इंगलैंड ने अपने वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने के लिए क्या किया ?

इंगलैंड ने अपने वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने के लिए क्या किया ?

उत्तर ⇒ इंगलैंड में यांत्रिक युग का आरंभ सूती वस्त्र उद्योग से हुआ। 1773 में लंकाशायर के वैज्ञानिक जान के ने फ्लाइंग शटल नामक मशीन बनाई। इससे बुनाई की रफ्तार बढी तथा सृत की माँग बढ़ गई। 1765 में ब्लैक बर्न के जेम्स हारग्रीब्ज ने स्पिनिंग जेनी बनाई। जिससे सत की कताई आठ गुना बढ़ गई। रिचर्ड आर्कराइट ने सूत कातने के लिए स्पिनिंग फ्रेम का आविष्कार किया, जिससे अब हाथ से सूत कातने का काम बंद हो गया। क्रॉम्पटन ने स्पिनिंग म्यूल नामक मशीन बनाई। इन मशीनों के आधार पर इंगलैंड में कम खर्च में ही बारीक सूत अधिक मात्रा में बनाए जाने लगे। इससे वस्त्र उद्योग में क्रांति आ गई। इन संयंत्रों की सहायता से इंगलैंड में वस्त्र उद्योग को बढ़ावा मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *