मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग – विश्व का आर्थिक भूगोल

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग – विश्व का आर्थिक भूगोल

1. निम्नलिखित में से किस प्रदेश में पिग्मी पाए जाते हैं? 
(a) सहारा
(b) कालाहारी
(c) विषुवतरेखीय वन
(d) पम्पास
उत्तर – (c) पिग्मी विषुवतरेखीय अफ्रीका के कांगो बेसिन के वर्षा वनों में रहने वाली जनजाति है। यह शिकारी जनजाति है। पिग्मी जनजाति का निवास पेड़ों पर बनाई गई झोपड़ियों में होता है, जिन्हें ‘मोंगुलस ‘ कहा जाता है।
2. इनमें से कौन नवीनीकृत संसाधन नहीं है ? 
(a) जल की ऊर्जा
(b) सूर्य की ऊर्जा
(c) पृथ्वी की ऊर्जा
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (d) प्रश्न में दिए गए विकल्पों में सभी ऊर्जा के नवीनीकृत संसाधन (Renewable Rersource) हैं। अतः विकल्प (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं आयेगा। गैर-परम्परागत अथवा नवीनीकृत ऊर्जा संसाधनों में सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, बायोगैस कचरों से प्राप्त ऊर्जा. भू-तापीय ऊर्जा आदि शामिल है।
3. निम्नलिखित में से कौन-सा विश्व का ‘कॉफी पोर्ट’ कहलाता हैं ? 
(a) साओ पोलो
(b) सेन्टोस
(c) रियो डी जेनेरो
(d) व्यूनस आयर्स
उत्तर – (b) विश्व में सर्वाधिक कॉफी का उत्पादन ब्राजील करता है। ब्राजील के मध्य में स्थित साओपोलो रियो डि जेनेरो, एस्पीरिटो सेन्टो, मिनास जिरास आदि मुख्य काफी उत्पादन क्षेत्र हैं, किन्तु सेन्टोस कॉफी उत्पादन के साथ ही एक बंदरगाह है जहाँ कॉफी का अन्य देशों में निर्यात किया जाता है इसलिए सेन्टोस ‘कॉफी पोर्ट’ के नाम से जाना जाता है। यह लैटिन अमेरिका का सबसे व्यस्त बंदरगाह माना जाता है।
4. निम्नलिखित में से कौन-सा शहर ‘नहरों का शहर’ कहलाता है ? 
(a) एम्सटरडम
(b) रोम
(c) वेनिस
(d) एथेन्स
उत्तर – (c) इटली का प्रसिद्ध शहर ‘वेनिस’ को ‘नहरों का शहर’ कहा जाता है। उल्लेखनीय है कि वेनिस शहर के 118 द्वीपों को विभिन्न नहरों के द्वारा आपस में जोड़ा गया है। इसी कारण इसे ‘नहरों का शहर’ कहा गया है।
5. सर्वाधिक रबर की खेती होती है
(a) भारत में
(b) चीन में
(c) अमेजन तथा जायरे बेसिन में
(d) इंग्लैण्ड में
उत्तर – (c) रबर ऊष्ण-आर्द्र कटिबन्ध क्षेत्र में 20° से 25° तापमान और 200 से 300 सेमी. वर्षा वाले क्षेत्रों में सर्वाधिक होता है। इस दृष्टि से विश्व में अमेजन तथा जायरे बेसिन मुख्य रूप से रबर की खेती के लिए उपयुक्त हैं। विश्व के सर्वाधिक रबर उत्पादक देशों में मलेशिया, इण्डोनेशिया, थाइलैण्ड, श्रीलंका, लाइबेरिया, नाइजीरिया आदि हैं। भारत में सर्वाधिक रबर का उत्पादन केरल में होता है।
6. निम्न में से किस देश में सर्वाधिक कोयला पाया जाता है
(a) ऑस्ट्रेलिया
(b) चीन
(c) न्यूजीलैंड
(d) ब्राजील
उत्तर – (b) ऊर्जा की जननी कहा जाने वाला कोयला औद्योगिक ईंधन का एक स्रोत भी है। कोयला उत्पादन की दृष्टि से विश्व में प्रथम स्थान चीन का दूसरा स्थान संयुक्त राज्य अमेरिका तथा तीसरे स्थान पर भारत है।
7. ऊन का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन-सा है
(a) चीन
(b) अमेरिका
(c) ऑस्ट्रेलिया
(d) ब्रिटेन
उत्तर – (c) ऑस्ट्रेलिया विश्व का एक तिहाई ऊन उत्पादित करता है। विश्व की एक तिहाई भेड़ें ऑस्ट्रेलिया में मिलती हैं, जो संसार में सर्वाधिक हैं। यहाँ मेरिनों किस्म की भेड़ें पायी जाती है।
8. विश्व का सबसे व्यस्त समुद्री रास्ता कौन-सा है ? 
(a) हिन्द महासागर
(b) उत्तरी अटलांटिक महासागर
(c) दक्षिणी अटलांटिक महासागर
(d) प्रशांत महासागर
उत्तर – (b) विश्व का सबसे व्यस्ततम समुद्री मार्ग उत्तरी अटलांटिक महासागर है, क्योंकि उत्तरी अटलांटिक महासागर के पश्चिम में यू.एस.ए./ कनाडा औद्योगिक क्षेत्र हैं व उत्तरी अटलांटिक के पूर्वी भाग में पश्चिमी यूरोप के औद्योगीकृत देश है। इसलिए उत्तरी अटलांटिक महासागर दुनिया का सबसे व्यस्ततम समुद्री मार्ग है।
9. निम्न में कौन-सा विश्व का ‘कॉफी पोर्ट’ कहलाता है? 
(a) साओ पोलो
(b) सेन्टोस
(c) रियो डी जेनेरो
(d) व्यूनस आयर्स
उत्तर – (b) ब्राजील में कहवा के बड़े-बड़े बागानों को फजेण्डा कहते हैं। विश्व का सबसे बड़ा कहवा निर्यातक बन्दरगाह सेन्टोस हैं। ब्राजील का विश्व में कहवा उत्पादन में पहला स्थान है।
10. निम्नलिखित को पश्चिम से पूर्व के क्रम में व्यवस्थित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये – 
1. लंदन
2. लिस्बन
3. फ्रेंकफर्ट
4. बैरूत
कूट :
(a) 1, 2, 3, 4
(b) 2, 1, 3, 4
(c) 2, 1, 4, 3
(d) 1, 2, 4, 3
उत्तर – (b) प्रश्न में दिये गये स्थानों का पश्चिम से पूर्व की ओर का सही क्रम निम्नवत् है- लिस्बन, लंद, फ्रेंकफर्ट तथा बैरूत।
11. कौन सा देश तम्बाकू उत्पादन में विश्व में सर्वप्रथम है
(a) चीन
(b) भारत
(c) पाकिस्तान
(d) बांग्लादेश
उत्तर – (a) तम्बाकू के उत्पादन व उपभोग में चीन का विश्व में प्रथम स्थान है।
12. सबसे अधिक चाय का निर्यात कौनसा देश करता है
(a) श्रीलंका
(b) चीन
(c) कीनिया
(d) भारत
उत्तर – (a) श्रीलंका विश्व में सर्वाधिक चाय का निर्यात तथा भारत उत्पादन करता है।
13. किस उद्योग को आधुनिक सभ्यता के लिए सबसे मूलभूत माना जाता है ?
(a) रसायन
(b) लोहा एवं इस्पात
(c) वस्त्र
(d) पेट्रो-रसायन
उत्तर – (b) लौह-इस्पात उद्योग विश्व का सर्वाधिक महत्वपूर्ण उद्योग है। विश्व के कुल धातु उत्पादन का 90 प्रतिशत से भी अधिक लौह उत्पादन होता है। इसे ‘धुरी उद्योग’ या ‘उद्योग का आधार’ माना जाता है क्योंकि इससे न केवल विभिन्न उद्योगों के लिए मशीनों का निर्माण होता है, बल्कि उन मशीनों को तैयार करने वाली मशीनों का भी निर्माण होता है। लोहा एवं इस्पात अनेक उद्योगों के लिए कच्चे माल का स्रोत है।
14. साल की लकड़ी का उपयोग अधिकतर किस उद्योग में होता है ? 
(a) कागज
(b) माचिस
(c) कत्था
(d) रेलवे स्लीपर
उत्तर – (d) सखुआ (साल) मानसूनी वन का वृक्ष है जिसकी लकड़ी कड़ी और मजबूत होती है। यह रेलवे के स्लीपर एवं इमारती लकड़ी के रूप में प्रयोग की जाती है। यह हिमालय की तराई, छोटानागपुर के पठार, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश में पाई जाती है। साल के वन सबसे अधिक अविभाजित मध्य प्रदेश में पाए जाते हैं। कागज बनाने के लिए बाँस का, माचिस की तीली बनाने के हेतु मुलायम लकड़ी वाले पेड़ों का तथा कत्था बनाने के लिए खैर की लकड़ी का उपयोग किया जाता है।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Ajit kumar

Sub Editor-in-Chief at Jaankari Rakho Web Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *