बिहार में तापीय विद्युत-केन्द्रों का उल्लेख कीजिए ।

बिहार में तापीय विद्युत-केन्द्रों का उल्लेख कीजिए ।

उत्तर – परम्परागत ऊर्जा स्रोतों में बिहार में कई तापीय विद्युत केन्द्र हैं। इनमें कहलगाँव, काँटी और बरौनी तापीय विद्युत-केन्द्र प्रमुख हैं। कहलगाँव सुपर थर्मल पावर बिहार की सबसे बड़ी तापीय विद्युत परियोजना है। उसकी स्थापना 1979 ई० में की गई है। इसकी उत्पादन क्षमता 840 मेगावाट है। काँटी तापीय केन्द्र मुजफ्फरपुर के समीप है। इसकी उत्पादन क्षमता 120 मेगावाट है। बरौनी ताप विद्युत परियोजना की उत्पादन क्षमता 145 मेगावाट है। इसकी स्थापना रूस की सहायता से की गई
इन परियोजनाओं के अलावे कुछ प्रस्तावित तापीय परियोजनाएँ भी हैं। इनमें बाढ़ और नवीनगर तापीय विद्युत परियोजना है। इसके कार्यान्वयन से दक्षिण बिहार का बिजली संकट दूर हो जाएगा। एन०टी०पी०सी० द्वारा इस तापीय विद्युत परियोजना का निर्माण कार्य हो रहा है। नवीनगर विद्युत परियोजना का निर्माण रेलवे और एन०टी०पी०सी० के संयुक्त प्रयास से हो रहा है।

Leave a Comment