लोकतंत्र से आप क्या समझते हैं? भारत में किस तरह का लोकतंत्र

लोकतंत्र से आप क्या समझते हैं? भारत में किस तरह का लोकतंत्र

उत्तर :- लोकतंत्र का अर्थ ‘जनता का शासन’ होता है। लोकतंत्र का अंग्रेजी शब्द ‘डेमोक्रेसी, दो यूनानी शब्दों से बना है. ‘डेमोस’ और ‘क्रेशिया’, जिनका अर्थ क्रमशः ‘जनता’ और ‘शासन’ है। स्पष्ट है कि व्युत्पति की दृष्टि से लोकतंत्र का अर्थ ‘जनता का शासन’ हुआ। लोकतंत्र में जनता स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधियों द्वारा शासन में भाग लेती है। लोकतंत्र की अनेक परिभाषाएँ दी गई हैं। उन परिभाषाओं में अब्राहम लिंकन की परिभाषा अत्यंत लोकप्रिय हुई। लिंकन के अनुसार, “लोकतंत्र जनता का. जनता के लिए और जनता द्वारा शासन है।” लोकतंत्र के दो प्रकार हैं प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष। भारत में अप्रत्यक्ष लोकतंत्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *