सतत् विकास या पोषणीय विकास की अवधारणा क्या है ?
सतत् विकास या पोषणीय विकास की अवधारणा क्या है ?
उत्तर :- ऐसी अवधारणा जिसके अंतर्गत वर्तमान आवश्यकता की पूर्ति करते समय इस बात का पूर्ण ख्याल रखा जाता है कि विकास का क्रम सतत् जारी रहे; टिकाऊ हो। इसमें भविष्य की जरूरतों का खास ख्याल रखा जाता है। ब्रुण्डलैंड आयोग के अनुसार “सतत् विकास वह प्रक्रिया है जिसमें वर्तमान की आवश्यकताएँ बिना भावी पीढ़ी की क्षमता, योग्यताओं से समझौता किए, पूरी की जाती हैं।