मौन वाचन एवं सस्वर वाचन के उद्देश्य बताइए।
उत्तर— मौन वाचन के उद्देश्य–मौन वाचन के निम्नलिखित उद्देश्य हैं—
(1) छात्रों की वाचन की गति का विकास करना ।
(2) पठित सामग्री का केन्द्रीय भाव ग्रहण करना ।
(3) छात्रों में स्वाध्याय की आदत डालना ।
(4) पठित सामग्री में तथ्यों, भावों तथा विचारों का चयन करना।
(5) अवकाश के समय का सदुपयोग कर सकना ।
(6) पठित सामग्री पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दे सकना ।
(7) छात्रों की वाचन में रुचि जाग्रत करना ।
(8) साहित्य की विविध विधाओं जैसे-कहानी, निबन्ध, नाटक, उपन्यास, जीवनी आदि के प्रमुख तत्त्वों की पहचान कर सकना ।
सस्वर वाचन के उद्देश्य – सस्वर वाचन के उद्देश्य निम्नलिखित हैं—
(1) छात्रों को वर्णमाला के लिपि चिह्नों का ज्ञान कराना ।
(2) छात्रों को शुद्ध ध्वनियों का उचित ज्ञान कराना।
(3) छात्रों में शुद्ध उच्चारण एवं स्वर के उचित उतार-चढ़ाव छात्रों का अभ्यास कराना ।
(4) छात्रों को नये-नये शब्दों, वाक्य रचना तथा विभिन्न लेखनशैलियों से परिचित कराना।
(5) छात्रों की पाठ्य सामग्री का अर्थ ग्रहण करने योग्य बनाना।
(6) छात्रों में वाचन के प्रति रुचि उत्पन्न करना ।
(7) छात्रों के शब्द भण्डार में वृद्धि करना ।
(8) छात्रों को विराम चिह्नों, अर्द्ध विराम चिह्नों का ध्यान रखकर पढ़ना।
(9) छात्रों को उचित बल तथा प्रवाह के साथ गद्य का सस्वर पाठ करने योग्य बनाना ।
(10) छात्रों को कविता के सस्वर पाठ द्वारा कविता का रसास्वादन करने के योग्य बनाना ।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
- Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Google News ज्वाइन करे – Click Here