शैक्षिक तकनीकी की अवधारणा क्या है ? शिक्षण में इसके महत्त्व का वर्णन कीजिए।

शैक्षिक तकनीकी की अवधारणा क्या है ? शिक्षण में इसके महत्त्व का वर्णन कीजिए। 

                               अथवा
शैक्षिक तकनीकी का अर्थ एवं उद्देश्य क्या हैं ?
                              अथवा
शैक्षिक तकनीकी को परिभाषित कीजिए।
                             अथवा
शैक्षिक तकनीकी के विभिन्न प्रकारों की आधुनिक शिक्षा प्रक्रिया में क्या भूमिका है ?
                            अथवा
शैक्षिक तकनीकी से क्या अभिप्राय है?
                           अथवा
शैक्षिक तकनीकी को परिभाषित कीजिए।
                          अथवा
शैक्षिक तकनीकी का महत्त्व लिखिये ।
उत्तर— शैक्षिक तकनीकी– शैक्षिक तकनीकी का अर्थ शिक्षक की क्रियाओं का विस्तार करना है। इसके द्वारा शिक्षा के उद्देश्य, पाठ्यक्रम, विधि, सहायक-सामग्री, मूल्यांकन निर्देश आदि को विकसित एवं उन्नत किया जाता है, शिक्षण को प्रभावशाली बनाया जाता है तथा विभिन्न प्रकार की शिक्षण विधियों आदि का निर्धारण किया जाता है। शैक्षिक तकनीकी की कुछ महत्त्वपूर्ण परिभाषायें निम्नलिखित हैं—
एस. के. मित्रा के अनुसार, “शैक्षिक तकनीकी को उन विधियों तथा प्रविधियों का विज्ञान माना जा सकता है जिनके द्वारा शैक्षिक उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सकता है। “
एस. कुलकर्णी के अनुसार, “तकनीकी तथा विज्ञान के आविष्कारों तथा नियमों का शिक्षा की प्रक्रिया में प्रयोग करने को ही शैक्षिक तकनीकी कहा जाता है। “
शैक्षिक तकनीकी के उद्देश्य– शैक्षिक तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक नई विधा है जिसका उद्देश्य वैज्ञानिक एवं तकनीकी विधियों, उपकरणों एवं यंत्रों का प्रयोग करते हुए शिक्षा के स्तर को एक नई दिशा प्रदान करना है जिससे छात्रों का शैक्षिक स्तर सुधारा जा सके।
(i) विद्यार्थियों का मूल्यांकन करना।
(ii) शिक्षण सम्बन्धी उचित रणनीति बनाना।
(iii) शिक्षा के उद्देश्यों को निर्धारित करना।
(iv) विद्यार्थियों के साथ-साथ समाज की शैक्षिक अवधारणाओं की पहचान करना।
(v) उपयुक्त पाठ्यक्रम विकसित करना ।
(vi) मानव संसाधन एवं गैर मानव संसाधन की पहचान करना।
(vii) शिक्षार्थियों के समुचित विकास के मार्ग में आने वाली प्रमुख बाधाओं का पता लगाना तथा उन बाधाओं को दूर करने के लिए उपायों का सुझाव देना ।
(viii) शिक्षा की सम्पूर्ण व्यवस्था का प्रबंधन करना ।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *