बिहार डी.एल.एड. (सामान्य ज्ञान) भारत का भूगोल

बिहार डी.एल.एड. (सामान्य ज्ञान) भारत का भूगोल

भारत का भूगोल

भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है ?
⇒ उत्तरी गोलार्द्ध
भारत की आकृति कैसी है ?
⇒ चतुष्कोणीय
भारत के लगभग मध्य से गुजरनेवाली काल्पनिक रेखा का नाम क्या है ?
⇒ कर्क रेखा
भारतीय उपमहाद्वीप मूलत: जिस विशाल भूखण्ड का भाग था, उसे क्या कहा जाता है ?
⇒ गोंडवानालैंड
भारत उत्तरी गोलार्द्ध में कितने डिग्री उत्तरी अक्षांश के मध्य स्थित है ?
⇒ 8°4′ से 37°6′
भारत उत्तरी गोलार्द्ध में कितने डिग्री पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है ?
⇒ 68°7′ से 97°25′
भारत की लम्बाई पूर्व से पश्चिम तक कितनी है ?
⇒ 2,933 किमी.
भारत की लम्बाई उत्तर से दक्षिण तक कितनी है ? 
⇒ 3,214 किमी.
भारत की स्थलीय सीमा की लम्बाई कितनी है ? 
⇒ 15,200 किमी.
भारत की जलीय सीमा ( द्वीप सहित) की लम्बाई कितनी है ? 
⇒ 7516.6 किमी.
भारत का क्षेत्रफल कितना वर्ग किलोमीटर है ?
⇒ 32,87,263 वर्ग किमी.
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है ?
⇒ 7वाँ
भारत में कुल कितने राज्य व केन्द्रशासित प्रदेश हैं ?
⇒ 28 ( राज्य ), 8 ( केन्द्रशासित प्रदेश )
भारत की जलवायु कैसी है ?
⇒ उष्णकटिबंधीय मानसूनी
भारत की सबसे लम्बी स्थलीय सीमा किस देश के साथ लगती है?
⇒ बांग्लादेश
भारत की उत्तरी सीमा पर स्थित पर्वत श्रेणी है ?
⇒ हिमालय
भू-वैज्ञानिकों के मतानुसार जहाँ आज हिमालय पहाड़ है वहाँ किस नाम का एक उथला समुद्र था ?
⇒ टिथिस
भारत के समुद्रतटीय मैदान का विस्तार किन पर्वत श्रेणियों के मध्य है ?
⇒ पूर्वी व पश्चिमी घाट
शिवसमुद्रम जलविद्युत परियोजना कहाँ स्थित है ?
⇒ कर्नाटक में (कावेरी नदी पर )
भारत की प्रथल जलविद्युत परियोजना है-
⇒ शिवसमुद्रम (स्थापना 1902 ई. में)
भारत में मानव निर्मित (कृत्रिम) सबसे बड़ी झील है-
⇒ भाखड़ा नांगल (गोविन्दसागर झील )
जो नदी डेल्टा नहीं बनाती है, उस मुहाने को क्या कहा जाता है ?
⇒ ज्वारनदमुख या एश्चुअरी
नदी द्वारा लाये गये अवसाद का जमाव जब मुहाने पर होता है, तो निर्माण करता है-
⇒ डेल्टा का
भारत में अरावली पर्वत एवं सतपुड़ा पर्वत उदाहरण हैं-
⇒ अवशिष्ट पर्वत का
‘न्यू- मूर’ द्वीप कहाँ स्थित है ?
⇒ बंगाल की खाड़ी में
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का सबसे उत्तरी द्वीप है –
⇒ लैंडफाल द्वीप
अंडमान और निकोबार अलग होता है-
⇒ 10° चैनल द्वारा
भारत में तीन अर्द्धचन्द्राकार समुद्रतट कहाँ मिलते हैं ?
⇒ कन्याकुमारी में
भारत में किस दर्रे से होकर आर्यों ने प्रवेश किया था ?
⇒ खैबर
लक्षद्वीप किस प्रकार का द्वीप है ?
⇒ प्रवाल निर्मित
लक्षद्वीप किस सागर में स्थित है ?
⇒ अरब सागर
भारत श्रीलंका से किस जलसंधि द्वारा अलग होता है ?
⇒ पाक जलसंधि
भारत श्रीलंका के बीच स्थित द्वीप है-
⇒ रामेश्वरम्
भारत की लवण नदी के नाम से कौन-सी नदी जानी जाती है ?
⇒ लूनी
भारत में शरद ऋतु की अवधि मानी जाती है-
⇒ 16 सितम्बर से 14 दिसम्बर तक
भारत में अधिकांश वर्षा किस कारण होती है ?
⇒ द.प. मानसून के कारण
त्रिपुरा तथा बांग्लादेश की सीमा को कौन-सी उपमा प्रदान की गई है ?
⇒ शून्य रेखा
भारत का कौन-सा राज्य बांग्लादेश से तीन तरफ से घिरा है ?
⇒ त्रिपुरा
भारत विभाजन के पूर्व भारत- अफगानिस्तान की सीमा रेखा का क्या नाम था ?
⇒ डूरण्ड रेखा
किस देश के साथ भारत का सबसे कम सीमा विस्तार है ?
⇒ अफगानिस्तान ( 106 किमी. )
मैकमहोन रेखा का निर्धारण कब और कहाँ किया गया था ?
⇒ 27 अप्रैल, 1914 ई. ( भारत और चीन )
देश का दक्षिणतम बिन्दु किस अक्षांश पर स्थित है ?
⇒ 6°4 उत्तरी अक्षांश पर
क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य कौन-सा है ?
⇒ गोवा
सबसे छोटा केन्द्रशासित प्रदेश कौन है ?
⇒ लक्षद्वीप ( 32 वर्ग किमी.)
सबसे बड़ा जिला कौन है ?
⇒ कच्छ, गुजरात (45,652 वर्ग किमी. )
सबसे छोटा जिला कौन है ?
⇒ माहे, पुडुचेरी (9 वर्ग किमी. )
जनसंख्या की दृष्टि से छोटा राज्य कौन है ?
⇒ सिक्किम
‘चन्द्रभागा बिच’ किस राज्य में स्थित है ?
⇒ ओडिशा में
‘कार्ल्सवर्ग कटक’ कहाँ स्थित है ?
⇒ अरब सागर में
हिन्द महासागर को किस देश की झील की उपमा प्रदान की गई थी ?
⇒ ब्रिटिश झील
‘नुंब्रा नदी’ कहाँ से निकलती है ?
⇒ सियाचिन ग्लेशियर से
बंगलुरु और चेन्नई में से कौन-सा शहर अधिक दक्षिणवर्ती है ?
⇒ बंगलुरु
भारत के किस प्रदेश की सीमा म्यांमार से सर्वाधिक स्पर्श करती है?
⇒ अरुणाचल प्रदेश की
भारत के किस राज्य के तीन तरफ अन्तर्राष्ट्रीय सीमाएं हैं ? 
⇒ त्रिपुरा
भारत के कुल कितने राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश पड़ोसी देशों की स्थलीय सीमाओं से जुड़े हैं ?
⇒ 18 (16 राज्य, 2 केंद्रशासित प्रदेश )
भारत के कितने राज्य तटरेखा से लगे हैं ?
⇒ 9
भारत का अनन्य आर्थिक क्षेत्र (E.E.Z.) फैला हुआ है –
⇒ 2.02 मिलियन वर्ग किमी.
भारत की प्रादेशिक जल सीमा, तट रेखा से समुद्र में कितनी दूरी तक है ?
⇒ 12 समुद्री मील (लगभग 21.9 किमी. )
किस देशांतर को भारत की मानक याम्योत्तर माना गया है ?
⇒ 82°30′ पूर्व देशांतर रेखा को
82°30′ पूर्वी देशांतर रेखा (मानक याम्योत्तर) भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है ?
⇒ 5 राज्यों (उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा तथा आन्ध्र प्रदेश) से
कर्क रेखा भार के कितने राज्यों से होकर गुजरती है ?
⇒ 8 राज्यों ( गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिजोरम) से
किस क्षेत्र को ‘भारत का हृदय’ स्थल माना जाता है ?
⇒ गंगा के मैदान को
भारत का कौन-सा स्थान तीन सागरों का संगम कहलाता है –
⇒ कन्याकुमारी
इन्दिरा प्वाइंट को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?
⇒ पिग्मेलियन तथा पारसन प्वाइंट
♦ इन्दिरा प्वाइंट वर्ष 2004 में सुनामी लहरों के कारण समुद्र में जलमग्न हो गया।
देश में तहसीलों की सर्वाधिक संख्या है-
⇒ आन्ध्र प्रदेश में
देश में नगरों की सवाधिक संख्या है-
⇒ तमिलनाडु में
देश में गाँवों की सर्वाधिक संख्या है-
⇒ उत्तर प्रदेश (97, 941 ) में
एक समुद्री मील कितने किमी. के बराबर होता है ?
⇒ लगभग 1.81 किमी.
भारत का प्रथम मानचित्र किसने बनाया था ?
⇒ एनविले (1752 ई. में )
काराकोरम राजमार्ग पाक अधिकृत कश्मीर को चीन के किस प्रान्त से जोड़ता है ?
⇒ सिंकियांग
सियाचिन स्थित गेसरब्रुम चोटी एवं साल्टोरो श्रेणी पर किसका अधिकार है ?
⇒ भारत का
कश्मीर घाटी का निर्माण किस काल में हुआ था ?
⇒ प्लिस्टोसीन काल में
कायांतरित चट्टानों का क्रम किसे कहा जाता है ?
⇒ आर्कियन समूह की शैलों को
पृथ्वी के धरातल पर सबसे व्यापक हिमनद कौन-सा था ?
⇒ प्लीस्टोसीन हिमनद
भारत में प्रथम ज्वालामुखी क्रिया किस युग में हुई ?
⇒ धारवाड़ युग में
प्रायद्वीपीय भाग पर दरारों तथा भ्रंशों का निर्माण किस युग में हुआ था ?
⇒ गौंडावाना युग में
भारत के रूर प्रदेश की उपमा किसे दी गई है ?
⇒ छोटानागपुर पठार को
प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया था ?
⇒ हैरी हेस
दिल्ली क्रम की शैलें किस क्रम की चट्टानों की बनी हैं ?
⇒ कुडप्पा क्रम की
भूगर्भिक दृष्टि से अंगारालैण्ड एवं गोण्डवाना लैण्ड का मिलन स्थल कहाँ है ?
⇒ भारतीय उपमहाद्वीप
देश की वर्तमान स्थलाकृति कब सुनिश्चित हुई थी ?
⇒ प्लीस्टोसीन युग में
असम में दिहांग सीरीज हिमालय के किस भाग का प्रतिनिधित्व करता है ?
⇒ शिवालिक क्रम हिमालय की
राजस्थान में तांबा, कोबाल्ट तथा रांगा किस समूह की शैलों से प्राप्त होता है ?
⇒ कुडप्पा समूह
दक्कन ट्रैप का निर्माण मुख्यत: किस चट्टान से हुआ है ?
⇒ बेसाल्टीय चट्टानों से
 राजस्थान का मरुस्थलीय भाग भू-गर्भिक संरचना की दृष्टि से किसका विस्तार है ?
⇒ प्रायद्वीपीय पठार का
भारत के सबसे ऊँची पर्वत चोटी K – 2 अर्थात् गाडविन आस्टिन किस पर्वत श्रृंखला में स्थित है ? 
⇒ काराकोरम श्रेणी में
किस पर्वत श्रेणी को ‘उच्च एशिया का मेरुदण्ड’ उपमा प्रदान की गई है ?
⇒ काराकोरम श्रेणी को
लद्दाख श्रृंखला का सर्वोच्च पर्वत शिखर कौन है ?
⇒ राकापोशी
तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी को किस नाम से जानते हैं ?
⇒ सांगपो
गंगोत्री हिमनद किस हिमालय में स्थित है ?
⇒ कुमायूं हिमालय में
नाथूला एवं जेलेपला दरें किस प्रदेश में स्थित है ?
⇒ सिक्किम में
‘चुम्बी घाटी’ कहाँ स्थित है ?
⇒ सिक्किम में
कश्मीर घाटी तथा डल झील किसके बीच अवस्थित है ?
⇒ वृहद हिमालय एवं पीरपंजाल के मध्य
उत्तराखण्ड के किस भाग में पातालतोड़ कुएँ पाये जाते हैं ?
⇒ तराई में
करेवा के लिए हिमालय का कौन-सा भाग प्रसिद्ध है ?
⇒ कश्मीर हिमालय
केसर (जाफरान) की खेती किस पर की जाती है ?
⇒ करेवा पर
वैष्णो देवी, अमरनाथ गुफा एवं चरार-ए-शरीफ किस हिमालय में स्थित है ?
⇒ कश्मीर हिमालय
काली नदी किसकी सहायक नदी है ?
⇒ घाघरा की सहायक
‘फूलों की घाटी’ कहाँ स्थित है ?
⇒ कुमायूं हिमालय
स्लैश एवं बर्न कृषि किस खेती पद्धति की उपमा है ?
⇒ स्थानांतरित कृषि
‘लोकटक झील’ किस घाटी में स्थित है ?
⇒ मणिपुर घाटी
‘मोलेसिस बेसिन’ किस राज्य की संज्ञा है ?
⇒ मिजोरम
हिमालय का सबसे बड़ा ग्लेशियर कौन-सा है ?
⇒ ससाइमी (158 किमी. )
कश्मीर तथा काठमाण्डु घाटी हिमालय के किस भाग में स्थित है ?
⇒ मध्य तथा महान हिमालय के बीच में
हिमालय का दक्षिणतम तथा नवीनतम विस्तार क्या है ?
⇒ शिवालिक हिमालय
बुग्याल तथा पयार घास के मैदान किस प्रदेश में पाये जाते हैं ?
⇒ उत्तराखण्ड में
हिमालय का वर्गीकरण नदी घाटियों के आधार पर किसने किया था ?
⇒ सिड़नी बुराई
श्रीनगर को गिलगिट से जोड़ने वाला दर्रा क्या है ?
⇒ बुर्जिल दर्रा
‘जवाहर सुरंग’ किस दरें में स्थित है ?
⇒ बनिहाल दर्रा
उपहिमालय या बाह्य हिमालय किसकी संज्ञा है ?
⇒ शिवालिक हिमालय की
मध्य हिमालय की दक्षिणतम श्रेणी धौलाधार पूर्व में किस नाम से जाना जाता था ?
⇒ महाभारत श्रेणी
सुलेमान तथा किरधर पर्वत श्रेणियाँ कहाँ पायी जाती हैं ?
⇒ पाकिस्तान में
भारत एवं म्यांमार सीमा का निर्धारण कौन-सा पर्वत करता है ?
⇒ आराकानयोमा
कांगड़ा एवं कुल्लू घाटियाँ किस प्रदेश में स्थित हैं ?
⇒ हिमाचल प्रदेश में
नर्मदा नदी किसी प्रकार की घाटी बनाती है ?
⇒ भ्रंश घाटी
कश्मीर में करेवा झीलें कहाँ पायी जाती हैं ?
⇒ पीरपंजाल के पार्श्व में
K-2 अर्थात ‘गाडविन आस्टिन’ कहाँ स्थित है ?
⇒ पाक अधिकृत कश्मीर
किन श्रेणियों के बीच सिन्धु नदी की घाटी विस्तृत है ?
⇒ जास्कर एवं लद्दाख
कच्छ प्रायद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर कौन-सा है ?
⇒ गिरनार ( 1117 मी. )
हिमालय की तीनों श्रेणियों को सतलज नदी ने किस गार्ज द्वारा विच्छेदित किया है ?
⇒ शिपकीला गॉर्ज
पश्चिमी हिमालय में अधिकांश वर्षा कैसे होती है ?
⇒ पछुआ विक्षोभ द्वारा
जम्मू-श्रीनगर मार्ग किस दरें से गुजरता है ? 
⇒ बनिहाल दर्रा
‘शेवराय पहाड़ियाँ’ किस राज्य में अवस्थित हैं ?
⇒ तमिलनाडु में
काराकोरम श्रृंखला का प्राचीन राम क्या था ?
⇒ कृष्णागिरि
भारतीय प्रायद्वीप किसका भाग है ?
⇒ गोंडवानालैण्ड
कुल्लू एवं स्पीति घाटी को जोड़नेवाले दर्रे कौन हैं ?
⇒ देस्सा और रोहतांग
ल्हासा का सम्पर्क अरुणाचल प्रदेश के किन दरें द्वारा होता है ?
⇒ बमुला दर्रे द्वारा
‘स्टोर हाउस ऑफ मिनरल्स’ किस पठार को कहा जाता है ?
⇒ छोटानागपुर पठार
भारत में गली अथवा खड्ड अथवा अपरदन से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र है –
⇒ मालवा पठार
सोन एवं चम्बल नदियाँ किस दिशा में प्रवाहित होती हैं ?
⇒ उत्तर दिशा में
संसार की सर्वाधिक पुरानी श्रेणी कौन-सी है ?
⇒ अरावली श्रेणी ( राजस्थान से दिल्ली तक )
दिल्ली रिज किस पर्वत श्रृंखला का पूर्वी विस्तार है ?
⇒ अरावली श्रेणी
सतपुड़ा श्रेणी की सर्वोच्च चोटी कौन-सी है ?
⇒ धूपगढ़ ( 1350 मी. )
अमरकंटक (1066 मी०) किस पर्वत श्रेणी की सर्वोच्च शिखर है ?
⇒ मैकाल श्रेणी
दक्षिण भारत की उच्चतम चोटी क्या है ?
⇒ अन्नामुडि (2695 मी. )
पश्चिमी एवं पूर्वी घाट का मिलन बिन्दु क्या है ?
⇒ नीलगिरि पर्वत
नीलगिरि का उच्चतम शिखर क्या है ?
⇒ दोटाबेटा (2637 मी. )
प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिणतम भाग अवस्थित पर्वत कौन-सा है ?
⇒ इलायची पर्वत
पूर्वी घाट की उच्चतम चोटी क्या है ?
⇒ महेन्द्रगिरि (1501 मी. )
छोटानागपुर पठार की उच्चतम चोटी कौन-सा है ?
⇒ पारसनाथ (1365 मी. )
उत्तर भारत को दक्षिण भारत से अलग करनेवाली पर्वत श्रृंखला है-
⇒ विन्ध्याचल
कृष्णा, तुंगभद्रा तथा कावेरी नदियाँ किस पठार से होकर प्रवाहित होती हैं ?
⇒ कर्नाटक पठार
प्रायद्वीपीय पठारी प्रदेश किस भूक्रिया से सर्वाधिक प्रभावित होता है ?
⇒ अनावृत्तिकरण
सतपुड़ा एवं अजन्ता की पहाड़ियों के बीच के क्षेत्र को किस संज्ञा से जानते हैं ?
⇒ खानदेश
विशाल उत्तरी मैदान की ढाल प्रवणता सामान्यतः कितनी है ?
⇒ 313 से 25 सेमी. प्रति किमी.
कुल्लू घाटी किस फल के लिए विख्यात है ?
⇒ सेव
भारतीय महाद्वीपीय मग्न तट की चौड़ाई किस तट पर अधिक है ?
⇒ पश्चिमी तट
किस तट पर वर्षा लौटते हुए मानसून द्वारा होती है ?
⇒ कोरोमण्डल तट
न्यूमूर, गंगासागर, श्रीहरिकोटा, पावन तथा बैरन द्वीप कहाँ स्थित हैं ?
⇒ बंगाल की खाड़ी
गांधेर, एलीफेण्टा, मिनीकॉय और विलिंगटन द्वीपें कहाँ स्थित हैं ?
⇒ अरब सागर
हैदराबाद तथा सिकन्दराबाद किस पठार के निचले समतल भागों में स्थित हैं ?
⇒ तेलंगाना पठार
मैदानी भाग के किस क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप सर्वाधिक होता है ?
⇒ तराई क्षेत्र में
मुम्बई से गोवा तक के पश्चिमी तट की संज्ञा क्या है ?
⇒ कोंकण तट
कनारी तट का विस्तार क्या है ?
⇒ गोवा से मंगलौर तट
कछारी प्रदेश में किस प्रकार की मिट्टी पायी जाती है ?
⇒ खादर (नवीन जलोढ़ )
बांगड़ की स्टेपी भूमि अरावली के किस तरफ विस्तृत है ?
⇒ अरावली के पूर्व में
सुरमा नदी का उत्पत्ति स्थल कहाँ है ?
⇒ मणिपुर में
किस डेल्टाई मैदान को ‘दक्षिण भारत का गौरव’ की संज्ञा से विभूषित किया गया है ?
⇒ कावेरी के डेल्टाई मैदान को
कच्छ की खाड़ी किसको अलग करती है ?
⇒ कच्छ तथा काठियावाड़ प्रायद्वीप को
कैम्बे की खाड़ी किसको अलग करती है ?
⇒ काठियावाड़ प्रायद्वीप एवं गुजरात को
एशिया में सबसे बड़ी खारे जल का झील कौन-सी है ?
⇒ चिल्का झील
भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी वाली प्राकृतिक झील कौन-सी है ?
⇒ वूलर झील (जम्मू-कश्मीर)
नदियों ने पूर्वी तट पर किस कारण डेल्टाओं की रचना की ?
⇒ उन्मग्नता के कारण
नर्मदा तथा ताप्ती नदी के मुहाने पर पाये जाने वाला द्वीप कौन-से हैं ?
⇒ खदियावेट एवं आलियावेट
कोरोमण्डल तट मुख्यतः किस राज्य में विस्तृत है ?
⇒ तमिलनाडु में
निचले गंगा मैदान में रेखा नदी तक के तटीय विस्तार को क्या कहा जाता है ?
⇒ उत्कल का मैदान
डेल्टा झील ‘कोलेरू’ किन दो डेल्टाओं के बीच स्थित है ?
⇒ गोदावरी तथा कृष्णा डेल्टा
‘पुलिकट’ नामक लैगून झील किस तट की विशेषता है ?
⇒ कोरोमण्डल तट
अष्टमुडि तथा वेम्बानद झील किस राज्य में स्थित है ?
⇒ केरल
विशाखापत्तनम का प्राकृतिक पत्तन किस चट्टान के पीछे सुरक्षित है ?
⇒ डोल्फिन नोज नामक चट्टान
किसे गंगा नदी का ‘वाटर टावर’ कहा जाता है ?
⇒ नेपाल
भारत में हिमालय की नदियों में सबसे पश्चिमी नदी कौन है ?
⇒ सिंधु
झेलम नदी किस पर्वत श्रेणी से निकलती है ? 
⇒ पीरपंजाल
श्रीनगर किस नदी के किनारे बसा है ?
⇒ झेलम
छोटानागपुर पठार का सर्वोच्च बिन्दु है-
⇒ पारसनाथ (झारखण्ड)
किस नदी को नेपाल में शालिग्राम तथा नारायणी की संज्ञा दी गई है ?
⇒ गण्डक नदी को
भारत का सबसे बड़ा अपवाह तंत्र किस नदी का है ?
⇒ गंगा
कौन-सी नदी बद्रीनाथ से होकर बहती है ?
⇒ अलकनन्दा
‘गांधी सागर बाँध किस नदी पर बनाया गया है ?
⇒ चम्बल
जौनपुर तथा लखनऊ किस नदी के तट पर बसा है ?
⇒ गोमती
शारदा या सरयू किसकी सहायक नदी है ?
⇒ घाघरा
गंगा की सहायक कौन-सी नदी मार्ग बदलने के लिए प्रसिद्ध है ?
⇒ कोसी नदी
ब्रह्मपुत्र नदी का उदगम कौन-सी पर्वत श्रेणी है ?
⇒ कैलाश पर्वत श्रेणी
तुंगभद्रा तथा भीमा किसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं ?
⇒ कृष्णा
सरदार सरोवर परियोजना किस नदी पर बनाई गई है ?
⇒ नर्मदा
अरावली के पश्चिम में राजस्थान का सबसे बड़ा नदी तंत्र कौन है ?
⇒ लूनी
गंगा नदी में अधिकतम जल प्रवाह कब प्राप्त होता है ?
⇒ अगस्त या सितम्बर
गंगा किस द्वीप के निकट बंगाल की खाड़ी में जा मिलती है ?
⇒ सागर द्वीप
विश्व का सबसे बड़ा नदीय द्वीप माजोली किस नदी में स्थित है ?
⇒ ब्रह्मपुत्र नदी में
किसने कहा कि ‘विश्व की समस्त प्रकार की जलवायु भारत में पायी जाती है’ ?
⇒ मार्सडेन
लैटराइट मिट्टी में किसकी बहुलता होती है ?
⇒ आयरन और सिलिका की
भारत में सबसे कम वर्षा कहाँ होती है ?
⇒ लेह में
ऊपरी अधोमण्डल में तीव्रगामी वायुधारा का क्या नाम है ?
⇒ जेट-प्रवाह
भारत में कौन-से भाग में लौटती हुई मानसून द्वारा शीत ऋतु में वर्षा होती है ?
⇒ कोरोमण्डल तट ( तमिलनाडु)
प्रत्यावर्तित मानसून किस भाग से आर्द्रता ग्रहण करती है ?
⇒ बंगाल की खाड़ी से
देश में महाद्वीपीय जलवायु की स्थितियाँ कौन उत्पन्न करता है?
⇒ हिमालय
किस ऋतु में भारत के भीतरी भागों में दैनिक तापान्तर बहुत अधिक मिलती है ?
⇒ शीत ऋतु में
भारत में औसत वार्षिक वर्षा कितनी प्राप्त होती है ?
⇒ 112 से 125 सेमी. के बीच
दक्षिणी भारत का सबसे गर्म महीना कौन-सा होता है ?
⇒ अप्रैल
पहाड़ी भागों में सर्वाधिक गर्म महीना कौन-सा होता है ?
⇒ जुलाई
वर्षा ऋतु में किस समय वायुमण्डल सर्वाधिक आर्द्र होता है
⇒ प्रातः काल में
मानसून की सबसे कम अनियमितता कहाँ पायी जाती है ?
⇒ उत्तर- पूर्वी भारत में
भारत में किस प्रकार की वर्षा सर्वाधिक होती है ?
⇒ पर्वतीय वर्षा
मानसून की खोज सर्वप्रथम किसने की थी ?
⇒ हिप्पलस ने
भारतीय मानसून का सर्वप्रथम सटीक विवरण किसने प्रस्तुत किया था ?
⇒ अलमसूदी
पवन प्रवाह किसके द्वारा नियंत्रित होता है ?
⇒ ढाल प्रवणता द्वारा
तिब्बत पठार की ऊँचाई कितनी है ?
⇒ समुद्र तल से 5000 मीटर
लाल मिट्टी का रंग लाल क्यों होता है ?
⇒ लौह ऑक्साइड की उपस्थिति के कारण
लाल मिट्टी का निर्माण किस प्रकार हुआ है ?
⇒ ग्रेनाइट तथा नाइस चट्टानों के टूटने-फूटने से
‘ओबरा बध’ किस नदी पर बनाया गया है ?
⇒ रिहन्द नदी पर
भारत की दक्षिणतम पर्वत चोटी कौन है ?
⇒ महेन्द्र गिरि (1654 मी.)
मृदा को किस प्रकार के तंत्र की उपमा प्रदान की जाती है ?
⇒ जीवित तंत्र
‘जवाहर सागर बाँध’ किस राज्य में स्थित हैं ?
⇒ राजस्थान में
भारत के सिंचित क्षेत्रों में कृषि योग्य भूमि किस कारण से लवणीय हो रही है ?
⇒ अति सिंचाई
मृदा में जल की मात्रा कितने प्रतिशत होती है ?
⇒ 25 प्रतिशत
भारत में सर्वाधिक पायी जाने वाली दूसरी मृदा का प्रकार कौन है ?
⇒ लाल मृदा
दक्कन लावा अर्थात् बेसाल्ट पर किस प्रकार की मृदा का प्रयोग उपयुक्त होता है ?
⇒ सैटेराइट
भारत में सर्वाधिक व्यापक और सर्वाधिक उपजाऊ मृदा कौन-सी है ?
⇒ जलोढ़ मृदा
बंगाल का आतंक किसे कहते हैं ?
⇒ जलकुम्भी
शुष्क खेती के लिए सर्वाधिक उपयुक्त मृदा कौन-सी होती है ?
⇒ काली मृदा
केन्द्रीय मृदा संरक्षण बोर्ड का गठन कब किया गया था ?
⇒ 1953 ई. में
भारत में सर्वाधिक सूखा ग्रस्त क्षेत्र किस प्रदेश में पाया जाता है ?
⇒ राजस्थान में
‘वृद्ध गंगा’ या ‘दक्षिण गंगा’ के नाम से जाना जाता है-
⇒ गोदावरी नदी
‘नर्मदा नदी की जुड़वां नदी’ कहा जाता है-
⇒ ताप्ती नदी को
प्रायद्वीपीय भारत की दूसरी सबसे बड़ी नदी है-
⇒ कृष्णा नदी
गांधी सागर तथा प्रताप सागर बाँध किस नदी पर स्थित है ?
⇒ चम्बल नदी पर
विश्व का सबसे लम्बा बाँध कौन है ?
⇒ हीराकुड बाँध
देश में सर्वाधिक नलकूप किस प्रदेश में मिलते हैं ?
⇒ उत्तर प्रदेश में
नर्मदा नदी कहाँ से निकलती है ?
⇒ अमरकंटक पहाड़ी से
नर्मदा जल विवाद न्यायाधिकरण का गठन कब किया गया था ?
⇒ 1969 में
सर्वाधिक लवणीय मृदा किस प्रदेश में पायी जाती है ?
⇒ गुजरात में
देश के कुल कितने राज्यों-केन्द्रशासित प्रदेशों में 33 प्रतिशत  से अधिक भाग पर वन पाये जाते हैं ?
⇒ 17
किन क्षेत्रों में समुद्री जल का अन्तः प्रवेश हुआ है ?
⇒ तटवर्ती क्षेत्रों में
उत्तर प्रदेश की सबसे लम्बी नहर कौन-सी है ?
⇒ शारदा नहर
पाक अधिकृत कश्मीर और श्रीनगर को जोड़ता है-
⇒ बुर्जिला दर्रा
श्रीनगर को ह जोड़ता है-
⇒ जोजिला दर्रा
जम्मू एवं हिमाचल प्रदेश को जोड़ता है-
⇒ बारालाचा ला दर्रा
हिमाचल प्रदेश और तिब्बत को जोड़ता है-
⇒ शिपकिला दर्रा
सिक्किम और तिब्बत को जोड़ता है।
⇒ नाथूला एवं जेलेपला दर्रा
अन्तरराज्यीय नदी जल विवाद अधिनियम कब पारित किया गया ?
⇒ 1956 ई. में
भारत एवं पाक के बीच सिन्धु जलसंधि कब की गई थी ?
⇒ 1960 ई. में
भूकम्प का अध्ययन कहलाता है-
⇒ सिस्मोलॉजी
भूकम्प तीव्रता की मारकेली पैमाना पर कितने अंक होते हैं ?
⇒ 1 से 12 अंक
रिक्टर पैमाना भूकम्प के किस आयाम का मापन करता है ?
⇒ परिमाण
राष्ट्रीय भूकम्प विज्ञान आंकड़ा केन्द्र कहाँ अवस्थित है ?
⇒ नई दिल्ली में
भारत में प्रथम ज्वालामुखी क्रिया किस युग में घटित हुई थी ?
⇒ धारवाड़ युग में
वर्तमान में भारत में सक्रिय ज्वालामुखी क्रिया कहाँ देखने को मिलता है ?
⇒ बैरन द्वीप पर
भारत की पहली बहुउद्देश्यीय परियोजना है-
⇒ दामोदर परियोजना ( स्थापित 1948 ई. में)
समान भूकम्प की मिलानेवाली रेखा को क्या कहते हैं ?
⇒ समभूकम्प रेखा
‘असम का शोक’ किस नदी की उपमा है ?
⇒ ब्रह्मपुत्र नदी
बाढ़ पूर्व सूचना संगठन का प्रमुख कार्यालय कहाँ स्थापित किया गया है ?
⇒ पटना में
भारत की दो सर्वप्रमुख प्राकृतिक आपदाएँ कौन-सी हैं ?
⇒ बाढ़ एवं सूखा
भारत में सबसे कम वर्षा कहाँ होती है ?
⇒ लेह (लद्दाख ) में
धात्विक खनिज किन चट्टानों में पाये जाते हैं ?
⇒ आग्नेय चट्टान में
अधात्विक खनिज किसमें पाये जाते हैं ?
⇒ परतदार चट्टानों में
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *