रासायनिक आयुध (Chemical Weapons) क्या है ? यह मानव स्वास्थ्य एवं वातावरण को किस प्रकार हानि पहुंचाते हैं?

रासायनिक आयुध (Chemical Weapons) क्या है ? यह मानव स्वास्थ्य एवं वातावरण को किस प्रकार हानि पहुंचाते हैं?

 ( 43वीं BPSC / 2001 )
 उत्तर – रासायनिक आयुध (Chemical Weapons) विभिन्न रासायनिक पदार्थों के उपयोग से बना ऐसा हथियार है जो प्रयोग के उपरांत रासायनिक एवं जहरीली गैसें उत्पन्न करता है। यह अत्यंत घातक हथियार है जो मनुष्य के लंग्स एवं नर्व सिस्टम पर आघात कर शरीर की ऑक्सीजन ग्रहण करने की क्षमता को प्रभावित करता है। इसके लक्षण हमले के तुरंत बाद अथवा कुछ घंटों के बाद दिखने शुरू हो जाता है। सेरिन या नर्व गैस (C4, H10, F2, P) एवं एजेंट ऑरेंज आदि कुछ अतिप्रचलित रासायनिक आयुध हैं।
रासायनिक आयुध अत्यंत घातक हथियार है जो मानव स्वास्थ्य एवं वातावरण के लिए घातक है। इन हथियारों से निकलने वाली विषैली गैसें मनुष्य के लंग्स एवं नर्व सिस्टम को प्रभावित करती हैं। इससे शरीर की ऑक्सीजन लेने की क्षमता समाप्त हो जाती है और व्यक्ति मर सकता है। हमले का प्रभाव कई घंटों तक रहता है एवं सामूहिक तौर पर लोग इसके शिकार होते हैं। इन गैसों के प्रभाव से अंधापन एवं अन्य विकलांगता हो सकती है।
ये हथियार पर्यावरण के लिए प्रतिकूल हैं। इसके कारण पेड़-पौधे, फसलों का विनाश हो जाता है। जलस्रोत दूषित एवं विषैले हो जाते हैं। मनुष्य के साथ-साथ जंगली जीव-जंतुओं पर भी विनाशकारी प्रभाव पड़ते हैं।
> रासायनिक आयुध रासायनिक पदार्थों के प्रयोग से बना ऐसा हथियार है जो प्रयोग के उपरांत घातक रासायनिक गैस उत्पन्न करता है। यह हथियार मनुष्य के लंग्स एवं नर्व सिस्टम पर आघात करता है।
>  सेरिन या नर्व गैस (C4, H10 F2, P) एवं एजेंट ऑरेंज प्रमुख रासायनिक आयुध हैं।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *