रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया के विभिन्न कार्यों की विवेचना कीजिए।

रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया के विभिन्न कार्यों की विवेचना कीजिए।

उत्तर-रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं

(i) रिजर्व बैंक को नोट निर्गमन का एकाधिकार प्राप्त है।

(ii) रिजर्व बैंक केन्द्रीय तथा राज्य सरकारों के बैंकिंग सम्बन्धी समस्त कार्य करता है।

(iii) रिजर्व बैंक बैंकों का बैंक है। यह आवश्यकता के समय उनकी सहायता करता है। समय-समय पर उनका उचित मार्गदर्शन करता है। उन पर पूर्ण नियंत्रण रखता है।

(iv) रुपये की विनिमय दर को स्थिर रखना रिजर्व बैंक का एक महत्त्वपूर्ण कार्य है।

(v) रिजर्व बैंक मुद्रा व साख का नियमन एवं नियंत्रण करता है।

(vi) यह देश के अनुसूचित बैंकों को समाशोधन गृह की सुविधाएँ प्रदान करता है।

(vii) यह महत्त्वपूर्ण आर्थिक एवं मौद्रिक आंकड़े एकत्रित कर उन्हें एक वार्षिक रिपोर्ट के रूप में प्रकाशित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *