बिहार डी.एल.एड. (सामान्य ज्ञान) प्राचीन भारत का इतिहास

बिहार डी.एल.एड. (सामान्य ज्ञान) प्राचीन भारत का इतिहास

प्राचीन भारत का इतिहास

वह युग जब पत्थरों के औजार उपयोग किये जाते थे, को किस नाम से।” जाना जाता है ?
⇒ पाषाण युग
पाषाण युगं को कितने भागों में विभाजित किया गया है ?
⇒ 3 (पुरा, मध्य, नव)
पुरापाषाण युग के मानवों की आजीविका का मुख्य साधन क्या था ?
⇒ शिकार व फल संग्रह
पुरापाषाण युग के मानव, जिन्हें आदि मानव भी कहा जाता है, के द्वारा किया गया प्रथम आविष्कार क्या था ?
⇒ आग
पुरापाषाण मानव द्वारा बनाया गया प्रथम महत्वपूर्ण औजार क्या था ?
⇒ कुल्हाड़ी
पुरापाषाण मानव अपने सभी औजार किससे बनाते थे ?
⇒ कठोर पत्थर से
पुरापाषण युग के शैल चित्रों में सर्वाधिक चित्रांकन किसका हुआ है ?
⇒ पशुओं का
भारत में नवपाषाण युग ईसा पूर्व किन वर्षों के बीच माना गया है ?
⇒ 4000 से 2000 ई.पू.
प्राचीन इतिहास के अध्ययन के संदर्भ में ‘नवपाषाणिक’ शब्द का क्या तात्पर्य है ?
⇒ आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था
पशुपालन व कृषि के बाद नवपाषाण युग का सर्वाधिक महत्वपूर्ण आविष्कार क्या था ?
⇒ पहिया या चक्र
किस युग में पहली बार मातृदेवी पूजा का स्पष्ट प्रमाण मिलता है ?
⇒ नवपाषाण युग
मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए चाक का आविष्कार किस युग में हुआ ?
⇒ नवपाषाण युग में
मानव के व्यवस्थित और स्थिर जीवन अथवा स्थायी निवास का प्रारंभ किस युग में हुआ ?
⇒ नवपाषाण युग में
मनुष्य ने कपास व ऊन कातने और कपड़ा बनाने की कला किस युग में सीखी ?
⇒ नवपाषाण युग में
ताँबे की खोज मानव ने किस युग में की ?
⇒ मध्यपाषाण युग में
मानव ने सबसे पहले किन अनाज फसलों की खेती शुरू की ?
⇒ गेहूँ व जौ –
आदि मानव ने सबसे पहले किस पशु को पालतू बनाया ?
⇒ कुत्ता
चित्रकारी का प्राचीनतम साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुआ है
⇒ भीमबेटका से ( मध्य प्रदेश )
प्रागैतिहासिक अवशेषों का अध्ययन करनेवाला शास्त्र कहलाता है ?
⇒ आर्कियोलॉजी
मानव ने सबसे पहले किस धातु की खोज और उसके बाद उसका प्रयोग किया था ?
⇒ ताँबा
भारत के किस राज्य में अबतक सबसे अधिक 200 ताम्रपाषाणकालीन बस्तियों का पता चला है ?
⇒ महाराष्ट्र में
भारत का अब तक का सबसे बड़ा ताम्र-निधियाँ (ताम्र उपकरणों के जखीरे) कहाँ पाया गया है ?
⇒ गुंगेरिया (म.प्र.) में
ताम्रपाषाणिक शैल चित्रकला में मुख्य रूप से किनका चित्रांकन हुआ है?
⇒ पशुओं का
ताम्रपाषाण युग के पतन में किस धातु ने योगदान दिया ?
⇒ काँसा
संभवत: ताम्रपाषाणकाल में पूजनीय पशु था-
⇒ साँढ़
रेडियो कार्बन C – 14 जैसी नवीन विश्लेषण पद्धति के अनुसार सिंधु सभ्यता की सर्वमान्य तिथि या निर्धारित की गयी है ?
⇒ 2350-1750 ई.पू.
हड़प्पा सभ्यता का सर्वप्रथम पता कब तथा किनके द्वारा हुआ ?
⇒ 1921 ई. में दयाराम साहनी के द्वारा
हड़पा सभ्यता के पुरावशेष सर्वप्रथम कहाँ पाये गये थे ?
⇒ हड़प्पा में
हड़प्पा सभ्यता के नगर व कस्बे किस आकार के विशाल खण्डों में विभाजित थे ?
⇒ आयताकार
हड़प्पा सभ्यता का दूसरा प्रमुख पुरास्थल था-
⇒ मोहनजोदड़ो
हड़प्पा सभ्यता का सबसे पूर्व में स्थित पुरास्थल है –
⇒ आलमगीरपुर
हड़प्पा सभ्यता का सबसे पश्चिम में स्थित पुरास्थल कौन-सा है ?
⇒ सुतकागेंडोर ( पाकिस्तान )
सुतकागेंडोर किस नदी के किनारे स्थित है ?
⇒ दाश्क
हड़प्पा सभ्यता किस प्रकार की सभ्यता थी ?
⇒ शहरी व व्यापारिक
हड़प्पा सभ्यता का सर्वाधिक महत्वपूर्ण गुण क्या था ?
⇒ नगर योजना
किस हड़प्पा पुरास्थल से नक्काशीदार कच्ची ईंटों द्वारा निर्मित भवन का साक्ष्य मिला है ?
⇒ कालीबंगा
हड़प्पा सभ्यता का एकमात्र पुरास्थल जहाँ के मकानों के दरवाजे और खिड़कियाँ मुख्य सड़क की ओर खुलती थीं ?
⇒ लोथल
किस हड़प्पा पुरास्थल से एक विशाल सार्वजनिक स्नानागार मिला है ?
⇒ मोहनजोदड़ो
संभवत: हड़प्पा सभ्यता की सबसे बड़ी इमारत कौन-सी थी ? इसका साक्ष्य किस हड़प्पा पुरास्थल से प्राप्त हुआ है ?
⇒ अन्नागार, मोहनजोदड़ो
किस हड़प्पा पुरास्थल से एक उन्नत जल प्रबंधन प्रणाली के विकसित होने का प्रमाण मिला है ?
⇒ धौलावीरा
हड़प्पा सभ्यता के अब तक ज्ञात सभी नगरों में किसे सर्वाधिक समृद्ध सुव्यस्थित व खूबसूरत नगर माना गया है ?
⇒ धौलावीरा
• जुलाई 2021 में धौलावीरा को यूनेस्को के विश्व सूची में शामिल किया गया । विरासत स्थल की
हड़प्पावासियों का मुख्य पेशा क्या था ?
⇒ शिल्पकारी
किन हड़प्पा पुरास्थलों से मनके बनाने के कारखानों का साक्ष्य मिला है ?
⇒ लोथल व चन्हूदड़ो
किस हड़प्पा पुरास्थल से गोदी (डॉकयार्ड) का प्रमाण मिला है ?
⇒ लोथल से
हड़प्पा में माप-तौल की कौन-सी प्रणाली प्रचलित थी ?
⇒ दशमलव
हड़प्पाकाल में माप की इकाई किस अनुपात में थी ?
⇒ 2 व 16
हड़प्पावासियों ने सबसे पहले किस फसल की खेती की ?
⇒ कपास
हड़प्पावासियों का मुख्य अनाज क्या था ?
⇒ गेहूँ व जौ
किन हड़प्पा पुरास्थलों से विशेष प्रकार के गेहूँ और जौ दोनों के अवशेष मिले हैं ?
⇒ हड़प्पा व मोहनजोदड़ो
किन हड़प्पा पुरास्थलों से धान की खेती का साक्ष्य मिला है ?
⇒ लोथल व रंगपुर
किस हड़प्पा से जौ, तिल व सरसों के सर्वाधिक साक्ष्य प्राप्त हुए हैं ?
⇒ बनावली
सबसे पहले किस हड़प्पा स्थल से जुते हुए खेत का साक्ष्य प्राप्त हुआ था?
⇒ कालीबंगा
हड़प्पा पुरास्थलों की खुदाई से प्राप्त कलाकृतियों में कौन-सी चीज सर्वोत्तम हैं ?
⇒ मुहरें
काँसे की बनी एक नर्तकी की छोटी मूर्ति किस हड़प्पा पुरास्थल से प्राप्त हुई है ?
⇒ मोहनजोदड़ों से
हड़प्पाकालीन स्थलों से प्राप्त मिट्टी की मूर्तियां अधिकांशतः किनकी है ?
⇒ नारी की
हड़प्पा सभ्यता की लिपि के विषय में जानकारी किनसे मिलती है ?
⇒ मुहरों से
हड़प्पावासियों की लिपि कैसी थी ?
⇒ भाव चित्रात्मक
हड़प्पा या सिंधु लिपि सर्वप्रथम कब प्रकाश में आयी ? 
⇒ 1853 ई.
सम्पूर्ण सिंधु लिपि कब प्रकाश में आयी ?
⇒ 1923 ई.
सिंधु लिपि किस ओर से किस ओर लिखी जाती है ?
⇒ दाईं से बाईं फिर बाईं से दाईं
हड़प्पा सभ्यता में किसकी उपासना सर्वाधिक प्रचलित थी ?
⇒ मातृदेवी
किन हड़प्पा पुरास्थलों से यज्ञीय (हवन कुंड या अग्नि कुंड) वेदियाँ प्राप्त हुई हैं ?
⇒ हड़प्पा, लोथल एवं कालीबंगा से
किस हड़प्पाकालीन पुरास्थल से प्राप्त एक मुद्रा में शिव के आद्य रूप या पाशुपत रूप को चित्रित किया गया है ?
⇒ मोहनजोदड़ा
हड़प्पावासियों का पवित्रम वृक्ष था-
⇒ पीपल
हड़प्पावासी किस पशु को सर्वाधिक पवित्र मानते थे ?
⇒ कूबड़ सांड़
किस हड़प्पा स्थल से पुजारी की प्रस्तर (पत्थर की ) मूर्ति प्राप्त हुई है ?
⇒ हड़प्पा
हड़प्पा समाज किस प्रकार का था ?
⇒ मातृ सत्तात्मक
‘भारतीय प्रागैतिहासिक पुरातत्व का जनक’ किसे कहा जाता है ?
⇒ अलेक्जेण्डर कनिंघम
भारत में स्वतंत्रता के बाद सर्वप्रथम किस हड़प्पा पुरास्थल की खुदाई की गयी थी ?
⇒ रोपड़
स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद हड़प्पा सभ्यता के सर्वाधिक स्थल भारत के किस राज्य में खोजे गये हैं ?
⇒ गुजरात
भारत में स्थित सबसे बड़ा हड़प्पा पुरास्थल है-
⇒ धौलावीरा
किस हड़प्पा पुरास्थल को ‘मृतकों या मुर्दों का टीला’ तथा ‘सिंध का नखिलस्तान’ उपनाम से भी जाना जाता है ?
⇒ मोहनजोदड़ो
हड़प्पा सभ्यता को किस युग की सभ्यता माना जाता है?
⇒ काँस्य युग
किन हड़प्पा पुरास्थलों से घोड़े की हड्डियाँ प्राप्त हुई हैं ?
⇒ लोथल, सुरकोद्दा व कालीबंगा
किस हड़प्पा पुरास्थल को ‘लघु हड़प्पा’ कहा जाता है ?
⇒ लोथल
सर्वप्रथम किसने सिंधु सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता नाम दिया था ?
⇒ सर जॉन मार्शल
विद्वानों ने वैदिककाल का विभाजन कितने भागों में किया है ?
⇒ दो भागों में- ऋग्वैदिक काल व उत्तरवैदिक काल
जिस काल में ऋग्वेद की रचना हुई उसे क्या कहा जाता है ?
⇒ ऋग्वैदिक काल
कब से कब तक के काल को ऋग्वैदिक काल माना गया है ?
⇒ 1500-1000 ई.पू.
जिस काल में ऋग्वेद अतिरिक्त अन्य तीन वेदों, ब्राह्मण ग्रंथों, आरण्यकों तथा उपनिषदों की रचना हुई, उसे क्या कहा जाता है ?
⇒ उत्तरवैदिक काल
कब से कब तक के काल को उत्तरवैदिक काल माना गया है ?
⇒ 1000-600 ई.पू.
वैदिककालीन भारत के निवासियों को क्या कहा जाता था ?
⇒ आर्य
आर्यो के मूल निवास सम्बन्धी सर्वाधिक मान्य सिद्धान्त के अनुसार आयो का मूल निवास कहाँ था ?
⇒ मध्य एशिया (बैक्ट्रिया)
आर्यों के मूल निवास सम्बन्धी सर्वाधिक मान्य सिद्धान्त ‘मध्य एशिया का सिद्धांत’ किस विद्वान के द्वारा दिया गया है ?
⇒ प्रो. मैक्समूलर
आर्य शब्द तथा आयों के विषय में प्रारंभिक जानकारी किससे मिलती है?
⇒ ऋग्वेद
आर्य शब्द का क्या अर्थ होता है ?
⇒ श्रेष्ठ या उच्च वंश
आर्यों की भाषा क्या थी ?
⇒ संस्कृत
भारत आने वाले आर्य क्या कहलाये ?
⇒ इण्डो-आर्य
आर्य भारत में सबसे पहले कहाँ बसे ?
⇒ पंजाब ( सप्तसैंधव प्रदेश )
वैदिक समाज कितने वर्गों में विभाजित था ? कौन -कौन ?
⇒ 4 ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य व शूद्र
आरंभ में अर्थात् ऋग्वैदिक काल में समाज का वर्गीकरण किस आधार पर प्रारंभ हुआ ?
⇒ व्यवसाय
कालांतर में अर्थात् उत्तरवैदिक काल में समाज का वर्गीकरण किस आधार पर होने लगा था ?
⇒ जन्म
वैदिक काल में लेन-देन तथा व्यापार की कौन-सी प्रणाली प्रचलित थी ?
⇒ वस्तु विनिमय
वैदिक काल में शिक्षा कहाँ दी जाती थी ?
⇒ गुरुकुल में
ऋग्वैदिक काल में आर्यों के सर्वाधिक प्रिय देवता कौन थे ?
⇒ इन्द्र
कालांतर में अर्थात् उत्तरवैदिक काल में आर्यों के सर्वाधिक प्रिय देवता कौन बन गये थे ? 
⇒ प्रजापति
उत्तरवैदिककालीन धार्मिक क्रियाओं में मुख्य कार्य क्या था ?
⇒ यज्ञ
ऋग्वेद में किस नदी को सबसे पवित्र माना गया है ? 
⇒ सरस्वती
वैदिक काल में ऋण देकर व्याज लेनेवाले व्यक्ति को क्या कहा जाता था ?
⇒ वेकनॉट (सूदखोर)
शतपथ ब्राह्मण में ऋण देने वाले को ‘कुसीदिन’ कहा गया है।
वैदिक काल में राजनीतिक शक्ति बढ़ाने हेतु किया जानेवाला यज्ञ था-
⇒ अश्वमेघ यज्ञ
वैदिक काल में शौर्य प्रदर्शन व मनोरंजनार्थ किया जानेवाला यज्ञ था-
⇒ वाजपेय यज्ञ
छठी शताब्दी ईसा पूर्व महाजनपदों की कुल संख्या कितनी थी ?
⇒ 16
किस ग्रन्थ में ईसा पूर्व छठी शताब्दी के 16 महाजनपदों का उल्लेख है ?
⇒ अंगुत्तरनिकाय
मगध के सबसे प्राचीन ज्ञात राजवंश का नाम क्या था ?
⇒ बृहद्रथ
मगध में सर्वप्रथम किसने स्वतंत्र राज्य की स्थापना की ? – 
⇒ बृहद्रथ
महाभारतकालीन जरासंध किसका पुत्र था ?
⇒ बृहद्रथ का
हर्यक वंश का संस्थापक कौन था ?
⇒ बिम्बिसार
बिम्बिसार मगध की गद्दी पर कब बैठा ?
⇒ 545 ई.पू.
बिम्बिसार ने किस नगर का निर्माण कर उसे अपनी राजधानी बनाया ?
⇒ राजगृह
बिम्बिसार की पहली और प्रधान पत्नी कोशला देवी किस कोशल नरेश की बहन थी ?
⇒ प्रसेनजीत
बिम्बिसार किस धर्म का अनुयायी था ?
⇒ बौद्ध
बिम्बिसार का समकालीन राजवैद्य जिसे उसने महात्मा बुद्ध की सेवा में भेजा था-
⇒ जीवक
बिम्बिसार द्वारा अवन्ति के जिस पाण्डु रोग (पीलिया या जौण्डिस ) पीड़ित शासक की चिकित्सा के लिए अपने राज वैद्य जीवक को भेजा गया था, वह अवन्ति शासक था-
⇒ प्रद्योत
493 ई.पू. में बिम्बिसार की हत्या कर मगध की गद्दी पर कौन बैठा ?
⇒ अजातशत्रु
अजातशत्रु का उपनाम क्या था ?
⇒ कुणिक
अजातशत्रु किस धर्म का अनुयायी था ?
⇒ जैनधर्म ( जैन परम्परा के अनुसार )
461 ई. पू. में कौन अजातशत्रु की हत्या कर मगध की गद्दी पर बैठा ?
⇒ उदयन ( उदायिन )
अजातशत्रु के पुत्र उदयन ने अपनी राजधानी कहाँ स्थानांतरित की ?
⇒ पाटलिपुत्र
उदयन किस धर्म का अनुयायी था ?
⇒ जैन
उदयन के शासनकाल की सर्वाधिक महत्वपूर्ण घटना क्या थी जिससे मगध उत्तरी भारत का सबसे अधिक विशाल तथा शक्तिशाली साम्राज्य बन गया ?
⇒ अवंति का मगध में विलय
उदयन का पुत्र जो उसका उत्तराधिकारी बना-
⇒ नागदशक
412 ई.पू. में किसने हर्यक वंश के अंतिम शासक नागदशक को अपदस्थ कर मगध में शिशुनाग वंश की स्थापना की ?
⇒ शिशुनाग ( नागदशक का मंत्री )
शिशुनाग वंश का प्रथम शासक शिशुनाग ने अपनी राजधानी पाटलिपुत्र से कहाँ स्थानांतरित की ?
⇒ वैशाली
शिशुनाग का पुत्र जो उसका उत्तराधिकारी बना-
⇒ कालाशोक
कालाशोक ने अपनी राजधानी वैशाली से पुनः कहाँ स्थानांतरित की ?
⇒ पाटलिपुत्र
शिशुनाग वंश का अन्तिम शासक किसे माना जाता है ?
⇒ नंदिवर्धन को
नंद वंश का संस्थापक किसे माना जाता है ?
⇒ महापद्मनंद को
महापद्मनंद द्वारा विजित प्रमुख राज्य कौन-कौन थे ?
⇒ कुरु, पांचाल, मिथिला, कलिंग
नंद वंश का अन्तिम शासक कौन हुआ ?
⇒ धनानंद
धनानंद के शासक काल में किस यूनानी शासक का मगध पर आक्रमण हुआ था ?
⇒ सिकन्दर
धनानंद को युद्ध में पराजित कर किसने मौर्य वंश की स्थापना की ?
⇒ चन्द्रगुप्त मौर्य
मगध साम्राज्य के विस्तार की शुरुआत किस विजय से हुई तथा किस विजय से इसका अन्त हुआ ?
⇒ अंग, कलिंग
मगध पर शासन करनेवाला पहला गैर क्षत्रिय राजवंश था-
⇒ शिशुनाग वंश
पाटलिपुत्र किन नदियों के संगम पर बसा था ?
⇒ सोन व गंगा
प्राचीन काल में ‘कुसुमपुर’ किस नगर का दूसरा नाम था ?
⇒ पाटलिपुत्र
राजगृह का निर्माण किस शासक ने करवाया था ? 
⇒ बिम्बिसार
मगध साम्राज्य का सर्वाधिक विस्तार किसने किया था ?
⇒ महापद्मनंद
बिम्बिसार के राजवैद्य जीवक ने आयुर्वेद की शिक्षा कहाँ ली थी ?
⇒ तक्षशिला
सिकंदर का जन्म कब हुआ था ? वह किसका पुत्र था ?
⇒ 356 ई. पू. / फिलिप द्वितीय
फिलिप द्वितीय कहाँ का शासक था ?
⇒ मकदूनिया
फिलिप द्वितीय की मृत्यु के बाद कितने वर्ष की अल्पायु में सिकंदर महान मकदूनिया का शासक बना ?
⇒ 20 वर्ष
सिकंदर ने भारत विजय अभियान कब शुरू किया ?
⇒ 326 ई.पू. में
सिकंदर महान का मुख्य सेनापति कौन था ?
⇒ सेल्यूकस निकेटर
सिकंदर महान के भारत आक्रमण के समय पश्चिमोत्तर भारत के झेलम क्षेत्र पर किसका शासन था ?
⇒ पुरु (पोरस )
‘पोरस और सिकंदर’ के बीच हुए युद्ध को किस नाम से जाना जाता है ?
⇒ हाइडेस्पीज का युद्ध
‘हाइडेस्पीज’ का भारतीय नाम क्या है ?
⇒ वितस्ता/झेलम
सिकंदर अपने द्वारा विजित भारतीय प्रदेशों को अपने किस सेनापति को सौंपकर वापस यूनान के लिए प्रस्थान कर गया ?
⇒ सेल्यूकस
सिकंदर की अकाल मृत्यु के बाद बेबीलोन का राज्य किसे प्राप्त हुआ ?
⇒ सेल्यूकस निकेटर को
‘सिकंदर का आक्रमण’ नामक ग्रन्थ का लेखक कौन है ?
⇒ ऐरियन
‘अलेग्जेण्ड्रिया ऑफ दि एराकोसियन्स’ अर्थात् आधुनिक कन्धार नगर की स्थापना किसने की थी ?
⇒ सिकंदर ने
मौर्य वंश का इतिहास जानने के लिए विदेशी विवरणों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण कौन-सा है ? इसके लेखक कौन हैं ?
⇒ इंडिका / मेगस्थनीज
मौर्य साम्राज्य का संस्थापक कौन था ? 
⇒ चन्द्रगुप्त मौर्य
चन्द्रगुप्त मौर्य का जन्म कब हुआ था ? उसकी माता का नाम क्या था ?
⇒ 345 ई.पू., मुरा
चन्द्रगुप्त मौर्य ने शिक्षा कहाँ प्राप्त की ?
⇒ तक्षशिला
तक्षशिला में चन्द्रगुप्त के शिक्षक कौन थे जिनकी मदद से उसने एक विशाल सेना तैयार की ?
⇒ चाणक्य
राजा बनने के पहले चन्द्रगुप्त का पहला अभियान किस राज्य के विरुद्ध था, जो असफल रहा ?
⇒ मगध
राजा बनने के पहले चन्द्रगुप्त का पहला सफल अभियान किस राज्य के विरुद्ध था ? इस अभियान में उसने किन्हें पराजित किया ?
⇒ पंजाब व सिंध, यूनानियों को
किसके विरुद्ध सफलता ने चन्द्रगुप्त मौर्य को सम्पूर्ण उत्तरी भारत का स्वामी बना दिया ?
⇒ धनानंद
चन्द्रगुप्त मौर्य मगध की गद्दी पर कब बैठा ?
⇒ 322 ई.पू.
चन्द्रगुप्त मौर्य का राज्याभिषेक किसने किया ?
⇒ चाणक्य
सेल्यूकस निकेटर ने चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में किसे अपना राजदूत नियुक्त किया ?
⇒ मेगस्थनीज
चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपने जीवन के अन्तिम समय में कौन-सा धर्म स्वीकार कर लिया ?
⇒ जैन
श्रवणबेलगोला में चन्द्रगुप्त की मृत्यु कब तथा किस कारण हो गयी ?
⇒ 298 ई.पू. (उपवास से, जिसे जैन परम्परा में सल्लेखना कहा जाता है। )
बिन्दुसार मगध की गद्दी पर कब बैठा ?
⇒ 298 ई.पू.
वायु पुराण में बिन्दुसार को क्या कहा गया है ?
⇒ भद्रसार ( वारिसार )
यूनानी ग्रन्थों के अनुसार बिन्दुसार की कौन-सी उपाधि थी ?
⇒ अमित्रोचेट्स (संस्कृत अमित्रघात )
‘अमित्रघात’ शब्द का क्या अर्थ है ?
⇒ शत्रु विनाशक
जैनग्रन्थ बिन्दुसार को क्या कहते हैं ?
⇒ सिंहसेन
बिन्दुसार के राजदरबार में आनेवाला मिस्र के संम्राट टॉलमी द्वितीय फिलाडेलफस का राजदूत कौन था ? 
⇒ डायोनियस
बिन्दुसार के दरबार में आनेवाला सीरिया के सम्राट् एंटीओकस प्रथम का राजदूत कौन था ?
⇒ डायमेकस
विन्दुसार ने सीरिया के सम्राट् के दूत के माध्यम से किन तीन चीजों की माँग की थी ?
⇒ मीठी मदिरा, सूखी अंजीर, दार्शनिक
बिन्दुसार किस सम्प्रदाय का अनुयायी था ?
⇒ आजीवक सम्प्रदाय
आजीवक संप्रदाय का वह भविष्यवक्ता जो बिंदुसार के दरबार में रहता था – 
⇒ पिंगलवत्स
बिन्दुसार का उत्तराधिकारी कौन हुआ ?
⇒ अशोक
बिन्दुसार की मृत्यु के समय अशोक कहाँ का उप-राजा था ?
⇒ अवंति (उज्जैन)
अशोक मगध की गद्दी पर कब बैठा ?
⇒ 269 ई.पू.
मौर्य साम्राज्य की गद्दी सँभालने के बाद अशोक ने कौन-सी उपाधि धारण की ?
⇒ देवानामप्रिय (देवताओं का प्रिय )
पुराणों में अशोक को क्या कहा गया है ?
⇒ अशोकवर्धन
सिंहली ग्रन्थ दीपवंश में अशोक को क्या कहा गया है ?
⇒ प्रियदर्शी
अशोक के किन शिलालेखों में उसका नाम स्पष्ट रूप से अशोक मिलता है ?
⇒ मास्की व गुर्जरा में
अपने लघु शिलालेखों के अतिरिक्त किस गैर मौर्यकालीन अभिलेख में भी अशोक का नाम अशोक मिलता है ?
⇒ रूद्रदामन प्रथम का जूनागढ़ अभिलेख में
अशोक के समय जनसाधारण की भाषा क्या थी ?
⇒ पालि
अशोक ने किस लिपि को राष्ट्रीय लिपि के रूप में अपनाया ?
⇒ ब्राह्मी
भारतीय इतिहास का प्रसिद्ध कलिंग युद्ध कब हुआ ? यह युद्ध अशोक के राज्याभिषेक के किस वर्ष में हुआ था ?
⇒ 261 ई.पू., 8वें वर्ष
कलिंग युद्ध के बाद अशोक ने ब्राह्मण धर्म त्याग कर किस धर्म को अपना लिया ?
⇒ बौद्ध
किस बौद्ध भिक्षु ने अशोक को बौद्ध धर्म की दीक्षा दी ? वह कहाँ का रहने वाला था ?
⇒ उपगुप्त, मथुरा
अशोक ने बौद्ध धर्म ग्रहण करने के बाद सर्वप्रथम कहाँ की यात्रा की ?
⇒ बोध गया
अशोक के शासन काल में कौन-सी बौद्ध संगति का आयोजन किया गया था और कहाँ ?
⇒ तीसरी, पाटलिपुत्र
अशोक ने बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए अपने पुत्र महेन्द्र व पुत्री संघमित्रा को कहाँ भेजा ?
⇒ श्रीलंका
अशोक के बाद बौद्ध धर्म के पतन का सबसे महत्वपूर्ण कारण क्या था ?
⇒ भिक्षुओं में अनैतिक आचरण
अशोक की मृत्यु कब हुई ?
⇒ 232 ई.पू.
अंतिम मौर्य शासक कौन था ?
⇒ बृहद्रथ
अशोक के शिलालेखों को क्या कहा गया है ?
⇒ राज्यादेश / शासनादेश
अशोक के अभिलेख को कितने भागों में बाँटा गया है ? कौन -कौन ?
⇒ 3, ( शिलालेख, स्तम्भलेख, गुहालेख )
अशोक के वृहत शिलालेखों की कुल संख्या कितनी है और ये कितने अलग-अलग स्थानों से प्राप्त हुई हैं ?
⇒ 14, 8
अशोक के अधिकांश शिलालेखों व स्तम्भलेखों की भाषा व लिपि हैं-
⇒ प्राकृत, ब्राह्मी
किस शिलालेख से ज्ञात होता है कि अशोक ने अपने राज्याभिषेक के 10वें वर्ष में बोध गया की यात्रा की थी ?
⇒ 8वां
अशोक का सर्वाधिक महत्वपूर्ण शिलालेख कौन-सा है जिसमें उसने कलिंग युद्ध का वर्णन किया है तथा इसके इस युद्ध का वर्णन करनेवाला एकमात्र अभिलेख है ?
⇒ 13यां
अशोक के शिलालेखों में सर्वप्रथम किस शिलालेख की खोज हुई थी ? कब तथा किसके द्वारा ?
⇒ गिरिनार, 1822 ई., कर्नल जेम्स टॉड
किस लघु शिलालेख में अशोक ने अपने को प्रगध का राजा कहा है ?
⇒ भबु शिलालेख )
अशोक के गुफालेखों की कुल संख्या कितनी है ?
⇒ तीन
अशोक के गुहा या गुफा लेख कहाँ की पहाड़ियों में स्थित हैं ?
⇒ बराबर ( गया, बिहार )
बिहार के गया जिले के बराबर की पहाड़ियों में स्थित अशोक द्वारा निर्मित गुफाओं के नाम क्या हैं ?
⇒ सुदामा, विश्व झोपड़ी, कर्णचोपार
चन्द्रगुप्त मौर्य का प्रधानमंत्री कौन था ?
⇒ चाणक्य
मौर्यकाल में शिक्षा का सबसे प्रधान केन्द्र कौन-सा नगर था ?
⇒ तक्षशिला
किस मौर्य शासक ने सबसे पहले दक्षिण भारत पर विजय प्राप्त की थी ?
⇒ चन्द्रगुप्त मौर्य
पाटलिपुत्र को सर्वप्रथम किस मौर्य शासक ने राजधानी बनाया था ?
⇒ चन्द्रगुप्त मौर्य
नंद वंश के पतन तथा मौर्य साम्राज्य की जानकारी देनेवाला नाटक ग्रन्थ ‘मुद्राराक्षस’ के लेखक कौन हैं ?
⇒ विशाखदत्त
किस पुस्तक का विदेशी इतिहास में वही महत्व है जो भारतीय इतिहास में ‘अर्थशास्त्र’ का है ?
⇒ इंडिका
चाणक्य का अर्थशास्त्र मूल रूप से किस भाषा में लिखा गया था ?
⇒ संस्कृत में
‘भारतीय लिखने की कला नहीं जानते’ यह किसका कथन है ?
⇒ मेगस्थनीज
‘भारत का मेकियावेली’ किसे कहा जाता है ?
⇒ चाणक्य को
उज्जयिनी किस मौर्य शासक की राजधानी रही ?
⇒ अशोक
अशोक ने अपने काल में तक्षशिला में हुए विद्रोह को दबाने के लिए किसे भेजा था ?
⇒ कुणाल
अशोक का एकमात्र अभिलेख जो ब्राह्मी व खरोष्टी दोनों लिपियों में पढ़ा जा सकता है अर्थात् जो दुतरफा शैली में लिखा गया है-
⇒ येरागुडी लघु शिलालेख
अशोक की माता का नाम क्या था ?
⇒ सुभद्रांगी
किसने भारतीय समाज को सात वर्गों – दार्शनिक, किसान, अहीर, कारीगर, सैनिक, निरीक्षक तथा सभासद में विभाजित किया है ?
⇒ मेगस्थनीज
मौर्य वंश के अंतिम शासक बृहद्रथ की हत्या कब तथा किसने करके मगध में शुंग वंश की स्थापना की ?
⇒ 185 ई. पू., पुष्यमित्र शुंग
शुगों की पहली राजधानी कहाँ थी ?
⇒ पाटलिपुत्र
शुगों ने अपनी दूसरी राजधानी कहाँ स्थापित की ?
⇒ विदिशा (म. प्र. )
पुष्यमित्र के शासनकाल में पहली बार किसके नेतृत्व में बैक्ट्रियाई यूनानियों ने आक्रमण किया था ?
⇒ डेमेट्रियस
पुष्यमित्र शुंग के शासनकाल के अंतिम वर्षों में किसके नेतृत्व में यवनों/ यूनानियों का दूसरा आक्रमण हुआ ?
⇒ मिनांडर उर्फ मिलिंद
पुष्यमित्र द्वारा कराये गये यज्ञ में उसके पुरोहित कौन थे ?
⇒ पतंजलि
पुष्यमित्र शुंग की मृत्यु कब हुई ?
⇒ 148 ई.पू.
पुष्यमित्र का उत्तराधिकारी कौन हुआ ?
⇒ अग्निमित्र
शुंग वंश का दसवां और अंतिम राजा कौन था, जिसे उसके आमात्य वसुदेव ने मार डाला ?
⇒ देवभूति
किसने कण्व वंश के अंतिम शासक सुशर्मा की हत्या कर सातवाहन वंश की स्थापना की ?
⇒ सिमुक
पुष्यमित्र शुंग ने किस धर्म को राजधर्म घोषित किया ?
⇒ वैदिक धर्म
मगध में प्रथम ब्राह्मण राज्य स्थापित करने एवं ब्राह्मण धर्म के पुनरुद्धार का श्रेय किसे दिया जा सकता है ?
⇒ पुष्यमित्र शुंग को
शुंगकाल में राजाओं ने किस भाषा को प्रोत्साहन दिया तथा उसे पालि के स्थान पर राजभाषा घोषित किया ?
⇒ संस्कृत
शुंगकाल में सर्वाधिक महत्वपूर्ण राजनैतिक व सांस्कृतिक केन्द्रं कौन-सा नगर था ?
⇒ विदिशा
पुष्यमित्र शुंग के अभिन्न मित्र जिन्होंने ‘मनुस्मृति’ की रचना की-
⇒ मनु
पुष्यमित्र शुंग के अभिन्न मित्र जिन्होंने ‘महाभाष्य’ नाम से पाणिनी की प्रसिद्ध रचना ‘अष्टाध्यायी’ पर भाष्य या टीका लिखा-
⇒ पतंजलि
किस ग्रन्थ से शुंग काल की न्याय व्यवस्था की जानकारी मिलती है ?
⇒ मनुस्मृति
कण्व वंश की जानकारी के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्रोत है-
⇒ हर्षचरित
सातवाहन शासकों की राजधानी कहाँ थी ?
⇒ प्रतिष्ठान
सातवाहनों की लिपि क्या थी ?
⇒ प्राकृत
सातवाहनों की राजकीय भाषा क्या थी ?
⇒ ब्राह्मी
सातवाहन वंश का सबसे बड़ा तथा पराक्रमी शासक कौन था ?
⇒ गौतमीपुत्र शातकणी
‘सिन्धुक’ व ‘सिप्टक’ नाम से किस सातवाहन शासक को जाना गया ?
⇒ सिमुक
सातवाहन वंश का पहला शासक जिसने शातकणो की उपाधि धारण की-
⇒ शातकर्णी प्रथम
किस ग्रन्थ में सातवाहनों को ‘म्लेच्छ’ कहा गया है ?
⇒ महाभारत
किस स्तूप के द्वार पर शातकर्णी प्रथम का नाम उल्लिखित है ?
⇒ साँची स्तूप
सिकंदर की मृत्यु के पश्चात् बैक्ट्रिया व पार्थिया पर किसका अधिपत्य रहा ?
⇒ सेल्यूकस निकेटर
किस यवन शासक ने ‘अजेय’ की उपाधि धारण कर रखी थी ?
⇒ डेमेट्रियस
यूनानी प्रभाव से भारतीय मूर्तिकला के क्षेत्र में किस नवीन शैली का जन्म हुआ ?
⇒ गांधार शैली
सबसे पहले भारत में विशुद्ध संस्कृत में लिखा गया लम्बा अभिलेख कौन-सा है ? इसके पहले के सभी अभिलेख किस भाषा में थे ?
⇒ रूद्रदामन प्रथम का जूनागढ़, प्राकृत
भारत में काव्य रूप में लिखा गया प्रथम अभिलेख है-
⇒ रूद्रदामन प्रथम का जूनागढ़ अभिलेख
किस शक क्षत्रप ने व किसकी देखरेख में चन्द्रगुप्त मौर्य द्वारा निर्मित सुदर्शन झोल (काठियावाड़, गुजरात) का पुननिर्माण करवाया था ?
⇒ रूद्रदामन प्रथम, सुविशाख
शकों के बाद भारत आने वाली जाति थी-
⇒ पहलव/पार्धियाई
पहलवों को अन्य किस नाम से भी जाना जाता है ?
⇒ पार्थियाई या पार्थियन
पहलवों का इतिहास जानने के प्रमुख स्रोत क्या हैं ?
⇒ सिक्के व शिलालेख
पहलव यहाँ के मूल निवासी थे ?
⇒ ईरान
भारत में पार्थियन साम्राज्य का अन्त किस विदेशी जाति के आक्रमण से हुआ ?
⇒ कुषाण
कुषाणों के पहले राजवंश के संस्थापक कौन थे ?
⇒ कुजुल कैडफाइसिस
कुजुल कैडफाइसिस की सर्वाधिक महत्वपूर्ण विजय थी-
⇒ अफगानिस्तान
सिक्कों के आधार पर कुजुल को किस धर्म का अनुयायी माना गया है ?
⇒ बौद्ध धर्म
कुजुल कैडफाइसिस का उत्तराधिकारी कौन बना ?
⇒ विम कैडफाइसिस
विम कैडफाइसिस का उत्तराधिकारो कौन बना ?
⇒ कनिष्क प्रथम
कनिष्क प्रथम ने कब तथा किस नाम से एक नए संवत् का प्रचलन किया ?
⇒ 78 ई., शक संवत्
कनिष्क प्रथम ने अपनी राजधानी कहाँ बनायी ?
⇒ पुरुषपुर (पेशावर )
सम्राट कनिष्क प्रथम की प्रथम विजय थी-
⇒ कश्मीर
सिक्कों या मुद्राओं के अनुसार कनिष्क प्रथम किस धर्म का अनुनायी था ? 
⇒ महायान बौद्ध धर्म
कनिष्क को बौद्ध धर्म में किसने दीक्षित किया ?
⇒ अश्वघोष
कनिष्क प्रथम का राजकवि कौन था ?
⇒ अश्वघोष
कनिष्क प्रथम के दरबार में रहनेवाला महान विद्वान, जिसने अपनी पुस्तक में ‘सापेक्षता का सिद्धांत’ प्रस्तुत किया था-
⇒ नागार्जुन
नागार्जुन ने अपनो किस पुस्तक में ‘सापेक्षता का सिद्धांत’ प्रस्तुत किया ?
⇒ माध्यमिक सूत्र
कनिष्क प्रथम के शासनकाल की सर्वाधिक महत्वपूर्ण घटना क्या था ?
⇒ चतुर्थ बौद्ध संगीति
कनिष्क प्रथम के शासनकाल में कला एवं संस्कृति के दो महान केन्द्र थे-
⇒ तक्षशिला व मथुरा
कनिष्क प्रथम के शासनकाल में कला के क्षेत्र में किन दो स्वतंत्र शैलियों का विकास हुआ ?
⇒ गांधार कला व मथुरा कला
गांधार कला का मुख्य केन्द्र कहाँ था ?
⇒ पेशावर
गांधार कला शैली का प्रधान विषय क्या है ?
⇒ बुद्ध का जीवन चरित्र
कनिष्क द्वारा निर्मित ‘कनिष्क चैत्य’ कहाँ स्थित है ?
⇒ पेशावर में
‘बौद्धों का महाकाव्य’ किस ग्रन्थ को कहा गया है ?
⇒ बुद्धचरित्र को
‘बुद्धचरित्र’ के रचनाकार कौन हैं ?
⇒ अश्वघोष
अश्वघोष के गुरु कौन थे ?
⇒ वसुमित्र
‘बौद्ध धर्म का विश्वकोश’ किस ग्रन्थ को कहा गया है ?
⇒ महाविभाषसूत्र को
‘आधुनिक चिकित्सा विज्ञान का पितामह’ किस विद्वान को कहा जाता है ?
⇒ चरक को
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *