म.प्र. पुलिस प्रशासन

म.प्र. पुलिस प्रशासन

म.प्र. पुलिस प्रशासन

मध्य प्रदेश पुलिस

“देश भक्ति-जन सेवा”

  • भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री विवेक जौहरी को मध्य प्रदेश का DGP पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है.
  • वर्तमान DGP पुलिस महानिदेशक श्री वी.के. सिंह को संचालक खेल एवं युवा कल्याण पदस्थ किया गया है।

मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक

क्र.पुलिस महानिदेशककार्यकाल
1श्री बी.पी. दुबे23.03.1982 से 28.05.1983
2श्री एच. एम. जोशी28.05.1983 से 31.03.1984
3श्री बी.के. मुखर्जी27.04.1984 से 06.12.1986
4श्री एन नटराजन06.12.1986 से 23.02.1988
5श्री बी.के. मुखर्जी24.02.1988 से 27.01.1989
6श्री एन नटराजन27.01.1989 से 31.10.1989
7श्री पी.डी. मालवीय31.10.1989 से 05.06.1990
8श्री एस.वी. सिंह05.06.1990 से 31.12.1990
9श्री आर.पी. शर्मा01.01.1991 से 10.05.1992
10श्री के.एस. राठौर10.05.1992 से 31.11.1992
11श्री दयाकिशोर आर्य31.11.1992 से 01.01.1993
12श्री आर.पी. शर्मा01.01.1993 से 31.12.1993
13श्री जे.एन. सक्सेना01.01.1994 से 30.6.06.1994
14श्री प्रताप सिंह30.06.1994 से 30.04.1995
15श्री शरथ चंद्र01.05.1995 से 30.06.1996
16श्री डी.पी. खन्ना01.07.1996 से 31.12.1996
17श्री अयोध्यानाथ पाठक01.01.1997 से 31.12.1997
18श्री बी.पी. सिंह01.01.1998 से 20.02.1999
19श्री एस.सी. त्रिपाठी20.02.1999 से 31.12.2001
20श्री. ए. एन. सिंह01.01.2002 से 31.07.2002
21श्री दिनेश चंद्र जुगरन01.08.2002 से 12.12.2003
22श्री एस.के. दास12.1.2003 से 31.03.2006
23श्री स्वराज पुरी01.04.2005 से 23.09.2006
24श्री ए.आर. पवार23.09.2006 से 19.05.2008
25श्री ए. आर.के. राउत19.05.2008 से 29.02.2012
26श्री नंदन दुबे01.03.2012 से 30.09.2014
27श्री सुरेन्द्र सिंह01.10.2014 से 30.06.2016
28श्री ऋुषि कुमार शुक्ला01.07.2016 से 14.12.2018
29श्री वी.के. सिंह15.12.2018 से 06.03.2020
30  विवेक जौहरी12.03.2020
  • मध्यप्रदेश पुनर्गठन के समय मध्य प्रदेश पुलिस प्रशासन का सबसे वरिष्ठ अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक होता था तथा प्रशासनिक दृष्टि से संपूर्ण मध्यप्रदेश को पॉच रेंज क्रमशः ग्वालियर, इंदौर, रीवा, जबलपुर और रायपुर में विभाजित किया गया था।
  • वर्ष 1982 में पुलिस महानिरीक्षक पद के साथ स्थाना पुलिस महानिदेशक का पद सृजित कर उसे मध्यप्रदेश पुलिस के सर्वोच्च पुलिस अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाने लगा।
  • एस.एस.पी. जिले-इंदौर, भोपाल है।
  • ले. कर्नल टेलर के प्रतिवेदन के अनुसार वर्ष 1861 में म.प्र. में पुलिस संगठन स्थापित किया गया है।
  • म.प्र. के प्रथम पुलिस महानिरीक्षक श्री वी.जी. घाटे थे।
  • म.प्र. के पुनर्गठन के पश्चात पुलिस मुख्यालय भोपाल में बनाया गया।
  • 1982 से पुलिस महानिरीक्षक के पद के स्थान पर पुलिस महानिदेशक का पद सृजित किया गया है।
  • डी.जी.पी. गृह सचिव के अधीन कार्य करते हैं।
  • वर्तमान में म.प्र. में पुलिस रेंज11  है।
  • जवाहर लाल नेहरू पुलिस अकादमी सागर में पुलिस प्रशिक्षण हेतु पुलिस महाविद्यालय की स्थापना  की गई।
  • प्रत्येक रेंज का प्रमुख उपमहानिरीक्षक (डी.आई.जी) होता है।
  • म.प्र. की पहली आई.पी.एस. महिला अधिकारी सुश्री आशा गोपालन हैं।
  • म.प्र. में पहला महिला पुलिस थाना भोपाल में खोला गया है।
  • म.प्र. में रेलवे पुलिस के लिए भोपाल, इंदौर और जबलपुर में पुलिस अधीक्षक रेलवे कार्यालय है।
  • जिसमें पुलिस अधीक्षक पद का अधिकारी म.प्र. शासन द्वारा नियुक्त किया जाता है।
  • म.प्र. में सन् 1968 में विशेष सशस्त्र बल एक्ट लागू किया।
  • म.प्र. में पुलिस फायर ब्रिगेड की शाखाए इंदौर, पीथमपुर, (धार) में हैं।
  • 15 अप्रैल 1982 को पुलिस अपराध रिकार्ड कार्यालय की स्थापना की गई।
  • म.प्र. में ‘हरिजन एवं आदिवासी प्रकोष्ठ‘ की स्थापना पुलिस मुख्यालय भोपाल में की गई है।
  • अपराध अनुसंधान प्रशिक्षण केन्द्र सागर में स्थापित किया गया है।
  • फोरेन्सिक साइन्स लेबोरेटरी सागर में स्थित है।
  • प्रदेश में पुलिस वायरलेस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर है।
  • म.प्र. (भूतपूर्व मध्यभारत) के प्रथम पुलिस महानिदेशक श्री के.एम. रूस्तमजी है।
  • पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर को मनाया जाता है।
  • म.प्र. ग्राम एंव नगर रक्षा समिति विधेयक 1999 से प्रभावी है।
  • म.प्र. राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण का मुख्यालय भोपाल में है।
  • म.प्र. के होशंगाबाद में महिला जेल स्थापित है।
  • 1968 में म.प्र. विशेष सशस्त्र बल अधिनियम लागू किया गया।
  • होमगार्ड पैरा पुलिस फोर्स मुख्यालय जबलपुर है।
  • म.प्र. में सन् 1995 से कारागारों में बंदियों के लिए ‘योग शिक्षा‘ अनिवार्य कर दी गयी है।
  • म.प्र में पहली खुली जेल मुॅंगावली, अशोकनगर व म.प्र. की खुली जेल होशंगबाद में जनवरी 2011 में खोली गयी है।
  • नरसिंहपुर लखीमपुर व जबलपुर में किशोर बंदीगृह स्थापित किये गये है।
  • क्षेत्रीय जेल प्रबंधन एवं शोध संस्थान भोपाल व जेल प्रशिक्षण केन्द्र सागर है।
  • म.प्र. सरकार द्वारा 15 फरवरी 1964 को भोपाल जिला में ‘बंदी हित दिवस‘ का आयोजन किया गया था।
  • म.प्र. के जबलपुर नगर में एक आदर्श महिला जेल की स्थापना की गई है।
  • इंदौर में सशस्त्र पुसिल प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किया गया।
  • राज्य का प्रथम पुलिस महानिदेशक बी.पी. दुबे थे।
  • नव आरक्षकों एवं प्लाटून कमाण्डरों को छठवी वाहिनी जबलपुर में प्रशिक्षण दिया जाता है।
  • राज्य में 1960 से भोपाल में सी.आई.डी. मुख्यालय की स्थापना की गई।
  • पुलिस मोटर वर्कशॉप प्रशिक्षण शाा रीवा में है।
  • भोपाल में पुलिस यातायात प्रशिक्षण संस्था स्थापित है।
  • प्रथम  मेट्रो थाना- हबीबगंज
  • प्रथम आई.एस.ओ. प्रमाणन थाना- देवास
  • म.प्र. पुलिस  की नेट सुविधा है- पोलनेट
  • राज्य पुलिस का सर्वोच्य अधिकारी गृह सचिव के अधीन कार्य करता है।
  • हरिजन एवं आदिवासी प्रकोष्ठ की स्थापना का मुख्यालय- भोपाल

वर्तमान में पुलिस संगठन

आई.जी. जोन11
डी. आई. जी रेंज15
पुलिस जिले52
पुलिस कंट्रोल रूम53
पुलिस अनुभाग184
पुलिस थाने1061
पुलिस चौकिया575
पुलिस बटालियन26
होमगार्ड कंपनी106

मध्यप्रदेश मे पुलिस रेंज

  1. इंदौर- इंदौर, धार, झाबुआ, खरगोन, खण्डवा, बडवानी, बुरहानपुर, अलीराजपुर
  2. उज्जैन- उज्जैन, देवास, रतलाम, शाजापुर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा
  3. भोपाल- भोपाल, राजगढ, सीहोर, विदिशा
  4. ग्वालियर- ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर
  5. होशंगाबाद- होशंगाबाद, हरदा, बैतूल, रायसेन, (मुख्यालय भोपाल है)
  6. चम्बल रेंज- भिण्ड, मुरैना, दतिया, श्योपुर (मुख्यालय मुरैना)
  7. सागर- सागर, दमोह, टीकमगढ, पन्ना, छतरपुर
  8. जबलपुर- जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाडा, सिवनी, कटनी
  9. बालाघाट- बालाघाट, मण्डला, डिण्डोरी
  10. रीवा- रीवा,सीधी, सतना, सिंगरौली
  11. शहडोल- शहडोल,उमरिया, अनूपपुर

म.प्र. पुलिस के प्रशिक्षण संस्थान

  1. जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी- सागर
  2. आर्म्स एण्ड प्रैक्टिस सेंटर- इंदौर
  3. श्वान प्रशिक्षण केन्द्र- भदभदा (भोपाल)
  4.  फोरेंसिक साइन्स लेबोरेट्री-सागर
  5. पुलिस यातायात प्रशिक्षण-भोपाल
  6. वाहन कर्मचारी प्रशिक्षण- रीवा
  7. पुलिस वायरलेस प्रशिक्षण- इंदौर
  8. नव आरक्षक/प्लाटून कमाण्डर- छठीवाहिनी जबलपुर
  9. जिला बल के नव आरक्षक- उमरिया, इंदौर, तिगरा (ग्वालियर)
  10. पुलिस मोहर,वर्कशाप प्रशिक्षण थाना- रीवा
  11. रूस्तमजी सशास्त्र पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र- इंदौर
  12. म.प्र. पुलिस कॉलेज- सागर
  13. राज्य पुलिस मुख्यालय- भोपाल

रूस्तमजी सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इन्दौर

  • पुलिस बल में हुए विस्तार एवं प्रशिक्षण की अवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए सशस्त्र पुलिस बल के प्रशिक्षण हेतु वर्ष 1980 में इस संस्था की स्थापना की गई । वर्ष 1988 में प्रशिक्षण संस्था को महाविद्यालय का दर्जा दिया गया । वर्ष 2003 में इस संस्था को रूस्तमजी सशस्त्र पुलिस प्रद्गिाक्षण महाविद्यालय का नाम दिया गया । वर्तमान में संस्था प्रमुख के पद पर पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ है ।

पुलिस विभाग की शाखाएँ

  • पुलिस महानिदेशक कार्यालय, अग्निशमन सेवाए,अनुसूचित जन जाति कल्याण,अपराध अनुसंधान विभाग,अनुसंधान एवं विकास,एंटी नक्सल ऑपरेशन,ए.टी.एस.,पुलिस अकादमी, ,एस.आई.एस.एफ.,एस.टी.एफ.कल्याण काउंटर इंटेलिजेंस कॉपरेटिव फ्राॅडचयन और भर्तीजवाहर लाल नेहरू पुलिस अकादमी, सागर तकनीकी सेवाएं, नारकॉटिक्स निजी सुरक्षा एजेंसी पी.आर.टी.एस., इंदौर पी.टी.आर.आई. पुलिस दूरसंचार शाखा पुलिस मैनुअल,पुलिस सुधार,प्रशासन शाखा,प्रशिक्षण निदेशालय,प्रबन्ध,महिलाओं के खिलाफ अपराध,यातायात,योजना,राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो,राज्य साइबर सेल,रूस्तमजी सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर,लोक सेवा गारंटी,विशेष शाखा,विशेष सशस्त्र बल,विशेष अभियान,शासकीय रेल पुलिस मुख्यालय,भोपाल,शिकायत, सतर्कता

हेल्पलाईन नंबर

  • पुलिस- 100
  • अग्नि- 101
  • एंबुलेंस- 102, 108
  • महिला हेल्पलाईन नंबर- 1090
  • चाइल्ड हेल्पलाईन नंबर- 1098
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Comment