्माश्रम सिद्धान्त’ का उल्लेख है। ‘जाबालोपनिषद्’ में सर्वप्रथम चारों आश्रम ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ तथा संन्यास आश्रम का उल्लेख मिलता है। वैदिक काल में संन्यास आश्रम का उल्लेख नहीं मिलता है। महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित ‘ श्रीमद्भगवद् गीता’ महाभारत के ‘भीष्म पर्व’ का भाग है। ‘रामायण’ वाल्मीकि द्वारा रचित महाकाव्य है जबकि ‘ऋग्वेद’ प्राचीनतम वैदिक संहिता है।
39. निम्नलिखित दर्शनीय स्थानों को सुमेलित कीजिए – 
A. उदयगिरि 1. प्रागैतिहासिक शिलाचित्र
B. भीमबेटका 2. शिलाओं को उत्खनित कर गड़ी मूर्तियां, स्तम्भ आदि
C. बान्धवगढ़ 3. रामकथा से जुड़ा तीर्थ स्थान
D. चित्रकूट 4. राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर – (d) उदयगिरि की गुफाएं उत्खनित मूर्तियों (विशेषकर वाराह प्रतिमा) के लिए, भीमबेटका प्रागैतिहासिक शिला चित्रों के लिए (विशेषकर मध्य पाषाण युगीन) बांधवगढ़ प्रोजेक्ट टाइगर तथा राष्ट्रीय उद्यान के लिए तथा चित्रकूट रामकथा जुड़े तीर्थ स्थान के लिए प्रसिद्ध है।
40. खजुराहों के मंदिरों का निर्माण किसने किया ? 
(a) चंदेलों ने
(b) कलचुरी ने
(c) पल्लवों ने
(d) मौयों ने
उत्तर – (a) चंदेलों ने खजुराहो में अनेक भव्य मंदिरों का निर्माण किया। यहां हिन्दू व जैन प्रतिमाएं / मंदिर सुरक्षित अवस्था में प्राप्त है। इनका निर्माण 10वीं, 11वीं शती में हुआ।
41. कार्बन डेटिंग का प्रयोग किसकी उम्र निर्धारित करने के लिए किया जाता है ? 
(a) वृक्षों की
(b) पृथ्वी की
(c) फॉसिल्स की
(d) चट्टानों की
उत्तर – (c) कार्बन डेटिंग द्वारा फॉसिल्स की आयु गणना की जाती है। इसकी खोज एफ. लिबी ने की थी। चट्टानों की आयु गणना यूरेनियम लेड विधि से की जाती है जबकि वृक्षों की आयु वार्षिक वलयों की गणना द्वारा जानी जाती है।
42. ‘चरक संहिता’ नामक पुस्तक किस विषय से सम्बन्धित है ? 
(a) अर्थशास्त्र
(b) राजनीति
(c) चिकित्सा
(d) धर्म
उत्तर – (c) चरक संहिता आयुर्वेद की पुस्तक है, जिसकी रचना चरक द्वारा कुषाण शासक कनिष्क के काल में हुई।
43. बुद्ध का जन्म हुआ था- 
(a) श्रावस्ती
(b) लुम्बिनी
(c) सारनाथ
(d) कुशीनगर
उत्तर – (b) बुद्ध का जन्म लुम्बिनी (कपिलवस्तु) में 563 ई.पू. के लगभग हुआ था। उन्होंने सारनाथ (ऋषिपत्तन) में अपना प्रथम उपदेश (धर्मचक्रप्रवर्तन) दिया। श्रावस्ती में उन्होंने सर्वाधिक वर्षाकाल प्रवास किया तथा कुशीनगर में 483 ई. में उनकी मृत्यु हो गई।
44. ह्वेनसांग किस शासक के शासन काल में भारत आया था-
(a) कनिष्क
(b) अशोक
(c) हर्ष
(d) चन्द्रगुप्त II
उत्तर – (c) ह्वेनसांग हर्ष वर्धन के शासनकाल में भारत भ्रमण हेतु आया था। 629 ई. के आस-पास व तांग शासकों की राजधानी चंगन से भारत के लिए प्रस्थान किया। वह 636 ई. के मध्य हर्ष की राजधानी कन्नौज प्रवेश किया था। 637 में ह्वेनसांग नालंदा गया और वहां 18 महीने तक योग शास्त्र का अध्ययन किया।
45. ‘सत्यमेव जयते’ का उल्लेख किसमें है-
(a) कठोपनिषद्
(b) ईशान
(c) मुण्डकोपनिषद्
(d) शतपथ ब्राह्मण
उत्तर – (c) ‘सत्यमेव जयते महावाक्य ‘मुण्डकोपनिषद्’ से लिया गया है। कठोपनिषद् यम – नचिकेता संवाद मिलता है जबकि शतपथ ब्राह्मण प्रलय और सृष्टि की कथा का पता चलता है।
46. गुप्त संवत् की स्थापना किसने की :
(a) चन्द्रगुप्त प्रथम
(b) श्री गुप्त
(c) चन्द्रगुप्त द्वितीय
(d) घटोत्कच
उत्तर – (a) गुप्त संवत् की स्थापना 319-20 ई. में चन्द्रगुप्त प्रथम ने की थी। श्रीगुप्त गुप्त वंश का संस्थापक था उसका पुत्र घटोत्कच हुआ, जो चन्द्रगुप्त प्रथम का पिता था।
47. ‘सौन्दरानन्द’ किसकी रचना है
(a) अश्वघोष
(b) बाणभट्ट
(c) भवभूति
(d) भास
उत्तर – (a) ‘सौन्दरानन्द’, शारिपुत्र प्रकरण तथा ‘बुद्ध चरित’ अश्वघोष की कृतियां हैं। ये कनिष्क के समकालीन थे। बाणभट्ट ने हर्षचरित तथा कादम्बरी का सृजन किया। भवभूति ने मालती माधव, उत्तर रामचरितम् की रचना की। भास ने स्वप्न वासवदत्तम् की रचना की।
48. ‘जियो और जीने दो’ किसने कहा :
(a) महावीर स्वामी
(b) गौतम बुद्ध
(c) महात्मा गांधी
(d) विनोबा भावे
उत्तर – (a) ‘जियो और जीने दो’ का सिद्धान्त महावीर स्वामी द्वारा दिया गया है उन्होंने अहिंसात्मक मध्यम मार्ग का प्रवर्तन किया।
49. बुद्ध का धर्म चक्र प्रवर्तन प्रारम्भ हुआ:
(a) पाटलिपुत्र से
(b) वाराणसी से
(c) लुम्बिनी से
(d) बोध गया से
उत्तर – (b) महात्मा बुद्ध ने बोध गया में ज्ञान प्राप्त करने के पश्चात् अपने 5 शिष्यों को सारनाथ के मृगदाव में जो उपदेश (प्रथमोपदेश) दिया, उसे बौद्ध धर्म में धर्म चक्र प्रवर्तन की संज्ञा दी गई है।
50. दिलवाड़ा जैन मन्दिर है : 
(a) माउन्ट आबू में अरावली पर्वत पर
(b) सिन्धु के किनारे
(c) खजुराहो में
(d) नीलगिरी पहाड़ियों पर
उत्तर – (a) दिलवाड़ा के जैन मंदिर संगमरमर से बने है जो कि राजस्थान के माउन्ट आबू पर्वत पर निर्मित हैं। खजुराहो में चन्देल राजाओं द्वारा 10वीं- 11वीं सदी में निर्मित नागर शैली के मन्दिर विश्व प्रसिद्ध है। यहां शिव, विष्णु के साथ ही जैन मन्दिर भी पाये गए हैं।
51. खजुराहो के मन्दिरों को किसने बनवाया:
(a) पल्लवों ने
(b) चंदेलों ने
(c) चोलों ने
(d) चालुक्यों ने
उत्तर – (b) चन्देल शासकों ने दसवी-ग्यारहवीं शती में खजुराहो में अनेक हिन्दू एवं जैन मंदिरों का निर्माण कराया। ये मन्दिर नागर शैली में बने हैं, कंदरिया का महादेव मन्दिर यहाँ का सर्वोत्कृष्ट मन्दिर है।
52. अजंता व एलोरा की गुफाएँ किस नगर में स्थित हैं
(a) नासिक
(b) मुम्बई
(c) औरंगाबाद
(d) पुणे
उत्तर – (c) अजन्ता एवं एलोरा की गुफाएं महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित हैं। अजंता की गुफाएं गुप्त, वाकाटक एवं चालुक्यों के समय निर्मित की गईं। इन गुफाओं में से वर्तमान में केवल 29 गुफाएं ही शेष बची हैं। गुफा संख्या 16 एवं 17 के चित्र गुप्त कालीन हैं। एलोरा एवं एलीफैंटा के गुहा मंदिरों का भी निर्माण राष्ट्रकूटों के समय हुआ था।
53. कालिदास किसके शासनकाल में थे
(a) समुद्रगुप्त
(b) अशोक महान
(c) चन्द्रगुप्त I
(d) चन्द्रगुप्त II
उत्तर – (d) कालिदास गुप्तवंश के शासक चंद्रगुप्त विक्रमादित्य (द्वितीय) के दरबार के नौ रत्नों में से एक थे। इन्होंने अभिज्ञान शाकुन्तलम, मालविकाग्निमित्रम तथा विक्रमोर्वशीयम् नामक नाटकों, रघुवंश नामक महाकाव्य तथा मेघदूत, ऋतुसंहार नामक खण्डकाव्यों की रचना की थी।
54. हड़प्पा निम्नलिखित में से किस सभ्यता से सम्बद्ध है
(a) सुमेरियन सभ्यता
(b) सिन्धु घाटी सभ्यता
(c) वैदिक सभ्यता
(d) मेसोपोटामिया सभ्यता
उत्तर – (b) हड़प्पा सिन्धु घाटी में विकसित सिन्धु सभ्यता का सर्वप्रथम खोजा गया स्थल है। वर्तमान में पाकिस्तान में मांटगोमरी जिले में रावी नदी के तट पर स्थित हड़प्पा नगरीय स्थल की खोज 1921 में दयाराम साहनी ने की थी। सैन्धव सभ्यता का प्रथम उद्घाटित स्थल होने के कारण इस सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता भी कहते हैं ।
55. प्रथम बौद्ध संगीति ( महासभा) कहाँ हुई थी–
(a) वैशाली
(b) बौद्धगया
(c) राजगृह
(d) कौशाम्बी
उत्तर – (c) प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन हर्यकवंशी शासक अजातशत्रु के काल में राजगृह की सप्तपर्णि नामक गुफा में किया गया था। इस संगीति की अध्यक्षता महाकस्सप ने की थी।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..

  • Telegram पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Ajit kumar

Sub Editor-in-Chief at Jaankari Rakho Web Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *