भारतीय किसान यूनियन की सफलता पर प्रकाश डालें।अथवा, भारतीय किसान आंदोलन की मुख्य माँगें क्या थी ?

भारतीय किसान यूनियन की सफलता पर प्रकाश डालें।अथवा, भारतीय किसान आंदोलन की मुख्य माँगें क्या थी ?

उत्तर-  भारतीय किसान यूनियन किसानों के हितों का प्रबल समर्थक है। महेंद्र सिंह टिकैत जैसे जुझारू नेता के नेतृत्व में इसने पर्याप्त सफलता प्राप्त की। भारतीय किसान यनियन ने अपनी मजबूत संगठन क्षमता के बल पर सरकार से अपनी मांगों को मनवाने में सफलता प्राप्त की। मेरठ के समाहर्ता के समक्ष उन्होंने डेरा-घेरा डालकर विद्युत-शुल्क की बढ़ी हुई दरों को वापस लेने में सफलता प्राप्त की। यह उनकी बहत बडी सफलता थी। उन्हें स्थानीय लोगों का भरपूर समर्थन एवं सहयोग मिला। इस प्रकार, समय-समय पर इस यूनियन ने सरकार के समक्ष अनेक माँगें रखी। उनमें कुछ माँगों पर सरकार ने निश्चय ही ध्यान दिया है। 1990 के शुरुआती वर्षों में भारतीय किसान यूनियन ने लगभग सभी राजनीतिक दल-समूहों से अपने को दूर रखने का यथासंभव प्रयास किया। यह संगठन अपने सदस्यों की विशाल संख्या के बल पर राजनीति में एक दबाव समूह की भूमिका में अवश्य ही किसी-न-किसी प्रकार मौजूद था और उसकी यही भूमिका उसकी माँगों को मान लिए जाने का एक ठोस आधार सिद्ध हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *