स्वप्नदर्शी (यूटोपियन) समाजवादियों के विषय में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर ⇒ स्वप्नदर्शी (यूटोपियन) आरंभिक समाजवादी चिन्तक थे जिन्होंने पूँजी और श्रम के बीच सम्बन्धों की समस्या का निराकरण करने का प्रयास किया। उनकी दृष्टि आदर्शवादी थी। वे उच्च और अव्यावहारिक आदर्श से प्रभावित होकर ‘वर्ग-संघर्ष’ की नहीं बल्कि ‘वर्ग समन्वय’ की बात करते थे। स्वप्नदर्शी समाजवादियों में सेंट साइमन, चार्ल्स फूरिए, लुई ब्लाँ तथा रॉबर्ट ओवेन के नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है।
