मौखिक एवं लिखित भाषा में अन्तर कीजिए ।

मौखिक एवं लिखित भाषा में अन्तर कीजिए । 

उत्तर—  मौखिक एवं लिखित भाषा में अन्तर– मौखिक भाषा एवं लिखित भाषा में अन्तर निम्नलिखित तालिका से स्पष्ट है—
मौखिक भाषा—
1. मौखिक भाषा में कम स्थायित्व होता है।
2. मौखिक भाषा सरल होती है।
3. मौखिक रूप में व्याकरण संबंधी नियमों में शिथिलता देखी जाती है।
4. मौखिक भाषा में अर्थग्रहण शीघ्र होता है।
5. बोलना सरलता, सहजता एवं शीघ्रता से सीखा जा सकता है।
6. मौखिक भाषा में उच्चारण में विविधता रहती है।
7. मौखिक भाषा में क्षेत्रीयता का प्रभाव स्पष्ट दृष्टिगोचर होता है।
8. मौखिक भाषा में स्थानीय लहजे का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है।
9. मौखिक भाषा में शब्दों तथा वाक्यों को दोहराने की सुविधा रहती है।
10. मौखिक रूप में आप अपनी बात को जोर से बोलकर अथवा जोर देकर अधिक प्रभावी तरीके से रख सकेंगे।
11. मौखिक भाषा में लिखित भाषा की अपेक्षा परिवर्तन तेजी से होते हैं। मौखिक भाषा में बात दोहराते समय शब्दों को आगे-पीछे किया जा सकता है।
12. दैनिक व्यावहारिक जीवन में मौखिक भाषा का अधिक प्रयोग होता है।
13. आपसी सम्बन्धों को मजबूत करने में मौखिक भाषा का अधिक महत्त्व है।
14. स्वराघात, बलाघात, हावभाव आदि बोलने के आवश्यक तत्त्व हैं।
15. ज्ञान को स्थायी रखने में मौखिक भाषा का महत्त्व नहीं है।
लिखित भाषा—
1. लिखित भाषा में मौखिक भाषा की अपेक्षा स्थायित्व अधिक होता है।
2. लिखित भाषा, मौखिक भाषा की अपेक्षा अधिक श्रमसाध्य तथा समयसाध्य होती है।
3. लिखित भाषा अपेक्षाकृत क्रम बद्ध शृंखलाबद्ध एवं व्याकरण के नियमों से सुसज्जित होती है।
4. लिखित भाषा में अर्थ तक पहुँचने की प्रक्रिया मौखिक भाषा की अपेक्षा लम्बी होती है।
5. लिखना सीखना अपेक्षाकृत ” कठिन होता है।
6. लिखित भाषा में स्वरूप में अन्तर नहीं आता है ।
7. लिखित भाषा में क्षेत्रीयता का प्रभाव दिखाई नहीं देता है।
8. लिखित भाषा में ऐसा नहीं होता है।
9. लिखित भाषा में पुनरावृत्ति के दोष माना जाता है ।
10. लिखित भाषा में यह संभव नहीं है।
11. लिखित भाषा में ऐसा करने से दोष आ जाता है । अतः परिवर्तन तेजी से नहीं होता है ।
12. लिखित भाषा का अपेक्षाकृत कम प्रयोग होता है ।
13. लिखित भाषा का अपेक्षाकृत कम महत्त्व होता है ।
14. लिखित भाषा में ये तत्त्व आवश्यक नहीं हैं ।
15. संस्कृति तथा ज्ञान को लिखित भाषा द्वारा दीर्घजीवी बनाया जा सकता है।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *