आलेख के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए ।

आलेख के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए ।

                           अथवा
लेख क्या है ?
                          अथवा
आलेख किसे कहते हैं ? स्पष्ट कीजिए ।
उत्तर— आलेख–आलेख मीडिया से जुड़ी हुई नई विधा है, जो वर्तमान समय में अत्यधिक लोकप्रिय हुई है। यह मोटे तौर पर निबन्ध से मिलती-जुलती विधा है मगर तथ्य व सूचनाओं की प्रमुखता से इसका अलग स्वरूप बनता है। समाचार पत्रों में अक्सर छपने वाली विशेष रिपोर्ट’ और ‘फीचर’ से आलेख इस मायने में अलग है कि ‘विशेष रिपोर्ट’ और ‘फीचर’ में लेखक के विचारों को प्रमुखता दी जाती है । आलेख लेखन का सीधा उद्देश्य पाठक को सम्बन्धित विषय की तथ्य परक जानकारी देना है। इसमें क्रमबद्धता, स्पष्टता व सुसंगतता होनी चाहिए। समाचार पत्रों के सम्पादकीय पृष्ठ पर व पत्रिकाओं में विविध विषयों पर विशेषज्ञों के आलेख प्रकाशित होते रहते हैं। आलेख में किसी विषय से सम्बन्धित आँकड़ों के साथ पृष्ठभूमि की सामग्री जुटानी पड़ती है। आलेख लिखने की कोई निश्चित शैली नहीं होती । प्रत्येक लेखक अपनी निजी शैली में आलेख लिख सकते हैं। आलेख के लिए विषय पर अच्छी पकड़ व प्रभावी भाषा जरूरी है। आलेख का आदि, मध्य, अन्त होता है, जिसमें विषय वस्तु का खुलासा किया जाता है। एक अच्छे आलेख में सामान्यतया प्रारम्भ में विषय से सम्बन्धित ताजा घटनाक्रम का विवरण दिया जाता है। फिर उससे जुड़े अन्य पहलुओं को सामने लाया जाता है व अंत में तथ्यों के सहारे विश्लेषण के साथ निष्कर्ष प्रस्तुत किया जाता है।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *