जैव और अजैव संसाधनों से आप क्या समझते हैं ?

जैव और अजैव संसाधनों से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर ⇒ उत्पत्ति के आधार पर संसाधनों को दो वर्गों में बाँटा गया है-
     (i) जैव संसाधन           (ii) अजैव संसाधन।

(i) जैव संसाधन – जीवमंडल में विद्यमान जीव जैसे पक्षी, मछलियाँ, पेड़-पौध और स्वयं मनुष्य जैव संसाधन के अंतर्गत आते हैं। इनमें अनुकूल प्राकृतिक परिस्थितियों में संतान उत्पन्न करने की क्षमता होती है। ये सजीव होते हैं। इनमें वृद्धि की प्रक्रिया चलती रहती है।

(ii) अजैव संसाधन – वातावरण में पाये जाने वाले सभी निर्जीव पदार्थ जैसे खनिज, चट्टानें, मिट्टी, नदियाँ, पर्वत इत्यादि अजैविक संसाधन कहलाते हैं। इनमें वद्धि नहीं होती है, इनके उपयोग से इनका भंडार समाप्त होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *