लंदन में भूमिगत रेलवे का निर्माण क्यों किया गया? इसकी क्या प्रतिक्रिया हुई ?

लंदन में भूमिगत रेलवे का निर्माण क्यों किया गया? इसकी क्या प्रतिक्रिया हुई ?

उत्तर ⇒ लंदन का जब विस्तार होने लगा तब यह शहर इतना विशालकाय हो गया कि लोगों को अपने कार्यस्थल पर पैदल पहुँचना कठिन हो गया। इसके अतिरिक्त लंदन के बाहर के उपशहरों में रहनेवाले लोगों को भी लंदन पहुँचने में मुश्किलें आ रही थी। इसलिए परिवहन के साधनों के विकास की आवश्यकता पड़ी। इसके लिए भूमिगत रेलवे के विकास की योजना बनाई गई। इसका सबसे बड़ा लाभ था कि लोग उपनगरीय बस्तियों से सुविधापूर्वक लंदन आकर अपना काम कर सकते थे। इसका दूसरा लाभ यह था कि भूमिगत रेलवे की सुविधा होने से लंदन परने आबादी का बोझ कम हो जाता। इसलिए 19वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में लंदन मेंभूमिगत रेल का विकास किया गया। भूमिगत रेलवे के विकास के साथ इसकी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की गई। आरंभ में लोगों को भूमिगत रेल से यात्रा करना असुविधाजनक और भयभीत कर देने वाला लगता था। अखबार में एक पाठक ने भूमिगत रेल में अपनी यात्रा का अनुभव इस प्रकार लिखा, “मेरा मानना है कि इन भूमिगत रेलगाड़ियों को फौरन बंद कर देना चाहिए। ये स्वास्थ्य के लिए भयानक खतरा है।” इसी तरह की निराशाजनक प्रतिक्रिया कुछ अन्य लोगों की भी थी। उनका कहना था कि, “इन लौहदैत्यों ने शहर की अफरातफरी और अस्वास्थ्यकर माहौल को और बढ़ा दिया है।” अनुमानतः दो मील लंबी लाइन बिछाने के लिए नौ सौ घर गिरा दिए जाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *