शास्त्रीय और अंतरशास्त्रीय अध्ययन क्षेत्र में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

शास्त्रीय और अंतरशास्त्रीय अध्ययन क्षेत्र में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर—  शास्त्रीय और अंतरशास्त्रीय अध्ययन क्षेत्र में अन्तर—
शास्त्रीय अध्ययन क्षेत्र—
1. शास्त्रीय अध्ययन क्षेत्र में एक ही विषय का अध्ययन, एक क्षैशिक अध्ययन क्षेत्र की परिसीमा में किया जाता है।
2. इसमें विशिष्ट एवं निश्चित लक्ष्य, क्षेत्र एवं. विधियाँ होती हैं।
3. इसमें नवीन ज्ञान, अवधारणाएँ एवं सिद्धान्तों की खोज नहीं की जाती है, अपितु निश्चित समस्याओं का समाधान किया जाता है।
4. इसके अध्ययन हेतु विशेषताओं का समुदाय होता है।
5. इसमें मुख्य जोर समस्या के समाधान करने, कार्य करने, ज्ञान व कौशलों का संचार करने तथा ज्ञान व कौशलों के समन्वय पर दिया जाता है।
अंतर शास्त्रीय अध्ययन—
1. अंतरशास्त्रीय अध्ययन क्षेत्र में ऐसी समस्याओं का समाधान किया जाता है। जो किसी एक अध्ययन क्षेत्र के बाहर या परे होती है।
2. इसमें निश्चित विधियाँ नहीं होती हैं, अपितु अनुसंधान प्रक्रिया के द्वारा समस्या विशेष के समाधान हेतु विधियाँ निर्मित कर प्रयुक्त की जाती हैं।
3. इसमें नवीन ज्ञान, अधिक विश्लेषण, नये अर्थों एवं विशिष्ट संयुग्मनों को खोजने का प्रयास किया जाता है।
4. इसके अध्ययन हेतु विशेषज्ञों का समुदाय निर्मित किया जाता है।
5. इसके विपरीत इसमें मुख्य जोर समस्या की व्याख्या करने, समस्या का समाधान के साथ उसके उत्पाद का सृजन करने तथा नवीन प्रश्न उठाने पर रहता है।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *