भारत के आर्थिक विकास में जल संसाधन का योगदान बताएँ।

भारत के आर्थिक विकास में जल संसाधन का योगदान बताएँ।

उत्तर ⇒ भारत के आर्थिक विकास में जल संसाधन का योगदान महत्त्वपूर्ण माना जाता है। घरेल उपयोग से लेकर उद्योग धंधे तथा कृषि कार्य एवं यातायात, जल विद्युत उत्पादन में इसका उपयोग किया जाता है। उद्योग धंधे जैसे—लोहा-इस्पात उद्योग, रसायन उद्योग, कपड़ा उद्योग आदि में ज़ल की अधिक आवश्यकता होती है। जल का सबसे अधिक उपयोग कृषि कार्य में सिंचाई के रूप में किया जाता है। समय पर पर्याप्त मात्रा में सिंचाई फसल के उत्पादकता को बढ़ाता है। इसके लिए धरातलीय और भूमिगत दोनों सिंचाई का सहारा लिया जाता है। पंजाब हरियाणा, राजस्थान और पश्चिम उत्तरप्रदेश में हरित क्रांति की सफलता मूलतः सिंचाई पर ही आधारित है। जल का उपयोग आंतरिक जल मार्ग जैसे-नदी, नहर, झील के रूप में भी किया जाता है। इस तरह जल एक महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय संसाधन है जिसका उपयोग हर क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि भारत के आर्थिक विकास में जल संसाधन का अत्यधिक योगदान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *