निर्वाचन आयोग के प्रमुख कार्यों का वर्णन करें।

निर्वाचन आयोग के प्रमुख कार्यों का वर्णन करें।

उत्तर :- प्रजातंत्र जनता के प्रतिनिधियों द्वारा संचालित शासन व्यवस्था है। निर्वाचन की स्वतंत्रता और निष्पक्षता ही प्रजातंत्र को सुदृढ़ बनाती है। इसलिए; निर्वाचन की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए एक निर्वाचन आयोग का गठन किया गया है। इसके निम्नलिखित कार्य हैं

(i) संसद, विधानमंडलों, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए मतदाता-सूची तैयार करना, निर्वाचन क्षेत्र का निर्धारण करना तथा चुनाव तथा उपचुनाव कराना।

(ii) निर्वाचन की तिथि एवं कार्यक्रम का निर्धारण करना।

(iii) मतदान की समस्त व्यवस्था का नियंत्रण, निर्देशन, पर्यवेक्षण एवं संचालन करना।

(iv) चुनाव में राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों एवं मतदाताओं के लिए आचार-संहिता बनाना।

(v) चुनाव खर्च की सीमा निर्धारित करना।
(vi) राजनीतिक दलों की मान्यता प्रदान करना, उनके लिए चुनाव चिह्न निर्धारित करना।

(vii) निर्वाचन से संबंधित विवादों एवं राज्यपाल या राष्ट्रपति के द्वारा भेजे गए निर्वाचन संबंधी विवाद याचिकाओं का निपटारा करना।

Leave a Comment