परिवार के भीतर किस प्रकार लैंगिक भेदभाव किये जाते हैं? समझावें।
परिवार के भीतर किस प्रकार लैंगिक भेदभाव किये जाते हैं? समझावें।
उत्तर- भारतीय समाज पुरुष प्रधान समाज है। परिवार में भी लड़कों को ही प्राथमिकता दी जाती है। लड़के और लड़कियों के पालन-पोषण के क्रम में परिवार में ही यह भावना पनप जाती है कि भविष्य में लड़कियों की मुख्य जिम्मेवारी गृहस्थी चलाने और बच्चों के पालन-पोषण तक ही सीमित होगी। यहीं से लैंगिक भेदभाव की शुरुआत देखी जाती है। महिलाओं का काम खाना बनाना, कपड़ा धोना, बच्चों का पालन-पोषण आदि तक ही सीमित है। शिक्षा देने के मामले में भी लड़कों को अधिक प्राथमिकता दी जाती है। यही कारण है कि आज पुरुष 82 प्रतिशत साक्षर हैं जबकि सिर्फ 65 प्रतिशत महिलाएँ ही साक्षर हैं।