बिहार डी.एल.एड. (सामान्य हिन्दी) कारक एवं उसकी विभक्ति
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. ‘वह जन्म का भिखारी है।’ इस वाक्य में ‘का’ किस कारक की विभक्ति हैं ?
(A) संबंध
(B) अधिकरण
(C) सम्प्रदान
(D) करण
2. ‘वह ग्राम में वास करता है।’ इसमें ‘में’ किस कारक की विभक्ति है ?
(A) संबंध
(B) अधिकरण
(C) सम्प्रदान
(D) करण
3. भिखारी को भीख दो।’ इसमें ‘को’ किस कारक की विभक्ति है ?
(A) संबंध
(B) अधिकरण
(C) करण
(D) सम्प्रदान
4. ‘पेड़ से पत्ता गिरा।’ इस वाक्य में ‘से’ किस कारक की विभक्ति है ?
(A) करण
(B) आपादन
(C) अधिकरणं
(D) कर्म
5. ‘रेखा छुरी से तरकारी काटती है।’ इस वाक्य में ‘से’ किस कारक की विभक्ति है ?
(A) कर्त्ता
(B) कर्म
(C) करण
(D) सम्प्रदान
6. ‘मोहन’ आलमारी से किताब निकालता है।’ इस वाक्य में ‘से’ किस कारक का चिह्न है ?
(A) करण
(B) अधिकरण
(C) आपादन
(D) सम्प्रदान
7. ‘पिताजी ने मोहन के लिए चार किताबें खरीदीं।’ इस वाक्य में ‘के लिए’ किस कारक की विभक्ति है ?
(A) करण
(B) सम्प्रदान
(C) संबंध
(D) अधिकरण
8. ‘राम ने सारी पुस्तकें पढ़ ली।’ इस वाक्य में ‘ने’ किस कारक का चिह्न है ?
(A) कर्त्ता
(B) कर्म
(C) करण
(D) सम्प्रदान
9. ‘टेबुल पर पुस्तक पड़ी हुई है।’ इस वाक्य में ‘पर’ किस कारक की विभक्ति है ?
(A) करण
(B) अधिकरण
(C) सम्प्रदान
(D) संबंध
10. ‘ रोटियों को पकाने में लग जाओ।’ इस वाक्य में ‘को’ किस कारक का चिह्न है ?
(A) कर्त्ता
(B) कर्म
(C) करण
(D) सम्प्रदान
11. हिन्दी में कारक के मूलतः कितने भेद हैं ?
(A) पाँच
(B) छ:
(C) सात
(D) आठ
12. जिस पर क्रिया का फल पड़े, उसे कौन-सा कारक कहते हैं ?
(A) कर्त्ता
(B) कर्म
(C) करण
(D) संबंध
13. जिससे किसी वस्तु की जुदाई का बोध हो, वह कौन कारक है ?
(A) सम्बोधन
(B) करण
(C) अपादान
(D) संबंध
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
- Telegram पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Google News ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here