मौसम के अनुसार बिहार की फसलों को कितने भागों में बाँटा गया है ? लिखें।

मौसम के अनुसार बिहार की फसलों को कितने भागों में बाँटा गया है ? लिखें।

उत्तर ⇒ मौसम के अनुसार बिहार की फसलों को चार भागों में बाँटा गया हैं-

(i) भदई फसलें – यह मई-जून में बोई जाती है और अगस्त-सितंबर में काट ली जाती है। इसमें भदई धान, ज्वार, बाजरा, मकई और जूट की खेती की जाती है।

(ii) ‘अगहनी फसलें – मध्य जून से अगस्त तक रोपी जाती हैं और नवंबर-दिसंबर में काट ली जाती है। इसमें अगहनी धान, अरहर, गन्ना और ज्वार-बाजरा की खेती की जाती है।

(iii) रबी फसल – अक्टूबर-नवंबर में बोयी जाती है और ग्रीष्म ऋत के आरंभ में काट ली जाती है। इसमें गेहूँ, दलहन और तेलहन की खेती की जाती है।

(iv) गरमा फसल – सिंचाई की सुविधा रहने पर ग्रीष्म ऋतु में गरमा धान य सब्जियों की खेती की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *