वर्तमान आर्थिक मंदी का प्रभाव भारत के सेवा क्षेत्र पर क्या पड़ा ?

वर्तमान आर्थिक मंदी का प्रभाव भारत के सेवा क्षेत्र पर क्या पड़ा ?

उत्तर- एक समय यह कहा जाता था कि जब फ्रांस छिंकता है तो सारे यूरोप को सदी लग जाती है; आज वही स्थिति अमेरिका की है, वहाँ आए आर्थिक मंदी ने सारे संसार को हिला कर रख दिया है। इस मंदी का सबसे बड़ा शिकार भारत का सेवा क्षेत्र है। विकसित राष्ट्रों से तकनीकी वैज्ञानिकों की छंटनी करके रोजगार से मुक्त कर दिया गया है। इसका प्रभाव भारत के उन वैज्ञानिकों पर पड़ा है जो दूसरे राष्ट्र में रोजगार कर रहे थे। अमेरिका में कई बैंक दिवालिया हो गये तथा कितने ही वित्तीय संस्थाओं को बंद करना पड़ा।
भारत के सेवा क्षेत्र पर भी उसका असर देखने को मिला और सबसे ज्यादा सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में। हमारे इंजीनियर आज भी बाह्य स्रोती में लगे हुए हैं। भारत में कार्यरत अनेक विदेशी कंपनियों ने छंटनी करनी प्रारंभ कर दी। भारत के अन्य क्षेत्रों पर इसका प्रभाव नगण्य रहा, परंतु सेवा क्षेत्र पर इसका प्रभाव सर्वाधिक देखा गया है। यहाँ पर तकनीकी बेरोजगारी सर्वाधिक देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *