भारतीय अर्थव्यवस्था में परिवहन एवं संचार साधनों की महत्ता को स्पष्ट कीजिए।

भारतीय अर्थव्यवस्था में परिवहन एवं संचार साधनों की महत्ता को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-परिवहन एवं संचार के साधन भारत की अर्थव्यवस्था में महत्त्वपूर्ण योगदान कर रहे हैं। इससे अर्थव्यवस्था को प्रगति की दिशा मिली है। परिवहन के साधन उपलब्ध रहने से कच्चे माल कारखाने तक एवं तैयार माल को बाजार तक पहुँचाने में आसानी होती है। संचार के माध्यम राष्टीय स्तर से लेकर सामाजिक स्तर तक शांतिपूर्ण माहौल बनाने में सहायक होते हैं। भारत एक विशाल भौगोलिक आकार एवं विविध संस्कृतियों वाला देश है, जिसे परिवहन एवं संचार के साधन एक-दूसरे को जोड़ने का कार्य करते हैं। यही नहीं संचार के साधन सामाजिक-सांस्कृतिक स्तर को ऊँचा उठाने में भी योगदान करते हैं। भारत, पाकिस्तान, नेपाल एवं बंगलादेश के साथ परिवहन संपर्क दो देशों के बीच की सामाजिक-सांस्कृतिक विकास का सूचक है।
परिवहन एवं संचार के बिना किसी भी प्रकार की आर्थिक प्रक्रिया लगभग असंभव है। ये साधन हमारे जैविक पक्ष को प्रभावित करती हैं। जन्म से लेकर मृत्यु तक हमारा जीवन इन्हीं साधनों पर आश्रित है। जीवन जीने के लिए अनाज, शाक-सब्जियों तथा फलों की आपूर्ति में इन्हीं साधनों का सहारा लेना पड़ता है। इसलिए यह स्पष्ट होता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में परिवहन एवं संचार के साधन का महत्त्व अत्यधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *