बिहार एक परिचय

बिहार एक परिचय

बिहार 38 जिले है तथा यहाँ का क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किमी है। यहाँ की जनसंख्या लगभग 10,38,04,637 हैं बिहार में लगभग 5,41,85,347 पुरुष तथा लगभग 4,96,19,290 महिलाएं है।

बिहार में हिन्दू 83.2 % हैं तथा मुस्लिम 16.5 % है। यहाँ की मुख्य भाषा हिंदी, उर्दू , मैथिली, भोजपुरी, मागधी, अंगिका आदि हैं। क्षेत्रफल में यह देश का 12 वा तथा जनसंख्या में तीसरा सबसे बड़ा राज्य है।

बिहार का सामान्य परिचय 

बिहार की स्थापना – 22 मार्च 1912 
राजधानी – पटना 
उच्च न्यायालय – पटना 
राजकीय भाषा – हिंदी
द्वितीय राजकीय भाषा – उर्दू 
राजकीय पशु – बैल 
राजकीय पक्षी – गौरेया 
राजकीय पुष्प – गेंद फूल 
राजकीय वृक्ष – पीपल 
राजकीय चिन्ह – बोधि वृक्ष 
राजकीय मछली –मांगुर 
राज्य का महापर्व – छठ

बिहार एक परिचय | बिहार सामान्य ज्ञान (Bihar GK)

12वीं शताब्दी के अंत में ‘बौद्ध विहारों’ की बहुलता के कारण इस क्षेत्र का नाम ‘विहार’ पड़ा जो कालांतर में ‘बिहार’ के नाम से प्रचलित हुआ। विहार का अर्थ है ‘मठ’ भिक्षुओं का निवास स्थान।

बिहार का मानचित्र (Map Of Bihar)

बिहार देश के पूर्वी भाग (83°-19′-50″ से 88°-17′-40″ पूर्व देशांतर के बीच) में स्थित है। यह पूरी तरह से भूमि से घिरा राज्य है, हालांकि कोलकाता बंदरगाह के माध्यम से समुद्र तक जाने का रास्ता बहुत दूर नहीं है। बिहार पूर्व में आर्द्र पश्चिम बंगाल और पश्चिम में उप आर्द्र उत्तर प्रदेश के बीच में स्थित है जो इसे जलवायु, अर्थव्यवस्था और संस्कृति के संबंध में एक संक्रमणकालीन स्थिति प्रदान करता है। यह उत्तर में नेपाल और दक्षिण में झारखंड से घिरा है। बिहार का मैदान गंगा नदी द्वारा दो असमान हिस्सों में विभाजित है जो मध्य से पश्चिम से पूर्व की ओर बहती है।

  • पश्चिम से पूर्व दिशा में नेपाल की सीमा वाले 7 जिले: पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज
  • उत्तर से दक्षिण दिशा में उत्तर प्रदेश की सीमा वाले 8 जिले: पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर और रोहतास
  • पश्चिम से पूर्व दिशा में झारखंड की सीमा वाले 8 जिले: रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर और कटिहार
  • उत्तर से दक्षिण दिशा में पश्चिम बंगाल की सीमा वाले 3 जिले: किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार
बिहार स्पेशल सामान्य ज्ञान (Bihar Special GK For BPSC)

बिहार की भौतिक विशेषताऐं (Physical Characteristics Of Bihar)

अक्षांश24°-20′-10″ ~ 27°-31′-15″ उत्तर
देशान्तर83°-19′-50″ ~ 88°-17′-40″ पूर्व
कुल क्षेत्रफल94,163.00 वर्ग किमी
देश के कुल क्षेत्रफल में बिहार का हिस्सा2.86%
समुद्र तल से ऊँचाई173 फीट
पूर्व से पश्चिम की दूरी483 किमी
उत्तर से दक्षिण की दूरी345 किमी
नेपाल सीमा की लंबाई601 किमी
बिहार का सबसे बड़ा जिला (क्षेत्रफल में)पश्चिम चंपारण
बिहार का सबसे छोटा जिला (क्षेत्रफल में)शिवहर
बिहार का सबसे गर्म जिलागया
बिहार का सबसे ठंडा जिलागया
बिहार का सर्वाधिक वर्षा वाला जिलाकिशनगंज
बिहार का सबसे कम वर्षा वाला जिलाऔरंगाबाद
बिहार में गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदीकोसी

बिहार की राजव्यवस्था (Polity Of Bihar)

राज्य स्थापना दिवस22 मार्च 1912
बिहार का पहला विभाजन1936 (ओडिशा)
बिहार का दूसरा विभाजन15 नवंबर, 2000 (झारखंड)
राज्यपालश्री फागू चौहान
मुख्यमंत्रीश्री नीतीश कुमार
उपमुख्यमंत्रीश्री तारकिशोर प्रसाद और श्रीमती रेणु देवी
विधान – सभाद्विसदनी
विधान परिषद 75
विधान सभा 243
लोकसभा सीट40
राज्यसभा सीट16
उच्च न्यायालयपटना उच्च न्यायालय
मुख्य न्यायाधीशसंजय करोल
राजभाषाहिंदी
द्वितीय राजभाषाउर्दू
अधिकतम बोली जाने वाली क्षेत्रीय भाषामैथिली
प्रमंडल9
जिला38
अनुमंडल101
प्रखंड534

*पटना उच्च न्यायालय की स्थापना 9 फरवरी, 1916 को हुई थी ।

2011 जनगणना के अनुसार बिहार संवंधित प्रमुख तथ्य

जनसंख्या (2011)10,40,99,452
जनसंख्या का घनत्व1,106 प्रति वर्ग किमी
उच्चतम घनत्वशिवहर, 1880 प्रति वर्ग किमी
न्यूनतम घनत्वकैमूर, 488 प्रति वर्ग किमी
सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिलापटना: 58,38,465
सबसे कम आबादी वाला जिलाशेखपुरा: 6,36,342
लिंग अनुपात (महिला/हजार पुरुष)918
उच्चतम लिंग अनुपात(गोपालगंज) 1,021
सबसे कम लिंगानुपात(मुंगेर) 876
न्यूनतम साक्षरता दरपूर्णिया, 51.08%
उच्चतम साक्षरता दररोहतास, 73.37%

बिहार के प्रतीक (Symbol Of Bihar)

राजकीय पशुगौर
राजकीय पक्षीगोरैया
राजकीय वृक्षपीपल
राजकीय पुष्पगेंदा

बिहार में प्रथम (First In Bihar)

  • चीनी मिल : मधौरा (1904)
  • नगरपालिका : आरा (1865)
  • सिंचाई परियोजना : सोन बहुउद्देशीय परियोजना
  • लोकसभा अध्यक्ष: बलिराम भगत (5वीं लोकसभा)
  • अंग्रेजी अखबार डेली: द सर्च लाइट
  • अंग्रेजी अखबार साप्ताहिक : बिहार हेराल्ड
  • हिंदी समाचार पत्र साप्ताहिक : बिहार बंधु
  • हिंदी समाचार पत्र दैनिक : सर्वहितैषी
  • नवपाषाण काल के आभूषण मिलने वाला स्थान : चिरांड
  • मुख्यमंत्री: श्रीकृष्ण सिंह
  • राज्यपाल: जय राम दास दौलत राम
  • टीवी रिले केंद्र : मुजफ्फरपुर (1978)
  • तेल शोधन केंद्र : बरौनी
  • अंग्रेजी यात्री : रॉल्फ फिच
  • सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री पद पर आसीन : श्री सतीश प्रसाद सिंह
  • प्रथम मुख्यमंत्री : श्री कृष्ण सिंह
  • प्रथम हरिजन मुख्यमंत्री : श्री भोला पासवान शास्त्री
  • प्रथम मुसलिम मुख्यमंत्री : अब्दुल गफूर
  • बिहार के प्रथम निर्दलीय मुख्यमंत्री : श्री महामाया प्रसाद सिन्हा
  • सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री पद पर आसीन : श्री नितीश कुमार
  • पटना उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश : सर एडवर्ड चामियर
  • पटना उच्च न्यायालय के प्रथम भारतीय मुख्य न्यायाधीश : सर सैय्यद फजल अली
  • सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बिहार के प्रथम व्यक्ति : श्री भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा
  • बिहार विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष : श्री रामदयालु सिंह
  • बिहार विधानपरिषद के प्रथम सभापति : राजीव रंजन प्रसाद सिंह

भौगोलिक तौर पर बिहार को तीन प्राकृतिक विभागो मे बाँटा जाता है-

  1. उत्तर का पर्वतीय एवं तराई भाग,
  2. मध्य का विशाल मैदान तथा
  3. दक्षिण का पहाड़ी किनारा।

बिहार की भूवैज्ञानिक संरचना (Geological Formation Of Bihar)

  • उत्तर में नवनिर्मित चट्टानें, दक्षिण में पुरानी चट्टानें
  • उत्तर-पश्चिम तराई है, मध्य गंगा का मैदान है और दक्षिण में पठार है
  • धारवाड़ चट्टानें : दक्षिण पूर्वी बिहार (जमुई, नवादा, मुंगेर)
  • विंध्य चट्टानें : दक्षिण पश्चिमी बिहार (कैमूर, रोहतास)

बिहार में खनिज सम्पदा (Mineral Wealth In Bihar)

  • अभ्रक : गया, नवादा मुंगेर और जमुई
  • बॉक्साइट : रोहतास
  • चुना-पत्थर : रोहतास, मुंगेर, भोजपुर
  • लिथियम : गया
  • एस्बेस्टस : रोहतास
  • डोलोमाइट : रोहतास
  • चीनी मिट्टी : भागलपुर, मुंगेर
  • टिन : गया
  • पाइराइट्स : रोहतास (बिहार का एकाधिकार है)
  • सोना : मुंगेर

राज्‍य के मुख्‍य उद्योग हैं –

  • मुंगेर में सिगरेट कारखाना
  • आई टी सी मुंगेर में आई टी सी के अनय उतपाद अगरबती, माचिस, एम तथा चावल, ऑटा आदि का निरमाण
  • मुंगेर में बंदुक फैकटरी
  • मुंगेर के जमालपुर में रेल कारखाना एशिया परसिध रेल करेन कारखाना जमालपुर
  • भागलपुर में शिलक उधाेग

बिहार में प्रसिद्ध झरने (Famous Waterfalls In Bihar)

  • काकोलत जलप्रपात (नवादा)
  • तेलहर जलप्रपात (कैमूर)
  • करकट जलप्रपात (कैमूर)
  • तुतला भवानी (तुत्रही या टिटुला धाम) (रोहतास)
  • धुआ कुंड झरना (रोहतास)

बिहार के प्रमुख जलकुंड

  • बिहार के राजगीर तथा मुंगेर आदि जिलों में गर्म पानी के कुंड हैं।
  • गर्म जलकुण्डों के जल में गंधक एवं खनिज लवणों का मिश्रण रहता है जिसके कारण यह त्वचा संबंधित रोगों के उपचार में सहायक सिद्ध होता है।
जलकुंडस्थान
सप्तधारा, नानक कुंड, मखदुम कुंड, ब्रह्म कुंड, सूर्य कुंड, गोमुख कुंडराजगीर
सीता कुंड, रामेश्वर कुंड, ऋषि कुंड, लक्ष्मण कुंडमुंगेर
अग्नि कुंडगया

बिहार में प्रसिद्ध झीलें

  • कंवर झील (बेगूसराय)
  • मुचलिंडा झील (बोधगया)
  • सरैया मान झील (बेतिया)
  • खड़गपुर झील (मुंगेर)
  • मोती झील (मोतिहारी)
  • पांडु पोखर (राजगीर)
  • घोड़ाकटोरा झील (राजगीर)

बिहार में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल

  • नालंदा महाविहार का पुरातत्व स्थल (नालंदा विश्वविद्यालय): नालंदा (2016)
  • महाबोधि मंदिर परिसर: बोध गया (2002)

बिहार के महत्वपूर्ण व्यक्तित्व और उनके उपनाम

नामउपनाम
अजातशत्रुकुणिक
कालाशोककाकवर्ण
बिंदुसारअमित्रघात
अशोकदेवनामप्रिय, देवनामप्रियदर्शी
डॉ राजेंद्र प्रसाददेशरत्न, अजातशत्रु
जय प्रकाश नारायणलोकनायक, जेपी
कुंवर सिंहबाबू
डॉ. श्री कृष्ण सिंहबिहार केसरी
रामधारी सिंह दिनकरराष्ट्र कवि
बाबू जगजीवन रामबाबूजी
बैद्य नाथ मिश्राबाबा, नागार्जुन
डॉ अनुग्रह नारायण सिन्हाबिहार विभूति
विद्यापतिबिहार कोकिल

बिहार में संरक्षित क्षेत्रों की सूची

  • बरेला SAZS अभयारण्य : वैशाली
  • भीमबंध अभयारण्य : मुंगेर
  • गोगाबिल पक्षी विहार : कटिहार
  • गौतमबुद्ध अभयारण्य : गया
  • कैमूर अभयारण्य : रोहतास
  • कंवर झील पक्षी अभ्यारण्य : बेगुसराय
  • कुशेश्वरस्थान : दरभंगा
  • नागी-नकटी बांध पक्षी अभयारण्य : जमुई
  • राजगीर अभयारण्य : नालंदा
  • संजय गांधी बॉटनिकल गार्डन : पटना
  • उदयपुर अभयारण्य : पश्चिम चंपारण
  • वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान : पश्चिम चंपारण
  • विक्रमशिला गंगा डॉल्फिन अभयारण्य : भागलपुर

बिहार संवंधित विविध तथ्य

  • मुंगेर और नालंदा से पूर्व पाषाण और मध्य पाषाण युग के औजार मिले हैं।
  • चिरांद (सारण) और चेचर (वैशाली) से नव पाषाण युग की सामग्रियाँ मिली हैं।
  • ऋग्वेद में बिहार क्षेत्र के लिए ‘कीकट’ एवं ‘ब्रात्य’ शब्द का प्रयोग हुआ है।
  • शतपथ ब्राह्मण में बिहार में आर्यों के आगमन एवं बसने का वर्णन मिलता है।
  • वायुपुराण के अनुसार गया में असुरों का राज था।
  • प्राचीन विहार में स्थित महाजनपद थे : अंग, मगध और वज्जि।
  • अथर्ववेद में अंग और अवध का उल्लेख है।
  • चन्द्रगुप्त द्वितीय ने पाटलिपुत्र के स्थान पर उज्जैन को मगध की राजधानी बनाया।
  • बिहार में सर्वाधिक लोकप्रिय सूफी सिलसिला फिरदौसी था।
  • मुल्ला बहबहानी नमक यात्री ने पटना को भारत का स्वर्ग कहा था।
  • फरुर्खशियर पहला मुग़ल सम्राट था जिसका राज्याभिषेक पटना (बिहार) में 1713 ई. में हुआ था ।
  • नालंदा महाविहार का निर्माण कुमार गुप्त प्रथम के शासनकाल में हुआ था ।
  • मुल्ला बहबहानी नमक यात्री ने पटना को भारत का स्वर्ग कहा था ।
  • राजकुमार अजीम ने पटना का नाम अजीमाबाद रखा था ।
  • उदायिन अपनी राजधानी को राजगृह से हटाकर पाटलिपुत्र में स्थापित किया था ।
  • शिशुनाग ने गिरिब्रज के अतिरिक्त वैशाली को अपनी दूसरी राजधानी बनाया। बाद में वैशाली उसकी प्रधान राजधानी बन गई।
  • कर्णाट वंश का संस्थापक नान्यदेव था।
  • देवपाल ने अपनी राजधानी मुंगेर को बनाई थी।
  • तुगलक के समय में राजधानी वर्तमान नालंदा जिले के बिहारशरीफ में थी।
  • अकबर के प्रान्तपति राजा मान सिंह ने रोहतास को अपनी राजधानी बनायी थी।
  • कैप्टेन जॉन गार्स्टिन ने 1786 ई. में गोलघर का निर्माण कराया था।
  • फ़र्रुख़ सियर प्रथम मुग़ल सम्राट था जिसका राज्याभिषेक बिहार में हुआ था।
  • बिहार में शाह आलम द्वितीय का राज्याभिषेक अंग्रेजों के संरक्षण में हुआ था।
  • सचिंद्रनाथ सान्याल ने 1913 ई. में पटना में अनुशीलन समिति की एक शाखा स्थापित की थी।
  • रेवती नाग को ढाका अनुशीलन समिति ने भागलपुर में क्रांति प्रचार के लिए भेजा था।
  • 1918 ई. में मोतिहारी में ‘बिहारी युवक संघ’ की स्थापना की गई थी।
  • 1927 ई. में ‘पटना युवक संघ’ की स्थापना की गई थी।
  • 1929 ई. में ‘पाटलिपुत्र युवक संघ’ की स्थापना की गई थी।
  • बिहार सोशलिस्ट पार्टी की गठन जयप्रकाश नारायण तथा फूलन प्रसाद वर्मा द्वारा 1931 ई. में हुई थी।
  • पटना में भारतीय कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना 1934 ई. में हुई थी।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Comment