मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग – भारत का भौतिक भूगोल

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग – भारत का भौतिक भूगोल

1. पाक जलडमरूमध्य किनके मध्य स्थित है ?
(a) भारत और पाकिस्तान
(b) भारत और बांग्लादेश
(c) भारत और श्रीलंका
(d) भारत और मालदीव
उत्तर – (c) पाक जलडमरूमध्य भारत के तमिलनाडु राज्य और द्वीप राष्ट्र श्रीलंका के उत्तरी भाग के बीच स्थित एक महत्वपूर्ण जलसंधि है। यह ‘बंगाल की खाड़ी’ को पूर्वोत्तर में पाक खाड़ी और दक्षिण-पश्चिम में ‘मन्नार की खाड़ी’ के साथ जोड़ता है। पाक जलडमरूमध्य की चौड़ाई 53-80 कि.मी. (33-50 मील) है तथा इसमें कई नदियाँ विसर्जित होती हैं, जिसमें तमिलनाडु की वैगई नदी प्रमुख है। इस जलडमरूमध्य का नाम रॉबर्ट पाक जो ब्रिटिश राज के दौरान मद्रास प्रेसीडेंसी (1755-1763) का एक गवर्नर था, के नाम पर है।
2. भारत का दूसरा बड़ा नदीbबेसिन है
(a) महानदी बेसिन
(b) नर्मदा बेसिन
(c) गोदावरी बेसिन
(d) कावेरी बेसिन
उत्तर – (c) द्रोणी अथवा बेसिन (Basin) उस क्षेत्र को कहते हैं जो किसी विशेष नदी प्रणाली के अंतर्गत आता हो अर्थात् एक प्रधान नदी एवं उसकी विभिन्न सहायक नदियाँ जिस क्षेत्र से अपना जल इकट्ठा करती हैं, वह द्रोणी है। भारत का सबसे बड़ा नदी बेसिन गंगा नदी बेसिन है। जबकि भारत का दूसरा सबसे बड़ा नदी बेसिन गोदावरी नदी बेसिन है। गोदावरी नदी महाराष्ट्र में नासिक के निकट त्र्यम्बक से निकलती है। यह प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लम्बी नदी है। गोदावरी को दक्षिण की गंगा कहा जाता है इसकी लम्बाई 1465 किमी. है। गोदावरी की सहायक नदियाँ पेनगंगा, वेनगंगा, इन्द्रावती, वर्धा, सबरी, पूर्णा, मांजरा और प्रन्हिता हैं।
3. भारत का कौन-सा राज्य अधिकतम राज्य सीमाओं को छूता है ?  
(a) मध्य प्रदेश
(b) कर्नाटक
(c) आन्ध्र प्रदेश
(d) उत्तर प्रदेश
उत्तर – (d) उत्तर प्रदेश भारत की जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़ा राज्य होने के साथ ही सर्वाधिक 9 राज्यों की सीमा को छूने वाला राज्य भी है। इस राज्य के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड और बिहार है। उत्तर प्रदेश की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है। उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल 2,40,927 वर्ग कि.मी. है। जबकि मध्य प्रदेश 5 राज्यों को, कर्नाटक 6 राज्यों और आन्ध्र प्रदेश 5 राज्यों की सीमा छूने वाले राज्य हैं।
4. भारत की दक्षिणतम पर्वतश्रेणी है
(a) नीलगिरि
(b) अन्नामलाई
(c) कार्डमम
(d) नल्लामलाई
उत्तर – (c) कार्डमम (इलायची पहाड़ियाँ) भारत के पश्चिमी घाट की पर्वतमाला की पहाड़ियाँ हैं। कार्डमम का हिन्दी अर्थ इलायची होता है। भारत के भौगोलिक दृष्टिकोण से यह दक्षिण भारत की एक पहाड़ी है, जो अन्नामलाई (नीलगिरि पहाड़ी के दक्षिण में स्थित) पहाड़ियों के दक्षिण में स्थित है। अर्थात् कार्डमम भारत की दक्षिणतम पर्वतमाला है। कार्डमम या इलायची की पहाड़ियों में इलायची बहुत होती है, यही कारण है कि इन्हें इलायची की पहाड़ियाँ कहा जाता है। जबकि नीलगिरि पहाड़ियाँ तमिलनाडु राज्य का पर्वतीय क्षेत्र है। यह सुदूर दक्षिण की पर्वत श्रेणी है। इन पहाड़ियों पर पश्चिमी एवं पूर्वी घाटों का संगम होता है। अन्नामलाई की पहाड़ियाँ पश्चिमी घाट की पर्वत श्रेणियाँ हैं और तमिलनाडु राज्य, दक्षिण-पूर्व भारत में एलीफेंट पर्वतमाला के नाम से विख्यात है। नल्लामलाई पर्वत. पूर्वी आन्ध्र प्रदेश राज्य में पूर्वी घाट की घाटियाँ एवं समानान्तर पर्वत श्रेणियाँ, दक्षिण-पूर्वी भारत में स्थित है।
5. भारत की सबसे लम्बी नदी है
(a) ब्रह्मपुत्र
(b) गंगा
(c) गोदावरी
(d) सिन्धु
उत्तर – (b) भारत की सबसे लम्बी नदी गंगा है, जिसका उद्गम उत्तराखंड (भारत) में स्थित गंगोत्री हिमनद हैं। गंगा नदी की लम्बाई 2525 किमी. या 1569 मील है। गंगा नदी भारत की राष्ट्रीय नदी है। यह नदी भारत के राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल से होकर गुजरती है। भारत में एक नदी द्वारा कवर की गई कुल दूरी पर विचार करें तो गंगा भारत की सबसे लंबी नदी हैं। भारतीय उपमहाद्वीप की दो प्रमुख नदियाँ- ब्रह्मपुत्र और सिंधु, हालाँकि गंगा की तुलना में अधिक लंबी हैं, लेकिन भारत में इन दोनों नदियों की दूरी गंगा की तुलना में बहुत कम है।
6. निम्नलिखित में से कौन-सा मरुस्थल है ? 
(a) सिन्धु क्षेत्र
(b) गंगा क्षेत्र
(c) असम क्षेत्र
(d) मध्य भारत क्षेत्र
उत्तर – (a) थार मरुस्थल राजपूताना और सिन्धु नदी की घाटी के निचले भाग के मध्य में फैला हुआ है। यह भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा भी बनाता है। यह सिंधु को दक्षिण और उत्तरी पश्चिमी भारत से पृथक करता है। अरबों ने जब 710 ई. में सिंध विजय की, तो इस मरुस्थल के कारण वे अपने राज्य का विस्तार सिंध से आगे नहीं कर सके। इस मरुस्थल ने कुछ समय तक अंग्रेजों को भी सिंध पर अपना आधिपत्य जमाने से रोके रखा। अंग्रेज सिंध पर नजर इसीलिए गड़ाए थे, क्योंकि यह अफगानिस्तान और पंजाब का प्रवेशद्वार था। अंग्रेजों के द्वारा सिंध के अधिग्रहण के बाद यह मरुस्थल भारतीय ब्रिटिश साम्राज्य का अंग बन गया।
7. निम्नलिखित में से कौन-सी पर्वत शृंखला भारत केवल एक राज्य में फैली है ?  
(a) अरावली
(b) सतपुड़ा
(c) अजन्ता
(d) सह्याद्रि
उत्तर – (c) अजन्ता पर्वत श्रेणी उत्तर-मध्य महाराष्ट्र (पश्चिमी भारत) में स्थित है। यह पर्वत श्रेणी ताप्ती नदी के पश्चिम में पूर्व की ओर फैली है। इसमें स्थित गुफाएँ गुप्तकालीन भित्ति चित्रकारी के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं, जबकि सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला गुजरात से होते हुए मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र की सीमा से होते हुए छत्तीसगढ़ तक फैली है। अरावली भारत के पश्चिमी भाग राजस्थान में स्थित एक पर्वतमाला है। भारत की भौगोलिक संरचना में अरावली प्राचीनतम पर्वत है।
8. निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र ‘टोडा जनजाति’ का मूल निवास क्षेत्र है।
(a) जौनसार पहाड़ियाँ
(b) गारो पहाड़ियाँ
(c) नीलगिरि पहाड़ियाँ
(d) जयन्तिया पहाड़ियाँ
उत्तर – (c) दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु की नीलगिरि की पर्वतमाला भारत की कुछ विशिष्ट आदिम जातियों का निवास स्थान है। इसमें टोडा जनजाति प्रमुख है, जो नीलगिरि के एकांत पठा पर निवास करती है तथा टोडा भाषा बोलती है एवं समूह में निवास करना पसंद करती है। नीलगिरि पर्वतमाला की ऊँचाई समुद्र से लगभग 6000 से 7000 फीट तक है। इस पर्वतमाला पर टोडा जनजाति के अलावा बडागा तथा कोटा प्रमुख टोडा जनजाति पशुपालन के लिए विशेष रूप से जानी जाती है। मुख्य रूप से भैंस पालन के लिए।
9. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है। 
(a) लिपुलेख – उत्तराखण्ड
(b) नाथूला- अरुणाचल प्रदेश
(c) रोहतांग – हिमाचल प्रदेश
(d) पालघाट- केरल
उत्तर – (b) प्रश्न में दिए गए दरें व संबंधित राज्य के युग्मों में विकल्प (b) का युग्म सुमेलित नहीं है, क्योंकि नाथुला दर्रा अरुणाचल प्रदेश में नहीं है, बल्कि सिक्किम में है, जबकि शेष युग्म सही हैं अर्थात् लिपुलेख दर्रा उत्तराखण्ड में, रोहतांग दर्रा हिमाचल प्रदेश में तथा पालघाट केरल में स्थित है। नाथुला हिमालय का एक पहाड़ी दर्रा है, जो भारत के सिक्किम राज्य और दक्षिण तिब्बत में चुम्बी घाटी को जोड़ता है। 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद इसे बंद कर दिया था जिसे पुन: जुलाई 2006 में व्यापार के लिए खोल दिया गया।
10. कयाल क्या है ? 
(a) तराई मैदान
(b) गंगा डेल्टा
(c) दक्कन पठार की रेगड़
(d) केरल के लैगून
उत्तर – (d) कयाल (Kayal) भारत के दक्षिण राज्य केरल के लैगून है। वास्तव में कयाल एक मलयालम शब्द है, जिसका अर्थ झील है।
11. ‘हुदहुद चक्रवात’ से भारत का निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र प्रभावित हुआ था ? 
(a) आंध्र प्रदेश तट
(b) केरल तट
(c) चेन्नई तट
(d) बंगाल तट
उत्तर – (a) अक्टूबर 2014 में आए “ हुदहुद चक्रवात ” से भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के तटीय क्षेत्रों को अधिक प्रभावित किया था। दरअसल 6 अक्टूबर, 2014 को अंडमान निकोबार द्वीप समूह से होते हुए हुदहुद चक्रवात 12 अक्टूबर, 2014 को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से टकराया, तब इसकी गति 215 किमी. प्रति घंटे की थी। इस तूफान के कारण लगभग 2000 करोड़ का नुकसान हुआ। उल्लेखनीय है कि हुदहुद एक उष्णकटिबंधीय चक्रवाती तूफान है। यह उत्तरी हिंद महासागर में बना 2014 का अब तक का सबसे ताकतवर तूफान है। इसका नाम हुदहुद नामक एक पक्षी के नाम से लिया गया है।
12. भारत तथा पाकिस्तान के मध्य सीमा रेखा एक उदाहरण है ? 
(a) अध्यारोपित सीमा का
(b) पूर्ववर्ती सीमा का
(c) अवशिष्ट सीमा का
(d) परवर्ती सीमा का
उत्तर – (a) भारत तथा पाकिस्तान के मध्य सीमा रेखा एक अध्यारोपित सीमा (Superimposed Boundary) का उदाहरण है, क्योंकि यह सीमा रेड क्लिफ अधिनिर्णय (रेडक्लिफ अवॉर्ड) के तहत उपमहाद्वीप के विभाजन प्रक्रिया (1947) का परिणाम है। सर सी. रेडक्लिफ सीमा आयोग के अध्यक्ष थे। यह सीमा अलग-अलग भौगोलिक विशेषताओं वाले क्षेत्रों से गुजरती है। भारत-पाक से जुड़े दो विवादित मुद्दे हमेशा दोनों देशों के मध्य तनाव का कारण बन जाते हैं, उनमें से एक कच्छ क्षेत्र के विवाद तथा दूसरा कश्मीर समस्या है।
13. भारत के किस द्वीप का उद्गम ज्वालामुखी है ? 
(a) बैरन
(b) कार निकोबार
(c) लिटिल निकोबार
(d) उत्तरी अण्डमान
उत्तर – (a ) भारत के बैरन द्वीप का उद्गम ज्वालामुखीय है। लगभग 3 किमी. क्षेत्रफल में फैला बैरन द्वीप अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्टब्लेयर से लगभग 500 किमी. उत्तर-पूर्व में बंगाल की खाड़ी में स्थित है। बैरन द्वीप अंडमान द्वीपों में सबसे पूर्वी द्वीप है। यह भारत ही नहीं अपितु दक्षिण एशिया का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है।
14. निम्नलिखित में से दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है ?
(a) अनाइमुड़ी
(b) दोदाबेटा
(c) गुरुशिखर
(d) महेन्द्रगिरि
उत्तर – (a) दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी अनाइमुड़ी (2695 मीटर) है, जो अन्नामलाई की पहाड़ी पर स्थित है, जबकि दोदा बेटा (2637 मी.) दक्षिण भारत की दूसरी सबसे ऊँची चोटी है। यह भारत के पश्चिमी घाट की पर्वतमाला का पर्वत है। यह चोटी समुद्र तल से 2637 मीटर ऊपर है तथा गुरुशिखर अरावली पर्वत की सर्वोच्च चोटी है, जिसकी ऊँचाई 1722 मीटर है। यह आबू पहाड़ी पर स्थित है। महेन्द्रगिरि पूर्वी घाट पर्वत की दूसरी सबसे ऊँची (1501 मीटर) चोटी है, जो उड़ीसा में स्थित है।
15. भारत के निम्नलिखित राज्यों को उनके भौगोलिक क्षेत्र के घटते क्रम में व्यवस्थित कीजिए : 
I. राजस्थान (a) I, II, III, IV
II. तमिलनाडु (b) III, I, IV, II
III. महाराष्ट्र (c) I, III, IV, II
IV. कर्नाटक (d) III, IV, I, II
उत्तर – (c) प्रश्न में दिये गये राज्यों का भौगोलिक क्षेत्र घटते क्रम में इस प्रकार है
क्र. राज्य का नाम क्षेत्रफल
I. राजस्थान 34,2239.00 वर्ग किमी.
II. महाराष्ट्र 3,07,713.00 वर्ग किमी.
 III. कर्नाटक 1,91,791.00 वर्ग किमी.
IV. तमिलनाडु 1,30,060.00 वर्ग किमी.
16. किन दो पर्वत श्रेणियों के मध्य कश्मीर घाटी स्थित है ? 
(a) लद्दाख व जास्कर
(b) वृहत् हिमालय व पीर पंजाल
(c) वृहत् हिमालय व जास्कर
(d) कराकोरम व लद्दाख
उत्तर – (b) कश्मीर की घाटी एक गहरा तथा विषम बेसिन है, जो पीरपंजाल और विशाल (वृहत्) हिमालय पर्वतश्रेणी के पश्चिम छोर के बीच में स्थित है, जिसकी औसतन ऊँचाई 1600 मीटर है। कश्मीर घाटी अभिनूतन (प्लीस्टोसीन) युग के दौरान करेवा झील की तलहटी थी, जो अब झेलम नदी के द्वारा जमा की गई तलछट और जलोढ़ मिट्टी से भरी हुई है।
17. निम्नलिखित में से किस देश की भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा है ?
(a) चीन
(b) नेपाल
(c) पाकिस्तान
(d) बांग्लादेश
उत्तर – (d) भारत की स्थलीय सीमाओं को छूने वाले पड़ोसी देशों में सर्वाधिक सीमा रेखा बांग्लादेश
की छूती है। प्रश्न में दिए गए देशों में भारत के साथ लगी सीमा का विवरण निम्न प्रकार है
क्र. देश
भारत को छूने वाले देशों की सीमा रेखा की लम्बाई 
1. बांग्लादेश – 4,096 किमी.
2. चीन – 3,917 किमी.
3. पाकिस्तान – 3,310 किमी.
4. नेपाल – 1,752 किमी.
5. म्यांमार – 1,458 किमी.
6. भूटान –  587 किमी.
7. अफगानिस्तान – 80 किमी.
18. कौन-सा भाग सुनामी प्रभावित क्षेत्र नहीं है ? 
(a) बर्मा (म्यांमार) का तटीय क्षेत्र
(b) गुजरात का तटीय क्षेत्र
(c) बंगाल की खाड़ी का तटीय क्षेत्र
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (b) ‘सूनामी’ जापानी भाषा का शब्द है, जो सू ओर नामी से मिलकर बना है। सू का अर्थ है समुद्र तट और नामी का अर्थ है लहरें । ये वस्तुत: बहुत लम्बी व कम कंपन वाली समुद्री लहरें हैं, जो महासागरीय भूकम्पों के प्रभाव से महासागरों में उत्पन्न होती हैं। चूँकि प्रश्न में दिये सभी क्षेत्र समुद्र तट से लगे हैं। इसलिए ये सभी सुनामी प्रभावित क्षेत्र हैं। अतः विकल्प (d) सही उत्तर प्रस्तुत करता है। लेकिन आयोग ने विकल्प (b) को ही सही उत्तर माना है।
19. भारत के किस राज्य की सीमा नेपाल, भूटान और चीन तीनों देशों से मिलती है ? 
(a) अरुणाचल प्रदेश
(b) मेघालय
(c) पश्चिमी बंगाल
(d) सिक्किम
उत्तर – (d) सिक्किम की सीमा नेपाल, भूटान और चीन की सीमा रेखा से मिलती है। प्रश्न में दिये गये भारत के राज्य तथा उनकी सीमा को छूने वाले देशों की सूची इस प्रकार है
क्र. राज्य  – देश
(1) अरुणाचल प्रदेश – भूटान, बांग्लादेश नेपाल,
(2) मेघालय – बांग्लादेश
(3) पश्चिम बंगाल – नेपाल, बांग्लादेश,भूटान
(4) सिक्किम  –चीन, म्यांमार भूटान, बांग्लादेश नेपाल, बांग्लादेश,
20. अलकनंदा और भागीरथी मिलती हैं
(a) विष्णु प्रयाग में
(b) देवप्रयाग में
(c) कर्ण प्रयाग में
(d) बद्रीनाथ में
उत्तर – (b) भारत की सबसे बड़ी और पवित्र नदी गंगा है, जिसका उद्गम गोमुखी हिमानी से होता है। वास्तव में इस नदी का नाम गंगा तब पड़ता है, जब इसके दो नदी शीर्ष अलकनंदा एवं भागीरथी आकर देवप्रयाग में मिलते हैं। अतः अलकनंदा और भागीरथी नदी देवप्रयाग में मिलती है। भागीरथी गंगोत्री हिमनद के गोमुख स्थान से उद्गमित होती है और अलकनंदा अलकापुरी के हिमनद से निकलती है।
21. भारत का सबसे छोटा केन्द्र शासित क्षेत्र
(a) चण्डीगढ़
(b) अण्डमान तथा निकोबार
(c) लक्षद्वीप
(d) दादरा तथा नगर हवेली
उत्तर – (c) भारत का सबसे छोटा केन्द्र शासित क्षेत्र लक्षद्वीप है, जिसका क्षेत्रफल मात्र 32 वर्ग किमी. है, जबकि चण्डीगढ़ का क्षेत्रफल 114 वर्ग किमी., अण्डमान तथा निकोबार का क्षेत्रफल 8249 वर्ग किमी. तथा दादर व नगर हवेली का क्षेत्रफल 491 वर्ग किमी. है।
22. ‘मानसून’ शब्द की व्युत्पत्ति हुई :
(a) अरबी भाषा से
(b) स्पेनिश से
(c) हिन्दी से
(d) आंग्ल भाषा से ।
उत्तर – (a) अंग्रेजी शब्द मानसून ( Monsoon) पुर्तगाली शब्द मॉन्सैओ से निकला है जिसका मूल उद्गम अरबी भाषा के शब्द मॉवसिम (मौसम) से आया है। मानसून हिन्द महासागर एवं अरब सागर की ओर से भारत के दक्षिण पश्चिम तट पर आने वाली हवाओं को कहते हैं, जो भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश आदि में वर्षा कराती है।
23. ‘गण्डक परियोजना’ किन दो राज्यों की परियोजना है ? 
(a) बिहार व उत्तर प्रदेश
(b) उ.प्र. व म.प्र.
(c) बिहार व पश्चिम बंगाल
(d) बिहार व म.प्र.
उत्तर – (a)
24. ‘रेगर मिट्टी’ का दूसरा नाम है :
(a) लाल मिट्टी
(b) काली मिट्टी
(c) ऊसर मृदा
(d) मिश्रित लाल-पीली मिट्टी
उत्तर – (b) काली मिट्टी का ही दूसरा नाम ‘रेगर मिट्टी’ है। काली मिट्टी भारत के लगभग 29.69 प्रतिशत क्षेत्रफल पर विस्तृत है। इसका निर्माण लावा पदार्थों के विखण्डन से हुआ है। इसमें आयरन, चूना, एल्यूमीनियम एवं मैग्नेशियम की बहुलता होती है। यह कपास की खेती के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है।
25. निम्न में से किस स्थान पर अलकनन्दा तथा भागीरथी का संगम होता है ?
(a) विष्णु प्रयाग
(b) कर्ण प्रयाग
(c) रुद्रप्रयाग
(d) देव प्रयाग
उत्तर – (d) भारत की सबसे बड़ी और पवित्र नदी गंगा वास्तव में मूल रूप से दो नदियों भागीरथी व अलकनंदा का संयुक्त रूप है। गोमुखी हिमानी से निकली भागीरथी और अलकापुरी के हिमनद से निकली अलकनंदा जब ‘देवप्रयाग’ में आकर मिलती है, तो इसका नाम ‘गंगा’ पड़ता
26. निम्न में से कौन-सा भारत में निर्वनीकरण का प्रभाव नहीं है ?  
(a) पर्वतीय क्षेत्रों में जल स्रोतों का सूखना
(b) जैव विविधता की हानि
(c) नगरीकरण
(d) मृदा अपरदन
उत्तर – (c) भारत में वनों के ह्रास (निर्वनीकरण deforestation) के मुख्य प्रभावों में पर्वतीय क्षेत्र में जल स्रोतों का सूखना, जैव विविधता की हानि तथा मृदा अपरदन के रूप में दिखाई देता है अर्थात् लगातार घटते वन क्षेत्र के कारण उपरोक्त प्रभाव स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं, जबकि नगरीकरण के कारण तो वनों का ह्रास हुआ है। अतः नगरीकरण भारत में निर्वनीकरण का प्रभाव न होकर वनों के क्षेत्रफल में आई कमी का एक कारण है।
27. निम्न में से कौन-सी नदी डेल्टा नहीं बनाती है ? 
(a) गंगा
(b) स्वर्णरेखा
(c) नर्मदा
(d) ताप्ती
उत्तर – (*) नोट- प्रश्न में दी गई नदियों में नर्मदा तथा ताप्ती दोनों ही डेल्टा नहीं बनाती है। अतः किसी एक विकल्प को सही उत्तर के रूप में नहीं चुना जा सकता। नर्मदा और ताप्ती दोनों ही मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियाँ हैं और दोनों ही पूर्व से पश्चिम की ओर बहती और खंभात की खाड़ी में गिरती है। नर्मदा तथा ताप्ती दोनों ही डेल्टा नहीं बनाती, बल्कि एश्चुरी (संकरी खाई ) का निर्माण करती है।
28. नंदा देवी शिखर स्थित है – 
(a) हिमाचल प्रदेश में
(b) उत्तराखंड में
(c) उत्तर प्रदेश में
(d) सिक्किम में
उत्तर – (b) हिमालय पर्वत श्रेणी के अंतर्गत आने वाला नंदा देवी पर्वत शिखर उत्तराखण्ड राज्य में स्थित है। इसकी समुद्रतल से ऊँचाई 7817 मीटर है। यह उत्तर के पर्वतीय प्रदेश के अंतर्गत आने वाली हिमालय पर्वत की 2400 किमी. लंबी श्रृंखला का एक भाग है।
29. शिवालिक पहाड़ियाँ निम्न में से किसका हिस्सा है? 
(a) अरावली
(b) पश्चिमी घाट
(c) हिमालय
(d) सतपुड़ा
उत्तर – (c) शिवालिक पहाड़ियाँ, हिमालय का हिस्सा है, जो उप- हिमालय के नाम जानी जाती है। यह हिमालय की सबसे दक्षिणी श्रेणी है। इसका विस्तार पाकिस्तान के पोटवार पठार से पूर्व में कोसी नदी तक है। शिवालिक श्रेणी हिमालय पर्वत का सबसे नवीन भाग है। अरावली पहाड़ियाँ विश्व का प्राचीनतम मोड़दार पहाड़ है। पश्चिमी घाट पर्वत (सह्याद्रि) ताप्ती नदी के मुहाने से लेकर कुमारी अंतरीप तक लगभग 1600 किमी. की लंबाई में विस्तृत है, जबकि सतपुड़ा पर्वत श्रेणी पश्चिम में राजपिपला की पहाड़ियों से प्रारंभ होकर महादेव एवं मैकाल पहाड़ियों के रूप में छोटा नागपुर तक विस्तृत है।
30. भागीरथी नदी निकलती है : 
(a) कैलाश पर्वत से
(b) मानसरोवर झील से
(c) गोमुख से
(d) तपोवन से
उत्तर – (c) हिमालय में गंगा नदी के दो मुख्य उद्गम हैं- भागीरथी और अलकनंदा। भागीरथी गंगोत्री हिमनद के गोमुख स्थान से उद्गमित होती है और अलकनंदा अलकापुरी के हिमनद से निकलती है और इन दोनों नदियों का मिलन देवप्रयाग में होने के बाद इसका नाम गंगा पड़ता है।
31. भारत की सबसे लम्बी अंतर्राष्ट्रीय सीमा किस देश के साथ है ? 
(a) नेपाल
(b) पाकिस्तान
(c) चीन
(d) बांग्लादेश
उत्तर – (d) भारत की सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा बांग्लादेश के साथ जुड़ी है, जिसकी लंबाई 4096.7 किमी. है। भारत की दूसरी सबसे लंबी सीमा रेखा चीन के साथ जुड़ी हुई है, जिसकी लंबाई 3488 किमी. है। इसी तरह तीसरे स्थान पर पाकिस्तान 3323 किमी. तथा नेपाल के साथ 1751 किमी. लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा भारत के साथ जुड़ती है।
32. नागार्जुन सागर बाँध भारत के किस राज्य में स्थित है ? 
(a) तमिलनाडु
(b) आन्ध्र प्रदेश
(c) कर्नाटक
(d) उड़ीसा
उत्तर – (b) विश्व के सबसे लम्बे बाँधों में गिना जाने वाला नागार्जुन सागर बाँध भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के नालगोण्डा जिले में कृष्णा नदी पर बनाया गया है। इस बाँध की लम्बाई 1450 मीटर, ऊँचाई 150 तथा चौड़ाई 124 मीटर है।
33. निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य की सीमाएँ भूटान राष्ट्र के साथ नहीं मिलती हैं ? 
(a) सिक्किम
(b) मेघालय
(c) अरुणाचल प्रदेश
(d) पश्चिम बंगाल
उत्तर – (b) भूटान की सीमा को छूने वाले भारतीय राज्य हैं, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम तथा अरुणाचल प्रदेश । अतः मेघालय की सीमा भूटान राष्ट्र के साथ नहीं मिलती है।
34. हिमालय पर्वत श्रेणियाँ निम्नलिखित में से किस राज्य का हिस्सा नहीं है ?
(a) उत्तराखण्ड
(b) उत्तर प्रदेश
(c) सिक्किम
(d) हिमाचल प्रदेश
उत्तर – (b) हिमालय पर्वत श्रेणियाँ उत्तर प्रदेश में नहीं है, जबकि जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम तथा अरुणाचल प्रदेश में हिमाचल की पर्वत श्रेणियाँ फैली हुई है।
35. भारत में ग्रीष्मकालीन मानसून के प्रवाह की सामान्य दिशा निम्नलिखित में से कौन-सी है ? 
(a) दक्षिण से उत्तर
(b) दक्षिण-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व
(c) दक्षिण-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम
(d) दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व
उत्तर – (c) भारत में अधिकांश वर्षा दक्षिण-पश्चिम मानसून के द्वारा (जून से सितम्बर तक) होती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रवाह की सामान्य दिशा भारत में दक्षिण-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर होती है।
36. सर क्रीक विवाद किन दो देशों के मध्य है ?
(a) भारत-पाकिस्तान
(b) अफगानिस्तान-पाकिस्तान
(c) चीन-भारत
(d) भारत-बांग्लादेश
उत्तर – (a) सर क्रीक भारत और पाकिस्तान के मध्य एक सीमा विवाद है। सरक्रीक गुजरात से लगी पाकिस्तान की सीमा पर स्थित है जिस पर पाकिस्तान अपना दावा प्रस्तुत करता रहा है।
37. भारतवर्ष में सर्वाधिक वर्षा ……. क्षेत्र में होती है। 
(a) पश्चिमी घाट, हिमालय क्षेत्र तथा मेघालय
(b) मध्य प्रदेश तथा बिहार
(c) उत्तर प्रदेश, हरियाणा तथा पंजाब
(d) आंध्र प्रदेश तथा विदर्भ
उत्तर – (a) भारत में वर्षा मुख्य रूप से दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के द्वारा होती को वर्षा के आधार पर अलग-अलग क्षेत्रों में बाँटा गया है। प्रश्न में दी गयी स्थिति के अनुसार भारत में सर्वाधिक वर्षा पश्चिमी घाट, हिमालय क्षेत्र, मेघालय में होती है। मेघालय के मासिनराम में विश्व की सर्वाधिक वर्षा नोट की गयी है और यहीं का चैरापूँजी भी सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान है।
38. निम्न में से कौन-सा केन्द्रशासित प्रदेश नहीं है
(a) गोवा
(b) लक्षद्वीप
(c) दादरा और नगर हवेली
(d) चंडीगढ़
उत्तर – (a) भारतीय संघ में 28 राज्य तथा 7 केन्द्र शासित प्रदेश शामिल हैं। इनमें नई दिल्ली, अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह, चण्डीगढ़, दादरा एवं नगर हवेली, लक्षद्वीप, पांडिचेरी तथा दमन और दीव केन्द्र शासित प्रदेश हैं, जबकि गोवा भारत का पूर्ण राज्य है, जिसे 1987 में 25 वें राज्य के रूप में मान्यता प्रदान की गई।
39. भारतवर्ष की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कौन-सी है? 
(a) एवरेस्ट
(b) सियाचिन
(c) K2
(d) कारगिल
उत्तर – (c) भारतवर्ष की सबसे ऊँची एवं संसार की दूसरी सबसे ऊँची पर्वत चोटी K, या माउन्ट गाडविन आस्टिन है। इसका पूर्व नाम कृष्णा गिरि है, जिसकी समुद्र तल से ऊँचाई 8.611 मीटर है।
40. टिहरी बाँध बना है- 
(a) टिहरी नदी पर
(b) यमुना नदी पर
(c) अलकनंदा नदी पर
(d) गंगा नदी पर
उत्तर – (d) टिहरी बाँध परियोजना भारत की एक विवादास्पद परियोजना है, जो भागीरथी मुख्यतः नदी पर निर्मित है, लेकिन प्रश्न में विकल्प नहीं दिया गया है। अत: सही उत्तर गंगा आयेगा, क्योंकि भागीरथी और अलकनंदा के मिलन के बाद गंगा नाम पड़ता है।
41. भारत में किस जल प्रपात को लोकप्रिय रूप से नियाग्रा जल प्रपात के तौर पर जाना जाता है ? 
(a) बरकाना प्रपात
(b) चित्रकूट प्रपात
(c) रजत प्रपात
(d) केवटी प्रपात
उत्तर – (b) भारत के चित्रकूट जल प्रपात को नियाग्रा के लोकप्रिय नाम से भी जाना जाता है ?
42. भारत वर्ष आकार में विश्व का –
(a) पाँचवाँ सबसे बड़ा देश है देश है
(b) छठा सबसे बड़ा
(c) सातवाँ सबसे बड़ा देश है
(d) उपर्युक्त में से कोई नही
उत्तर – (c) क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवाँ बड़ा देश है। भारत से बड़े देश क्रमश: रूस (1,70.75,400 वर्ग किमी.) कनाडा (99.70,610 वर्ग किमी.) संयुक्त राज्य अमेरिका (98.26.629 वर्ग किमी.) चीन (95,72,900 वर्ग किमी.) ब्राजील (82.14215 वर्ग किमी.) ऑस्ट्रेलिया (76.92,030 वर्ग किमी.) हैं, जबकि भारत का क्षेत्रफल 32.87263 वर्ग किलो मीटर है। भारत जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का दूसरा बड़ा देश है।
43. भारत में सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला कौन-सी है ?
 (a) हिमालय
(b) नीलगिरि
(c) विन्ध्य
(d) अरावली पहाड़ियाँ
उत्तर – (d) अरावली भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला है। अरावली श्रेणी प्री-केम्ब्रियन काल की चट्टानों से निर्मित अत्यधिक प्राचीन व अवशिष्ट पर्वतमाला है। अरावली विच्छिन्न पहाड़ियों के रूप में गुजरात से दिल्ली तक विस्तृत है।
44. सह्याद्री क्षेत्र ( श्रृंखला ) के नाम से निम्नलिखित में से कौन-सा जाना जाता है ?
(a) पूर्वी घाट
(b) पश्चिमी घाट
(c) शिवालिक
(d) विन्ध्य
उत्तर – (b) पश्चिमी घाट के उत्तरी भाग को सह्याद्रि कहा जाता है। ताप्ती से 16°N अक्षांश तक इस पर बेसाल्ट लावा बिछा है, जबकि 16° N के दक्षिण में नीलगिरि तक ग्रेनाइट तथा नील चट्टानें मिलती हैं।
45. कौन-सा ‘बाघ राज्य’ कहा जाता है ?
(a) राजस्थान
(b) मध्य प्रदेश
(c) उत्तर प्रदेश
(d) जम्मू और कश्मीर
उत्तर – (b) म.प्र. को टाइगर स्टेट का दर्जा प्राप्त हैं, क्योंकि यहाँ देश के बाघों (1411) की कुल संख्या का सर्वाधिक (304) भाग है। म.प्र. में पाँच टाइगर प्रोजेक्ट स्थापित किये गये हैं।
46. लैटेराइट मिट्टी महत्वपूर्ण रूप से पायी जाती है
(a) मालाबार तटीय क्षेत्र में
(b) कोरोमंडल तटीय क्षेत्र में
(c) बुंदेलखण्ड में
(d) बघेलखण्ड में
उत्तर – (a) 200 सेमी. से अधिक वर्षा वाले प्रदेशों में चूना व सिलिका के बहाव / कटाव से लैटेराइट मिट्टी की उत्पत्ति हुई। भारत में यह मिट्टी प्रधान रूप से केरल के मालाबार तट पर पायी जाती है।
47. पश्चिमी घाट है
(a) पर्वत
(b) पठारों के कगार
(c) पठार
(d) पहाड़ियाँ
उत्तर – (b) पश्चिमी घाट ताप्ती के मुहाने से लेकर कन्याकुमारी अन्तरीप तक 1600 किमी. की लम्बाई में विस्तृत है। यह वास्तविक पर्वत श्रेणी नहीं है, वरन् प्रायद्वीपीय पठार का ही एक भ्रश कगार है।
48. निम्न में से कौन-सी नदी यमुना नदी से नहीं मिलती है ? 
(a) कन
(b) बेतवा
(c) सोन
(d) चंबल
उत्तर – (C) प्रश्न में दी गई नदियों में सोन नदी म. प्र. की अमरकंटक पहाड़ियों से निकलकर उत्तर की ओर बहती हुई पटना के पास गंगा नदी में मिलती है, जबकि केन, बेतवा तथा चम्बल नदियाँ यमुना में जाकर मिलती हैं।
49. भारत प्राचीन सुपर महाद्वीप गोंडवानालैण्ड का भाग था। इसमें वर्तमान समय का निम्न भू-भाग शामिल था-  
(a) दक्षिण अमेरिका
(b) अफ्रीका
(c) ऑस्ट्रेलिया
(d) ये सभी
उत्तर – (d) भारत प्राचीन सुपर महाद्वीप गोंडवानालैण्ड का भाग था। इस सुपर महाद्वीप में वर्तमान में फैले दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका तथा ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप सम्मिलित थे, जो अब पृथक-पृथक महाद्वीपों के नाम से जाने जाते हैं।
50. भारत का सुदूर पश्चिम का बिन्दु है
(a) 68°7′ पश्चिम, गुजरात में
(b) 68°7′ पश्चिम राजस्थान में
(c) 68°7′ पूर्व, में गुजरात
(d) 68°7′ पूर्व, राजस्थान में
उत्तर – (c) भारत का सुदूर पश्चिम का बिन्दु 68° 7″ पूर्व गुजरात में स्थित है।
51. कौन-सा महत्वपूर्ण अक्षांश भारत को दो लगभग बराबर भागों में विभाजित करता है
(a) 23° 30′ दक्षिण
(b) 33° 30′ उत्तर
(c) 0° उत्तर
(d) 23° 30′ उत्तर
उत्तर – (d) 23° 30′ उत्तर अक्षांश भारत को दो लगभग बराबर भागों में विभाजित करता है। 0° देशांतर रेखा को प्रधान याम्योत्तर या ग्रीनविच रेखा कहा जाता है। यह रेखा लंदन के निकट ग्रीनविच से होकर गुजरती है। 23/½ ° उत्तरी अक्षांश रेखा को कर्क रेखा एवं 23½° दक्षिणी अक्षांश रेखा को मकर रेखा कहा जाता है।
52. भारत के किस प्रदेश की सीमाएँ देशों क्रमश: नेपाल, भूटान एवं चीन से मिलती है
(a) अरुणाचल प्रदेश
(b) मेघालय
(c) पश्चिमी बंगाल
(d) सिक्किम
उत्तर – (d) भारत संघ का सिक्किम राज्य ऐसा हैं, जिसकी सीमाओं को क्रमश: नेपाल, भूटान तथा चीन की सीमाएँ छूती हैं। सिक्किम से नेपाल की सीमा 85 किमी. भूटान की 33 किमी. तथा चीन की 200 किमी लंबी सीमा स्पर्श करती है।
53. अरावली एवं विंध्य शृंखलाओं के मध्य कौन-सा पठार स्थित है ? 
(a) मालवा का पठार
(b) छोटा नागपुर का पठार
(c) दक्कन का पठार
(d) प्रायद्वीपीय पठार
उत्तर – (a) अरावली एवं विध्य पहाड़ी श्रृंखलाएँ मुख्यतः क्रमश: राजस्थान तथा म.प्र. में फैली हुई है। इन दोनों पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य म.प्र. के मालवा का पठार स्थित है।
54. वर्ष 2008 में बिहार की कौन-सी नदी ने अपना मार्ग परिवर्तित किया एवं आपदा की स्थिति उत्पन्न की? 
(a) गंगा
(b) गण्डक
(c) कोसी
(d) घाघरा
उत्तर – (c) बिहार का शोक ‘कही जाने वाली ‘ कोसी नदी अपना मार्ग बदल रही है और बिहार के एक बड़े हिस्से के लिए जल समाधि साबित हो रही है। 18 अगस्त, 2008 को कोसी नदी ने नेपाल की सीमा से लगे बिहार के उत्तरी भाग में एक तटबंध को तोड़कर उस रास्ते से बढ़ना आरंभ कर दिया जिसे यह 200 साल पहले छोड़ चुकी थी। जिससे बिहार के 15 से ज्यादा जिलों में 8-10 फीट तक पानी भर गया था।
55. रेडक्लिफ रेखा कौन-सी है ?
(a) अमेरिका-कनाडा सीमा रेखा
(b) भारत-पाकिस्तान सीमा रेखा
(c) भारत-चीन सीमा रेखा
(d) रूस- फिनलैण्ड सीमा रेखा
उत्तर – (b) रेडक्लिक रेखा भारत व पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा है, भारत व चीन के बीच सीमा रेखा मैक- मोहन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा रेखा डूरन्ड रेखा, अमेरिका कनाडा सीमा रेखा 49वीं अक्षांश रेखा तथा रूस व फिनलैण्ड के बीच की सीमा रेखा मेनरिहम रेखा है।
56. भारत का सुदूर दक्षिण में ‘इन्दिरा प्वाइंट’ निम्नलिखित में से कहाँ स्थित है ? 
(a) तमिलनाडु
(b) छोटा निकोबार
(c) बड़ा निकांबार
(d) कार निकोबार द्वीप
उत्तर – (c) भारत का सबसे दक्षिणतम बिन्दु इन्दिरा प्वाइंट बड़ा निकोबार में स्थित था, लेकिन वर्तमान में नहीं है, क्योंकि 2004 की सुनामी लहरों में यह समाप्त हो चुका है।
57. भारत में सबसे बड़ा मिट्टी का वर्ग है
(a) लाल मिट्टी
(b) काली मिट्टी
(c) बलुई मिट्टी
(d) कछारी मिट्टी
उत्तर – (d) भारत में सबसे बड़ा मिट्टी का वर्ग कछारी मिट्टी का है, जबकि मध्य प्रदेश में सबसे बड़ा वर्ग काली मिट्टी का है।
58. सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान चेरापूँजी कौन-से राज्य में स्थित है ? 
(a) असम
(b) मेघालय
(c) सिक्किम
(d) अरुणाचल प्रदेश
उत्तर – (b) सर्वाधिक वर्षा वाले स्थान चेरापूँजी तथा मासिनराम मेघालय राज्य में स्थित हैं।
59. तमिलनाडु में मानसून के सामान्य महीने कौन-से है ?
(a) मार्च-अप्रैल
(b) जून-जुलाई
(c) सितम्बर-अक्टूबर
(d) नवम्बर – दिसम्बर
उत्तर – (d) तमिलनाडु में वर्षा लौटते मानसून से नवम्बर – दिसम्बर माह में होती है।
60. किस राज्य की राजधानी का नाम स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद अभी तक नहीं बदला गया ?
(a) तमिलनाडु
(b) पश्चिम बंगाल
(c) केरल
(d) आन्ध्र प्रदेश
उत्तर – (d) तमिलनाडु मद्रास तथा चेन्नई, पश्चिम बंगाल – कलकत्ता तथा कोलकाता, केरलत्रिवेंद्रम तथा तिरुअनंतपुरम । आन्ध्र प्रदेश की राजधानी का नाम नहीं बदला गया।
61. कौन-सी मिट्टी कपास की खेती के लिए सबसे उपर्युक्त है ?  
(a) काली
(b) लाल
(c) जलोढ़
(d) लैटराइट
उत्तर – (a) काली मिट्टी में नाइट्रोजन न्यून मात्रा में पाया जाता है। अतः यह कपास की खेती के लिए उपयुक्त है।
62. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी पश्चिम की ओर बहती है ?  
(a) गंगा
(b) नर्मदा
(c) गोदावरी
(d) यमुना
उत्तर – (b) पश्चिम की ओर बहने वाली मुख्य नदियाँ हैं- नर्मदा, ताप्ती साबरमती, लूनी आदि। नर्मदा नदी अमरकंटक के पठार से निकलती है। हिरण, तवा, दूधी, शेर आदि इसकी सहायक नदियां हैं। दुग्धधारा, कपिलधारा, धुआंधार आदि जलप्रपात इस नदी पर स्थित हैं। विंध्य एवं सतपुड़ा पर्वत के बीच एक दरार घाटी (रिफ्ट वैली) से प्रवाहित होते हुए यह नदी खंभात की खाड़ी (अरब सागर ) में गिर जाती है। भड़ौच के निकट यह नदी एक एस्चुयरी का निर्माण करती है। इसकी कुल लंबाई 1312 किमी. है। ताप्ती नदी मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुल्लई नामक स्थान से निकलती है। विप्रा एवं मोर इसकी प्रमुख सहायक नदिया है। सतपुड़ा एवं अजंता श्रेणी के बीच यह एक दरार घाटी से होकर प्रवाहित होती है। यह नदी एक ज्वारनदमुख का निर्माण करती है एवं खंभात की खाड़ी (अरब सागर) में गिरती है सूरत नगर इसी नदी के तट पर स्थित है। लूनी नदी अरावली पर्वत से निकलकर कच्छ की खाड़ी (अरब सागर) में गिरती है। साबरमती नदी अरावली पर्वत से निकलकर खंभात की खाड़ी (अरब सागर) में गिरती है। अहमदाबाद इसके तट पर स्थित है।
63. निम्नलिखित में भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन-सी है ?  
(a) टोडा
(b) गोंड
(c) भील
(d) गाये
उत्तर – (b) भारत में लगभग 400 प्रमुख जनजातियां निवास करती हैं। 2001 की जनगणना के अनुसार जनजातियों की कुल जनसंख्या 8.43 करोड़ है, जो कि भारत की कुल जनसंख्या का 8-2 प्रतिशत है। जनजातियों में शिक्षा का स्तर अत्यंत ही निम्न (29.6 प्रतिशत) है।
64. मैकमोहन लाइन क्या है ?  
(a) भारत-चीन सीमा
(b) भारत-नेपाल सीमा
(c) भारत-पाकिस्तान सीमा
(d) भारत-बांग्लादेश सीमा
उत्तर – (a) मैकमोहन रेखा चीन तथा भारत के बीच सर हेनरी मैकमोहन (1914) द्वारा अंकित की गयी थी। डूरंग लाइन, भारत तथा अफगानिस्तान के बीच सर मार्टीमर डूरंड द्वारा 1896 ई. में स्थापित रेडक्लिफ रेखा, भारत तथा पाकिस्तान के बीच सर कार्यरिल रेडक्लिफ द्वारा तय की गई ।
65. निम्न नदी अरब सागर में गिरती है
(a) बेतवा
(b) महानदी
(c) चम्बल
(d) ताप्ती
उत्तर – (d) ताप्ती नदी मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुल्ताई नामक स्थान से निकलती है। क्षिप्रा एवं मोर इसकी प्रमुख सहायक नदियां हैं।
66. नर्मदा नदी का उद्गम स्थल कहाँ है? 
(a) अमरकण्टक
(b) मण्डला
(c) बिलासपुर
(d) जबलपुर
उत्तर – (a) नर्मदा नदी अमरकंटक के पठार से निकलती है। हिरण, तवा, दूधी, शेर आदि इसकी सहायक नदियां हैं, दुग्ध, कपिलधारा आदि जलप्रपात इस नदी पर स्थित है। विंध्य एवं सतपुड़ा पर्वत के बीच एक दरार घाटी से प्रवाहित होते हुए यह नदी खंभात की खाड़ी ( अरब सागर) में गिर जाती है। भड़ौच के निकट यह नदी एक एस्चुएरी का निर्माण करती है। इसकी कुल लंबाई 1312 किमी. है।
67. निम्न में व्याघ्र अभयारण्य कौन-सा नहीं है ? 
(a) कान्हा
(b) रणथम्भौर
(c) काजीरंगा
(d) बान्धवगढ़
उत्तर – (c) कान्हा – किसली राष्ट्रीय उद्यान (मध्य प्रदेश), बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान (मध्य प्रदेश) तथा रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान (राजस्थान) व्याघ्र अभ्यारण्य हैं, जबकि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (असम) गैंडों और हाथियों के लिए प्रसिद्ध है।
68. किस नदी पर विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप है ? 
(a) नील
(b) अमेजन
(c) ब्रह्मपुत्र
(d) सिन्धु
उत्तर – (c) विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप ‘माजुली’ ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित है। यह असम राज्य में स्थित है।
69. बंगाल की खाड़ी के तटवर्ती क्षेत्र में चक्रवात क्यों अधिक आते हैं ?
(a) बंगाल की खाड़ी में अधिक गर्मी के कारण
(b) बंगाल की खाड़ी के पानी में रसायन चक्रवातों के बनने में सहायक होते हैं
(c) अण्डमान और निकोबार की लम्बी द्वीप शृंखला चक्रवातों के आरम्भ होने के कारण बनती है
(d) शंक्वाकार होने के कारण बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात उत्तर की ओर चलते हैं
उत्तर – (d) बंगाल की खाड़ी के तटवर्ती क्षेत्रों में चक्रवात अधिक आने का मुख्य कारण है कि शंक्वाकार होने के कारण बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात उत्तर की ओर चलते हैं। वायुमण्डल में मिलने वाले पवन विक्षोभों को चक्रवात के नाम से जाना जाता है, जो वास्तव में निम्न वायुदाब के क्षेत्र होते हैं, और जिनके चारों ओर केन्द्रीय समवायुदाब रेखाएँ पायी जाती हैं। इनमें अन्दर से बाहर की ओर जाने पर वायुदाब क्रमश: बढ़ता जाता है। चक्रवात प्राय: गोलाकार, अण्डाकार अथवा अंग्रेजी भाषा के वी (V) अक्षर के आकार के होते हैं।
70. बाणसागर बाँध का निर्माण किस नदी पर हुआ था? 
(a) केन
(b) नर्मदा
(c) इन्द्रावती
(d) सोन
उत्तर – (d) बाणसागर बाँध का निर्माण सोन नदी पर हुआ था। यह बाँध रीवा जिले के दक्षिण में रीवा-शहडोल मार्ग पर रीवा से 50 किमी. की दूरी पर स्थित है। बाण सागर बांध एवं नहर प्रणाली उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश तथा बिहार राज्य की इस संयुक्त परियोजना के तहत बाण सागर बांध के निर्माण के लिए भारत सरकार के तत्वावधान में बाण सागर नियंत्रण परिषद् की स्थापना की गई है। बाण सागर बांध की निर्माण लागत को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार राज्य द्वारा 1:2:1 के अनुपात में वहन किया जा रहा है। इस परियोजना से उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद तथा मिर्जापुर जनपद में खरीफ की 60.817 हजार हेक्टेयर तथा रबी की 89.315 हजार हेक्टेयर अर्थात् कुल 150.13 हजार हेक्टेयर की अतिरिक्त वार्षिक सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त इन जनपदों को 5.07 लाख घन मी. पेयजल भी उपलब्ध होगा।
71. लातूर किस प्रान्त में है ? 
(a) आन्ध्र प्रदेश
(b) महाराष्ट्र
(c) गुजरात
(d) मध्य प्रदेश
उत्तर – (b) लातूर महाराष्ट्र में है। यहाँ पर 1993 ई. में भूकम्प से भयंकर तबाही हुई थी ।
72. भू-गर्भीय दृष्टि से गंगा की घाटी और महानदी के छत्तीसगढ़ का मैदान किस तरह भिन्न है ? 
(a) छत्तीसगढ़ की अपेक्षा गंगा का मैदान अधिक उपजाऊ है
(b) गंगा घाटी हिमालय से नदियों में बही हुई मिट्टी के जमने से बनी है। जबकि छत्तीसगढ़ का मैदान चट्टानों के घिसने से बना है।
(c) गंगा घाटी में बहुत कम वन हैं, जबकि छत्तीसगढ़ से बहुत खनिज पाए जाते हैं
(d) गंगा घाटी में बहुत कम वन हैं जबकि छत्तीसगढ़ में बहुत घने वन पाए जाते हैं
उत्तर – (b) छत्तीसगढ़ के मैदान का निर्माण वायु निक्षेप से हुआ है जो चट्टानों के घिसने से हवा के द्वारा उड़ाकर लाए जाते हैं और हवा हल्की पड़ने पर सतह पर जम जाते हैं, जबकि गंगा के मैदान का निर्माण नदी निक्षेप से हुआ है ।
73. भारतीय मानक समय की देशान्तर रेखा (82° 30′) किस नगर से होकर गुजरती है ? 
(a) नागपुर
(b) दिल्ली
(c) पटना
(d) इलाहाबाद
उत्तर – (d) किसी भी स्थान की प्रधान याम्योत्तर (0 देशान्तर या ग्रीनविच से पूर्व या पश्चिम) से कोणीय दूरी को उस स्थान का देशांतर कहा जाता है। समान देशांतर को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा, जो कि ध्रुवों से होकर गुजरती है, देशांतर रेखा कहलाती है। यह पूर्व एवं पश्चिम दिशा में 180° तक होती है। इस प्रकार देशांतर रेखाओं की कुल संख्या 360 है। विषुवत रेखा पर दो देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी 111.32 किमी. होती है जो ध्रुवों की ओर घटकर शून्य हो जाती है। चूंकि को 360° में 24 घंटे का समय लगता है, इस प्रकार 1° की दूरी तय करने में 4 मिनट का समय लगता है। पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है, अतः पूर्व का समय आगे एवं पश्चिम का समय पीछे रहता है । 0° देशांतर रेखा को प्रधान याम्योत्तर ग्रीनविच रेखा कहा जाता है। यह रेखा लंदन के निकट ग्रीनविच से होकर गुजरती है। 180° देशांतर रेखा को अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा कहा जाता है। यदि कोई व्यक्ति इस रेखा को पश्चिम से पूर्व की ओर पार करता है, तो एक दिन कम हो जाता है एवं जब पूर्व से पश्चिम की ओर पार करता है, तो एक दिन बढ़ जाता है। पृथ्वी पर किसी स्थान विशेष का सूर्य की स्थिति से परिकल्पित समय स्थानीय समय कहलाता है एवं किसी देश के मध्य में गुजरने वाली देशांतर रेखा के अनुसार लिया गया समय उस देश का प्रामाणिक समय कहलाता है। उदाहरण के लिए भारत के सर्वाधिक पूर्व एवं सर्वाधिक पश्चिम में स्थित स्थानों के स्थानीय समय में लगभग 2 घंटे का अंतर होता है। जबकि इन दोनों स्थानों का प्रामाणिक समय एक ही है। भारत का प्रामाणिक समय 82 /2° देशांतर (इलाहाबाद) से लिया गया है। सामान्यतः प्रत्येक देश की एक प्रामाणिक देशांतर रेखा होती है, परन्तु यू. एस. ए. एवं रूस जैसे अधिक देशांतरीय विस्तार वाले देशों में क्रमश: 5 एवं 11 समय कटिबंध हैं।
74. निम्न में से सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला कौन-सी है? 
(a) हिमालय
(b) विन्ध्य
(c) अरावली
(d) नीलगिरि
उत्तर – (c) अरावली पर्वत एक अवशिष्ट पर्वत है एवं विश्व का प्राचीनतम मोड़दार पर्वत है। यह दिल्ली से अहमदाबाद तक लगभग 800 किलोमीटर की लंबाई में फैला हुआ गुरु शिखर इसकी सर्वोच्च चोटी है जिसकी ऊंचाई 1722 मीटर है। यह आबू पहाड़ी पर स्थित है। यह कठोर क्वार्ट्ज चट्टानों से निर्मित है। इसमें सीसा, तांबा, जस्ता, एस्बेस्टस, अभ्रक आदि खनिज पाए जाते हैं। पिपलीघाट, देवारी एवं देसुरी इसके कुछ महत्वपूर्ण दरें हैं। इसके पश्चिम की ओर से माही एवं लूनी नदी तथा पूर्व की ओर से बनास नदी निकलती है। हिमालय की शिवालिक श्रेणी नवीनतम मोड़दार पर्वत है। विंध्याचल पर्वतमाला प्राचीन युग की परतदार चट्टानों से निर्मित है, जिसमें लाल बलुआ पत्थर बहुतायत से मिलते हैं। इसकी औसत ऊंचाई 700 से 1200 मीटर है। यह पर्वतमाला उत्तर भारत को दक्षिण भारत से अलग करती है। नीलगिरि की पहाड़ियां तमिलनाडु में स्थित हैं।
75. भारत के किस राज्य का समुद्री तट सबसे अधिक लम्बा है ? 
(a) आन्ध्र प्रदेश
(b) महाराष्ट्र
(c) गुजरात
(d) तमिलनाडु
उत्तर – (c) भारत में गुजरात का समुद्री तट सबसे अधिक लम्बा है इसके बाद आन्ध्र प्रदेश का स्थान आता है। ज्ञातव्य है कि भारत हिन्द महासागर के उत्तर में इसके शीर्ष पर 8°4″ उत्तरी अक्षांश से 37°25″ पूर्वी देशान्तर के मध्य विस्तृत है। भारत की लंबाई उत्तर से दक्षिण की ओर 3214 कि.मी. तथा पूर्व से पश्चिम तक चौड़ाई 2933 कि.मी. है। इसकी स्थलीय सीमा की लंबाई 15200 कि.मी. तथा जलीय सीमा की लंबाई 7516 कि. मी. है। इसके मुख्य स्थल खंड की समुद्री सीमा की लंबाई लगभग 6100 कि.मी. है। ग्रेट निकोबार में स्थित इंदिरा प्वाइंट भारत का दक्षिणतम विन्दु है। पूर्व में इसके उपनाम पेग्मोलियन प्वाइंट, ला हिचिंग, पारसन प्वाइंट हैं। प्रादेशिक जल सीमा का विस्तार 12 समुद्री मील की दूरी तक है। यह भारत की सम्प्रभुता के अधीन है। इसके अनन्य आर्थिक क्षेत्र का विस्तार 200 समुद्री मील तक है। भारत के इस क्षेत्र को प्राकृतिक संसाधनों के दोहन का अधिकार है।
76. ओजोन परत मानव के लिए उपयोगी है, क्योंकि –
(a) वह वायुमण्डल को ऑक्सीजन प्रदान करती है
(b) वह सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों को पृथ्वी पर नहीं आने देती
(c) वह पृथ्वी का तापमान सन्तुलित रखती है
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (b) ओजोन परत समताप मण्डल में स्थित है। यह सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों को पृथ्वी पर नहीं आने देती है, जिससे पृथ्वी के जीवधारी इसके हानिकारक प्रभाव से बच जाते हैं। पराबैंगनी किरणों (Ultraviolet rays) के धरातल पर पहुँचने पर तापमान इतना अधिक हो जाएगा कि शायद पृथ्वी पर जीवन का पूर्णतः अभाव मिले।
77. चन्द्रग्रहण कब होता है ? 
(a) जब चन्द्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है
(b) जब पृथ्वी सूर्य और चन्द्रमा के बीच आ जाती है
(c) जब सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा के बीच आ जाता है
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (b) जब पृथ्वी, सूर्य एवं चन्द्रमा के बीच में आ जाती है, तो चन्द्रमा को सूर्य का प्रकाश नहीं प्राप्त हो पाता है, बल्कि पृथ्वी की छाया चन्द्रमा पर पड़ने लगती हैं। इसे चन्द्र ग्रहण कहा जाता है। चन्द्र ग्रहण सदैव पूर्णिमा को होता है, परन्तु प्रत्येक पूर्णिमा को नहीं क्योंकि पृथ्वी एवं चन्द्रमा के कक्ष तलों में 5° का परस्पर झुकाव पाया जाता है। अतः चन्द्रमा पृथ्वी के कक्ष तल में कभी-कभी ही होता है। जब चन्द्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है तब सूर्य ग्रहण होता है।
78. किस नदी पर विद्युत उत्पादन के लिए तीन बांध बने हैं तथा उसके पानी को बैराज द्वारा राजस्थान और मध्य प्रदेश में सिंचाई के लिए उपयोग में लाया जाता  है ? 
(a) बेतवा
(b) सोन
(c) चम्बल
(d) ताप्ती
उत्तर – (c) यमुना की सहायक चम्बल नदी पर निर्मित ‘चम्बल परियोजना’ मध्य प्रदेश तथा राजस्थान राज्य की संयुक्त परियोजना है। इस परियोजना के अंतर्गत तीन बांधों, मध्य प्रदेश में गांधी सागर तथा राजस्थान में राणा प्रताप सागर, जवाहर सागर तथा कोटा सागर का निर्माण किया गया है। इन वैराजों से निकाली गई नहरों द्वारा मध्य प्रदेश तथा राजस्थान में सिंचाई की जाती है तथा विद्युत का उत्पादन भी किया जाता है। गुजरात में ताप्ती नदी पर उकाई जल विद्युत एवं सिंचाई परियोजना निर्मित की गई है। बेतवा नदी पर निर्मित माताटीला परियोजना उ.प्र. तथा म.प्र. की जल विद्युत एवं सिंचाई की संयुक्त परियोजना है। सोन नदी पर ‘बाण सागर परियोजना’ का निर्माण किया गया है।
79. भारत और चीन की उत्तर पूर्वी सीमा का सीमांकन कौन-सी रेखा करती है ?
(a) डूरेंड रेखा
(b) मैकमोहन रेखा
(c) रैडक्लिफ रेखा
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (b) भारत और चीन की उत्तर पूर्वी सीमा का सीमांकन मैकमोहन रेखा करती है। संयुक्त भारत या वर्तमान पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच की सीमा रेखा का नाम डूरेंड रेखा है। जबकि भारत-पाकिस्तान को रेडक्लिफ रेखा विभाजित करती है।
80. निम्नलिखित में से सबसे प्राचीन पर्वत शृंखला कौन-सी है ? 
(a) हिमालय
(b) अरावली
(c) विन्ध्य
(d) सतपुड़ा
उत्तर – (b) सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला अरावली | श्रृंखला है इसका निर्माण काल कैम्ब्रियन युग से भी पूर्व माना जाता है। इसके पश्चात् विन्ध्य तथा सतपुड़ा पर्वत श्रेणियों का निर्माण काल है। हिमालय पर्वत का निर्माण सबसे बाद में तृतीय महाकल्प के दौरान हुआ।
81. नर्मदा नदी का उद्गम कहाँ से होता है ?
(a) भेंड़ाघाट
(b) शहडोल
(c) होशंगाबाद
(d) अमरकंटक
उत्तर – (d) नर्मदा व सोन दोनों ही नदियों का उद्गम अमरकंटक से हुआ है। भेड़ाघाट में नर्मदा नदी पर धुआँधार प्रपात का निर्माण किया गया है।
82. अंडमान व निकोबार :  
(a) बंगाल की खाड़ी में दो द्वीप हैं
(b) बंगाल की खाड़ी में द्वीप समूह है।
(c) अरब सागर में द्वीप समूह हैं
(d) हिन्द महासागर में दो द्वीप हैं
उत्तर – (b) अंडमान व निकोबार द्वीप समूह (ग्रेट निकोबार) बंगाल की खाड़ी में स्थित हैं, जिसका सबसे दक्षिणतम् बिन्दु इंदिरा प्वाइंट के नाम से विख्यात है।
83. ताप्ती नदी का उद्गम और अन्त है
(a) अमरकंटक और अरब सागर
(b) बेतूल और खम्भात की खाड़ी
(c) विन्ध्य और बंगाल की खाड़ी
(d) विन्ध्य और अरब सागर
उत्तर – (b) ताप्ती नदी म.प्र. के बैतूल जिले के मुल्ताई नगर के निकट सतपुड़ा पर्वत के दक्षिण में 762 मी. की ऊँचाई से निकलती है। 700 किमी. लम्बी यह नदी खम्भात की खाड़ी में गिरती है।
84. निम्न में सही क्रम क्या है ? 
(a) गाडविन ऑस्टिन, कंचनजंगा, माउन्ट एवरेस्ट
(b) नंदादेवी, गाडविन ऑस्टिन, कंचनजंगा
(c) माउन्ट एवरेस्ट गाडविन ऑस्टिन, कंचनजंगा
(d) गाडविन ऑस्टिन, माउन्ट एवरेस्ट कंचनजंगा
उत्तर – (c) एवरेस्ट, जो कि नेपाल में स्थित है, हिमालय की तथा विश्व की सबसे ऊँची चोटी है, जिसकी ऊँचाई 8848 मीटर (A.S.L.) हैं। गाडविन आस्टिन (K2) भारत में हिमालय की सबसे ऊँची चोटी है, जिसकी ऊँचाई 8611 मी. (A.S.L.) है। कंचनजंगा भारत में हिमालय की दूसरी सबसे ऊँची चोटी है, जिसकी ऊँचाई 8586 मी. है।
85. लक्षद्वीप कहाँ स्थित है ? 
(a) हिन्द महासागर
(b) अरब सागर
(c) बंगाल की खाड़ी
(d) प्रशान्त महासागर
उत्तर – (b) लक्षद्वीप भारत के पश्चिमी तट पर अरब सागर में स्थित है। लक्षद्वीप अरब सागर में
फैले हुए प्रवाल द्वीपों का समूह है। इन द्वीपों को 1956 में केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा दिया गया। लक्षद्वीप की राजधानी ‘कवरत्ती’ है।
86. भारत के उनतीसवें राज्य की राजधानी है ?  
(a) हैदराबाद
(b) विशाखापट्टनम
(c) पणजी
(d) सिलवासा
उत्तर – (a) भारत के उनतीसवें राज्य के रूप में 2 जून 2014 को आन्ध्र प्रदेश से पृथक होकर तेलंगाना अपने अस्तित्व में आया जिसकी राजधानी अविभाजित आंध्र प्रदेश की राजधानी रहे हाइटेक शहर हैदराबाद को बनाया गया, जबकि शेष आंध्र प्रदेश की राजधानी के लिए अमरावती को चुना गया।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Ajit kumar

Sub Editor-in-Chief at Jaankari Rakho Web Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *