वियना कांग्रेस (सम्मेलन का आयोजन क्यों किया गया ? इसकी क्या उपलब्धियाँ थी?

वियना कांग्रेस (सम्मेलन का आयोजन क्यों किया गया ? इसकी क्या उपलब्धियाँ थी?

उत्तर ⇒ वियना कांग्रेस का उद्देश्य नेपोलियन द्वारा यरोप की राजनीति में लाए गए परिवर्तनों को समाप्त करना, गणतंत्र एवं प्रजातंत्र की भावना का विरोध करना एवं पुरातन व्यवस्था की पुनर्स्थापना करना था। इसके द्वारा निम्नलिखित परिवतन किए गए

(i) फ्रांस को नेपोलियन द्वारा विजित क्षेत्रों को वापस लौटाने को कहा गया।
(ii) प्रशा को उसकी पश्चिमी सीमा पर नए महत्त्वपूर्ण क्षेत्र दिए गए। इटलो को अनेको छोटे-छोटे राज्यों में विभक्त कर दिया गया।
(iv) रूस को पोलैंड का एक भाग दिया गया।
(V) ब्रिटेन को अनेक क्षेत्र दिए गए।
(vi) जर्मन महासंघ पर आस्ट्रिया का प्रभाव स्थापित किया गया।
(vii) नेपोलियन द्वारा पराजित राजवंशों की पुनर्स्थापना की गई। इस प्रकार वियना कांग्रेस में प्रतिक्रियावादी शक्तियों की विजय हुई, फ्रांसीसी क्रांति की उपलब्धियों को तिलांजलि दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *