नेपाल में सप्तदलीय गठबंधन की सरकार किस प्रकार बनी? वर्णन करें।

नेपाल में सप्तदलीय गठबंधन की सरकार किस प्रकार बनी? वर्णन करें।

उत्तर :- नेपाल में सन् 1990 से संवैधानिक लोकतंत्र की व्यवस्था थी। वर्ष 2001 में राजा वीरेंद्र की हत्या कर दी गई एवं उनके भाई राजा ज्ञानेन्द्र. ने गद्दी संभाली। राजा ज्ञानेंद्र को लोकतांत्रिक शासन-व्यवस्था स्वीकार नहीं था। नेपाल की जनता ने अप्रैल, 2006 में राजा ज्ञानेंद्र के खिलाफ भयंकर जनसंघर्ष एवं आंदोलन शुरू कर दिया। इसके लिए नेपाल में सात राजनीतिक दलों ने मिलकर एक गठबंधन बनाया। जिसे सप्तदलीय गठबंधन कहा जाता है। इस गठबंधन ने काठमांड में 4 दिनों के बंद की घोषणा की। अंततः राजा को 24 अप्रैल, 2006 को सप्तदलीय गठबंधन के प्रधान गिरजा प्रसाद कोइराला को प्रधानमंत्री बनाने की घोषणा करनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *