मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग – मध्य प्रदेश का इतिहास

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग – मध्य प्रदेश का इतिहास

1. गुजरी महल किसने बनवाया था ?
(a) अकबर
(b) शाहजहाँ
(c) मानसिंह
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c) ग्वालियर के प्रख्यात् राजा मानसिंह तोमर ने सून 1486-1516 के मध्य अपनी प्रेमिका मृगनयनी जो गुज्जर जाति की थीं, के लिए ग्वालियर के दुर्ग में एक कलात्मक एवं सुन्दर महल बनवाया था, जिसे गुजरी महल कहते हैं।
2. किस नरसंहार को मध्य प्रदेश का जलियाँवाला बाग काण्ड कहा जाता है ?
(a) चरणपादुका नरसंहार
(b) झाबुआ नरसंहार
(c) मंडला नरसंहार
(d) अमझेरा नरसंहार
उत्तर – (a) मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर के चरणपादुका नरसंहार को जलियाँवाला बाग कहा जाता है। क्योंकि चरणपादुका में 14 जनवरी 1931 को अंग्रेजों के जनरल फिशर ने उस समय अंधाधुंध गोलियां चलवा दी जब सैकड़ों देशभक्त यहाँ सभा कर रहे थे दरअसल क्रांतिकारी पंडित रामसहाय तिवारी को अंग्रेजो ने गिरफ्तार कर लिया था जिनके मार्गदर्शन में यहाँ के देश भक्त आजादी की मुहीम को आगे बढ़ाते थे वही अंग्रेजों ने तमाम तरह के कर भी लगा दिए थे इन्ही सब मुद्दों को लेकर उर्मिल नदी के किनारे चरणपादुका नाम के इस स्थान पर क्रांतिकारियों की सभा हो रही थी जैसे ही पॉलीटिकल एजेंट जनरल फिशर को इस सभा की भनक लगी वो इंदौर की भील पल्टन को लेकर यहाँ आया और चारों तरफ से सभा को घेर लिया और गोलियां चलवा दी जिसमें 21 लोग शहीद हो गए तथा सैकड़ों घायल होकर अपनी जान बचने के लिए उर्मिल नदी में कूद गए। तब से इस पवित्र स्थान को छतरपुर का जलियांवाला बाग और शहीद स्मारक कहा जाने लगा।
3. धंगदेव किस वंश का शासक था ?
(a) जेजाकभुक्ति के चंदेल
(b) मालवा के परमार
(c) महिष्मती के कलचुरी
(d) त्रिपुरी के कलचुरी
उत्तर – (a) धंगदेव जेजाकभुक्ति के चंदेल वंश का शासक था। वास्तव में चंदेल प्रतिहारों के सामंत रहे थे। धंगदेव (950-1007) के समय चंदेल पूरी तरह प्रतिहारों से स्वतंत्र हुए। यह महान् विजेता और निर्माता था। खजुराहों के प्रसिद्ध मंदिरों में से पार्श्वनाथ और विश्वनाथ मंदिर का निर्माण राजा धंग ने ही कराया था। इसने प्रयाग में गंगा-यमुना के पवित्र संगम पर अपना शरीर त्याग दिया था।
4. इनमें से कौन परमार वंश का शासक नहीं था ? 
(a) उपेन्द्र
(b) मुंज
(c) गांगेयदेव
(d) उदयादित्य
उत्तर – (c) प्रश्न में दिये गये राजाओं में उपेन्द्र, मुंज तथा उदयादित्य, मालवा के प्रसिद्ध परमार वंश के शासक रहे हैं, जबकि गांगेयदेव ( 1015-1041 ई.) परमार वंश का शासक नहीं था बल्कि कल्चुरी वंश का प्रमुख शासक था। गांगेयदेव ने परमार राजा भोज और चोल राज राजेन्द्र से मिलकर चालुक्य राजा जयसिंह पर आक्रमण किया था। बाद में लेकिन राजा भोज ने गांगेयदेव को पराजित किया, गांगेयदेव ने चंदेलों पर विजय प्राप्त की।
5. सेंधवा में किसके नेतृत्व में आदिवासियों ने आंदोलन किया था ? 
(a) भीमा नायक
(b) कोंडू
(c) गंजनसिंह
(d) वीरसा
उत्तर – (a) मध्य प्रदेश के स्वतंत्रता आंदोलनकारियों में जिन नायकों का नाम लिया जाता है, उनमें भीमा नायक को विशिष्ट स्थान प्राप्त है। भीमा नायक ने सेंधवा (जिला-बड़वानी) में आदिवासियों का नेतृत्व किया था। भीमा नायक ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया था। उनका कार्यक्षेत्र बड़वानी रियासत से वर्तमान महाराष्ट्र के खानदेश क्षेत्र तक रहा है।
6. भीमबेटका की गुफाएँ कहाँ स्थित हैं ?
(a) भोपाल
(b) पचमढ़ी
(c) सिंगरौली
(d) अब्दुल्लागंज- रायसेन
उत्तर – (d) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 55 किमी की दूरी पर रायसेन जिले के अब्दुल्लागंज के निकट भीमबेटका की विश्व प्रसिद्ध गुफाएँ स्थित हैं। यह स्थल शैलचित्रों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ 500 से अधिक गुफाओं में लाखों साल पहले गुफावासियों के रोजमर्रा का जीवन दर्शाते शैलचित्र हैं। भीमबेटका को वर्ष 2003 में यूनेस्को ने अपनी विश्व विरासत सूची में शामिल किया।
7. महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि कहाँ स्थित है ? 
(a) मंडला
(b) माण्डू
(c) जबलपुर
(d) ग्वालियर
उत्तर – (d) 1857 की क्रांति की महान् सेनानी वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झाँसी राज्य की शासिका थीं। लक्ष्मीबाई 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों से लोहा लेते हुए मध्य प्रदेश के ग्वालियर के निकट वीरगति को प्राप्त हुई। उनकी समाधि ग्वालियर में स्थित है।
8. उज्जैन स्थित ‘महाकाल’ का मंदिर किस नदी के किनारे स्थित है ? 
(a) ताप्ती
(b) चम्बल
(c) शिप्रा
(d) नर्मदा
उत्तर – (c) मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में प्रसिद्ध “महाकाल” का मंदिर स्थित है, जो देश के 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक है। यह मंदिर पवित्र शिप्रा नदी के किनारे पर है। यहाँ पर प्रति 12 वर्ष बाद महाकुंभ मेले का आयोजन होता है, जिसमें श्रद्धालु क्षिप्रा में डुबकी लगाते हैं और महाकाल के दर्शन कर पुण्य कमाते हैं।
9. खजुराहों के मंदिर ……… जिले में स्थित है।
(a) मंडला
(b) छतरपुर
(c) बालाघाट
(d) रीवा
उत्तर – (b) खजुराहों के विश्व प्रसिद्ध मंदिर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित हैं। खजुराहो को यूनेस्को ने अपनी विश्व धरोहर सूची में सम्मिलित किया है। यहाँ के मंदिरों का निर्माण चंदेल वंश के राजाओं ने 950 से लेकर 1050 ईसवीं सन् में कराया। यहाँ शैव, जैन, वैष्णव धर्म से संबंधित मंदिर हैं। जिनमें कंदरिया महादेव का मंदिर अत्यधिक प्रसिद्ध है।
10. साँची स्तूप का निर्माण किसने करवाया था ?
(a) चन्द्रगुप्त
(b) गौतम बुद्ध
(c) महावीर
(d) अशोक
उत्तर – (d) विश्व धरोहर सूची में शामिल मध्य प्रदेश का साँची अपने प्रसिद्ध बौद्ध स्तूपों के कारण विख्यात् है। इन स्तूपों का निर्माण तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में मौर्य सम्राट अशोक ने कराया था। प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित ये बौद्ध स्मारक प्रेम, शांति, विश्वास और साहस का प्रतीक है। इन्हें वर्ष 1989 में यूनेस्को ने अपनी विश्व विरासत सूची में शामिल किया।
11. ‘माण्डू’ निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है ?
(a) जीवाजी राव
(b) रानी रूपमति
(c) अलाउद्दीन खाँ
(d) झलकारी बाई
उत्तर – (b) माण्डू म.प्र. के धार जिले में आने वाला प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। इसे “सिटी ऑफ ज्वॉय” के नाम से भी जाना जाता है। माण्डू यहाँ के शासक रहे बाजबहादुर और रानी रूपमति की अमर प्रेम कहानी का साक्षी है। यहाँ के दर्शनीय स्थलों में रानी रूपमति का महल प्रमुख है। माण्डू मूलतः मालवा के परमार राजाओं की राजधानी रहा था।
12. राजा भोज ने शासन किया –
(a) बस्तर पर
(b) धार पर
(c) महाकौशल पर
(d) उज्जैन पर
उत्तर – (b) म.प्र. के राजा भोज परमार वंश का एक महान शासक था, जिसकी राजधानी ‘धार’ थी। राजा भोज एक महान् निर्माता, विद्वान और लेखक भी था। भोपाल का तालाब और धार में संस्कृत विद्यालय का निर्माण राजा भोज ने ही कराया था।
13. अकबर के साथ युद्ध करने वाली दुर्गावती ………… की रानी थी। 
(a) मंडला
(b) माण्डू
(c) असीरगढ़
(d) रामगढ़
उत्तर – (a) म.प्र. के मंडला की गौंड शासिका रानी दुर्गावती अपनी वीरता, बुद्धि, शासन संचालन के लिए प्रसिद्ध थी। गोंडवाना एक सामरिक महत्व का प्रदेश भी था जिसे अकबर अपने अधीन करना चाहता था। इसके लिए अकबर ने अपने सेनापति आसफ खाँ को 1564 में गोंडवाना विजय हेतु भेजा। रानी दुर्गावती ने मुगल सेना का डटकर मुकाबला ने किया, लेकिन अपनी हार निश्चित देख स्वयं ही कटार भौंककर शहादत दे दी।
14. 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में किस राजवंश ने अंग्रेजों की सर्वाधिक सहायता की ? 
(a) ग्वालियर के सिंधिया
(b) इंदौर के होल्कर
(c) नागपुर के भोंसले
(d) रामगढ़ के लोधी
उत्तर – (a) सन् 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में म.प्र. ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विद्रोह की आग फैल गई, लेकिन इस विद्रोह में ग्वालियर के सिंधिया राजवंश ने अंग्रेजों का भरपूर साथ दिया। ग्वालियर के महाराजा जीवाजीराव ने अनेक अंग्रेज अधिकारियों को विद्रोहियों से बचाकर आगरा भगाने में मदद की।
15. भारत में इंग्लैण्ड का कौन-सा दूत जहाँगीर के पीछे अजमेर से माण्डू आया ? 
(a) क्लाइव
(b) टॉमस – रो
(c) लार्ड एस्टर
(d) क्लाइड
उत्तर – (b) भारत में अंग्रेजी साम्राज्य की स्थापना की नींव डालने का कुछ श्रेय टॉमस रो को भी जाता है, क्योंकि केप्टन हॉकिन्स की असफलता के बाद भारत में व्यापारिक कोठियाँ खोलने की अनुमति लेने 1615 में सम्राट जेम्स प्रथम ने सर टॉमस रो को अपना राजदूत बनाकर जहाँगीर के पास भेजा। रो का एकमात्र उद्देश्य था व्यापारिक संधि करना। उसने जहाँगीर के बेटे खुर्रम जो कि गुजरात का सूबेदार था, से व्यापारिक कोठियों को खोलने के लिए फरमान प्राप्त किया था।
16. मंडला राजधानी थी–
(a) सिंधिया की
(b) होल्कर की
(c) गोंड की
(d) परमार की
उत्तर – (c) म.प्र. का मंडला गोंडों की राजधानी रहा। गौंड वंश के शासकों में सर्वाधिक विख्यात् शासिका रानी दुर्गावती थी। इस वंश के शंकरशाह ने सन् 1857 की क्रान्ति में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
17. किस राजवंश ने भारत को प्रसिद्ध खजुराहों के मंदिर दिये ? 
(a) परमार
(b) मौर्य
(c) चंदेल
(d) होल्कर
उत्तर – (c) यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में सम्मिलित म.प्र. के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहों के मंदिरों का निर्माण चंदेल वंश के राजाओं ने 950 से लेकर 1050 ईसवीं सन् में कराया। यहाँ शैव, जैन, वैष्णव धर्म से सम्बन्धित मंदिर हैं।
18. तानसेन का मकबरा कहाँ स्थित है ?
(a) ग्वालियर
(b) शिवपुरी
(c) भोपाल
(d) आगरा
उत्तर – (a) संगीत सम्राट तानसेन का वास्तविक नाम मकरंद पाण्डे था। वे अकबर के नौ रत्नों में शामिल थे। जिनकी इच्छानुसार ही ग्वालियर में मोहम्मद गौस के मकबरे के समीप तानसेन का मकबरा बनाया गया। 55 वर्गमीटर क्षेत्र में बना तानसेन का मकबरा मुगलकाल की स्थापत्यकला का सुन्दर नमूना है।
19. गुजरी महल किसने बनवाया था ?
(a) सूरज सेन ने
(b) मानसिंह ने
(c) तेज करण ने
(d) अकबर ने
उत्तर – (b) ग्वालियर के प्रख्यात् राजा मानसिंह तोमर ने सन् 1486-1516 के मध्य अपनी प्रेमिका मृगनयनी जो गुज्जर जाति की थी, के लिए ग्वालियर के दुर्ग में एक कलात्मक एवं सुन्दर महल बनवाया था, जिसे गुजरी महल कहते हैं।
20. आल्हा-ऊदल सम्बन्धित थे ?
(a) चंदेरी से
(b) विदिशा से
(c) महोबा से
(d) पन्ना से
उत्तर – (c) आल्हा-ऊदल महोबा से सम्बन्धित दो महान् योद्धा थे। जिनकी वीरता का वर्णन जगनिक की रचना आल्हाखंड में किया गया है। जिसमें आल्हा ऊदल की 52 लड़ाइयों का वर्णन वीर रस प्रधान काव्य के रूप में किया गया है।
21. निम्न में से कौन-सा मंदिर खजुराहो में नहीं है ? 
(a) कंदरिया महादेव
(b) चौंसठ योगिनी
(c) दशावतार
(d) चित्रगुप्त
उत्तर – (c) म.प्र. के विश्वविख्यात् पर्यटन स्थल खजुराहो में कंदारिया महादेव का मंदिर, चौंसठ योगिनी मंदिर व चित्रगुप्त मंदिर स्थित है, लेकिन दशावतार मंदिर नहीं है। वास्तव में दशावतार मंदिर उत्तर प्रदेश के झाँसी जिले के देवगढ़ में स्थित है, जो गुप्तकालीन मंदिर निर्माण कला का श्रेष्ठ उदाहरण है।
22. रानी दुर्गावती संबंधित हैं
(a) रीवा से
(b) ग्वालियर से
(c) पन्ना से
(d) जबलपुर से
उत्तर – (d) रानी दुर्गावती गोंडवाना प्रदेश (जबलपुर) से संबंधित हैं। अकबर ने आसफ खाँ को गोण्डवाना प्रदेश पर आक्रमण के लिए भेजा जिसमें आसफ खाँ विजयी हुआ। चंदेल वंश की रानी दुर्गावती पराजित हुईं। उन्होंने अपनी सतीत्व की रक्षा के लिए आत्महत्या कर ली। इस प्रकार गोंड प्रदेश मुगलों के अधिकार क्षेत्र में चला गया।
23. सहायक संधि व्यवस्था को स्वीकार करने वाले प्रथम भारतीय देशी शासक कौन थे ? 
(a) ग्वालियर के सिंधिया
(b) हैदराबाद के निज़ाम
(c) पंजाब के दलीप सिंह
(d) बड़ौदा के गायकवाड
उत्तर – (b) लार्ड वेलेजली ने सहायक संधि व्यवस्था की शुरूआत की। सहायक सन्धि स्वीकार करने वाली पहली देशी रियासत हैदराबाद थी, जिसने 1798 में सहायक सन्धि को स्वीकार किया। 1803 में बड़ौदा रियासत तथा 1804 में ग्वालियर रियासत ने सहायक सन्धि को स्वीकार किया।
24. साँची का स्तूप किसने बनवाया था ?
(a) चन्द्रगुप्त
(b) कौटिल्य
(c) गौतम बुद्ध
(d) अशोक
उत्तर – (d) विश्व धरोहर सूची में शामिल साँची का स्तूप मौर्यकाल में सम्राट अशोक द्वारा निर्मित कराया गया था।
25. खजुराहो के मंदिर को बनाने वाले राजा कौन-से परिवार के राजा थे ?
(a) चंदेल
(b) रौहेल्ला
(c) गुप्त
(d) मौर्य
उत्तर – (a) खजुराहो के मंदिरों का निर्माण ई. सन् 950-1050 के मध्य चंदेल राजाओं ने कराया था। भारत के प्रमुख पर्यटन केन्द्रों में खजुराहो का तीसरा स्थान है। वहाँ के मंदिरों में मैथुन एवं रति-क्रीड़ा का मूर्तिकला द्वारा सजीव चित्रण किया गया है।
26. ग्वालियर राज्य की स्थापना किसने की थी ? 
(a) माधवराव सिंधिया
(b) बाजीराव सिंधिया
(c) महादजी सिंधिया
(d) जीवाजी राव सिंधिया
उत्तर – (c) 1765 में महादजी सिंधिया ने ग्वालियर के किले पर कब्जा किया तथा ग्वालियर राज्य की पुनर्स्थापना की, 12 फरवरी, 1794 को उसकी मृत्यु हो गई।
27. म.प्र. में अवन्तिका पुरी किसे कहा जाता था ? 
(a) विदिशा
(b) उज्जैन
(c) इंदौर
(d) धार
उत्तर – (b) उज्जैन का प्राचीन नाम अवन्तिका पुरी था।
28. हिण्डोला महल कहाँ है ? 
(a) ओरछा में
(b) माण्डू में
(c) ग्वालियर में
(d) चन्देरी में
उत्तर – (b) हिण्डोला महल का निर्माण 1425 ई. में हुसंगशाह ने करवाया था। यह माण्डू में स्थित है। मध्य प्रदेश के अन्य ऐतिहासिक महल हैं गूजरी महल राजा मानसिंह तोमर ने 1486-1516 ई. के मध्य अपनी पत्नी रूपमती ‘मृगनयनी’ के लिए ग्वालियर दुर्ग में निर्मित करवाया था, जहाँगीर महल-ओरछा दुर्ग में वीर सिंह बुन्देला द्वारा सत्रहवीं सदी ई. में निर्मित अशरफी महल-माण्डू में हुआ, महत्वपूर्ण पच्चीकारी का महल, रानी रूपमती का महल-मांडू से 3 किमी. दूर रेवाकुंड के समीप स्थिति यह महल रानी रूपमती के स्थापत्य प्रेम का प्रतीक है। बाज बहादुर की ‘प्रेयसी’ रानी रूपमती इस महल से पवित्र नर्मदा के दर्शन करती थीं।
29. अजन्ता गुफाओं के सरीखी गुफाएँ मध्य प्रदेश में कहां हैं ? 
(a) बाघ (धार)
(b) उदयगिरि (विदिशा)
(c) माण्डू
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (a) अजंता की गुफाओं के समान मध्य प्रदेश में बाघ (धार) स्थित गुफाओं की दीवारों पर भित्ति चित्र पाए जाते हैं, जो मनुष्य के लौकिक जीवन से संबंधित हैं। ये गुफाएं विंध्य पर्वत को काटकर बनायी गयी है।
30. सन् 1942 ई. में छत्तीसगढ़ का एक समाचार पत्र अंग्रेजों का कोपभाजन बना था –  
(a) अग्रदूत
(b) लोक स्वर
(c) महाकौशल
(d) हिन्दसत्ता
उत्तर – (c)
31. सोनागिरी के प्रसिद्ध जैन मन्दिर मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है ?
(a) शिवपुरी
(b) टीकमगढ़
(d) ग्वालियर
(c) दतिया
उत्तर – (c) सोनागिरि के प्रसिद्ध जैन मन्दिर मध्य प्रदेश के दतिया जिले की एक ऊँची पहाड़ी पर स्थित है। सोनागिरि में लगभग 100 मंदिर हैं। सोनागिरि के अतिरिक्त बैतूल जिले में स्थित ‘मुक्तागिरि’ तथा इन्दौर के निकट स्थित ‘बावनगजा’ मध्य प्रदेश में स्थित प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल हैं। शिवपुरी में महारानी संध्याराजे सिंधिया की समाधि तथा ग्वालियर में मुहम्मद गौंस तथा तानसेन का मकबरा, गूजरी महल, जय विलास पैलेस तथा मोती महल स्थित हैं।
32. मध्य प्रदेश के किस जिले में असीरगढ़ का किला स्थित है ?  
(a) बैतूल
(b) खंडवा
(c) धार
(d) पन्ना
उत्तर – (b) असीरगढ़ का किला मुगल बादशाह अकबर महान द्वारा सन् 1601 में निर्मित कराया गया था। असीरगढ़ का किला मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित है। 10वीं शदी में आसाराम नामक अहीर राजा द्वारा स्थापित असीरगढ़ में 250 मीटर ऊँची दीवारों वाला दुर्ग तथा आशादेवी का मन्दिर स्थित है।
33. इनमें से कौन-सा कथन सही नहीं है ? 
(a) रीवा विन्ध्य प्रदेश की राजधानी थी
(b) ग्वालियर मध्य प्रदेश की राजधानी थी
(c) जबलपुर महाकौशल की राजधानी थी
(d) भोपाल चोल राज्य की राजधानी थी
उत्तर – (d) सन् 1947 में सेंट्रल प्रोविन्स व बरार में बघेलखंड व छत्तीसगढ़ की रियासतों को सम्मिलित कर मध्य प्रदेश राज्य बना जो पार्ट ए का स्टेट था। इसकी राजधानी नागपुर थी। 1947 में ही उत्तर में स्थित रियासतों को मिलाकर विंध्य प्रदेश बनाया गया, जिसकी राजधानी रीवा थी। पूर्व मध्य प्रदेश के पश्चिमी रियासतों को मिलाकर मध्य भारत बनाया गया, जिसकी राजधानी ग्वालियर और इंदौर दोनों में रखी गयी। भोपाल पृथक् राज्य था जो पार्ट सी का स्टेट था। सन् 1956 के राज्य पुनर्गठन आयोग द्वारा राज्य की सीमा में निम्नलिखित परिवर्तन किये गये। बुल्ढाना, अकोला, अमरावती, यवतमाल, वर्धा, नागपुर, भन्डारा व चाँदा जिले तत्कालीन मुम्बई राज्य में मिला दिये गये। वर्तमान में ये महाराष्ट्र के भाग हैं। इसके अतिरिक्त शेष भाग मध्य प्रदेश में सम्मिलित कर दिया गया। मन्दसौर जिले की भानपुरा तहसील के अतिरिक्त पार्ट सी का राज्य मध्य प्रदेश का भाग बन गया। भोपाल राज्य को भी मध्य प्रदेश में मिला दिया गया। पोर्ट सी के राज्य विंध्य प्रदेश को भी मध्य प्रदेश में मिला दिया गया। राजस्थान के कोटा जिले की सिहोर तहसील मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सम्मिलित कर दी गयी। इस प्रकार उपर्युक्त सीमाओं में परिवर्तन के पश्चात मध्य प्रदेश का निर्माण 1 नवम्बर, 1956 को हुआ, जिसकी राजधानी भोपाल (जो पूर्व सिहोर जिले की एक तहसील थी) रखी गयी। वर्ष 2000 के राज्य पुनर्गठन के आधार पर मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ राज्य अलग कर दिया गया। अब इसमें से छत्तीसगढ़ राज्य के 16 जिले अलग हो गये हैं। 1 नवम्बर, 2000 से मध्य प्रदेश को 9 सम्भाग और 45 जिलों में विभाजित किया गया है।
34. उज्जैन का प्राचीनकाल में नाम क्या था ? 
(a) तक्षशिला
(b) इंद्रप्रस्थ
(c) अवन्तिका
(d) इनमें से कोई
उत्तर – (c) 16 महाजनपदों में अवन्ति जनपद पश्चिम में था, जिसकी राजधानी उज्जयिनी थी। तक्षशिला उत्तर पश्चिम में स्थिर गांधार की राजधानी थी जबकि इन्द्रप्रस्थ खाण्डव वन के स्थान पर पाण्डवों ने बसाया था जो उनकी प्रारम्भिक राजधानी थी तथा जो दिल्ली के निकट स्थित है।
35. मध्य प्रदेश में प्रागैतिहासिक शिलाचित्र कहाँ पाए जाते हैं ?  
(a) बाघ की गुफाएँ
(b) उदयगिरि
(c) सोनगिरि
(d) भीमबेटका
उत्तर – (d) मध्य प्रदेश के भीमबेटका नामक पुरास्थल से बी. एस. वाकणकर महोदय ने भारी मात्रा में शैल चित्र प्राप्त किए। उनमें से अधिकांश शैल चित्र मध्यपाषाण कालीन हैं।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Ajit kumar

Sub Editor-in-Chief at Jaankari Rakho Web Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *