कौमिण्टर्न की स्थापना क्यों की गई ? इसका क्या महत्त्व था ?

कौमिण्टर्न की स्थापना क्यों की गई ? इसका क्या महत्त्व था ?

उत्तर ⇒ लेनिन का एक महत्त्वपूर्ण कार्य था 1919 ई० में मास्को में थर्ड इंटरनेशनल की स्थापना करना। मार्क्सवाद का प्रचार करने एवं विश्व के सभी मजदूरों को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न देशों के साम्यवादी दलों के प्रतिनिधि मास्को में एकत्रित हुए। वहीं पर सभी देशों की साम्यवादी पार्टियों का एक संघ बनाया गया जो कौमिण्टर्न कहलाया। इसका मुख्य कार्य विश्व में क्रांति का प्रचार करना एवं साम्यवादियों की सहायता करना था। कौमिण्टर्न का नेतृत्व रूस के साम्यवादी दल के पास रहा। लेनिन के इस कार्य से पूँजीवादी देशों में बेचैनी फैल गयी। रूस से मधुर संबंध बनाने को वे बाध्य हो गए। इंगलैंड ने 1921 में रूस से व्यापारिक संधि कर ली। 1924 तक इटली, जर्मनी, इंगलैंड ने रूस की बोल्शेविक सरकार को मान्यता प्रदान कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *