स्टालिन के कार्यों का उल्लेख करें।

स्टालिन के कार्यों का उल्लेख करें।

उत्तर ⇒ रूस में सत्ता संभालते ही स्टालिन के समक्ष अनेक विकट समस्याएँ थी। इनमें सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण आर्थिक समस्या थी। अतः सर्वांगीण आर्थिक विकास के लिए स्टालिन ने 1928 में पंचवर्षीय योजना लागू की। तीन पंचवर्षीय योजनाओं द्वारा आर्थिक विकारा को गति की गई। औद्योगिकीकरण की गति बढ़ी, कृषि का आधुनिकीकरण हुआ तथा वैज्ञानिक प्रगति हुई। श्रमिकों, किसानों और स्त्रियों की स्थिति में सुधार लाने का प्रयास किया गया। सामूहिक कृषि की व्यवस्था की गई, परंतु यह व्यवस्था सफल नहीं हो सकी। अत: स्टालिन ने राज्य नियंत्रित कृषि फार्म (कोलखोज) खोले। इसका विरोध करनेवालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। साम्यवादी दल के भीतर भी स्टालिन की नीतियों की आलोचना की गई। अतः इन्हें षड्यंत्रकारी मानकर दंडित किया गया। अनेकों को जेल में बंद कर दिया गया। ट्रॉटस्की सहित अनेक नेताओं को निर्वासित कर दिया गया। लोकतंत्र, भाषण और प्रेस पर प्रतिबंध लगा दिया गया। क्रांति और मार्क्सवाद के आदर्शों की उपेक्षा की गई। इस नीति का कला और साहित्य के विकास पर प्रतिकूल असर पड़ा। स्टालिन ने सर्वाधिकारवाद की नीति अपनाई तथा तानाशाह बन गया। इसके बावजूद स्टालिन ने सोवियत संघ को एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में परिणत कर दिया।

Ajit kumar

Sub Editor-in-Chief at Jaankari Rakho Web Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *