भारत के आंतरिक जलमार्गों का वर्णन करें।

भारत के आंतरिक जलमार्गों का वर्णन करें।

उत्तर-भारत में पाँच आंतरिक जलमार्गों को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया गया है। ये निम्नलिखित हैं –

(i) राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 1 – यह इलाहाबाद से हल्दिया तक पटना होकर जाती है। यह गंगा नदी पर है तथा इसकी कुल लंबाई 1,620 किमी० है।

(ii) राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 2- यह असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर बनाई गई है जो असम के सदिया नामक स्थान से धुबरी तक जाती है। इसमें भारत के साथ बांग्लादेश की साझेदारी है। इसकी कुल लंबाई 891 किमी० है।

(iii) राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 3- यह पश्चिमी तट पर केरल में स्थित है। यह कोल्लम से कोट्टापुरम तक जाती है। यह 205 किमी० लंबा है।

(iv) राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या- गोदावरी-कृष्णा नदियों तथा पुडुचेरी-काकीनाडा नहर द्वारा आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी तक 1,095 किमी० लंबी है।

(v)राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 5- यह उड़िसा में इस्ट कोस्ट नहर, मताई नदी. – ब्राह्मणी नदी एतं महानदी डेल्टा के सहारे 623 किमी० लंबा निर्माणाधीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *