नगर निगम की आय के प्रमुख साधनों को बताइए।

नगर निगम की आय के प्रमुख साधनों को बताइए।

उत्तर- नगर निगम की आय के प्रमुख साधन निम्नांकित हैं

(i) गृहकर- नगर निगम गृह-स्वामियों से उनकी जायदाद के कर के मूल्य का एक निश्चित प्रतिशत गृहकर के रूप में वसूल करता है।

(ii) जलकर- नगर निगम मकान तथा दूकान के कर मूल्य का निर्धारित प्रतिशत लगभग 3 प्रतिशत जलकर के रूप में उसके मालिकों से वसूल करता है।

(iii) मनोरंजन कर- नगर निगम द्वारा विभिन्न सिनेमाघरों, नाट्यशालाओं, थियेटरों, संगीत-सम्मेलनों, सर्कस आदि मनोरंजन के साधनों पर कर लगाया जाता है। मनोरंजन कर नगर निगम की आय का एक प्रमुख साधन है। इसके अतिरिक्त विज्ञापन संबंधी बैनर, होर्डिंग्स, साईनबोर्ड आदि के लिए भी कर की वसूली की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *