भारत में खनिज तेल के वितरण का वर्णन कीजिए।

भारत में खनिज तेल के वितरण का वर्णन कीजिए।

उत्तर ⇒ भारत में मुख्यतः पाँच तेल उत्पादक क्षेत्र हैं –

(i) उत्तर -पूर्वी प्रदेश–भारत का यह सबसे पुराना तेल उत्पादक क्षेत्र है। ऊपरी असम घाटी, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड के तेल क्षेत्र इसके अंतर्गत आते हैं। असम, डिगबोई, नहरकटिया, मोरान, रूद्रसागर और अरुणाचल प्रदेश में निगरू, नागालैंड का बोरहोल्ला प्रमुख उत्पादक क्षेत्र हैं।

(ii) गुजरात क्षेत्र-यहाँ खंभात के बेसीन और मैदानी क्षेत्र में तेल का क्षेत्र फैला हुआ है। यहाँ अंकलेश्वर, कलोल, नवगाँव, कोसाबा, मेहसाना से तेल निकाला जाता हैं।

(iii) मुंबई हाई क्षेत्र- यह. क्षेत्र मुंबई तट से 176 किमी० दूर उत्तर ⇒पश्चिम दिशा में अरब सागर में स्थित है। यहाँ समुद्र में सागर सम्राट मंच बनाकर तेल निकालने का कार्य किया जाता है।

(iv) पूर्वी तट प्रदेश- कृष्णा, गोदावरी, कावेरी नदियों के बेसीन में भी तेल की खोज की गई है।

(v) बाड़मेर बेसिन- इस बेसीन के मंगला तेल क्षेत्र से हाल ही में तेल उत्पादन शुरू हुआ है। यहाँ प्रतिदिन 56,000 बैरल तेल का उत्पादन हो रहा है। 2012 तक यह क्षेत्र भारत का 20% तेल उत्पादन करने लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *