राजनीतिक दल किस तरह सत्ता में साझेदारी करते हैं?

राजनीतिक दल किस तरह सत्ता में साझेदारी करते हैं?

उत्तर- सत्ता में साझेदारी या भागीदारी किसी भी लोकतंत्र के लिए एक आवश्यक एवं महत्वपूर्ण आधार है। राजनीतिक दल सत्ता में साझेदारी का सबसे जीवंत स्वरूप है। इसकी सत्ता की साझेदारी में निम्नांकित भूमिका होती है।

(i) राजनीतिक दल सत्ता के सशक्त दावेदार के रूप में निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदार होते हैं।
(ii) राजनीतिक दल सत्ता प्राप्त करने के लिए प्रतिस्पर्धा के रूप में कार्य करते
(ii) अपनी नीतियों एवं कार्यक्रमों के अनुरूप जनता का समर्थन प्राप्त कर ये सत्ता के प्रमुख भागीदार बनते हैं।
(iv) ये जनता और सरकार, प्रशासन एवं नौकरशाही तथा जनता के बीच सम्पर्क का प्रमुख माध्यम बनकर राजनीतिक प्रक्रिया में भागीदार बने रहते हैं।
(v) स्थानीय शासन में प्रतिनिधियों का समर्थन कर स्थानीय राजनीतिक प्रक्रिया में भागीदारी करते हैं।
(vi) राजनीतिक दल जनता के प्रतिनिधि के रूप में लोक सभा, राज्य सभा अथवा राज्यों के विधानमंडलों में जनता के प्रतिनिधि के रू कर जनता के हितों की रक्षा के लिए आवाज उठाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *